- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 5 नवम्बर 2023 को आयोजित किये जाने वाले जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीधी भर्ती) एवं जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीमित प्रतियोगी) हेतु योग्य एवं अयोग्य उम्मीदवारों की सूची एवं योग्य उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in से डाऊनलोड कर सकते है।
- बिलासपुर /विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का आयोजन किया जा रहा है। गांव गांव से लेकर शहर तक इन कार्यक्रमों से मतदाताओं में जागरूकता आ रही है और बड़ी संख्या में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। इसी क्रम में कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरपाली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली बनाने, शपथ ग्रहण एवं स्वीप डांडिया का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न कॉलेजों एवं स्कूलों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों द्वारा बनाई गई पोस्टर की प्रदर्शनी शीघ्र जिला पंचायत परिसर में लगाई जाएगी ताकि मतदाता प्रेरित होकर अधिक से अधिक संख्या मंे मतदान करें। शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा, सीपत स्थित मदनलाल शुक्ला कॉलेज, डीएलएस कॉलेज, नवापारा के डीपी शुक्ला स्कूल में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय एवं साईंस कॉलेज मंे एक दिया एक वोट और मतदान के लिए एक दीप जैसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित किया गया। डीपी विप्र महाविद्यालय में पतंग सजाओं प्रतियोगिता की गई।
- दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शनिवार की शाम खुर्सीपार स्थित जोनल कार्यालय के सामने निर्मित चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें वहां पर उपस्थित एफएसटी अधिकारियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया। निर्वाचन में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से सम्पादित होने हेतु जिले में खुर्सीपार, कुम्हारी, अम्लेश्वर तथा उतई के साथ समस्त सेक्टर क्षेत्र के चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, आयुक्त नगर निगम भिलाई श्री रोहित व्यास, डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल मौजूद थे।
- धमतरी। धमतरी जिले के बोराई पुलिस थाना के जांच नाका से तीन-चार किमी के बाद ओडिशा राज्य आ जाता है। इसलिए इस जांच नाका में पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है। इस जांच नाका से ओडिशा के एक वाहन से 10 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता को देखते हुए प्रतिदिन की तरह पुुलिस के बोराई जांच नाका में पुलिस बल वाहनों की जांच कर रहा था। बोराई थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत और पुलिस टीम ने ओडिशा की ओर से आ रहे टाटा हेरियर कार को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर 500- 500 रुपये के 20 बंडल कुल 10 लाख रुपये मिले। बैग में भरकर ये नोट कार में रखे गए थे। पूछताछ करने और वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने 10 लाख रुपये को जब्त कर लिया। कार को सुब्रत मंडल निवासी रायघर, जिला नवरंगपुर ओडिशा चला रहा था। उसके साथ सामने की सीट पर एक व्यक्ति और बैठा था। राशि जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षे राजेश जगत, सउनि देवनाथ सिन्हा, आरक्षक प्रदीप देव, प्रवीण मरकाम, सौरभ साहू, आबकारी विभाग से गार्ड विक्रांत पुजारी, अशोक नेताम का योगदान रहा।
- धमतरी। जिले के तीन सीटों में द्वितीय चरण के तहत विधानसभा चुनाव होना है, इसके लिए 21 अक्टूबर से नामांकन फार्माें की बिक्री शुरू हो गई। पहले ही दिन विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 15 लोगों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन फार्म खरीदे। इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में लोगों की गहमा-गहमी रहा। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट प्रवेश मार्ग से लेकर नामांकन फार्म बिक्री कक्ष व जमा कक्षों में पुलिस अधिकारी व जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे।कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर धमतरी में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से नामांकन फार्माें की बिक्री एक ही परिसर में विधानसभा क्षेत्र सिहावा, धमतरी और कुरूद के लिए तीन अलग-अलग काउंटर में शुरू हुई।कलेक्ट्रेट कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र सिहावा, धमतरी और कुरूद के लिए रिटर्निंग आफिसर कक्ष अलग-अलग बनाया गया है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र 56 सिहावा के लिए कक्ष क्रमांक नौ, विधानसभा क्षेत्र 57 कुरूद के लिए 25 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 58 धमतरी के लिए कक्ष क्रमांक तीन बनाए गए है, जहां सुरक्षा के बीच नामांकन फार्म जमा होंगे। तीनों कक्षों में रिटर्निंग आफिसर धमतरी, कुरूद और सिहावा के एसडीएम को बनाए गए है। वहीं तीन काउंटरों पर मतदाता सूची अवलोकन की सुविधा है। 30 अक्टूबर तक नामांकन फार्म जमा लिए जाएंगे। 31 को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। दो नवंबर तक नाम वापसी के लिए समय निर्धारित है। 17 नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
- -नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 23 अक्टूबरजगदलपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 31 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हितेश बघेल ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा शनिवार 21 अक्टूबर को की गई, जिसमें 28 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाया गया। नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 23 अक्टूबर तक है। 23 अक्टूबर को प्रतीक चिन्हों का आबंटन भी किया जाएगा। मतदान मंगलवार 7 नवम्बर को तथा मतगणना रविवार 3 दिसम्बर को किया जाएगा।
- -केशकाल से 1 और कोंडागांव के 3 तीन अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृतकोंडागांव। भारत निर्वाच आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में हो रहे निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात् केशकाल विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए, वहीं एक अभ्यर्थी का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत कर गया गया। इसी तरह कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में भी 10 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए तथा तीन अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत कर दिए गए।केशकाल विधानसभा ़क्षेत्र से आम आदमी पार्टी जुगल किशोर बोध, बहुजन समाज पार्टी के दिनेश कुमार मरकाम, भारतीय जनता पार्टी के नीलकंठ टीकाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के संतराम नेताम, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अक्षय कुमार नाग, सर्व आदि दल के जीवन लाल मातलाल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के दिनेश कुमार मरकाम, हमर राज पार्टी के शिव कुमार गंगवाल और अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के सोनसिंह मरावी का नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया तथा निर्दलीय संतोष कुमार मंडावी का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत कर दिया गया।कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के गिरधर नेताम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के मोहन मरकाम, भारतीय जनता पार्टी की लता उसेण्डरी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के शंकर नेताम, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के कंवल सिंह बघेल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के जयप्रकाश नेताम और सर्व आदि दल के जयप्रकाश कोर्राम का नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया तथा निर्दलीय घासीराम मरकाम, दुर्जन सिंह नेताम और बुधसिंह नेताम का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत किया गया।
- राजनंदगांव ।राजनंदगांव से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के प्रत्याशी सतुल आलम का नामांकन संवीक्षा के दौरान निरस्त कर दिया गया। फॉर्म निरस्त किए जाने का कारण प्रस्तावक का हस्ताक्षर नहीं होना बताया गया है। आलम ने केवल एक सेट में ही फॉर्म जमा किया था और उसमें भी त्रुटि होने के कारण उन्हें दूसरा अवसर नहीं मिल पाया। समसुल आलम का आरोप है कि उनके नामांकन फॉर्म को रिटर्निंग अफसर ने जानबूझकर सत्ताधारी दल को लाभ दिलाने के लिए निरस्त किया है। इस बारे में राजनंदगांव विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर अरुण वर्मा का कहना है कि सभी नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की गई। सारवान त्रुटि पाए जाने के कारण उक्त नामांकन पत्र को निरस्त किया गया है।राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 41 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें से 6 का फॉर्म निरस्त हो गया। इस तरह अब कुल 35 प्रत्याशी मैदान में है। 23 को नाम वापसी है। उसके बधाई प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।अब विधिमान्य नाम निर्देशित अभ्यार्थियों की संख्या -विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 - डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) से 13 अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव से 35 अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव से 15 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी से 10 अभ्यर्थी है।
- -अब छत्तीसगढ़ की जनता को यह निर्णय करना है कि उन्हें कानून व्यवस्था चाहिए या ऐसे आतंक का वातावरण: पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह-बिरझू तारम की हत्या छत्तीसगढ़ की क़ानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीयमोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कल मोहला-मानपुर में हुई भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या पर दुख जताया उसके साथ ही लगातार हो रही हिंसा और भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी बताया। उन्होंने कहा कि “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” बोलने पर भिलाई में जान से मार दिया।“उन्होंने कहा कि भाजपा के ध्वज तले जनता की आवाज़ उठाई तो बस्तर में हत्या कर दी।लेकिन यह सरकार कहती है कि “भरोसा” करो, आख़िर किस बात का भरोसा?अब छत्तीसगढ़ की जनता को यह निर्णय करना है कि उन्हें कानून व्यवस्था चाहिए या ऐसे आतंक का वातावरण?इसके साथ ही आज वे मोहला-मानपुर पहुंचकर बिरझू तारम की अंतिम यात्रा में शामिल हुए साथ ही परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडवीय भी मोहला मानपुर पहुँचे और उन्होंने दिवंगत बिरझू तारम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त कर परिजनों को ढाढ़स बँधाया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने कहा कि भाजपा नेताओं की इस प्रकार टारगेट किलिंग की घटना बेहद चिंताजनक स्थिति है। इस कठिन समय में पूरी भारतीय जनता पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी कहा कि अभी कल ही बात थी बिरझू तारम से मुलाकात हुई और आज माँ दुर्गा का एक बेटा पंचतत्व में विलीन हो गया। उन्हें अश्रुपूरित विदाई देकर परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की।आज मैं सभी अलोकतांत्रिक ताकतों को चुनौती दे रहा हूँ कि अब ऐडी-चोटी का जोर लगा लेना क्योंकि मोहला-मानपुर की जनता के आँखों से बहा एक-एक आँसू तुम्हें ख़ाक में मिला देगा।पूरे मामले के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिस्थितियों में हत्या की गई उससे स्पष्ट है कि यह टारगेट किलिंग का मामला है और राजनीतिक षड्यंत्र इसके पीछे है।आज की घटना कोई पहली घटना नहीं है इसके पहले भी लगातार इस प्रकार की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है। बस्तर में भी भारतीय जनता पार्टी के 6-7 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई, यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने के लिए राजनीति षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। सनातन के लिए जो खड़ा होता है उसको किस प्रकार कुचला जा सकता है इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है इसलिए हम इसके उच्च स्तरीय जाँच की मांग करेंगे।
- बिलासपुर /जिले में नवरात्रि, दशहरा (रावण दहन) एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश जारी किये है।जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त तहसीलदार श्री मुकेश देवांगन की ड्यूटी नगर पुलिस अधीक्षक, सिटी कोतवाली के साथ थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली, रावण दहन स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान एवं विसर्जन स्थल पचरी घाट जूना बिलासपुर, अतिरिक्त तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी की ड्यूटी थाना क्षेत्र सिविल लाईन एवं रावण दहन स्थल पुलिस ग्राउण्ड, सकरी तहसीलदार श्री प्रकाश चंद साहू की ड्यूटी थाना क्षेत्र तोरवा एवं रावण दहन स्थल रेलवे फुटबाल ग्राउण्ड, अतिरिक्त तहसीलदार श्री आकाश गुप्ता की ड्यूटी थाना क्षेत्र सरकण्डा एवं रावण दहन स्थल नूतन चौक, सरकण्डा एवं विसर्जन स्थल सरकण्डा पुल के पास तथा छठघाट, नायब तहसीलदार श्री हितेश कुमार साहू की थाना क्षेत्र तारबाहर एवं नायब तहसीलदार की ड्यूटी श्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी की ड्यूटी थाना क्षेत्र कोनी में लगाई गई है।
-
दुर्ग / इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) द्वारा चित्रकारी के दो दिवसीय कार्यशाला का समापन डॉ. आरती दीवान, विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान, इंदिरा गाँधी शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर भिलाई, के मुख्य आतिथ्य में समपन्न हुआ। कार्यशाला में बस्तर आर्ट एवं भित्ति चित्र के प्रशिक्षण के लिए बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकार अरुण कुमार हलदार उपस्थित हुए। दुर्ग-भिलाई अध्याय की संयोजिका डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा की दो दिवसीय चित्रकारी कार्यशाला में आठ विद्यालयों के कक्षा सातवीं से दसवी के छियालीस विद्यार्थियों ने उतसाह पूर्वक भाग लिया। श्री हलधर ने कार्यशाला के प्रथम दिवस विद्यार्थियों को बस्तर आर्ट का प्रशिक्षण दिया दुसरे दिन उन्होंने प्रतिभागियों को भित्ति चित्र बनाने का प्रशिक्षण दिया। चित्रकारी के बारीकियो को बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया की जब कभी आप चित्र बनाते है तो नीचे बैकग्राउंड उसका आधार अवश्य होना चाहिए तथा नृत्य मुद्रा में हाथ एवं घुटने के नीचे से पैर किस तरह थिरकते हुए दिखाया जाता है इसे स्केच के द्वारा बताया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. आरती दीवान ने कहा की विद्यार्थियों में नैसर्गिक कला कौशल होती है इस तरह के कार्यशाला से उसे निखारा जा सकता है। भविष्य में ये विद्यार्थी कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यति प्राप्त कर सकते है कार्यशाला में बस्तर कला का प्रशिक्षण दिया गया यह अत्यंत सराहनीय कदम है क्योकि इससे विद्यार्थी अपने राज्य के कला से परिचित होगे। कार्यशाला में आमदी नगर विद्यानिकेतन, डीएवी स्कूल सेक्टर-2, डीएवी स्कूल हुडको, डीपीएस भिलाई, इंदु आईटी स्कूल, तुलाराम आर्य कन्या विद्यालय दुर्ग, शासकीय हाईस्कूल रूआबांधा तथा एसडीबी स्कूल भिलाई के विद्यार्थी शामिल थे। इस अवसर पर इंटैक दुर्ग-भिलाई अध्याय से श्रीमती विद्या गुप्ता, श्री रविन्द्र खण्डेलवाल तथा श्री कांति भाई सोलंकी, श्री दीपक रंजन दास एवं श्री विश्वास तिवारी उपस्थित थे एवं कार्यशाला को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
- -पहले दिन आज कुल 16 नाम निर्देशन पत्र लिए गएबालोद ।बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आज जिले के तीनों विधानसभा हेतु नाम निर्देशन पत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। नाम निर्देशन पत्र के प्रथम दिन आज संयुक्त जिला कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र हेतु बनाए गए कक्ष में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-59 संजारी बालोद हेतु कुल 08, नाम निर्देश विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-60 डौण्डीलोहारा हेतु कुल 01 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-61 गुण्डरदेही हेतु कुल 07 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया।
- -प्रथम दिन नामांकन रहा निरंकदुर्ग, / विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आज 21 अक्टूबर 2023 को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कुल 28 व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति हेतु जिला कार्यालय में पहुंचकर नामांकन फार्म लिया गया। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नही भरा। प्रथम दिन नामांकन निरंक रहा।सभी क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने अधिसूचना जारी करने के उपरांत नामांकन का कार्य प्रारंभ किया।
-
-मतगणना की अवधि में संपूर्ण दिवस आबकारी केन्द्र बंद रखने के लिये वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा कलेक्टरों को निर्देश जारी
रायपुर /भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने छत्तीसगढ़ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही करने, मतदान तिथि दिनांक 07-11-2023 व 17-11-2023 को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति तक की अवधि तथा मतगणना तिथि दिनांक 03-12-2023 को संपूर्ण दिन के लिये शुष्क दिवस घोषित करने के संबंध में दिनांक 19-10-2023 को समस्त जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिया हैं ।उक्त निर्देश के अनुसार संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित समस्त देशी / विदेशी / कम्पोजिट मदिरा दुकानों के साथ-साथ मदिरा का व्यापार करने वाले समस्त प्रकार के बार / क्लब / सैनिक कँटिन / देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार एवं विदेशी मदिरा गोदामों के साथ-साथ मदिरा निर्माण करने वाली सभी आसवनी एवं बॉटलिंग यूनिट तथा ब्रुअरी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये मतदान तिथि दिनांक 07-11-2023 व 17-11-2023 को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे के पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक समस्त आबकारी केन्द्रों को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने बाबत् कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है। उपरोक्त आदेश अनुसार मतगणना की तिथि दिनांक 03-12-2023 को भी संपूर्ण दिवस के लिये मतगणना स्थल क्षेत्रों में स्थित समस्त प्रकार के आबकारी केन्द्रों के लिये शुष्क दिवस के रूप में घोषित करते हुये प्रतिबन्धित क्षेत्रों में मंदिरा बेचने व परोसनें को प्रतिबन्धित किये जाने बाबत् कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही उक्त अवधि दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण एवं गैर लायसेंसी परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर आबकारी नियमों के तहत सक्ती से रोक लगाये जाने के संबंध में भी समस्त जिला कलेक्टर छत्तीसगढ़ को निर्देशित किया गया है। उपरोक्त आदेश में मदिरा के साथ-साथ भांग / भांग घोटा दुकानों को भी मतदान समाप्ति के 48 घण्टे के पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया है। मतदान के दिवसों में विधानसभा क्षेत्र के संलग्न अन्य जिले एवं अन्य राज्य की मदिरा दुकानों एवं अन्य स्थलों को बंद रखे जाने के निर्देश भी दिए गए है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य के सीमा से लगे अन्य राज्यों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु लिखा गया है। - -नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ, पहले दिन दाखिल करने की संख्या निरंकरायपुर / विधानसभा निर्वचन-2023 के लिए रायपुर जिले में सात विधानसभा के लिए नामांकन के पहले दिन तीन लाख 15 हजार राशि की कुल 34 नामांकन निर्देशन पत्र लिए गए। नामांकन पत्र दाखिल करने की संख्या निरंक है।रायपुर जिले के विधानसभा में निर्वाचन की प्रक्रिया आज प्रारम्भ हो गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भूरे ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय से इच्छुक अभ्यर्थियों ने 34 नाम निर्देशन पत्र लिए। इनमे धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 के लिए 05 , रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 के लिए 05, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 के लिए 08, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 के लिए 03, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 के लिए 06, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 के लिए 02 और अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 के लिए 5 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं। गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। 02 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस ले सकते है।
- दुर्ग /कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा, सीएमएचओ डॉक्टर जे.पी. मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर ए. के. साहू के निर्देशानुशार जिला चिकित्सालय दुर्ग में भर्ती क्रिटिकल पेशेंट, सिकलिन, थैलीसीमिया, डिलीवरी, डेंगू से पीड़ित जैसे मरीजों के लिए आपात स्थिति को देखते हुए रक्त की उपलब्धता बनाए रखने हेतु रक्त केन्द्र के द्वारा जगतगुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज भक्त सेवा मंडल के द्वारा 21 अक्टूबर 2023 को ब्लड सेंटर दुर्ग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 48 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया । रक्त केंद्र के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार अग्रवाल एवं प्रभारी अधिकारी डॉक्टर नेहा नलवाया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डॉ परिशा सिंह, काउंसलर एंथोनी, स्टॉफ नर्स श्रीमती सती गुप्ता, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन रोशन सिंह लैब सुपरवाइजर रूपेश सर्पे ,लैब टेक्नीशियन कुसुम चंद्राकर, दिनेश कुमार मीनाक्षी , महेंद्र चंद्राकर, तीरथ यादव, चतुर्थ श्रेणी श्री कौशल साहू, श्रीमति माला देशमुख, ब्लड बैंक डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रियांशा देवांगन साथ ही जिला चिकित्सालय जीवनदीप समिति के कार्यकारी सम्माननीय सदस्य श्री दिलीप ठाकुर , श्री सतीश चन्द्र सुराना , श्री प्रशांत डोंनगावरकर, श्री दुष्यंत देवांगन , संस्था से राजिल रणदेव अध्याषक, गंगासागर तिवारी निरीक्षक, राम तिवारी तालुका अध्याषक, ज्योति रणदेव व प्रफुल्ल तिवारी आदि के विशेष सहयोग से कैंप का सफल सम्पादन किया गया ।
- -स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेशरायपुर, / विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 4 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कार्य में आदेशित अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।शासकीय अस्पतालों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध ना होने की स्थिति में अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य एवं राज्य के बाहर अस्पतालों को भी चिन्हांकित किया गया है। राज्य के भीतर राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी अस्पताल मोवा, श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर रायपुर, रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर तथा एनएचएमएमआई अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार राज्य के बाहर हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल तथा विशाखापट्टनम के अपोलो अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि निर्वाचन कार्य में शामिल शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं अशासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा सुरक्षा बलों एवं स्टाफ के उपचार की सुविधा जिले के शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध ना होने की स्थिति में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इन चिकित्सालयों में रिफर किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में डॉ. खेेमराज सोनवानी, उप संचालक, राज्य नोडल एजेंसी (मो. नंबर 98278-72102, 0771-4026201) के साथ समन्वय कर कार्य संपादित किया जाएगा।
- रायपुर / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय दलों और संबद्ध राज्य के मान्यता प्राप्त राज्यीय राजनीतिक दल को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण के लिए समय उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण के माध्यम से मतदाताओं को अपनी नीतियों और कार्यक्रमों, घोषणा पत्रों और प्रमुख मुद्दों के संबंध में अपने विचारों के बारे में जानकारी देने का अवसर प्राप्त होता है। निर्वाचकों के लिए भी विभिन्न दलों के नीति संबंधी मुद्दों को समझने के लिए यह सूचना का महत्वपूर्ण स्त्रोत होता है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु सभी राष्ट्रीय दलों और छत्तीसगढ़ में मान्यता प्राप्त राज्यीय दल को दूरदर्शन और आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्क पर प्रचार के लिए प्रारंभिक रूप से 45 मिनट की एक समान अवधि उपलब्ध कराए जाने के भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं। साथ ही राजनीतिक दलों द्वारा पिछले विधानसभा निर्वाचनों या लोकसभा के पिछले साधारण निर्वाचनों ,जैसी भी स्थिति हो,में दलों के मतदान निष्पादन के आधार पर अतिरिक्त समय आबंटन का निर्णय आयोग द्वारा लिया जाता है । प्रसारण के लिए एक बार में 15 मिनट से अधिक का समय नहीं दिया जाएगा। राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रसारण के लिए निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों की सूची के प्रकाशन के दिन से लेकर प्रत्येक चरण के मतदान दिवस के दो दिन पहले तक दिया जाएगा।छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 में छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों को प्रसारण के लिए दूरदर्शन पर कुल 629 मिनट तथा उसी प्रकार रेडियो पर प्रसारण हेतु कुल 629 मिनट निर्धारित किया गया है। इसमें सभी दलों के लिए अनुपातिक रूप से समय दिया गया है। उक्त दिशा निर्देशों के परिपालन में प्रसारण हेतु दिन एवं समय का निर्धारण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दूरदर्शन एवं प्रसार भारती के अधिकारियों द्वारा लॉट निकालकर दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को किया गया। प्रदेश में राजनीतिक दलों को प्रसारण की यह सुविधा दूरदर्शन और आकाशवाणी के क्षेत्रीय प्रसारण केन्द्रों तथा राजधानी रायपुर स्थित प्रसारण केन्द्र से दी जाएगी। इसे छत्तीसगढ़ में स्थित दूरदर्शन और आकाशवाणी के अन्य रिले केन्द्र भी प्रसारित करेंगे।जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के संशोधित प्रावधानों के अनुसार सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को केन्द्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक प्रसारण माध्यमों (दूरदर्शन एवं आकाशवाणी) पर प्रचार के लिए समुचित समय उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। इस अधिनियम के तहत छत्तीसगढ़ में भी आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान राष्ट्रीय और मान्यता प्राप्त प्रादेशिक दलों को सार्वजनिक (शासकीय) क्षेत्र के प्रसारणकर्ता प्रसार भारती निगम द्वारा प्रचार के लिए निःशुल्क समय उपलब्ध कराया जाएगा। ।राजनीतिक दलों को आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन करना होगा। प्रसारण के लिए रिकॉर्डिंग एवं उसकी ट्रांसक्रिप्ट (अनुलिपि) पहले ही जमा कराना होगा। आयोग ने प्रसारण की विषयवस्तु के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रसारण में दूसरे देशों की आलोचना, धर्मों एवं समुदायों पर आक्षेपण, कोई अश्लील व अपमानजनक चीज, हिंसा भड़काना, न्यायालय की अवमानना, राष्ट्रपति एवं न्यायालय की सत्यनिष्ठा के प्रति निंदा, राष्ट्र की एकता, संप्रभुता एवं अखण्डता को प्रभावित करने वाली कोई चीज, किसी व्यक्ति का नाम लेकर कोई आलोचना करने की अनुमति नहीं होगी।
-
दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग ऑफिसर श्री विनय कुमार सोनी ने आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन पर श्रमिक सेक्टर-1 गैरेज रोड भिलाई निवासी श्री जहीर खान को आमसभा/कार्यक्रम की ली गई अनुमति से अधिक समय लेकर कार्यक्रम समाप्त करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 18 अक्टूबर 2023 को नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र में श्री जहीर खान द्वारा सिरसा गेट चौक भिलाई-3 में अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक आमसभा कार्यक्रम की अनुमति लिया गया था। उक्त कार्यक्रम निर्धारित समय से अधिक 4.56 बजे समाप्त हुई। रिटर्निंग ऑफिसर ने इसे अनुमति आदेश का उल्लंघन के साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए श्री खान को कारण बताओं नोटिस जारी कर 21 अक्टूबर 2023 को संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर कर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
-
दुर्ग /जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 20 अक्टूबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 02 प्रकरण मिले है। वर्तमान में 03 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग क मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। डेंगू एलिजा पॉजिटिव 02 नये भर्ती मरीजो मे से 01 अम्बेडकर नगर भिलाई और 01 एम.एस.सी.एल. कॉलोनी रुआबांधा के रहवासी है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण व शहरीय की टीम द्वारा कुल 151642 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये। कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-184954 जिनमें से 75674 खाली कराये गये। सभी कंटेनरों में 109786 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया, 154422 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेनर जैसे कुलर, पानी टकी व अन्य जिसमे बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नही मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है, तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दुसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रू. से लेकर 5000रू. तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वंय की होगी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु.स्वा. केन्द्र, प्राथ. स्वा.के. शहरी प्राथ. स्वा. केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉच निःशुल्क किया जा रहा है। जॉच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा। -
- जिले में आगमन 30 अक्टूबर से 3 दिसम्बर तक निर्धारित
दुर्ग/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दुर्ग जिला के लिए नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षकगणों का आगमन 30 अक्टूबर से 3 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित है। जिला निर्वाचन से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए प्रेक्षक श्री नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस) को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है, इनका मो. 9456593401 है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए प्रेक्षक श्री आर. लालवेना (आईएएस) होंगे, इनका मो. 9436960360 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए प्रेक्षक श्री दीपक कुमार मीणा (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7768940303, विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली के लिए प्रेक्षक डॉ. राज कृष्ण प्रुथी (आईएएस), इनका मो. 9418455298 तथा विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के लिए प्रेक्षक श्री सुवेन्दु कानुंगो (आईएएस) को नियुक्त किया गया है, इनका मो 9437291018 है। इसके अलावा पुलिस आर्ब्जवर डॉ. बी. नवीन कुमार (आईपीएस) होंगे, इनका मो. 9963446658 है। -
दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने की आवासीय व्यवस्था की गई है। जो इस प्रकार है-
शासकीय भवन- पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवेकानंद सभागार भवन जेल तिराहा दुर्ग एवं सतनामी समाज भवन जेल तिराहा दुर्ग। मोहननगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे भवन आदित्यनगर दुर्ग व सिकोला भाटा गंजमंडी दुर्ग, मंगल भवन धमधा। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसपी स्कूल से.-7(महिला समाज) भिलाई, बीएसपी सेक्टर-5 एस.पी.ए. मीडिल स्कूल भिलाई, इस्पात क्लब सेक्टर 5, इस्पात क्लब सेक्टर 6, इस्पात क्लब सेक्टर 7 एवं इस्पात क्लब सेक्टर 8। भिलाईभट्ठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस्पात क्लब सेक्टर-1 भिलाई नगर, इस्पात क्लब सेक्टर-2 भिलाईनगर, इस्पात क्लब सेक्टर 4 भिलाईनगर। स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगल भवन स्मृतिनगर सुपेला। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक भवन वार्ड क्र.1 नगर पालिका परिषद मठपारा, मंगल भवन वार्ड क्र.16 शिवपुरी व सामुदायिक भवन वार्ड क्र.14 नगर पालिका परिषद अटल आवास बोगदा पुलिया। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पं. दीनदयाल मिनी स्टेडियम। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगल भवन भिलाई-3, सामुदायिक भवन उमदा। कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांस्कृतिक भवन नगर पालिक परिषद, सामुदायिक भवन वार्ड क्र.19 कुगदा नगर पालिका परिषद, खारून ग्रीन व राजीव भवन परसदा। उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगल भवन उतई। धमधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगल भवन व धीवर धरमशाला शामिल है।
निर्वाचन कार्य के लिए संबंधित कार्य विभाग सुव्यवस्थित आरक्षित रखें। निर्वाचन कार्य हेतु किसी भी समय इसकी आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जाएगा। भारसाधक अधिकारी का नाम तथा कार्यालय/परिसर की चाबी रखने वाले जिम्मेदार अधिकारी का नाम एवं पदनाम सहित जानकारी श्री चन्द्रप्रकाश तिवारी, डी.एस.पी. पुलिस लाईन, मो.नं. 9406159055 को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । -
-31 अक्टूबर को संवीक्षा, 02 नवंबर तक होगी नाम वापसी
दुर्ग / विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई तथा अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे तथा 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी वहीं 02 नवंबर को अभ्यर्थी नाम वापस ले पाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आज जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों हेतु निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रं. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर तथा विधानसभा क्षेत्र क्रं. 67 अहिवारा के विधानसभा चुनाव की अभ्यर्थी से आगामी 30 अक्टूबर 2023 (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। -
बालोद। राज्य में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दूसरे चरण के अंतर्गत बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य शनिवार 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए नाम निर्देशन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान श्री शर्मा ने नजूल कक्ष में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के लिए बनाए गए नाम निर्देशन कक्ष में पहंुच कर रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष तथा अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले अभिलेख प्रभारी, मतदाता सूची प्रभारी, रसीद बूक प्रभारी आदि के कक्षों का अवलोकन कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों को पहचान पत्र के साथ उपस्थित होने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री शर्मा नें मौके पर उपस्थित रिटर्निंग आॅफिसर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों से स्क्रुटनी के दौरान जांच की जाने वाली दस्तावेजों के संबंध में जानकारी ली। उन्होने रिटर्निंग आॅफिसर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे से पूरी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। श्री शर्मा ने कक्ष क्रमांक 57 में पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए बनाए गए नाम निर्देशन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने नाम निर्देशन कक्ष में बनाए गए सभी शाखाओं का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 31 में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए बनाए गए नाम निर्देशन कक्ष का भी निरीक्षण किया। श्री शर्मा ने नाम निर्देशन कक्ष के सभी शाखाओं का अवलोकन कर मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार 21 अक्टूबर से शुरू हो रहे नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न करने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत शासकीय अवकाश दिवस एवं माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को छोड़कर अभ्यर्थियों से प्रतिदिन नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। -
मार्ग में गुजरने वाले वाहनों का किया जा रहा है सुक्ष्मता के साथ जाँच
बालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान बालोद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रो में तैनात कुल 09 एसएसटी टीम द्वारा मुस्तैदी के साथ कार्य करते हुए मार्ग से गुजरने वाली सभी वाहनों का सतत् निगरानी की जा रही है। जिससे की निर्वाचन के दौरान अवैध रूप से नकदी, शराब अथवा अन्य कोई भी सामान जो कि मतदाताओं को प्रलोभन के लिए दिया जा सकता है उसकी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के सहायक नोडल अधिकारी श्री नेेमेन्द्र देशमुख ने बताया कि एसएसटी टीम में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों का सुक्ष्मता से जाँच की जा रही है।








.png)



.jpg)
.png)

.jpg)
.jpg)
.jpg)








.jpg)
.jpg)