उप स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने किया औचक निरीक्षण, ताला लटकते मिला
-डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स को कारण बताओं नोटिस जारी एवं 1 दिन का वेतन कटा
रायपुर । सरोना दौरे के दौरान कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र सरोना कि किया औचक निरीक्षण। इस दौरान केन्द्र बंद पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी को कार्यवाही के निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी ने चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ को कारण बताओं नोटिस किया एवं 1 दिन के वेतन काटने का आदेश जारी किया है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, डीसीपी ट्रैफिक श्री विकास कुमार, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







.jpg)
.jpg)
Leave A Comment