- Home
- देश
-
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश को मिला एमएसएमई का द्वितीय पुरस्कार
वाणिज्य और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने ग्रहण किया पुरस्कार
रायपुर । स्टार्टअप को बढ़ावा देने, कार्य की सुलभता, सामाजिक-आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम करने पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को ओवरऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। समारोह नई दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने केंद्रीय उद्योग मंत्री श्री नितिन गडकरी के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया कार्यक्रम में मंत्री श्री कवासी लखमा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उन्होंने कई विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक विकास में लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम की महत्वपूर्ण सहभागिता है। राज्य में लगभग 8.48 लाख लघु, सूक्ष्म और मध्यम इकाइयां स्थापित हैं, जिनमें 17 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इनमें 71 हजार एमएसएमई उद्योग की स्थापना में महिला उद्यमियों की भागीदारी है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी राज्य द्वारा औद्योगिक विकास के लिए पारदर्शी प्रणाली विकसित की गयी है। राज्य के युवाओं द्वारा अधिक से अधिक उद्यम स्थापित हो सके तथा रोजगार का सृजन हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, औद्योगिक विवादों के त्वरित निराकरण हेतु वाणिज्यिक न्यायालय की स्थापना की गयी है। साथ ही राज्य में सूक्ष्म, लघु औद्योगिक फेसिलिटेशन काउंसिल भी सुचारु रूप से कार्यरत है, जिसमें लंबित भुगतानों को विधिपूर्वक निराकरण किया जा रहा है। राज्य द्वारा अपने औद्योगिक इकाइयों की विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ और मजबूत करने हेतु ई मानक पोर्टल विकसित किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ से प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, संयुक्त सचिव श्री अनुराग पांडेय भी उपस्थित रहे। -
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बुधवार तड़के बारातियों से भरी बस की टक्कर से बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाहाबाद इलाके में बंदार गांव के पास हुआ। मरने वाले सभी लोग राणा शुगर मिल के कर्मचारी थे। वे गन्ने से लदे वाहनों की अवैध आवाजाही को रोकने के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मिल प्रबंधन और पुलिस अस्पताल पहुंची। राणा शुगर मिल के कर्मचारी बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे शाहाबाद थाना इलाके में ढकिया की ओर से वापस मिल जा रहे थे। कर्मचारी बोलेरो में सवार थे। वे बंदार गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत बचाव शुरू किया। हादसे में शुगर मिल के कर्मी मुकेश, हरबीर, शिवचरन, डिगमू, अमित और ओमवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, इमरान, वीरेश और अंकुश घायल हो गए। इन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई थीं। वे हादसे के बाद अपने घर चले गए। -
बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले के केशोरायपाटन इलाके में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। हादसे मे 25 लोगों की मौत हो गई। पांच यात्री घायल हो गए। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बूंदी में मेज नदी पर बनी पुलिया पर हुआ है। कोटा के एक परिवार के कुछ लोग शादी समारोह में भात लेकर जा रहे थे। यह बस कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही थी। मेज नदी के पुल पर बस अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा अन्य अधिकारी और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों का रेस्क्यू किया गया और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया है। मृतक किस परिवार के हैं, इस बारे में अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे बूंदी में हुए दुखद हादसे के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है, जिसमें करीब 25 लोग एक बस के नदी में गिर जाने के बाद जान गंवा चुके हैं। मेरी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। -
जम्मू। बालाकोट एयरस्ट्राइक का एक साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदोरिया ने खुद मिग-21 विमान उड़ाया। एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने श्रीनगर एयरबेस में 51 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नजीर के साथ मिराज-2000 और सुखोई-30 एमकेआई विमानों के साथ मिशन के लिए उड़ान भरा।
चिनार कॉप्र्स कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा की स्थिति बहुत अच्छी है, ज्यादातर आतंकवादियों के नेतृत्व को निशाना बनाकर खत्म कर दिया गया है। आज शायद ही आतंकवादियों का कोई ऐसा नेतृत्व है जो घाटी में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे इन युद्धविराम उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। आतंकवादी लॉन्च पैड आज तक भरे हुए हैं, एलओसी पर हर रोज घुसपैठ की कोशिश की जा रही है, जिसे भारतीय सेना द्वारा नाकाम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि 2019 में 26 फरवरी को ही भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट जाकर आतंकवादी गुट जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों को तबाह किया था। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान भी श्रीनगर से अपने मिग-21 विमान में उड़ान भरकर पाकिस्तान वायुसेना के एफ-16 विमान को मार गिराया था। इसी ऑपरेशन में अभिनंदन पाकिस्तान में फंस गए थे। -
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं और स्थिति नियंत्रण में है।
श्री शाह एक उच्चस्तरीय बैठक में नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर उत्तर-पूर्व दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद दिल्ली की वर्तमान स्थिति पर चर्चा कर रहे थे। बैठक में अन्य लोगों के अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।बैठक में श्री शाह ने राजनीतिक दलों से संयम बरतने और स्थिति से निपटने के लिए दलगत भावना से उपर उठकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और पुलिस के साथ सहयोग करने की भी अपील की। उन्होंने मीडिया से भी जिम्मेदारी के साथ रिर्पोटिंग करने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का अनुरोध किया। गृहमंत्री ने बताया कि पिछले तीन दिनों के दौरान दिल्ली से जुड़ी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गयी है। उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून पर उच्चतम न्यायालय में होने वाली सुनवाई को देखते हुए पुलिस ने आवश्यक कदम उठाये हैं। गृहमंत्री ने स्थानीय शांति समितियों को सक्रिय करने की भी आवश्यकता बतायी। गृहमंत्री ने कहा कि आकलन से पता चला है कि राजधानी में हिंसा स्वत: भड़क गयी थी। बैठक में हवलदार रतन लाल की मौत पर शोक व्यक्त किया गया।बाद में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री के साथ बैठक को सकारात्मक बताया।---- - नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर हुई हिंसक घटनाओं के बाद वर्तमान स्थिति पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।बैठक के बाद संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस बैठक को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि बैठक में यह तय किया गया कि दिल्ली में शांति बहाली के लिए सभी राजनीतिक दल आवश्यक कदम उठायेंगे। श्री केजरीवाल ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जितने भी पुलिस बल की आवश्यकता होगी, दिल्ली सरकार को प्रदान की जायेगी।
- नई दिल्ली। भारत और अमरीका ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं। इनमें मानसिक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा उत्पादों की सुरक्षा के बारे में समझौता ज्ञापन और एलएनजी के निर्यात के लिए एक्सन मोबिल तथा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बीच समझौता शामिल है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों देशों ने भारत-अमरीका संबंधों को व्यापक वैश्विक भागीदारी के स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। चौबीस रोमियो हैलीकॉप्टरों की खरीद को भी अंतिम रूप दिया गया है। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ती रणनीतिक भागीदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए नई व्यवस्था बनाने पर सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमरीका ने आतंकवाद के समर्थकों को भी आतंकवाद का दोषी ठहराने के प्रयास तेज करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि दोनों पक्षों ने रणनीतिक ऊर्जा भागीदारी बढ़ाने का भी फैसला किया है।इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी शुरूआती टिप्पणी में कहा कि वे अहमदाबाद में हुए भव्य स्वागत से बहुत सम्मानित अनुभव कर रहे हैं। श्री मोदी ने अमरीका में व्यस्तता के बावजूद भारत यात्रा पर आने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के बीच व्यापक बातचीत हुई। व्यापार, निवेश, रक्षा तथा सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने, ऊर्जा सुरक्षा और हिंद प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।श्री ट्रम्प और श्रीमती मेलेनिया ट्रम्प का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। है। शाम को श्री ट्रंप राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। श्री कोविंद विशिष्ट अतिथि के सम्मान में रात्रि भोज भी देंगे।
- नई दिल्ली। राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को द्विवर्षीय चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा की। चुनाव की अधिसूचना छह मार्च को जारी होगी। 13 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 मार्च को होगी और 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतगणना 26 मार्च को होगी।इस साल अप्रैल में जिन प्रमुख सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें एनसीपी नेता शरद पवार, केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा और दिग्विजय सिंह तथा भाजपा नेता विजय गोयल के नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा सात सीट महाराष्ट्र और छह सीट तमिलनाडु से खाली हो रही हैं।
-
अहमदाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 22 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां आने पर परंपरा के मुताबिक आगंतुक पुस्तिका (विजिटर बुक) में अपना संदेश लिखा। इस संदेश में ट्रंप ने लिखा, मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस शानदार यात्रा के लिए आपको धन्यवाद।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने साबरमती आश्रम में चरखा भी चलाया। आश्रम के स्टाफ से ट्रंप ने सूत कातने की बारीकियां समझीं। साबरमती आश्रम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को आश्रम का भ्रमण कराया। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को आश्रम में महात्मा गांधी और आत्मनिर्भरता में चरखा के महत्व के बारे में बताया गया। दोनों वहां करीब 15 मिनट तक रूके। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को गांधीजी के तीन बंदरों का संदेश देने वाली प्रतिकृति भी भेंट की। पीएम मोदी ने उन्हें गांधी आश्रम की हर चीज से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान आश्रम में बापू के संदेश के रूप में मौजूद तीन बंदरों की प्रतिमा के बारे में भी ट्रंप और उनकी पत्नी को समझाया। दरअसल ये तीन बंदर बापू के संदेश को दर्शाते हैं, बापू ने इन तीन बंदरों के जरिए संदेश दिया था कि बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो और बुरा मत सुनो। दोनों नेताओं ने आश्रम में स्थित महात्मा गांधी के चित्र पर सूत की माला भी पहनाई।
पीएम मोदी ने हृदय कुंज भी दिखाया
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को आश्रम का भ्रमण कराया। मोदी ने ट्रंप और उनकी पत्नी को हृदय कुंज भी दिखाया जहां गांधीजी और उनकी पत्नी कस्तूरबा रहती थीं। इस आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपने जीवन के 13 साल बिताए थे। -
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा पहला सत्र आज से शुरू हो गया। सत्र 26 फरवरी तक चलेगा। नए सत्र के लिए बीजेपी ने बदरपुर से विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी से विजेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट, रामवीर सिंह बिधूड़ी, ओमप्रकाश शर्मा, अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन, अनिल वाजपेयी, अजय महावर ने जीत हासिल की। विधूड़ी ने बदरपुर सीट से चौथी बार जीत हासिल की थी। -
गोवा। भारतीय नौसेना का मिग-29-के विमान रविवार सुबह 10.30 बजे गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह विमान ट्रेनिंग उड़ान पर था। पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया और उसे ढूंढ लिया गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
- नई दिल्ली। केंद्र ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 50 हजार 850 करोड़ रुपये किसानों को बांटे हैं। यह योजना पिछले साल 24 फरवरी को शुरू की गई थी। योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में हर साल 6 हजार रुपये किश्तों में अंतरित किए जाते हैं।शुरू में दो हेक्टेयर तक की अधिकतम जोत वाले सभी छोटे और मझोले किसानों की मदद का प्रावधान किया गया था। बाद में सभी किसान परिवारों को इसमें शामिल कर लिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कदम को 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास बताया है।किसान पूरी तरह से सशक्स और सक्षम बने। इस लक्ष्य के साथ हम निकले हैं। हमारी सरकार बहुत ईमानदारी से कोशिश कर रही है कि देश के किसानों को हर वो साधन-संसाधन दिए जाए जिससे वो वर्ष 2022 तक अपनी आय दोगुनी कर सके।--
- अहमदाबाद। विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति में मंच साझा करेंगे।नए सरदार पटेल स्टेडियम के पुनर्निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अहम भूमिका रही है। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, परिमल नाथवानी ने निर्माण कार्य समाप्त होने को एक बड़ी सफलता बताया।गौरतलब है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मेलानिया ट्रम्प, उनकी बेटी इवांका ट्रम्प, दामाद जेरेड कुश्नर और शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों का एक समूह होगा। सोमवार को अहमदाबाद में ट्रम्प दुनिया के सबसे बड़े नव निर्मित क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में प्रधानमंत्री मोदी के साथ नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सितंबर में ट्रम्प और मोदी ने ह्यूस्टन में भारतीय-अमेरिकियों की महारैली हाउडी, मोदी में मंच साझा किया था। भारत में वे नमस्ते ट्रम्प के लिए मंच साझा करेंगे। स्टेडियम में रैली तक जाने के लिए रोड शो के लिए अहमदाबाद में ट्रम्प के स्वागत के लिए हजारों लोगों के आने की संभावना है। इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार दर्शकों के बैठने की जगह है।ट्रम्प की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंध सुधारने और अपनी कूटनीतिक भागीदारी मजबूत करने का एक और अवसर मिलेगा जो आर्थिक समृद्धि और वैश्विक शांति के लिए संभवत: वरदान होगा। इस यात्रा से मुक्त हिंद-प्रशांत की ओर प्रतिबद्धता मजबूत होगी। साथ ही व्यापार की राह में मौजूद रोड़े दूर करने में मदद मिलेगी जिससे दोनों देशों में नयी नौकरियां पैदा होंगी।--
-
नई दिल्ली। भारतीय भू-गर्भ सर्वेक्षण - जी.एस.आई. ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में तीन हजार टन से अधिक सोने के भंडार का पता लगाया है। यह स्वर्ण भंडार सोन पहाड़ी और हरदी इलाके में मिला है।
विभाग ने बताया कि सोनभद्र में स्वर्ण भंडार खोजने का कार्य लगभग दो दशक पहले 1992-93 में शुरु किया गया था। सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडऱक्ष के हरदी पहाड़ी में वर्षों पहले सोना मिलने की पुष्टि अधिकारियों ने अब जाकर की है।अधिकारी के. के. राय ने बताया कि यहां सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में सोने के भंडार मिले है। उन्होंने बताया कि सोने के भंडार का पता लगाने का काम पिछले दो दशक से चल रहा था। इन ब्लॉक की ई-निविदा के जरिए नीलामी की प्रक्रिया जल्द ही आरंभ होगी। सोन पहाड़ी में करीब 2943.26 टन और हरदी ब्लॉक में 646.16 टन सोना मिला है। श्री राय ने बताया कि सोने के अलावा इलाके में अन्य खनिज पदार्थ भी मिले हैं।विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार भारत के पास इस समय 626 टन स्वर्ण भंडार है। सोने का नया भंडार इसका करीब पांच गुणा है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख करोड़ रुपए है।गौरतलब है कि जिस पहाड़ी में सोना मिला है, उसे शिव पहाड़ी के नाम से भी पहचाना जाता है । यहां पर सोना छिपा होने की बातें बरसों से की जाती रही हैं। - बेंगलुरू । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि समाचारों की सत्यता जांचने का कौशल हासिल करने वाली परंपरागत मीडिया को समाज में अपनी भूमिका के बारे में आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और पाठकों का पूरा विश्वास फिर से हासिल करने के रास्ते तलाशने चाहिए।श्री कोविंद ने आज बेंगलुरू में अंग्रेजी समाचार पत्र - द हिन्दू द्वारा आयोजित समारोह का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में ये बात कही। राष्ट्रपति ने कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया ने पत्रकारिता का लोकतंत्रीकरण किया है और लोकतंत्र में नवजीवन का संचार किया है लेकिन इससे समाज में चिंताएं भी पैदा हुई हैं।उन्होंने कहा कि मीडिया का ये नया रूप तेजी से लोकप्रिय हुआ है, लेकिन सिर्फ परंपरागत मीडिया में ही किसी समाचार की सत्यता जांचने का कौशल है। इसलिए, परंपरागत मीडिया को भेदभाव रहित पत्रकारिता के माध्यम से नागरिकों की जानकारी बढ़ानी चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य की खोज में लगातार प्रयास कर हमें मार्ग दिखाया है।
-
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में लंगड़ोया बाइपास पर ट्रॉला और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके बच्चे जख्मी हो गए। हादसे का कारण बारिश से खराब मौसम बताया जा रहा है। एएसआई प्रेम लाल ने बताया कि कार सवार परिवार नवांशहर से अमृतसर जा रहे थे। कार सवार सूरी परिवार जब बलाचौर से लंगड़ोया बाइपास पहुंचा, यहां एक ट्रॉला वाई प्वाइंट से लंगड़ोया बाइपास पर चढ़ रहा था। इस दौरान ट्रॉले और कार में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉले का आगे का टायर धंस गया, जबकि कार का अगला हिस्सा ट्रॉले के नीचे घुस गया। कार में आगे की सीट पर बैठी महिला और उसके पति की मौत हो गई, जबकि बच्चे घायल हो गए। मरने वालों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर 47-सी के रहने वाले सचिन सूरी (52), पत्नी सीमा सूरी (46) और घायलों में बच्चे लवन्या (20) व रिषभ (23) के रूप में हुई। दोनों बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने सचिन के चचेरे भाई राजीव सूरी के बयान पर आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। - नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज कहा है कि चीन के वुहान से वापस लाए गए, सभी भारतीय नोवेल कोरोना वायरस-कोविड 19 के संक्रमण से मुक्त पाए गए हैं और उन्हें निगरानी कैंपों से वापस अपने घरों के लिए भेज दिया गया है। 34 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सामुदायिक निगरानी केंद्रों में इस समय 21 हजार से अधिक लोगों को इस संक्रमण की जांच के लिए रखा गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज नई दिल्ली में अधिकारियों के साथ बैठक में इस वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि केंद्रीय स्तर पर संबंधित मंत्रालयों के साथ समन्वय बनाकर सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में मास्क तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों का भंडारण कर लिया गया है। अब तक तीन लाख 97 हजार से अधिक यात्रिों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक जांच के लिए भेजे गए दो हजार 707 नमूनों में से केवल तीन में इस वायरस का संक्रमण पाया गया और इन सभी मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।डॉ. हर्षवर्धन ने सभी राज्यों से उच्च स्तर पर निगरानी बनाए रखना की अपील की है। हालांकि देश में इस वायरस से संक्रमण के किसी नए मामले की जानकारी नहीं मिली है।
-
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राज्य की सभी मंडियों और चीनी मिलों में अटल किसान मजदूर कैंटीन खोलेगी। इनके जरिए किसानों और मजदूरों को दस रुपये थाली की दर से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने चंडीगढ़ में राज्य विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष ऐसी 25 कैंटीन शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि करनाल, भिवानी, नूह, पंचकुला और फतेहाबाद की बाजार समिति मंडियों में तथा करनाल सहकारी चीनी मिल में ऐसी कैंटीन शुरू हो चुकी हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा रोडवेज की बसों में लोगों की 41 श्रेणियों को नि:शुल्क और रियायती यात्रा सुविधाएं भी मुहैया कराएगी।राज्यपाल ने बताया कि एक नई पहल के तहत गरीबी रेखा से नीचे के ग्यारह लाख परिवारों की महिलाओं और लड़कियों को वर्ष 2020-21 के दौरान मुफ्त सेनिटरी नैपकिन्स दिए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों में स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देना है।---- -
रुद्रप्रयाग। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई। आगामी 29 अप्रैल को भगवान आशुतोष के 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। मेष लग्न में सुबह 6:10 पर मंदिर का द्वार आम दर्शनों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद छह माह तक अराध्य की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी। वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती बताते हैं कि बाबा की यात्रा तिथि घोषणा के दिन से केदारघाटी में उल्लास का माहौल हो जाता है। यात्रा से हजारों परिवारों की आजीविका से जुड़ी है।
पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती के अनुसार 25 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान भैरवनाथ की पूजा होगी। 26 अप्रैल को केदारनाथ की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान करेगी। 27 को गौरीकुंड रात्रि विश्राम और 28 अप्रैल शाम को पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 29 अप्रैल को मेष लग्न में सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसके लिए ओंकारेश्वर मंदिर में खास तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रात: नौ बजे के बाद रावल गद्दी परिसर में हक-हकूकधारियों, आचार्यगणों, बीकेटीसी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की। इसके बाद अब बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर धाम प्रस्थान का दिन भी तय किया जाएगा। केदारनाथ यात्रा के सकुशल संचालन एवं विश्व कल्याण के लिए ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में महायज्ञ कर आहुतियां दी जा रही हैं। दोपहर को धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शाम छह बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। चारों पहर भगवान शिव की विशेष पूजा की जा रही है। रावल भीमाशंकर लिंग ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के तहत भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है। महाशिवरात्रि पर श्रीकेदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही यात्रा तैयारियों का श्रीगणेश भी शुरू हो जाता है। शासन, प्रशासन, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के साथ केदारघाटी समेत अन्य लोग भी यात्रा में रोजगार को लेकर अपनी तैयारियों में जुट जाते हैं।
-
चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 30 अप्रैल को सुबह 4.30 बजे दर्शनार्थियों के खोले जाएंगे। बदरी नारायण मंदिर जिसे बद्रीनाथ भी कहा जाता है। ये तीर्थ उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के किनारे नीलकंठ पर्वत पर स्थित है। भगवान विष्णु को समर्पित ये मंदिर आदिगुरू शंकराचार्य द्वारा चारों धाम में से एक के रूप में स्थापित किया गया था। बद्रीनाथ मंदिर तीन भागों में विभाजित है, गर्भगृह, दर्शनमंडप और सभामंडप। बद्रीनाथ के पास ही गंगौत्री और यमनौत्री धाम भी हैं। ये दोनों धाम शनिवार, 26 अप्रैल को खोले जाएंगे। -
नई दिल्ली। देश में मौसम के अलग-अलग रंग दिखा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली का मौसम खराब रहा। सर्द हवाएं चल रही हैं और बारिश का माहौल बना हुआ है। प्रदूषण का स्तर भी आज अधिक रहा। वहीं हरियाणा के कुछ शहरों में जहां बारिश हुई, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ बारिश का दौर जारी है। इस बीच, मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन रात में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने के आखिरी दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। हरियाणा के कुछ शहरों में गुरुवार रात तेज हवा के साथ शुरू हुई तेज बरसात सुबह 10 बजे तक जारी रही। बरसात से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। सुबह से ही शुरू हुई तेज बरसात से जहां जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई, वहीं खेतों में फसल बिछ गई। मौसम वैज्ञनिकों के अनुसार, गेंहूं की फसल बिछने के कारण पैदावार प्रभावित होगी। तेज बरसात से कई कॉलोनियों में जलभराव भी हो गया। बरसात के बाद अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री तो वहीं न्यनूतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक रमेश चंद वर्मा ने बताया कि इस बरसात से उन फसलों को नुकसान हुआ हैं, जहां पर किसानों ने फसल को पानी दिया है। जबकि अन्य फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। वर्मा ने बताया कि इस बरसात से गेहूं के अलावा सरसों की फसल को भी नुकसान है। अब सरसों की फसल पर आने वाले फूल झड़ जाएगा और इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। अगले 24 घंटो के बाद मौसम साफ हो जाएगा। - नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मंगलवार को शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के दौरान रक्षा, सुरक्षा और व्यापार पर मुख्य रूप से चर्चा होने की आशा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि एच-1 बी वीज़ा पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है।उन्होंने बताया कि वार्ता के दौरान पांच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने की आशा है। रवीश कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि अमरीकी राष्ट्रपति भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा तथा वैश्विक रणनीतिक सम्बंधों को और मज़बूत करने का अवसर मिलेगा। अमरीकी राष्ट्रपति भारत की अपनी पहली यात्रा सोमवार को अहमदाबाद से शुरू करेंगे।भारत-अमरीका संबंध दिन प्रतिदिन सुदृढ़ हो रहे हैं। पिछले दो वर्षों के दौरान द्विपक्षीय व्यापार में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है और व्यापार असंतुलन में तेजी से कमी हो रही है।इधर, राष्ट्रपति ट्रम्प के स्वागत में अहमदाबाद शहर को सजाया गया है। शहर में ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकातों के पोस्टर लगाये गये हैं।इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी भारत यात्रा के दौरान उनसे व्यापार के बारे में बातचीत करेंगे।श्री ट्रंप ने यह बात कल कोलोराडो में एक रैली को संबोधित करते हुए कही। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, सुरक्षा और व्यापार सहित विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की आशा है।भारत और अमरीका के बीच वस्तुओं और सेवाओं का आपसी व्यापार, विश्व के साथ अमरीका के व्यापार का लगभग तीन प्रतिशत है। मौजूदा समय में भारत और अमरीका के बीच सर्वाधिक प्रभावशाली संबंध हैं। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण भागीदारी है जो एकसमान मूल्यों पर आधारित है।
- नई दिल्ली। आज देशभर में श्यामाप्रसाद मुखर्जी ग्राम शहरीकरण अभियान दिवस मनाया जा रहा है। 2016 में 21 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मिशन का शुभारंभ किया था, जिसका उद्देश्य विकास की ओर बढ़ रहे ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ सुनियोजित ढंग से आर्थिक विकास की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है। इस मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण, समेकित और समावेशी विकास होगा।मिशन के अंतर्गत समयबद्ध रूप से तीन सौ शहरीकृत ग्राम समूह विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मिशन की सफलता से प्रेरित होकर नीति आयोग ने हाल ही में प्रस्ताव किया है कि अगले तीन वर्षों में यह कार्यक्रम एक हज़ार ग्राम समूहों तक ले जाया जाएगा।
-
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश की अनूठी भाषायी विरासत को बचाये रखने पर जोर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि मातृभाषा को प्रोत्साहन देना बहुत जरूरी है।
उपराष्ट्रपति ने नीति निर्माताओं से अनुरोध किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्राथमिक कक्षाओं के स्तर पर शिक्षा का माध्यम मातृभाषा ही हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मातृभाषा को भुलाये बिना जितनी भाषायें संभव हो, सीखनी चाहिए।--- - नई दिल्ली। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के सोमवार को अहमदाबाद में स्वागत के लिए 22 किलोमीटर लंबे रोड शो में विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 28 मंच होंगे।श्री ट्रंप अपनी पहली भारत यात्रा 24 फरवरी को अहमदाबाद से शुरू करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी उनकी भारत यात्रा की शुरूआत में रोड़ शो में हिस्सा लेंगे। भारत और अमरीका के बीच संबंध अब एक महत्वपूर्ण दौर में पहुंच गये हैं। चाहे वह आतंकवाद का मुकाबला हो या शांतिपूर्ण और समृद्ध और हिंद प्रशात क्षेत्र, दोनों देशों के बीच हितों में असाधारण सांमजस्य दिख रहा है।अमरीका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारी सहयोगी है और पिछले दो वर्षों के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार प्रतिवर्ष दस प्रतिशत की दर से बढ़ा है। इस वर्ष इसके डेढ खरब डॉलर से अधिक हो जाने की उम्मीद है।---
























