- Home
- छत्तीसगढ़
-
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में शारदीय नवरात्र को लेकर पूरी तैयारी हो गई है। नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए प्रशासन ने खास तैयारी की है। श्रद्धालु घर बैठे आनलाइन दर्शन कर सकेंगे। मेला स्थल व मंदिर परिसर में लाइव दर्शन के लिए एलइडी लगाए जाएंगे। साथ ही दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए 155 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी से नजर रखने सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर और मेला स्थल में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। मंदिर में आकर्षक लाइटिंग की गई है।
मेला स्थल भी सजने लगा है। सौ से अधिक दुकान लगेंगे। वहीं अलग-अलग झूले भी लगेंगे। मेला स्थल में बेहतर पार्किंग व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह ने विभागीय स्तर के अधिकारी एवं मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में बैठक कर व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए है। वहीं नवरात्र पर्व पर बाहर से आने वाले दर्शनार्थी,पदयात्रियों को बेहतर यातायात व्यवस्था एवं बिजली पानी से संबंधित स्टाल के अलावा मनोरंजन की दुकानों को भी सजाने का कार्य किया जा रहा है। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्गो में स्वास्थ्य के साथ साथ बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।रात 11 बजे के बाद नहीं चलेगा रोप-वेमां बम्लेश्वरी ऊपर मंदिर जाने के लिए भक्तगणों के लिए सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक चलाने का निर्णय लियए गए हैं। नवरात्र के अवसर को देखते हुए रोपवे के बेहतर सुविधा का ध्यान रखते हुवे रोपवे का मरम्मत कार्य किया जा रहा है लाखों की तदाद में भक्तगण रोपवे से नवरात्र में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिये माता के दरबार मे पहुंचते हैं। माता के दरबार मे सीढीयों से भी भारी संख्या में पहुंचते है। माता के दरबार में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए। - डोंगरगढ़ । कलेक्टर डोमन सिंह ने डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि पर्व की तैयारी के संबंध में डोंगरगढ़ छिरपानी परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर सिंह ने कहा कि श्रद्धा एव आस्था के केन्द्र डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदयात्री पहुंचते हैं। देश, प्रदेश एवं दूर दराज से यहां श्रद्धालु एवं पदयात्री पहुंचते हैं। विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए, सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि मां बम्लेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के लिए अच्छा सेवा पंडाल एवं अच्छी व्यवस्था रहे। उन्होंने रोपवे के मेन्टेंनेस के संबंध में जानकारी ली। रोपवे संचालक को रोपवे का फिटनेस सर्टिफिकेट देने कहा।उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में चाक चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर ने पेयजल की नियमित आपूर्ति करने, विद्युत, साफ-सफाई व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला के दौरान भीड़ की स्थिति नहीं होनी चाहिए।इसके लिए पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी होनी चाहिए।कलेक्टर सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा व्यवस्था होनी चाहिए।उन्होंने रोपवे एवं मेला स्थल पर लगने वाले झूलों का फिटनेस सर्टिफिकेट एसडीएम डोंगरगढ़ एवं पुलिस विभाग को प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य, विश्राम, चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल की निरंतर उपलब्धता बनी रहे। बैठक में रूट चार्ट, पार्किंग एवं अन्य जरूरी बातों के संबंध में चर्चा की गई।प्रभारी पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अच्छी व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी तरह से यात्रियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और बेहतर ट्रैफिक के लिए हर संभव प्रयास पुलिस द्वारा किए जाएंगे।इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अनिल गट्टानी, सह सचिव श्री बबलू शांडिल्य, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, सेवा पंडाल संचालक व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- ● पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के द्वारा जिले में लगातार किया जा रहा है निरीक्षण● एसएसटी, एफएसटी टीमों एवं थाना प्रभारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशकोण्डागांव ।पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार (भा0पु0से0) जिला कोण्डागांव के द्वारा दिनांक 12.10.2023 को आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिला कोण्डागांव में लगे कोंडागाँव , फरसगांव , माकड़ी का उड़नदस्ता दल एवं घोड़ागांव , एरला, हीरापुर, उरन्दाबेड़ा, एवं कोंडागाँव-नारायणपुर सीमा के स्थैतिक निगरानी टीम के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा एसएसटी टीम को सभी चार एवं दुपहिया पहिया वाहनो को बारिकी से चेक करने, मादक पदार्थ एवं किसी प्रकार के संदिग्ध वस्तु के मिलने पर की जाने वाली कार्यवाही करने एवं एफएसटी टीम को आचार संहिता के उल्लंघन एवं चुनाव से सम्बंधित प्राप्त होने वाली शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोण्डागांव श्री निमितेश सिंह अनुविभागीय पुलिस अधिकारी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी कोण्डागांव, अनंतपुर, माकडी, फरसगांव उपस्थित थे।
- राजनांदगांव ।शारदीय नवरात्र को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नवरात्र में बड़ी संख्या दर्शनार्थी मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के लिए आते हैं, जिसे देखते हुए रेलवे प्रशासन करीब आठ स्पेशल ट्रेनों को डोंगरगढ़ में स्टापेज देने और तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने पर विचार कर रहा है। ताकि दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार से परेशान न होना पड़े। बता दें कि मेंटनेंस कार्य के चलते ज्यादात लोकल व एक्सप्रेस ट्रेन रद कर दी गई है। जिसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इधर, श्रद्धालुओं को भी परेशान होना पड़ेगा। रेलवे नवरात्र में स्पेशल ट्रेनें चलाने पर मंथन कर रही है। नवरात्र के पहले 10 एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर लौट गई है।अलग-अलग यार्ड में मेंटनेंस कार्य के चलते एक्सप्रेस के साथ-साथ लोकल ट्रेनों को भी रद कर दिया गया है। ट्रेनें रद होने के कारण खासकर दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे ने 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को नवरात्र के पहले चलाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है।ये ट्रेनें फिर पटरी पर दौड़ेंगी-17 व 18 अक्टूबर को टाटानगर -इतवारी एक्सप्रेस-19 व 20 अक्टूबर को इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस-16 व 17 अक्टूबर को टाटा नगर-बिलासपुरर एक्सप्रेस-2 नंवबर को विशाखापट्टनम भगत की कोठी-1 नंवबर को पुरी से चलने वाली पुरी जोधपुर एक्सप्रेस-30 एवं 31 अक्टूर बो बिलासपुर-भगत की कोठी-3 नवंबर को भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस
- दुर्ग । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा पूरक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। टाइम टेबल के अनुसार पूरक परीक्षाएं 20 अक्टूबर को आरंभ होकर 29 नवंबर तक जारी रहेंगी। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप तथा परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल द्वारा हस्ताक्षरित इस टाईम टेबल में विज्ञान संकाय अर्थात बीएससी बीएससी होमसाइंस तथा बीएससी बीएड की परीक्षाएं प्रातः कालीन पाली में 7ः00 से 10ः00 बजे तक आयोजित होंगी। द्वितीय पाली में प्रातः 11ः00 से 2ः00 बजे तक स्नातक स्तर की बीकाॅम तथा बीसीए एवं एमफिल क्लीनिकल साइकोलाॅजी भाग-01 तथा साइकेटिªक सोशल वर्क की पूरक परीक्षा आयोजित होगी। तृतीय पाली में शाम 3ः00 से 6ः00 बजे कला संकाय की बीए तथा बीए बीएड की पूरक परीक्षाएं संचालित होगी।डाॅ. श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 07 जिलों में कुल 48 पूरक परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें दुर्ग जिले में 15, बालोद जिले में 07, राजनांदगांव जिले में 10, बेमेतरा जिले में 05, कबीरधाम जिले में 07, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चैकी जिले में 02, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 02 परीक्षा केन्द्र स्थापित किये जा रहे है। इनमें से बड़े महाविद्यालयों में छात्रसंख्या के आधार पर तीनों पाली में परीक्षा आयोजित होगी। जबकि अनेक अन्य छोटे महाविद्यालयों में केवल बीए की परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण सायंकालीन पाली में ही परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर जिस परीक्षा केन्द्र का नाम अंकित होगा उसे वहीं परीक्षा देना अनिवार्य है है। डाॅ. श्रीवास्तव के अनुसार महाविद्यालयों में दषहरा दीपावली का अवकाश तथा चुनाव प्रशिक्षण एवं मतदान केन्द्र स्थापित होने के कारण पूरक परीक्षाओं में 05 नवंबर से 19 नवंबर तक गैप रखा गया है। इसी वजह से पूरक परीक्षा लगभग 40 दिनों तक आयोजित होगी। आज पूरक परीक्षा आवेदन जमा करने के अंतिम दिन दोपहर 2ः00 बजे तक विश्वविद्यालय में कुल 33766 आवेदन प्राप्त हुए है। अब विश्वविद्यालय किसी भी को पूरक परीक्षा संबंधी ऑनलाइन आवेदन हेतु अनुमति प्रदान नहीं करेगा।
- राजनांदगांव। विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सीमा क्षेत्रों में चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान कल्लूबंजारी फोरेस्ट चेक पोस्ट में वाहन सहित साड़ी और कपड़ों से भरी 107 प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई है। चुनाव आयोग द्वारा गठित एसएसटी व एफएसटी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब परिवहन, नकदी व अन्य वस्तुओं पर जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। निगरानी के लिए गठित एसएसटी व एफएसटी दल द्वारा छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लूबंजारी फोरेस्ट चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान वाहन सहित साड़ी व कपड़ा से भरी 107 प्लास्टिक की बोरियों को जब्त किया गया। छुरिया थाना प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान महिंद्रा ट्रेव्लस बस में चालक द्वारा प्लास्टिक की बोरियों मेें साड़ी व कपड़ा भर कर ग्रामीण मार्ग अंतर्राज्यीय सीमा से परिवहन करते पकड़ा गया। टीम द्वारा चालक को सामानों का बिल पेश करने कहा गया। चालक ने पेश किए गए 74 नग बिल मेें से 58 बिल में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम 1462 एवं 16 नगर बिल में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमव्ही 1462 लेख होना त्रुटिपूर्ण पाया गया। यात्री वाहन में भारी मात्रा में माल परिवहन करना तथा विधानसभा निर्वाचन को प्रभावित करने की आशंका होने पर बस सहित साड़ी व कपड़ा से भरी 107 बोरी को धारा 102 अंतर्गत जब्त किया गया। टीम द्वारा जब्त यात्री वाहन एवं साड़ी को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना छुरिया को सौंप दिया गया है।
- राजनांदगांव। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय फोर्स की आठ कंपनियां भी जिले में पहुंच गई है। पुलिस ने जिले के सभी सरहदी रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी है। महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश की सीमा वाले रास्तों पर भी पुलिस की सर्तकता बढ़ गई है। शांतिपूर्ण मतदान व सुरक्षा को लेकर पुलिस की टीम लगातार नक्सल क्षेत्र में भी सर्चिंग कर रही है। हाइवे सहित दोनों राज्यों की सीमाओं पर जवानों की तैनाती कराकर वाहनों की जांच तक की जा रही है। बता दें कि चुनाव से पहले ही पुलिस ने लाखों रुपये जप्त किए थे, जिसे अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। चुनावी दौर में इस तरह की लगातार शिकायतें आती है, इसको लेकर ही पुलिस ने सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है।विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय फोर्स की टीम राजनांदगांव के अलावा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई व मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में भी पहुंच गई है। टीम के पहुंचते ही जिला पुलिस प्रशासन ने मुख्यालयों में फ्लैग मार्च कर लोगों को शांतिपूर्ण मतदान के लिए जागरूक किया है। अंबागढ़ चौकी व मोहला में भी पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह अपनी टीम और पैरामिल्ट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। लगातार पुलिस की टीम संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रख रही है।अविभाजीत राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस ने सर्चिंग भी तेज कर दी है। सीमावर्ती रास्तों पर भी पुलिस की टीम पहुंच रही है। एएसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि पुलिस की टीम विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। जिले के हर क्षेत्र में पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही है। पाइंट लगाकर वाहनों की जांच भी करा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं।
- दुर्ग /विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध ड्यूटी हेतु अतिरिक्त बल तथा चुनाव पूर्व केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल की आवासीय व्यवस्था हेतु शासकीय भवन एवं अन्य भवनों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। जो इस प्रकार है-शासकीय भवन- पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवेकानंद सभागार भवन जेल तिराहा दुर्ग एवं सतनामी समाज भवन जेल तिराहा दुर्ग। मोहननगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे भवन आदित्यनगर दुर्ग व सिकोला भाटा गंजमंडी दुर्ग, मंगल भवन धमधा। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसपी स्कूल से.-7(महिला समाज) भिलाई, बीएसपी सेक्टर-5 एस.पी.ए. मीडिल स्कूल भिलाई, इस्पात क्लब सेक्टर 5, इस्पात क्लब सेक्टर 6, इस्पात क्लब सेक्टर 7 एवं इस्पात क्लब सेक्टर 8। भिलाईभट्ठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस्पात क्लब सेक्टर-1 भिलाई नगर, इस्पात क्लब सेक्टर-2 भिलाईनगर, इस्पात क्लब सेक्टर 4 भिलाईनगर। स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगल भवन स्मृतिनगर सुपेला। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक भवन वार्ड क्र.1 नगर पालिका परिषद मठपारा, मंगल भवन वार्ड क्र.16 शिवपुरी व सामुदायिक भवन वार्ड क्र.14 नगर पालिका परिषद अटल आवास बोगदा पुलिया। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पं. दीनदयाल मिनी स्टेडियम। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगल भवन भिलाई-3, सामुदायिक भवन उमदा। कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांस्कृतिक भवन नगर पालिक परिषद, सामुदायिक भवन वार्ड क्र.19 कुगदा नगर पालिका परिषद, खारून ग्रीन व राजीव भवन परसदा। उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगल भवन उतई। धमधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगल भवन व धीवर धरमशाला शामिल है।अन्य भवन- पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोड़वाना भवन सिविल लाईन दुर्ग, जलाराम सांस्कृतिक सिविल लाईन, बाफना मंगलम, सांई मंगलम, शकुंतला मंगलम, चोपडा पैलेस, छ.ग.ऑगन, साहू सदन केलाबाड़ी। मोहननगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अग्रसेन भवन ग्रीन चौक, मिलन मैरिज पैलेस बोगदा पुलिया के पास धमधा रोड़, सिंधु भवन राजेन्द्र पार्क चौक के पास। जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एम.पी.हॉल जुनवानी भिलाई, महिन्द्रा रिसोर्ट जेवरासिरसा दुर्ग। भिलाईभट्ठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हित चिंतक बैंक सेक्टर 1, मानव आश्रम सेक्टर 1, परसुराम भवन सेक्टर 2 भिलाई, गुजराती भवन सेक्टर 4 भिलाई, महाराष्ट्र मंडल सेक्टर 4 भिलाई, सिंधु भवन सेक्टर 4 भिलाई। भिलाईनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रगति भवन सिविक सेन्टर भिलाई, जैन भवन सेक्टर 6, अग्रसेन भवन सेक्टर 6 भिलाई , पूर्व शंकराचार्य कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई, खण्डेवाल भवन सेक्टर 6 भिलाई, फ्रंटियर भवन एम.जी.एम. स्कूल रोड़ सेक्टर 6 भिलाई, छ.ग.ग्रंथालय सेक्टर 7 भिलाई, छत्रपति शिवाजी महाराज मंगल भवन मराठा मित्र मंडल सेक्टर 7 भिलाई, छ.ग.कुर्मी क्षत्रीय समाज भवन सेक्टर 7 भिलाईनगर, उत्तराखण्ड भवन सेक्टर 7, ब्राम्हण समाज भवन सेक्टर 7, स्कंद आश्रम हुड़को सेक्टर 9 भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत छ.ग.अग्रवाल समाज धर्मशाला पश्चिम प्रियदर्शनी नगर नेहरूनगर भिलाई। सांस्कृतिक भवन शांति नगर वैशालीनगर नगर निगम द्वारा संचालित भवन सुपेला, अंजता मैरीज पैलेस स्मृतिनगर। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसपी हायर सेकेण्डरी स्कूल केम्प-1 भिलाई, डॉ.भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन। अग्रसेन भवन खुर्सीपार, साहू सदन पाटन। अम्लेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्लेश्वर, तिवारी मैरिज पेलेस, ग्राम कौंही मंदिर प्रागंण रानीतराई शामिल है।
- दुर्ग / जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफल आयोजन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के नाम में संशोधन किया गया है। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जिले में सुचारू रूप से निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कराने अधिकारियों के कार्य, दायित्व एवं उनके लिए कक्ष की व्यवस्था निर्धारित की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अरविन्द एक्का आई.ए.एस. अपर कलेक्टर दुर्ग (9424280731) को कानून व्यवस्था, एमसीसी का दायित्व दिया गया है एवं इनकी बैठक व्यवस्था जिला कार्यालय दुर्ग के कक्ष क्र. 31 में निर्धारित की गई है।इसी प्रकार श्री रोहित व्यास आई.ए.एस. अपर कलेक्टर दुर्ग (9425243450) एवं डॉ. दिवाकर सिंह राठौर, संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन दुर्ग (9406291919) को नोडल अधिकारी ई.ई.एम., एफ.एस.टी., एस.एस.टी., वी.एस.टी., वी.वी.टी., ए.ई.ओ. एवं लेखांकन दल का दायित्व सौपा गया है एवं इनकी बैठक व्यवस्था क्रमशः जिला कार्यालय दुर्ग के कक्ष क्र. 32 एवं पुराना डी.आर.डी.ए. भवन स्थित कार्यालयीन कक्ष में निर्धारित की गई है। श्री अश्वनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग (7869032989) को जिला पंचायत दुर्ग में स्वीप मतदान दल गठन, सामग्री, वापसी, बिजली, छाया, पानी, प्रशिक्षण एवं अवकाश इत्यादि के प्रबंधन का दायित्व दिया गया है। श्री गोकुल राम रावटे अपर कलेक्टर दुर्ग (9993786516) को नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट का दायित्व दिया गया है एवं कार्यालय जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, जी.ई. रोड मालवीय रोड दुर्ग के प्रथम तल में इनकी बैठक व्यवस्था की गई है। श्री आशीष देवांगन, आयुक्त नगर पालिका निगम रिसाली (7587079064) को डेटा सेंटर, नगर पालिका निगम दुर्ग, जीई रोड दुर्ग में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान की जाने वाली (सुविधा एप, ऑन लाईन-ऑफ लाईन) एसडीएम के समन्वय से अनुमति देने का कार्य दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर (सर्व) को अपने विधानसभा क्षेत्र हेतु आबंटित कक्षों में वि.स. क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र, वाहन, जुलुस, नुक्कड़ सभा, आमसभा रैली इत्यादि की अनुमति देने का कार्य दिया गया है। श्री शैलाभ साहू आरटीओ दुर्ग (7771841777) एवं श्री सी.पी. दीपांकर खाद्य (9425555833) को नोडल अधिकारी यातायात (वाहन शाखा), प्रेक्षक, जि.नि.अ., सभी रिर्टनिंग ऑफिसर, सेक्टर अधिकारी, एफएसटी, एसएसटी, व्हीएसटी तथा चुनाव से संबंधित अन्य कार्य व्यवस्था के लिए वाहन आबंटन एवं पीओएल प्रदाय करना लागबुक एकत्रित कर हिसाब सहित जमा करने का दायित्व दिया गया है एवं इनकी बैठक व्यवस्था भू-अभिलेख शाखा के कक्ष क्र. 14 में निर्धारित की गई है। श्री दीपक निकुंज संयुक्त कलेक्टर दुर्ग (8717833848) को जिला कार्यालय के कक्ष क्र. 28 में नोडल अधिकारी शिकायत टोल फ्री नंबर 1959 लैण्डलाईन नं. 0788-2210180 डीसीसी, एनजीआरएससी विजिल तथा अन्य प्रकार के प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण करने का दायित्व सौपा गया है। जिला आबकारी अधिकारी दुर्ग एवं जिला खनिज अधिकारी दुर्ग को अपने-अपने कार्यालयीन कक्ष में प्रेक्षकों की समूचित व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री महेश सिंह राजपूत डिप्टी कलेक्टर दुर्ग (9993235347) एवं श्री देवेन्द्र कुमार चौबे, डिप्टी डायरेक्टर, कोष लेखा एवं पेंशन (9425564630) को नोडल अधिकारी वीडियोग्राफी का दायित्व दिया गया है एवं इनकी बैठने की व्यवस्था स्थानीय निर्वाचन कार्यालय कक्ष पुराना डीआरडीए भवन स्थित अपने कार्यालयीन कक्ष में की गई है। श्री मृगेन्द्र सिंह सोरी, उपसंचालक जनसंपर्क (9826411268) एवं श्री आर. नटेश, सहायक संचालक (9131946478) जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग को नोडल अधिकारी एमसीएमसी मीडिया तथा उससे संबंधित समस्त समिति (इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मिडिया) का दायित्व दिया गया है एवं इनकी बैठक व्यवस्था भू-अभिलेख कार्यालय के उपरी तल के कक्ष में की गई है। श्री आदित्य कुजांम, अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा (9981584877) को आबकारी शाखा में मतदाता सूची के अवलोकन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- दुर्ग, / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र, वाहन, रैली, जुलूस, नुक्कड़ सभा, आम सभा आदि की अनुमति हेतु अधिकारी अधिकृत की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 दुर्ग शहर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशाली नगर तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्र, वाहन, जुलूस, नुक्कड़ सभा, आम सभा, रैली इत्यादि की अनुमति तथा राजनैतिक दलों के जिला स्तरीय दलों के पदाधिकारियों को एक वाहन प्रति दल अनुमति हेतु संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को अधिकृत किया गया है। इसी प्रकार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुमति हेतु नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त श्री आशीष देवांगन को अधिकृत किया गया है।
- दुर्ग /छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा 09 अक्टूबर 2023 को होने उपरांत संपूर्ण जिले मे आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। दुर्ग जिले के सभी 6 विधानसभा एवं 2 आंशिक विधानसभा क्षेत्रों मे छ०ग० संपत्ति विरूपण अधिनियम 1994 अंतर्गत 12 अक्टूबर 2023 तक जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं सार्वाजनिक स्थानों पर संपत्ति विरूपण की कार्यवाही की गयी है। कार्यवाही के दौरान समस्त नगरीय निकाय, जनपद एवं विभिन्न विभागों द्वारा कार्यवाही करते हुए जिले में 12 अक्टूबर 2023 सार्वाजनिक स्थानों से कुल 23856 एवं निजी स्थानों से कुल 10322 दीवाल लेखन, पोस्टर, बैनर एवं अन्य संपत्ति विरूपण की कार्यवाही की गयी है। जिले में संपत्ति विरूपण से संबंधित शिकायत के लिये शिकायत हेल्प लाईन नंबर 1950 में या cVigilApp के माध्यम से किया जा सकता है।
-
दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा के निर्देशन में रूट चार्ट तैयार करने, मतदाता सूची की चिहिन्त प्रति एवं मतदाता पर्ची तैयार करने, राजनीतिक दलों को मतदाता सूची एवं मतदान केन्द्रों की सूची उपलब्ध कराने, मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, मतदाता सूची का मुद्रण एवं आवश्यक सूची तैयार करने तथा विधानसभावार मतदान केन्द्रों की सूची तैयार कर मतदाता सूची का संधारण कार्य सम्पादित करने हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त कार्य हेतु पाटन विधानसभा के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख श्री त्रिभुवन राम वर्मा, सहायक अधिकारी श्री हिरेन्द्र क्षत्रिय, रा.नि.परि.भू. दुर्ग, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, संबंधित क्षेेत्र के हल्का पटवारी, सहायक कर्मचारी डा.ए.ओ. श्रीमती रेणुका मरकाम, स.ग्रे. 3 श्री जगत राम यादव, चैयरमेन दुलसिया बाई, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख श्री अजित चौबे, सहायक अधिकारी परि.भू.दुर्ग श्री राहुल साहू, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के हल्का पटवारी, सहायक कर्मचारी स.ग्रे. 2 श्रीमती रेखादेवी पांडे, स.ग्रे.3 सुश्री पुष्पा साहू, भृत्य श्रीमती रानी राव तथा विधानसभा दुर्ग शहर के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख श्री गजेन्द्र साहू, सहायक अधिकारी श्रम निरीक्षक दुर्ग श्रीमती श्रद्धा वर्मा, रा.नि. परिवर्तित भूमि श्री दानेश्वर साहू, रा.नि.परि.भू. दुर्ग मीनू राठौर, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के हल्का पटवारी, सहायक कर्मचारी डा.ए.ऑ. श्री सागर साहू, सहा.ग्रेड 3 रामरतन, भृत्य श्री महेन्द्र बेलचंदन की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार विधानसभा भिलाई नगर के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख श्री आदित्य कुंजाम, सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू.दुर्ग श्री गार्गी सत्यनारायण, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, सहायक कर्मचारी डा.ए.ऑ. शिप्रा सिंह ठाकुर, स.ग्रे. 3 श्री दीपक दुबे, भृत्य श्री माखन लाल वर्मा, वैशाली नगर विधानसभा के लिए सहायक अधिकारी भू-अभिलेख श्री आलोक शुक्ला, सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू. दुर्ग अरूण वर्मा, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के हल्का पटवारी, सहायक कर्मचारी स.ग्रे.2 श्रीमती प्रीति ठाकुर, स.ग्रे. 3 श्रीमती चैलेश्वरी भारद्वाज, चैनमेन श्रीमती गीता यादव, विधानसभा अहिवारा के लिए सहायक अधिकारी भू-अभिलेख श्री शंकर प्रसाद तिवारी, सहायक अधिकारी स.ग्रे. 3 श्री कुमार साहू, स.ग्रे. 3 श्री भारत, चैनमेन श्री चंदूलाल निर्मलकर एवं विधानसभा साजा/बेमेतरा (आंशिक) के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख श्री आदित्य कुंजाम, सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू.दुर्ग श्री पवन चन्द्राकर, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के हल्का पटवारी, सहायक कर्मचारी सहा.ग्रे.3 श्री प्रकाश यादव, सहा.ग्रेड 3 श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा, सहायक ग्रेड 3 श्रीमती टेश्वरी सलामे की ड्यटी लगाई गई है।
- -गनियारी रीपा की दीदियों ने मतदाता जागरूकता का दिया संदेशबिलासपुर /बिहान की दीदियां इस बार बिलासपुर जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान सूत्र को हकीकत में बदलने की जिम्मेदारी भी ले ली है। इसी कड़ी में आज जिले के तखतपुर ब्लॉक के गनियारी रीपा में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री की दीदियांे ने बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कमिश्नर श्री केडी कंुजाम, सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अफसर और बड़ी संख्या में बिहान की दीदियां शामिल हुई। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।कमिश्नर श्री केडी कुंजाम ने इस अवसर पर कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने स्वीप के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप एक मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों एवं नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने सभी से कहा कि आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत कम है इसे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से मतदान करने और आसपास के लोगों को प्रेरित करने की अपील की।कमिश्नर ने दिलाई मतदाता शपथ -कार्यक्रम में कमिश्नर श्री केडी कुंजाम ने बिहान की दीदियों सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विधानसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई।नए मतदाताओं का किया गया सम्मान -गनियारी में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में नए मतदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पीओ श्री ओम पाण्डेय, एनआरएलएम के जिला समन्वयक श्री रामेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- भिलाईनगर। निगम क्षेत्र के भवनो का संपत्तिकर, यूजर चार्ज, जल कर, भू-भाटक, दुकान किराया वसूली का कार्य राजस्व वसूली ठेका प्राप्त एजेंसी श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनर्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। एजेंसी के प्रतिनिधि भवनों में पहुॅचकर निर्मित तलो की जाॅच कर रहे है ताकि भवन मालिक द्वारा प्रस्तुत स्व विवरणी के साथ मिलान कर वास्तविक संपत्तिकर की गणना हो सके।निगम द्वारा आवासीय, व्यवसायिक एवं अन्य भवनों से राजस्व वसूली हेतु एजेंसी को अधिकृत किया गया है, एजेंसी के कर्मचारी जोन 1 के घरो में जा कर पूर्व से निर्मित भवनों में तलो की वृद्वि तथा विवरणी में बताए क्षेत्रफल की जाॅच किया जा रहा है। एजेंसी द्वारा किये जा रहे जांच में भवन मालिकों के प्रस्तुत संपत्ति के स्वविवरणी में भिन्नता आ रही है, भिलाई निगम क्षेत्र के सभी भवनों का जांच किया जाना है जिसकी शुरूआत जोन 01 के 15 वार्डों के भवनो की जांच से किया गया है। निगम प्रशासन ने क्षेत्र के भवन मालिको से अपील किया है कि भवन का स्व विवरणी भरते समय मकान में बने तलों की संख्या निर्मित कुल क्षेत्र तथा रिक्त क्षेत्र की स्पष्ट जानकारी देकर अंतर की स्थिति में लगने वाले 5 गुना शास्ति राशि के देय से बचा सकता है। निगम में संपत्तिकर राशि का भुगतान दिसंबर तक करने पर 2 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है इसका लाभ उठाए।
- -आचार संहिता का पालन कराने में जुटा निगम प्रशासनभिलाईनगर । भिलाई निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने भिलाई निगम प्रशासन जुटा हुआ है। पूरे निगम क्षेत्र में घूम घूम कर निगम का अमला राजनैतिक वाॅल राईटिंग को मिटाने, प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग्स, फ्लेक्स को निकालने के साथ ही शासकीय भवनो में लगे हुए जनप्रतिनिधियों के फोटो को ढंकने का कार्य किया जा रहा है। आयुक्त के निर्देश पर निगम में लगभग 150 कर्मचारियों की टीम बनाई गई है जो बीते चार दिनों से सार्वजनिक और निजी संपत्ति पर संपत्ति विरूपण की कार्यवाही में लगे हुए है।आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद से निगम आयुक्त रोहित व्यास स्वंय संपूर्ण निगम क्षेत्र का दौरा कर संपत्ति विरूपण की कार्यवाही में शामिल हुए थे। निगम की टीम द्वारा निकाले जा रहे बैनर, होर्डिंग्स, वाॅल राईटिंग को लेकर निरंतर माॅनिटरिंग कर दिशा निर्देश दे रहे है। आयुक्त ने अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए है कि आचार संहित के तहत संपत्ति विरूपण की कार्यवाही में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी, वहीं इस कार्य व्यावधान उत्पन्न करने वालो के विरूद्ध आचार संहिता के नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4 दिन से लगी 150 कर्मचारियों की टीम -भिलाई निगम क्षेत्र में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही के लिए बीते 4 दिनों से निगम के कर्मचारी लगातार डटे हुए है। इसमें सभी जोन कार्यालय से राजस्व विभाग की टीम, स्वास्थ्य विभाग का विशेष गैंग, एसबीएम, तोड़फोड़ दस्ता सहित लगभग 150 कर्मचारियों की टीम लगी हुई है।वाॅल राईटिंग - 5145पोस्टर - 3999बैनर - 251अन्य - 324
- बिलासपुर /जिले में मतदाता जागरूकता, मतदाता शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के चारों विकासखण्डों के स्कूली छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं उनके पालकों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने पोस्ट कार्ड लेखन का आयोजन किया गया।डीईओ ने बताया कि स्वीप अंतर्गत आयोजित पोस्टकार्ड लेखन में बिल्हा विकासखण्ड के 709 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के 75 हजार 750 विद्यार्थी शामिल हुए एवं 23 हजार 483 पालकों के द्वारा लिखे गये मतदान शपथ जमा किये गए। इसी प्रकार कोटा के 525 विद्यालयों के 26 हजार 19 स्कूली बच्चों ने, मस्तूरी ब्लॉक के 502 विद्यालय के 41 हजार 139 विद्यार्थियों ने एवं तखतपुर के 503 विद्यालयों के 33 हजार 943 स्कूली बच्चों ने पोस्टकार्ड लेखन में भाग लेकर उनके 10 हजार 522 पालकों के द्वारा मतदाता शपथ पत्र जमा करवाये गये। स्वीप के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कुल 2236 विद्यालयों के 1 लाख 76 हजार 850 ने उत्साह के साथ भाग लिया और कुल 54 हजार 824 पालकों के द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने का शपत्र पत्र अपने स्कूली बच्चों को सौंपा गया।
- दुर्ग /दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 12 अक्टूबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 04 नये प्रकरण मिले। वर्तमान में 7 मरीज भती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया नए भर्ती मरीज 2 में से शंकर नगर छावनी और कृष्णा नगर सुपेला से 1 के रहवासी है। नगर निगम भिलाई, चरोदा रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण/शहरीय की टीम द्वारा कुल 133567 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-169908 जिनमें से 65549 खाली कराये गये। सभी कटेनरों में 100650 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया, 136307 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उत्तको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नही मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दुसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रू. से लेकर 5000रू. तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी. बी. एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की गई है, कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु.स्वा. केन्द्र / प्राथ. स्वा.के. शहरी प्राथ. स्वा. केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉच निःशुल्क किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा।
- बालोद । विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत चुनाव कार्य संबंधी पीपीटी प्रस्तुतीकरण एवं आवश्यक समीक्षा बैठक शुक्रवार 13 अक्टूबर सुबह 11 बजे जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्यों के संपादन के लिए नियुक्त किए गए समस्त प्रभारी अधिकारी एवं समस्त सहायक प्रभारी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
- बालोद। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान कर्मीयों को निर्वाचन ड्यूटी के दौरान प्रकट होने वाले स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का आकस्मिक लक्षण एवं गंभीर बीमारी के प्रकट होने पर तत्काल आपातकालीन चिकित्सीय उपचार से अवगत कराने संबंध में 16 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित की गई है। इस प्रशिक्षण में सभी संबंधितों को निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं तत्कालिक परामर्श सुविधा उपलब्ध कराने हेतु श्री पवन कुमार राठौर मैनेजर प्रशासन एवं विपणन एनएचएमएमआई नारायणा हाॅस्पिटल रायपुर को एक्सेसीबिलिटी कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
- -विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पेेंटिंग बनाकर दी मतदाता जागरूकता का संदेशबालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में बालोद जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निरंतर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत आज जिले के बालोद विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल लाटाबोड़ मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व के संबंध में रंग-बिरंगे पेंटिंग बनाकर आम लोगों को मताधिकार का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय में मतदाता जागरूकता पर आधारित विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया गया।
- बालोद । एसडीएम बालोद एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती शीतल बंसल ने आज अपने कक्ष में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में श्रीमती बंसल ने राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के पालन सुनिश्चित करने हेतु जारी किए गए दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार सुश्री दीपिका देहारी एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -80 वर्ष से अधिक की आयु के तथा दिव्यांग एवं कोविड पाॅजेटिव मतदाताओं को दी जाएगी सुविधाबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बालोद जिले के 80 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्ग मतदाताओं तथा चलने फिरने मंे असमर्थ दिव्यांग मतदाताओं के अलावा कोविड पाॅजेटिव मतदाताओं को डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान कराने हेतु सहायक रिटर्निंंग अधिकारियों को नामित किया गया है। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए तहसीलदार गुरूर एवं सहायक रिटर्निंग अफसर श्री हनुमंत सिंह श्याम, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के लिए तहसीलदार डौण्डीलोहारा एवं सहायक रिटर्निंग अफसर श्री गोविंद सिन्हा तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए तहसीलदार गुरूर एवं सहायक रिटर्निंग अफसर श्री प्रीतम साहू को 80 वर्ष से अधिक की आयु तथा दिव्यांग एवं कोविड पाॅजेटिव मतदाताओं को डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान कराने हेतु नामित किया गया है।
- -पूर्वी क्षेत्रीय अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर में पूर्वी क्षेत्रीय अन्तर्महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 2023 की शुरूआत हुई। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने पूर्वी क्षेत्रीय अन्तर्महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पूर्वी क्षेत्रीय अन्तर्महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय रायपुर, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर, कृषि महाविद्यालय, महासमुंद, कृषि महाविद्यालय भाटापारा, कृषि महाविद्यालय मर्रा पाटन, कृषि महाविद्यालय गरियाबंद तथा छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, दुर्ग के 253 प्रतिभागी शामिल हुए। 12 से 14 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न क्रीड़ा स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अन्तर्महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत व्यक्तिगत स्पर्धाओं में लम्बी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्क थ्रो, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, हर्डल दौड़ तथा 4ग्100 मीटर एवं 4ग्400 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सामूहिक स्पर्धाओं के अंतर्गत वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों के बहुत महत्व है। इससे शरीर स्वस्थ एवं मजबूत बनता है एवं बच्चों में टीम स्पिरिट तथा खिलाड़ी भावना का विकास होता है जो भविष्य में उन्हें सफल एवं अनुशासित नागरिक बनने में योगदान देते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से आव्हान किया कि वे अपनी पूरी क्षमता तथा मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लें तथा सफलता अर्जित करें।शुभारंभ समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय कुमार पाण्डेय ने स्वागत भाषण देते हुए प्रतियोगिता के रूप-रेखा प्रतिपादित की। समारोह को अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा तथा अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, रायपुर डॉ. जी.के. दास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, डॉ. ए.के. दवे, डॉ. एच.एल. सोनबोइर अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय भाटापारा तथा डॉ. ओ.पी. परगनिहा अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय मर्रा पाटन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डॉ. सुबुही निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया।
- -नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग होगा रिजर्व स्टॉक- कलेक्टर ने जारी किए निर्देशरायपुर / विधानसभा निर्वाचन-2023 को ध्यान में रखते हुए जिले में डीजल और पेट्रोल को अतिरिक्त रिजर्व स्टॉक भी रहेगा। हर पेट्रोल पंप संचालक को रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जारी कर दिए हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल ऑयल अनुज्ञापन तथा नियंत्रण आदेश 1980 के प्रावधानों के तहत जारी किए गए हैं। जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों के पेट्रोल पंपो पर चार हजार लीटर डीजल और दो हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व स्टॉक के रूप में रखने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंपो में दो हजार लीटर डीजल और एक हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व स्टॉक के रूप में भंडारित रहेगा। इस रिजर्व स्टॉक का वितरण अपर कलेक्टर, संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारियों की अनुमति के बाद ही किया जा सकेगा। पेट्रोल पंप संचालको को जारी किए गए आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं । निर्देश का उल्लंघन करने पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा सकेगी।
- -ठहरने वाले व्यक्ति से निर्धारित राशि जमा कराकर दी जायेगी रसीद-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देशरायपुर / विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता लागू रहने की अवधि में किसी भी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि, मंत्रीगणों, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारियों आदि को शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय विश्रामगृहों, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस में चुनाव प्रचार-प्रसार या राजनैतिक उद्देश्य से नहीं ठहराया जायेगा। ऐसे राजनैतिक व्यक्ति इन स्थानों का उपयोग राजनैतिक गतिविधियों के लिए भी नहीं कर सकेंगे। इस बारे मे कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जरूरी आदेश भी जारी कर दिया है।जारी किए गए आदेश के अनुसार शासकीय प्रयोजनों के लिए मंत्रीगणों के दौरों के दौरान पात्रता अनुसार स्थान उपलब्ध होने पर उन्हें विश्राम भवनों, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस में कमरा उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त पात्रतानुसार ठहरने वाले व्यक्ति से निर्धारित राशि जमा कराकर विधिवत रसीद भी दी जायेगी। विश्राम गृहों में एक रजिस्टर रखा जाएगा जिसमें आगंतुक का नाम, पता, ठहरने का प्रयोजन, ली गई राशि आदि समस्त ब्यौरा अंकित किया जाएगा। एक व्यक्ति को अधिकतम 48 घंटे के लिए ही विश्राम गृह मे कक्ष आरक्षित किया जा सकेगा। उससे अधिक अवधि के लिए कोई कक्ष आरक्षित नही होगा। कक्ष आरक्षित होने पर आगंतुक केवल तीन वाहन ही ला सकेगा। विश्राम गृह मे संबंधित व्यक्ति को तीन से अधिक वाहन लाने की अनुमति नही होगी। शासकीय भवनों, विश्राम भवनों तथा गेस्ट हाउसों का आरक्षण अनुविभाग स्तर पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और अन्य स्थानों पर तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा किया जायेगा।जारी आदेश अनुसार शासकीय गेस्ट हाउस, सर्किट हाउस में कक्षों का आरक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कक्ष आबंटित किए जायेंगे। जिन विश्राम गृहों मे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों को कक्ष आबंटित किए जाएंगे वहां किसी अन्य राजनैतिक दल के व्यक्ति को कक्ष आबंटित नहीं होगा। प्रेक्षक या निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान मांगे जाने पर अभिलेखों को जांच के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। निर्वाचन कार्य से जुडे अधिकारियों और प्रेक्षकों के लिए सदैव कक्ष आरक्षित रहेंगे।


.jpg)

.jpg)





.jpg)






.jpg)






.jpg)
.png)
.jpg)
.jpg)