- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत मंडपम, प्रगति मैदान,नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सरोदा दादर ग्राम को सर्वश्रेष्ठ ग्रामों की सिल्वर कैटेगरी में सम्मानित किया गया।छत्तीसगढ़ राज्य अपने नयनाभिराम स्थलों,पर्यटन नवाचारों और पर्यटन विकास गतिविधियों के साथ पर्यटकों को उत्तम सेवा प्रदान करने में सक्षम है। ग्रामीण पर्यटन , सस्टेनेबल टूरिज्म एवं रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म की अवधारणा को विकसित करने में छत्तीसगढ़ अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता चला आ रहा है।सरोदा दादर को ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है जिसका प्रतिसाद आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को अवश्य मिलेगा। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ पर्यटन की ओर से डॉ.शुभदा चतुर्वेदी, नोडल ऑफिसर, रूरल टूरिज्म तथा श्री मंगल सिंह धुर्वे, सरोधा दादर ग्राम द्वारा ग्रहण किया गया। इस अवसर पर सुश्री कुमुद मिश्रा एवं सरोदा ग्राम को बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रोजेक्ट के महत्वपूर्ण सहयोगी श्री कृष्णा केवट भी उपस्थित थे।
- -योजना से प्रतिवर्ष हो रही है लगभग 4 लाख रूपए की सालाना आयरायपुर। हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह आर्थिक रूप से सक्षम हो। इस सपना को पूरा करने के लिए वह नए रास्तों की तलाश भी करता रहता है। लेकिन इन रास्तों में आर्थिक दिक्कतें रुकावट पैदा करती हैं। ऐसी स्थिति में शासकीय योजनाएं उसके जीवन में उम्मीदों की किरण बनकर आती है और उसका सपना पूरा करने का जरिया बन जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ श्री सुरेश कुमार यादव के साथ।श्री सुरेश कुमार यादव विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम बिरबिरा के निवासी है। वे बताते है कि वर्ष 2019-20 में उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। वे आय का नया जरिया तलाश करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के संपर्क में आए जिससे उन्हें राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना के बारे में पता चला। जिसके तहत विभाग तथा प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता के द्वारा हितग्राहियों के घर पर जा कर उन्नत नस्ल के सांड के वीर्य के द्वारा पूर्णतः निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है।श्री सुरेश कुमार यादव अपने घर की गाय जो कि बहुत कम दुग्ध उत्पादन करती थी, पशुधन विकास विभाग द्वारा उन्नत नस्ल के साहीवाल सांड के वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान करवाया। उन्होंने पशुधन विकास विभाग के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी गाय का खान-पान एवं रख-रखाव किया। साथ ही समय-समय पर विभाग द्वारा चलाए गए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का भी लाभ लिया।कृत्रिम गर्भाधान के द्वारा उन्नत नस्ल की बछिया पैदा हुई। जो वर्ष 2020-21 से दुग्ध देना प्रारम्भ की हैं। श्री यादव ने बताया कि अब लगभग 4.00 लाख रुपए की सालाना आय हो रही है।श्री सुरेश कुमार यादव के घर की महिलाएं भी गाय पालन में रूचि लेकर कार्य कर रही है। पशुधन विकास विभाग के दिशा निर्देश का पालन करते हुए श्री यादव अब और गाय रखकर राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना का फायदा लेते हुए छोटे पैमाने पर डेयरी फार्म स्थापित कर अपना एवं अपने घर की महिलाओं की आर्थिक उन्नयन करने के इच्छुक है। श्री यादव के संकल्प को पूरा करने में छत्तीसगढ़ शासन का पशुधन विकास विभाग पूरा सहयोग दे रहा है।
- टी सहदेवभिलाई नगर। टाउनशिप के सेक्टर 07 स्थित आवास में दुर्लभ प्रजाति का फूल ब्रह्मकमल खिलने से आसपास का माहौल कौतूहलपूर्ण हो गया। जैसे ही खबर लगी, आस्था के प्रतीक इस दैवीय फूल के दर्शन के लिए लोग जमा हो गए। इस फूल की खासियत है कि यह सिर्फ मध्यरात्रि में ही खिलता है, वह भी एक रात के लिए। दिन में मुरझा जाता है। परिवारजनों ने बताया कि उनके यहां इस तरह के दो फूल पल्लवित हुए हैं। पहले फूलों की पूजा की गई और उसके बाद उन्हें माता वरलक्ष्मी को अर्पित किए गए। परिवारवालों को इन्हें खिलने में दो वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। वैसे तो कमल के फूल पानी, कीचड़ या पानी के आसपास उगते हैं। लेकिन, ब्रह्मकमल जमीन पर उगते हैं। आम तौर पर ये फूल हिमालय के ऊंचे शिखरों में पाए जाते हैं।श्रीमती सी कावेरी ने कहा कि जब उन्होंने अपने आंगन में ब्रह्मकमल खिले हुए देखा, तो मन में खुशी की लहर दौड़ गई। जब लोगों, खासकर आसपास रहने वाली महिलाओं को यह बात पता चली, तो वे पलभर में जमा हो गईं। कावेरी के अनुसार उनके यहां खिले ब्रह्मकमल की सुगंध बहुत कुछ मोगरे एवं कमल-सी है और रंग बिल्कुल सफेद है, जो बहुत आकर्षक है। उन्होंने ब्रह्मकमल पौधा लगाने की विधि भी बताई। सबसे पहले उन्होंने गमला लिया। गमले में मिट्टी एवं गोबर की खाद डाली और उसके बाद उसमें उच्च गुणवत्ता वाले ब्रह्मकमल के पत्ते रोपे गए। पत्ते रोपने के बाद गमले में उचित मात्रा में पानी डालने के बाद उसे ऐसे स्थान पर रखा, जहां सूर्य की किरणें सीधी न पड़ती हों। जब तक कोपलें नहीं फूटीं, तब तक नियमित रूप से देखभाल की गई। कोपलें फूटने में चार माह लग गए।
- *-अब भक्तजन इस वेबसाइट के जरिए ज्योति कलश प्रज्वलित कराने घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे*दंतेवाड़ा/ माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ दंतेवाड़ा की वेबसाइट पर अब भक्तजन इस वेबसाइट के जरिए न सिर्फ ज्योति कलश प्रज्वलित कराने घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे, बल्कि भंडारा शुल्क व दान राशि का भुगतान भी कर पाएंगे। इसके अलावा मन्दिर के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।इसके अलावा मंदिर में होने वाली दैनिक आरती व अन्य अनुष्ठानों का शेड्यूल भी उपलब्ध करवा दिया गया है।मां दंतेश्वरी मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट https// maadanteshwari.in में Online Services के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
- दुर्ग / स्व. पांडुरंग रामाराव डोंगावकर जिला चिकित्सालय में नियमित बाह्य एवं आंतरिक मरीजों की सेवा एवं सक्रिय सकारात्मक तथा उल्लेखनीय भूमिका निर्वाहन करने के लिए जीवनदीप समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने प्रगति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य नगर निगम ब्रांड एंबेसडर और रेड क्रॉस मेंबर दिलीप ठाकुर को सम्मानित किया। ज्ञात हो कि श्री ठाकुर इसके पूर्व में भी कोरोना काल में मरीजों की चिकित्सालय में भर्ती संक्रमण से बचाव के लिए वेक्सिन लगवाने में सक्रिय, जुझारू एवं संवदेनात्मक भूमिका के लिए पूर्व में भी सम्मानित हो चुके है।
- दुर्ग / दुर्ग जिले में आज 27 सितम्बर 2023 की स्थिति पं.जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 हॉस्पिटल भिलाई में 81 वर्ष वयोवृद्ध महिला निवासी मैत्री नगर रिसाली भिलाई की स्वाईन फ्लू से मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे द्वारा पॉजिटिव आये मरीजों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग किये जाने शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी एवं उनके टीम को निर्देशित किया गया एवं संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ रायपुर की दिशा निर्देशानुसार प्रायमरी कान्टेक्ट में लक्षण होने पर स्वाईन फ्लू जॉच हेतु सैम्पल लिया जा रहा है। संकमण से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वाईन फ्लू से संबंधित प्रचार-प्रसार जैसे हाथों को साबुन से निरंतर धोयें एवं सार्वजनिक जगहों पर न थूके, पौष्टिक आहार खायें, पानी खूब पीयें एवं पूरी नींद ले एवं शरीर को क्रियाशील रखें।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के अनुसार मरीज की मृत्यु सिवियर निमोनिया, एक्यूट रेस्पायरेटरी डिस्ट्रेस सिन्ड्रोम के साथ हिनी पॉजीटिव स्वाईन फ्लू विथ सेप्सिस व सेप्टिक सॉक विथ डिपिकल रिस्पारेटरी एवं ओल्ड केस ऑफ सी. व्ही. ए. व अन्य कोमआर्बिड कंडिशन की शिकायत पहले से थी। संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छ.ग. रायपुर की दिशा निर्देशानुसार मृतक का अंतिम संस्कार किये जाने निर्देशित किया गया। उक्त मरीज को अन्य कोमआर्बिड कंडीशन जैसे उच्च रक्तचाप, सिवियर निमोनिया, डिसीज की शिकायत पहले से थी एवं उपचार दौरान 27 सितम्बर 2023 को सुबह 9 बजे अस्पताल में मृत्यु हो गयी। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।
- -समाज को भूमि आबंटन पर मुख्यमंत्री का जताया आभाररायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जिला साहू संघ दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सामाजिक भवन के निर्माण के लिए मांग के अनुरूप ग्राम धनोदा में भूमि का आबंटन हो गया है। इसके लिए खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार भी जताया। मौके पर चर्चा के दौरान साहू समाज द्वारा आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आज समय पूर्व किश्त की राशि किसानों के खाते में आने पर भी काफी हर्ष जताया।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग श्री नंदलाल साहू तथा राजेन्द्र साहू, अश्वनी साहू, लखन साहू, भीखम साहू, राजेश साहू, अशोक साहू, कृष्णा साहू, पोषण साहू, कल्याण साहू, लाल सिंह, मोनू साहू, रोहित साहू, सुनील साहू आदि उपस्थित थे।
-
रायपुर। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय, द्वारा भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण, रायपुर के सहयोग एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सिरपुर स्मारक समूह पर "ट्रैवल फॉर लाइफ" मिशन एवं "स्वच्छता ही सेवा" आभियान का सफल आयोजन किया गया। जिसमें युवा पर्यटन क्लब सदस्यों के साथ साथ अन्य सभी ने अपने आसपास एवं पर्यटन स्थलों को साफ व सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से लक्ष्मण मंदिर से तिवर देव बौद्ध विहार, सिरपुर के बीच सफाई अभियान में अपना योगदान दिया।
युवा पर्यटन क्लब के छात्रों को लक्ष्मण मंदिर और तिवर देव बौद्ध विहार का एक निर्देशित हेरिटेज वॉक टूर भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पर्यटन के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और पर्यटन गतिविधियों पर केंद्रित जानकारी से अपने अनुभव साझा किए। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी अपनी गौरवपूर्ण परंपरा, कला, संस्कृति का सम्मान और उसके प्रचार प्रसार के साथ साथ सतत संरक्षण का प्रयास करें। इस संबंध में सभी को प्रेरित करने के लिए ट्रेवल फॉर लाइफ एवं स्वच्छता की सामूहिक प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।इस कार्यक्रम में महासमुंद जिला प्रशासन के अधिकारी, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अधिकारी, स्थानीय गाइड, मीडियाकर्मी और कई शैक्षणिक संस्थानों से युवा पर्यटन क्लब सदस्य जिनमें प्रमुख रूप से जे.आर. दानी कन्या उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), रायपुर, विजन पब्लिक स्कूल, रायपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, रायपुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरपुर से लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।उक्त आयोजन की मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंडल के सदस्य श्री अंकित बागबाहरा व श्रीमती नैना गवेल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरपुर के प्राचार्य श्री ज्योतिष चौधरी रहे। मंच व शपथ ग्रहण समारोह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक छत्तीसगढ़, पर्यटन मंत्रालय श्री मयंक दुबे द्वारा किया गया। - रायपुर /छत्तीसगढ़ में वनवासियों को लघु वनोपज का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए शासन द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है। इस तारतम्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में लघु वनोपजों के संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण और विपणन आदि व्यवस्था को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य लगातार 3 वर्षाें से पूरे देश में लघुवनोपज खरीदी में प्रथम स्थान पर है।इसी तरह राज्य में लघु वनोपज संग्रहण तथा प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा वन धन विकास केंद्र सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा। इसके तहत गत दिवस 27 सितम्बर को संघ मुख्यालय रायपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंध संचालक श्री अनिल राय तथा अपर प्रबंध संचालक श्री बी. आनंद बाबू द्वारा लघु वनोपज संग्राहकों से चर्चा करते हुए संग्रहण के तकनीक तथा महत्व के बारे में अवगत कराया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लघुवनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण तथा विपणन को बढ़ाबा देना है।कार्यशाला में संग्राहकों तथा किसानों जिसमें खासकर विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा भी सम्मलित थे। साथ ही महिला समूह के सदस्य, वन धन मित्र, समिति प्रबंधक, उप प्रबंध संचालक जिला यूनियन तथा वन वृत के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यशाला में विभिन्न वन मंडलों से 120 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित थे।
- -प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने रायपुर स्थित निवास में विराजे भगवान श्री गणेश के पंडाल में पहुंचे। उन्होंने वहां अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
- -भूमि आबंटन में रियायत प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभाररायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जिला दुर्ग के पाटन हरदिया साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी मौजूद थे।प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट के बैठक में हरदिया साहू समाज रायपुर और साहू समाज दुर्ग को शासकीय भूमि आबंटन में रियायत प्रदान करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने शासन द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से उन्हें मिल रहे लाभों के बारे में भी बताया। प्रतिनिधिमंडल में पाटन हरदिया साहू समाज के अध्यक्ष श्री मनबोध साहू, उपाध्यक्ष श्री तोरण साहू, महामंत्री श्री शत्रुहन साहू सहित खोरबहरा साहू, लखनलाल साहू और साहू समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।
-
दुर्ग / जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्घ कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल प्रारंभ की जा रही है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मंशा के अनुरूप जिले के प्रत्येक जनपद एवं नगरीय निकाय में नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। ये अधिकारी स्थानीय युवाओं को उनकी आवश्यकता के अनुरूप गूगल फार्म में एंट्री करायेंगे। साथ ही स्थानीय नियोक्ताओं से भी उनके संस्थान में उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी भी गूगल फार्म में एंट्री करायेंगे। गुगल फॉर्म के माध्यम से उपलब्ध रिक्तियों के लिए इच्छुक बेरोजगारों को सीधे लिंकेज कर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी नगरीय निकायों, उद्योग विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से संकलित किया जाएगा। रोजगार प्राप्त करने हेतु आवेदन अपने जनपद पंचायत/नगरीय निकाय से गूगल लिंक प्राप्त कर सकेगा। स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स, कुक, ड्राइवर, हॉस्पिटल में वार्ड बॉय, नर्सिंग स्टॉफ, जैसे पदों पर जनशक्ति की आवश्यकता होती है इन्हीं जरूरत को पूरा करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन के माध्यम से इस अभिनव पहल की शुरुआत की जा रही है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने विगत 27 सितम्बर बुधवार को अधिकारियों की बैठक में सभी एसडीएम एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को इस हेतु आवश्यक पहल करने कहा है। उन्होंने अधिकारियों से समय-सीमा, पीजीएन, मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं जनचौपाल के लंबित प्रकरणों की निराकरण के संबंध में विभागवार जानकारी ली। साथ ही पुराने लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने कहा। कलेक्टर ने जिले के नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों में रखे मवेशियों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों में नगरीय निकायों के मवेशियों को शिफ्ट करने कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़कों में मवेशी नहीं दिखने चाहिए। दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़कों में विचरित करने वाली मवेशियों के लिए गौठानों में रखने उपयुक्त प्रबंध किये जाए। कलेक्टर ने ग्रामीण आवास न्याय योजना के संबंध में जानकारी ली। छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा राज्य के कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों के लिए 19 जुलाई 2023 को इस योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगांे को मुक्त आवास सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। योजना अंतर्गत जिले में एक हजार 761 पंजीकृत हितग्राही है। कलेक्टर श्री मीणा ने जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों के लिए निरीक्षण हेतु नियुक्त नोडिल अधिकारियों की कार्य गतिविधियों की जानकारी ली तथा निरीक्षण हेतु निर्धारित चेक लिस्ट अनुसार जानकारी एकत्र कर गुगल शीट में एन्ट्री करने कहा। उन्होंने धान खरीदी हेतु समितिवार किसान पंजीयन की जानकारी ली तथा पंजीयन पश्चात् आर.ई.ओ. से सत्यापन कराने संबंधित एस.डी.एम. को विशेष ध्यान देने कहा। कलेक्टर ने जल-जीवन मिशन की अद्यतन कार्याें की समीक्षा करते हुए धीमी गति से हो रहे कार्यों में प्रगति लाने रिटेंडर कराने कहा। उन्होंने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, स्कूल जतन योजना, सजेस की प्रगतिरत् कार्यों की संबधित विभागों से जानकारी ली तथा बेहतर कार्ययोजना के साथ लोगों के आयुष्मान कार्ड अपग्रेड करने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्री आशीष देवांगन, सभी एस.डी.एम. सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
-
भिलाईनगर/ नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा क्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाही करता रहा है तथा शासन के निदान 1100 आनलाईन शिकायत पोर्टल, कलेक्टर समय सीमा एवं पी.एम.ओ. में दर्ज शिकायत के निराकरण में भी तत्पर्ता बरती जा रही है।
निगम आयुक्त रोहित व्यास ने जोन आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि जोन क्षेत्र में अवैध कब्जा, सड़क पर अतिक्रमण तथा शासकीय भूमि पर होने वाले अवैध कब्जे पर विधि सम्मत कार्रवाही करते हुए बेदखली कराएं इसी कड़ी में जोन 2 वैशाली नगर के राजस्व अमले ने वार्ड क्रमांक 25 जवाहर नगर में शासन की योजना के तहत निर्मित मकान आई एच एस डी पी के मूल संरचना में फेरबदल कर सड़क पर टीन सीट सेट से कि गए अतिरिक्त कब्जे को जे.सी.बी. से बेदखल किया है। जोन 2 के सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा आवास योजना में निर्मित आवास रमेश चौहान के नाम पर आबंटित किया गया था जिसे नियम विरुद्ध संगीता साहू द्वारा खरीद कर निवास कर रही है और आबंटित मकान के मूल संरचना में फेरबदल कर सड़क की ओर दरवाजा खोलकर 48 वर्ग फीट भूमि पर टीन शीट से अतिरिक्त कमरे का निर्माण कर रखी थी जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर अवैध कब्जे को हटाने नोटिस दिया गया था किंतु नोटिस की समय अवधि समाप्त होने के बाद भी जब संगीता साव द्वारा कब्जे को नहीं हटाए गया तो जोन का राजस्व अमला मौके पर पहुंचकर कब्जे को बेदखल किया है तथा शासन की योजना के आबंटित मकान को नियम विरुद्ध खरीदी बिक्री किए जाने की शिकायत निगम के आवास आबंटन योजना शाखा को भेजा गया है । कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग के मदन मोहन तिवारी अरुण सिंह गुप्तानंद तिवारी एवं तोड़फोड़ दस्ता उपस्थित रहे। -
बिलासपुर/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र तिफरा क्र. 1 वार्ड क्रमांक 6, तिफरा केन्द्र क्र 8 वार्ड क्रमांक 8, बोदरी केन्द्र क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 5 एवं ग्राम पंचायत संबलपुरी क्रमांक 1 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त एक-एक पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। इच्छुक आवेदिका अपना आवेदन कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नगर निगम कार्यालय, जनपद पंचायत बिल्हा एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
- रायपुर / राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज 28 सितम्बर 2023 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा के निकटवर्ती ग्राम-सुमाभाठा में कृषक सह श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित प्रकाशन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग की ओर से वितरित प्रचार सामग्रियों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ जनमन, छत्तीसगढ़ बढ़ रहा लगातार, पॉकेट बुक, छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार (पॉकेट बुक), जो कहा सो किया, फौलादी इरादा निभाया वादा-इन्फो-फोल्डर, वादे से ज्यादा पुस्तक, जो कहा सो किया मो. पॉकेट बुक, विभिन्न प्रकार के पाम्प्लेट 3डी लैंटीक्यूलर राम वन गमन पथ आदि शामिल है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले पौने पांच वर्षों के दौरान जनता की भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की मुक्तकंठ से सराहना की। साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में सहजता से जानकारी उपलब्ध हो रही है, इससे उनका भली-भांति लाभ उठाने में भी काफी सहुलियत होगी।
-
रायपुर। श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सम्बोधन में कहा कि मै छत्तीसगढ़ आया हूं और देख रहा हूं सारे कार्यक्रम अच्छे तरीके से भूपेश बघेल जी की सरकार चला रही है और उसका लाभ आप सभी को मिल रहा है।
खड़गे जी ने स्वामीनाथन जी को याद किया। मैं उनके बहुत करीब रहा, उनका जाना बहुत दुःखद है। भारत में हरित क्रांति के जनक थे। उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा देश के किसानों के लिए। श्री खड़गे ने सम्मेलन में दो मिनट का मौन धारण कर डॉ. स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि दी।
आप सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ में जो काम किया है, वो बहुत बड़ा है। हमारे मजदूरों के लिए आपने काम किया। हमने केंद्र में मजदूरों, किसानों के अधिकार सशक्त बनाए ताकि उन्हें लाभ मिले।
हमारी सरकार ने गरीबों के बारे में सोचा, उनके लिए काम किया। जो भी गरीबों की मदद करता है, उन्हें हमेशा याद किया जाता है। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं जो गरीबों के लिए लड़ते हैं। -
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी, बाबा गुरुघासीदास, शहीद वीर नारायण सिंह, माता कौशल्या के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। 24 लाख 52 हजार किसान के खाता में 1895 करोड़ रुपए बटन दबाकर आपके खाते में डाले गए हैं। सभी किसानों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं। सभी को बधाई और शुभकामनाएं।
गन्ना उत्पादक किसान, गोधन न्याय योजना, श्रम कल्याण योजना के हितग्राहियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामना। आज आपके जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा हम हर माह की एक तारीख को देते रहे हैं, लेकिन आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज 28 सितंबर को ही खड़गे जी के हाथ से आपके खाते में पैसे डलवाने का काम हुआ।
हमारी सरकार हर वर्ग के हित की सरकार है। हमने पिछले 5 साल में 20 लाख अतिरिक्त राशनकार्ड बनाए हैं, 73 लाख लोगों को चांवल, नमक निःशुल्क दे रहे हैं।
बिजली बिल हाफ योजना का लाभ सबको मिल रहा है। 83 लाख परिवारों को 60 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि सब्सिडी के रूप में दे रहे हैं। गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करोड़ों रुपए, बेरोजगारी भत्ता में 147 करोड़ रुपए हमने पांच माह में दिए।
बिलासपुर में 7 लाख आवासों के लिए हितग्राहियों की पहली किश्त 25-25 हजार डालने का काम किया। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हम प्रदेशभर घूमे सभी को आवास चाहिए, इसके बाद हमने आर्थिक सर्वेक्षण के निर्णय लिया। हमारा उद्देश्य सभी को आवास देने का है। हमने किसानों के हित में निर्णय लिया कि धान 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल खरीदा जाएगा। इसका फायदा हुआ कि 600 नए राइस मिल खुल गए। अगर एक राइस मिल में 1000 लोग भी काम कर रहे हैं तो कुल 60,000 लोगों को रोजगार मिला है।
युवाओं के लिए हमने विभिन्न विभागों में 42 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती निकाली। हमने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा को सहेजने का काम किया है। हमने हर वर्ग के हित में निर्णय लिया, योजनाएं लागू की। पांच साल में पौने दो लाख करोड़ रुपए हमने लोगों के जेब में डालने का काम किया। -
रायपुर । खरीफ सत्र 2023-24 में शासन द्वारा सोसायटियों के माध्यम से धान बेचने वाले किसानों के पंजीयन में अलग-अलग सोसायटियों में अलग-अलग मापदंड निर्धारित किये जाने से किसान परेशान हैं । कुछ सोसायटियों में पूर्व वर्ष में पंजीकृत किसानों का डाटा कैरी फारवर्ड करने फिर सभी दस्तावेजों की मांग की जा रही है तो कुछ में नहीं । पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने का अंतिम तिथि की भी स्पष्ट जानकारी किसानों को नहीं मिल रही । इसके साथ ही धान बेचने नामिनी घोषणा पत्र देने के निर्देश से भी किसान इसके औचित्य पर सवाल खड़ा कर रहे हैं । किसानों की इन समस्याओं को लेकर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे को ज्ञापन प्रेषित कर किसानों को परेशानियों से बचाने अविलंब स्पष्ट निर्देश सोसायटियों को जारी कराने व पंजीयन की निर्धारित अंतिम तिथि की सार्वजनिक घोषणा की मांग की है ।
मेल से प्रेषित ज्ञापन में लिखा गया है शासन का स्पष्ट निर्देश है कि बीते वर्ष में पंजीकृत हो चुके किसानों का डाटा बिना किसानों से कोई दस्तावेज की मांग किये सोसायटियों द्वारा कैरी फारवर्ड किया जाना है बशर्ते किसान रकबे व फसल में संशोधन हेतु आवेदन न दें लेकिन इसके बावजूद कई सोसायटियों द्वारा सभी किसानों से फिर सभी दस्तावेजों की मांग की जा रही है जिससे किसान परेशान हैं । संभवतः सभी सोसायटियों के व्यवस्थापकों को एकरुप प्रशिक्षण न दिये जाने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न होने की जानकारी देते हुये संशोधन के अनिच्छुक किसानों से दस्तावेजों की मांग किये बिना आद्यतन पटवारी रिकॉर्ड के आधार पर उनका डाटा शासन के निर्देशानुसार कैरी फारवर्ड करने का स्पष्ट निर्देश सभी सोसायटियों के प्रभारियों को देने का आग्रह किया है । ज्ञापन में सोसायटियों से किसानों को पंजीयन की अंतिम निर्धारित तिथि की भी स्पष्ट जानकारी न मिलने की जानकारी देते हुये बतलाया गया है कि कई सोसायटियों द्वारा बीते 27 सितंबर को तो कई सोसायटियों द्वारा 28 सितंबर को व कई सोसायटियों द्वारा आसन्न 30 सितंबर को पंजीयन की अंतिम तिथि बतलाया जा रहा है । अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित होने की स्थिति में भी किसानों की समस्याओं को देखते हुये आगामी 15 अक्टूबर तक तिथि बढ़ाने का आग्रह किया गया है । किसानों द्वारा नामिनी घोषणा पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश पर भी सवालिया निशान खड़ा करते हुये लिखा गया है कि इसका औचित्य ही समझ से परे है । किसानों के खाते में अन्यों के धान बिक्री पर यदि रोक लगाना इसका उद्देश्य है तो फिर यह महज छलावा सिद्ध होगा क्योंकि कोई भी अन्य व्यक्ति किसी भी किसान के खाते में बिना उसके सहमति के धान नहीं बेच सकता क्योंकि धान विक्रय की राशि संबंधित किसान के खाते में ही जावेगा । इसके अतिरिक्त नामिनी की घोषणा करना प्रत्येक किसान के लिये आवश्यक है या फिर ग्राम में निवास न करने वाले किसानों के लिये यह भी स्पष्ट नहीं है । निकटतम रिश्तेदार को ही नामिनी बनाये जाने का निर्देश है पर ऐसे किसान जो न तो स्वयं और न ही निर्देशित रिश्तेदार ही ग्राम में निवास नहीं करते सहित रेग व अधिया लेने वाले किसानों के नामिनी किसे बनाया जावेगा इस संबंध में कोई निर्देश न होने से किसानों के साथ साथ सोसायटियों के प्रभारी भी सान्सत् में हैं । श्री शर्मा ने श्री चौबे से किसानों की परेशानी व संदेह को तत्काल दूर कराने प्रभावी पहल की मांग की है ताकि किसानों को पंजीयन में कोई परेशानी न हो व वे निर्विघ्न धान बेच सकें । -
आयोजित ग्राम सभा में विभिन्न बिन्दुओं पर की जायेगी चर्चा
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभा नियम 1998 के नियम 6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 02 से 06 अक्टूबर तक ग्राम सभा आयोजित करने हेतु आदेशित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा में सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति करवाने का दायित्व सरपंच, पंच एवं सचिव को दिया है।
बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। जिसमें ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारीत संकल्पों के क्रियान्वयन, पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा, पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम प्राप्त राशि स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गये रोजगार की स्थिति की समीक्षा, ग्राम गौठानों के प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में चर्चा, सुराजी ग्राम योजना के तहत् नरवा, गरूवा, घुरुवा एवं बाड़ी से संबंधित कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा, सामाजिक सहायक कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन के संबंध में कार्यवाही, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिये पंचायतों द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन, जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित निराकृत एवं वितरित प्रमाण-पत्रों की जानकारी, मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा, राज्य की समस्त सड़को पर मवेशियों (आवारा एवं पालतू) के कारण हो रहे दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति को रोकने हेतु उस ग्राम पंचायत क्षेत्र से गुजरने वाली समस्त सड़कों (विशेषतः राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग तथा मुख्य जिला मार्गाे) के संबंध में सभी संभव उपायों एवं प्रभावी व्यवस्था की चर्चा, आमजनों में जागरूकता लाने एवं अपने मवेशियों को सड़को पर खुले नहीं छोड़ने का संकल्प लेना, तम्बाकू, सिगरेट के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता, समस्त ग्राम पंचायत को तम्बाकू मुक्त किये जाने पर चर्चा, ग्राम सभा में पेसा नियम, स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत स्वच्छता मानकों को पूरा कर ग्राम को ओ.डी.एफ. प्लस घोषित कर ग्राम सभा में चर्चा, ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु महात्मा गांधी नरेगा, एन.आर.एल.एम., एस.बी.एम., स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्यों पर चर्चा, फसलों के त्रुटिरहित एवं शत-प्रतिशत गिरदावरी कार्य पूर्ण किये जाने के संबंध में ग्राम सभा में चर्चा की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। -
स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री संग्रहण वितरण, पार्किंग स्थल की देखी व्यवस्था
स्थल निरीक्षण के बाद दिए आवश्यक निर्देश
बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिला मुख्यालय बलरामपुर में ई.व्ही.एम. मशीन, मतदान सामग्री वितरण, मतदान पश्चात सामग्री जमा करने एवं मतगणना स्थल नवीन लाईवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह का निरीक्षण कर सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में मतदान सामग्री के वितरण एवं जमा करने हेतु बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष का अवलोकन किया। कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण दिवस, मतदान पश्चात सामग्री जमा करने तथा मतगणना दिवस के दिन विद्युत, माईक, सी.सी.टी.व्ही. की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज, सामरी एवं प्रतापपुर के लिए अलग-अलग सामग्री वितरण हेतु काउंटर बनाने तथा अलग-अलग गेट से प्रवेश हेतु व्यवस्था करने को कहा। निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों के पार्किंग व्यवस्था हेतु स्थल का चयन कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। कलेक्टर ने नवीन स्ट्रांग रूम स्थल पर संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारी से सभी आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर अवगत कराने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, श्रीमती रूचि शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री शशि चौधरी, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर एयरपोर्ट से सीधे अमित शाह प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर मैराथन बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी के प्रत्याशी चयन की लिस्ट पर अमित शाह अंतिम मुहर लगाएंगे। जिसके बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के कुछ चुनिंदा नेता ही इस बैठक में शामिल होंगे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और हरितक्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने डॉ. स्वामीनाथन के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि डॉ. स्वामीनाथन ने देश में हरितक्रांति लाकर कृषि की तस्वीर बदल दी। कृषि के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और अनेक उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें पदमश्री और पदमविभूषण सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित गया था। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने गेंहू और चावल की ऐसी किस्में विकसित की थी, जिससे फसल की पैदावार बढ़ी। डॉ. स्वामीनाथन हमेशा किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए उचित समर्थन मूल्य के पैरोकार रहें। डॉ. स्वामीनाथन के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए फसल की उचित कीमत दिलाने की व्यवस्था की गई।
- -नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल-मुख्यमंत्री श्री बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत - 24.52 लाख किसानों को जारी करेंगें 1895 करोड़ रूपए की तीसरी किश्त-मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का होगा शुभारंभरायपुर / राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरूवार 28 सितम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा के निकटवर्ती ग्राम -सुमाभाठा में कृषक सह श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 24.52 लाख किसानों को 1895 करोड़ रूपए की तीसरी किश्त की राशि बटन दबाकर जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत 266 करोड़ रूपए के 264 विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, कृषि और गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, पीएचई मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी, संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय, सुश्री शकुन्तला साहू, विधायक भाटापारा श्री शिवरतन शर्मा, विधायक बलौदाबाजार श्री प्रमोद कुमार शर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत भाटापारा श्रीमती सुमित्रा वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत सुमा श्रीमती पुष्पा जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की भी उपस्थिति रहेगी।
- -96 प्रतिशत राशन उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए मिल रहा राशन-सोशल मीडिया में वायरल वीडियो तथ्यहीन व निराधाररायपुर, /छत्तीसगढ़ में वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का क्रियान्वयन सफलतापूर्व किया जा रहा है। उचित मूल्य राशन दुकानों में प्रत्येक माह की वास्तविक बचत सामग्री के आधार पर अगले माह का राशन आबंटन किया जा रहा है। वर्तमान में 96 प्रतिशत उपभोक्ता प्रतिमाह बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के पश्चात राशन सामग्री का उठाव कर रहे हैं। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू होने के बाद किसी भी प्रकार की राशन की हेरी-फेरी की संभावना असंभव है। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से राशन वितरण की व्यवस्था कम्प्यूटरीकृत हो गई है, इससे किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की संभावना नहीं रह गई है।छत्तीसगढ़ में चावल घोटाला (राशन घोटाला) के संबंध में सोशल मीडिया-फेसबुक में वायरल वीडियों को तथ्यहीन व निराधार बताया है। खाद्य अधिकारियों ने बताया कि माह सितंबर 2022 के बचत स्टॉक का सत्यापन राज्य शासन द्वारा किसी शिकायत के आधार पर नहीं वरन स्वयं निर्णय लेकर कराया गया है, अतः इस कार्यवाही को घोटाला की संज्ञा दिया जाना तर्कसंगत नहीं है। सोशन मीडिया में कथित चावल घोटाला के आरोपों की जांच के संबंध में केन्द्रीय जांच दल द्वारा मई 2023 तथा जुलाई 2023 में राज्य का दौरा किया गया। केन्द्रीय जांच दल द्वारा वर्ष 2022-23 में खाद्य संचालनालय द्वारा उचित मूल्य दुकानों को प्रत्येक माह जारी राशन सामग्री के आबंटन में कोई अनियमितता नहीं पाई गई है।भारत सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में ‘वन नेशन, वन राशनकार्ड’ योजना को राज्य के विभिन्न जिलों में चरणबद्ध रूप में लागू करने की कार्यवाही फरवरी 2022 से प्रारंभ की गई। जो सितंबर 2022 तक चलती रही। इस योजना के लागू होने के पूर्व फरवरी 2022 के पहले प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों को दो माह पूर्व के बचत स्टॉक को घटाकर तथा 3 माह पूर्व के बचत स्टॉक को जोड़कर राशन सामग्री का प्रदाय किया जा रहा था, जो राज्य में वर्ष 2017 से लागू था।वन नेशन, वन राशनकार्ड योजना को राज्य के विभिन्न जिलों में चरणबद्ध रूप से माह फरवरी 2022 से लागू होने के कारण राज्य में उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक माह राशन वितरण के पश्चात् प्राप्त डाटा तथा बचत मात्रा का डाटा AePDS सर्वर हैदराबाद तथा स्टेट सर्वर रायपुर के मध्य विभक्त हो गया, जिसके कारण उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक को प्रत्येक माह की समाप्ति के उपरांत तत्काल प्राप्त करने में समस्या उत्पन्न हुई।राज्य में पीडीएस के हितग्राहियों को राशन सामग्री की प्राप्ति में कोई समस्या न हो, इस हेतु माह अगस्त 2022 से दिसंबर 2022 तक प्रत्येक माह दुकानों को जारी मासिक आबंटन की सीमा के अंतर्गत राशन सामग्री के भंडारण की अनुमति दी गई। साथ ही दुकानों में ओवर स्टाकिंग न हो इस हेतु खाद्य अधिकारी मॉड्यूल में दुकानों में उपलब्ध बचत मात्रा को आवंटन मात्रा से घटाकर भंडारण हेतु भी विशेष प्रावधान दिया गया था।राज्य में सितंबर 2022 तक वन नेशन वन राशनकार्ड योजना को समस्त जिलों में लागू किए जाने के उपरांत दुकानों में उपलब्ध बचत राशन सामग्री की मात्रा का भौतिक सत्यापन कराया गया, ताकि किसी भी दुकान में उपलब्ध बचत राशन सामग्री के दुरूपयोग की स्थिति राज्य शासन निर्मित न हो और दुकानों में वास्तविक रूप से बचत स्टॉक के आधार पर भविष्य में राशन सामग्री का प्रदाय सुनिश्चित हो सके।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि माह सितंबर 2022 में उचित मूल्य दुकानों के बचत राशन सामग्री के स्टॉक के भौतिक सत्यापन के उपरांत 27 सितम्बर 2023 की स्थिति में चावल की वसूली योग्य, मात्रा 37.568 टन (मूल्य 133.44 करोड़ रूपए) में से 25,088 टन (मूल्य 89.11 करोड़ रूपए) की वसूली, संबंधित दुकान संचालकों से की जा चुकी है, शेष 12,480 टन चावल की वसूली की कार्यवाही 842 उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरुद्ध त्त्ब् जारी कर तथा 26 दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर की जा रही है।इसी प्रकार आज की स्थिति में दुकानों से वसूली योग्य बचत शक्कर के स्टॉक 1910 टन (मूल्य 6.86 करोड़) में से 1220 टन शक्कर (मूल्य 4.38 करोड़) की वसूली की जा चुकी है। शेष 690 टन शक्कर की वसूली हेतु 852 दुकान संचालकों के विरूद्ध RRC जारी कर तथा 30 दुकान संचालकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही की जा रही है।इस प्रकार चावल एवं शक्कर की वर्तमान में दुकानों से वसूली योग्य मात्रा की कुल राशि 46.80 करोड़ रूपए है, जिसमें राजस्व न्यायालय के जरिए वसूली की कार्यवाही प्रचलित है। माह सितंबर 2022 के बचत स्टॉक में अनियमितता पाए जाने के कारण 31 उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। 247 दुकानों का आबंटन निरस्त तथा 303 दुकानों का आवंटन निलंबित किया गया है।
-
दुर्ग / दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 27 सितम्बर 2023 को 07 नये प्रकरण डेंगू एलिजा पॉजिटिव के मिले। वर्तमान में 15 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मॉस्किटों सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। डेंगू एलिजा पॉजिटिव के नये मरीज सेक्टर 4 से 01, सेक्टर एच.एस. से 01, सेक्टर 8 से 01 रिसाली सेक्टर से 01, केलाबाड़ी से 01, परसदा पाटन से 01, नंदिनी नगर धमधा से 01 मरीज मिले। नगर निगम भिलाई, चरोदा रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है। डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण/शहरीय की टीम द्वारा कुल 109388 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-148700 जिनमें से 51436 खाली कराये गये। सभी कंटेनरों में 87490 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया, 112124 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के अनुसार जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नहीं मानने पर यदि किसी घर में पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दुसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रूपए से लेकर 5000 रूपए तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वंय की होगी।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगांे से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जॉच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक. स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉच निःशुल्क किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा।






















.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)