- Home
- देश
-
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट – इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 11 से 14 फरवरी तक चलेगा। इसका उद्देश्य कर्नाटक में बड़े पैमाने पर निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। कर्नाटक के उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने बताया कि इस आयोजन के दौरान 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है जिसमें से कम से कम 70% निवेश को साकार करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न उद्योगों के लिए नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना की जाएगी। इनमें कोलार जिले के सिनिवासपुरा में एडवांस्ड फार्मा पार्क, विजयपुरा में सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और फूड पार्क, चित्रदुर्ग में ड्रोन पार्क, जंगमणकोटे में डीप-टेक पार्क, हनुमंथपुर (दबासपेट के पास) में मेगा लॉजिस्टिक्स पार्क और चिक्कबल्लापुर व धारवाड़ में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा, हुबली एयरपोर्ट के पास 200 एकड़ में एक स्टार्टअप पार्क विकसित किया जाएगा जहां 400 से अधिक स्टार्टअप को जगह मिलेगी और विजयपुरा के तिदागुंडी में 1,200 एकड़ में सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग और एग्रो-टेक पार्क स्थापित किया जाएगा।इस आयोजन की शुरुआत कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत करेंगे जबकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 11 फरवरी को शाम 4 बजे उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस अवसर पर सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत करेंगे जिससे निवेशकों को आवश्यक अनुमतियां और सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, एचडी कुमारस्वामी, शोभा करंदलाजे और सोमन्ना जैसे कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समापन समारोह में भाग लेंगे।इस आयोजन में 60 से अधिक स्टार्टअप और प्रमुख उद्योगपति अपने नए इनोवेशन और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। इनमें ऑटोनॉमस सिस्टम, कार्बन नैनोट्यूब, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और अत्याधुनिक रोबोटिक्स जैसी तकनीकें शामिल हैं। इस कार्यक्रम में 19 देशों के निवेशक भाग लेंगे जिनके लिए 9 विशेष देश-विशिष्ट पवेलियन बनाए गए हैं। इस दौरान 10 से अधिक सत्रों में सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ, कर्नाटक की ग्लोबल सप्लाई चेन में भूमिका, नवीकरणीय ऊर्जा और हेल्थकेयर जैसे विषयों पर चर्चा होगी।इस बार इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 में विभिन्न श्रेणियों में उद्योगों, छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) और नवाचार करने वाले स्टार्टअप्स को सम्मानित किया जाएगा। 12 फरवरी को इन्वेस्ट कर्नाटक अवार्ड्स में 14 बेहतरीन उद्योगों को सम्मानित किया जाएगा। सनराइज सेक्टर अवार्ड्स को एयरोस्पेस और डिफेंस, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), बायोटेक और लाइफ साइंसेज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को दिया जाएगा।13 फरवरी को एसएमई अवार्ड्स के तहत 35 छोटे और मध्यम उद्योगों (एसएमई) को नवाचार और रोजगार सृजन में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, सबसे बड़ा एकमुश्त निवेश और वैश्विक अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) में अग्रणी कंपनियों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। वेंचराइज स्टार्टअप अवार्ड्स के तहत कुल ₹2.5 करोड़ के पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें पहले स्थान को ₹41 लाख, दूसरे स्थान को ₹25 लाख और तीसरे स्थान को ₹16.5 लाख मिलेंगे।कर्नाटक के उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने बताया कि इस बार इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 का आयोजन अब तक का सबसे बड़ा निवेश सम्मेलन बनने जा रहा है, जिसमें निवेश, औद्योगिक विकास और नवाचार पर विशेष जोर दिया जाएगा। -
नई दिल्ली। कैरिबियन सागर में शनिवार शाम को (स्थानीय समयानुसार) 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी एजेंसी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप का केंद्र केमैन द्वीप के पास होंडुरास से लगभग 209 किमी उत्तर में स्थित था और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।
अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने शुरुआत में कैरिबियन सागर और होंडुरास के उत्तरी इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। हालांकि, अमेरिकी अटलांटिक या खाड़ी तट के लिए सुनामी के किसी खतरे की सूचना नहीं दी गई लेकिन प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड के लिए चेतावनी जारी की गई है।प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि खतरनाक सुनामी लहरें, भूकंप के केंद्र के लगभग 1000 किमी के भीतर तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती हैं जिसमें केमैन द्वीप, जमैका, क्यूबा, मैक्सिको, होंडुरास, निकारागुआ, बहामास, कोस्टा रिका, बेलीज, हैती, पनामा और ग्वाटेमाला शामिल हैं।यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने क्यूबा के तट के कुछ हिस्सों में ज्वार के स्तर से 1 से 3 मीटर के बीच सुनामी लहरों का अनुमान लगाया है। जबकि होंडुरास और केमैन द्वीप के लिए 0.3 से 1 मीटर की छोटी लहरों की भविष्यवाणी की गई है। शुरुआत में एक दर्जन से अधिक देशों को सुनामी की चेतावनी जारी करने के बाद अमेरिकी एजेंसियों ने बाद में अधिकांश चेतावनियों को रद्द कर दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि समुद्र के स्तर में छोटे बदलाव हो सकते हैं। इस बीच, होंडुरास, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, प्यूर्टो रिको और केमैन द्वीप सहित कई कैरेबियाई देशों ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों के लिए निकासी की चेतावनी जारी की है। -
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 साल बाद पहली बार स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 22 सीटें मिलीं। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘यमुना मैया की जय’ के नारे से की और कहा कि दिल्ली के लोगों में आज उत्साह भी है और सुकून भी क्योंकि उन्होंने “आप-दा” (AAP) से मुक्ति पाई है। उन्होंने दिल्लीवासियों के समर्थन के लिए उन्हें नमन किया और वादा किया कि भाजपा इस प्यार को विकास के रूप में लौटाएगी।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने डबल इंजन सरकार को चुना है जिससे राजधानी का विकास तेजी से होगा। उन्होंने इस जीत को भाजपा की सुशासन नीति और विकास मॉडल की स्वीकृति बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता हमेशा गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों की भलाई रही है। मेट्रो, एयरपोर्ट, अर्बन डेवलपमेंट, स्टार्टअप इंडिया और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से आम जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं के समर्थन को भाजपा का सबसे बड़ा रक्षा कवच बताया और कहा कि सरकार ने हर राज्य में नारी शक्ति से किए गए वादों को पूरा किया है। उन्होंने दिल्ली की माताओं-बहनों को आश्वासन दिया कि भाजपा उनके हर वादे को पूरा करेगी।पीएम मोदी ने तुष्टिकरण की राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की नीति संतुष्टिकरण की है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में मेट्रो का काम रोकने, झुग्गीवालों को घर से वंचित करने और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से लोगों को दूर रखने की कोशिश की गई थी लेकिन दिल्ली की जनता ने भाजपा को वोट देकर स्पष्ट संदेश दिया है कि अब सिर्फ विकास चाहिए। उन्होंने दिल्ली की विविधता को ‘लघु भारत’ करार देते हुए कहा कि यहां हर भाषा, संस्कृति और क्षेत्र के लोग रहते हैं। इस बार दिल्ली ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को सशक्त किया है।
पीएम मोदी ने शहरीकरण को गरीबों के सशक्तिकरण का जरिया बताया, शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए जताई प्रतिबद्धतादिल्ली-NCR के विकास पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा दिल्ली को टूटी सड़कों, कूड़े के ढेर, सीवर ओवरफ्लो और प्रदूषण से मुक्त करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार दिल्ली-NCR के हर प्रदेश (यूपी, हरियाणा, राजस्थान) में भाजपा की सरकार बनी है जिससे पूरे क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने शहरीकरण को गरीबों के सशक्तिकरण का जरिया बताते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर देने के लिए प्रतिबद्ध है।पीएम मोदी ने कहा-जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दियापीएम मोदी ने भाजपा सरकारों के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार बनी, वहां सुशासन और प्रगति देखने को मिली है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्यों में हुए सुधारों का उदाहरण देते हुए कहा कि अब दिल्ली भी इसी राह पर चलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्लीवालों ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि गवर्नेंस प्रचार, नौटंकी और प्रपंच का मंच नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है।भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि दिल्ली के लिए एक नए युग की शुरुआत है, जिसमें विकास, विजन और विश्वास प्राथमिकता होंगे। -
महाकुंभ नगर.पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि भारत के पारंपरिक खेलों को अगर वैश्विक पटल पर ले जाना है, तो सभी को मिलकर साझा प्रयास करना होगा। ठाकुर ने प्रयागराज में ‘खेल महाकुंभ' में कहा, “भारत अपने परंपरागत खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।” महाकुंभ में जारी सात दिवसीय ‘खेल महाकुंभ' के तीसरे दिन भारत के परंपरागत खेलों की स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुये। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है और इस दिशा में क्रीड़ा भारती और टीवाईसी की पहल शानदार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कबड्डी, कलारीपयट्टू, मल्लखंब, खो-खो जैसे परंपरागत खेलों को प्राथमिकता से बढ़ावा दे रही है और इससे दुनिया हमारे खेलों की ताकत को पहचानेगी। ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशज खेलों को बढ़ावा देने की जो शुरुआत हुई है वह आज तेज गति से जारी है। महाकुंभ के सेक्टर 10 में जारी खेल महाकुंभ के पहले सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर बाइचुंग भूटिया ने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की सराहना की। उन्होंने कहा, “फुटबाल को लेकर योगी जी के प्रयास बहुत शानदार है और अगर उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो इंडिया आगे बढ़ेगा।” खेल महाकुंभ का आयोजन छह से 13 फरवरी तक प्रयागराज के मेला क्षेत्र के सेक्टर 10 में आयोजित किया जा रहा है।
-
बेंगलुरु. इसरो ने शनिवार को कहा कि उसने निर्वात परिस्थितियों में ‘मल्टी-एलिमेंट इग्नाइटर' के साथ एलवीएम3 के ऊपरी चरण को शक्ति देने वाले स्वदेशी सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक प्रज्वलन परीक्षण किया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह परीक्षण शुक्रवार को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रणोदन परिसर में उच्च स्थल परीक्षण प्रतिष्ठान में किया गया। यह इंजन भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पहले, ‘मल्टी-एलिमेंट इग्नाइटर' का उपयोग कर इंजन प्रज्वलन परीक्षण निर्वात कक्ष के बाहर जमीनी परिस्थितियों में किया गया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा, ‘‘इंजन पहले से ही एकल शुरुआत के साथ उड़ान में 19टी से 22टी तक के ‘थ्रस्ट' स्तर पर काम करने के लिए उपयुक्त है और यह गगनयान मिशन के लिए भी उपयुक्त है।'' इंजन को इसरो के तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र द्वारा विकसित किया गया था।
-
महाकुंभ नगर . प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 'ज्ञानकुंभ' में अध्यात्म, प्रकृति और संस्कृति के संगम को अनुभव किया जा सकता है। महाकुंभ नगर के सेक्टर सात में 10 जनवरी से शुरू हुए इस विशेष शिविर को ‘‘ब्रह्माकुमारीज स्वर्णिम भारत ज्ञानकुंभ'' नाम दिया गया है। यहां व्यवस्था से जुड़े लोग बताते हैं कि ‘‘मौनी अमावस्या (29 जनवरी) के दिन हुए दुखद हादसे की पीड़ा से एक-दो दिन जरूर इस शिविर में सन्नाटा रहा मगर अब आगंतुकों की आमद ने फिर से लय पकड़ ली है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीडिया संभाग के प्रमुख बीके कोमल ने कहा कि ‘स्वर्णिम भारत ज्ञानकुंभ' कई मायनों में अनोखा है। उन्होंने कहा, ‘‘ यहां चार युगों के दर्शन के साथ सनातन संस्कृति से राम राज्य की परिकल्पना वाले स्वर्णिम भारत की झलक मन को मोह लेती है। 200 चलचित्रों वाला मॉडल नए भारत का रूप प्रदर्शित करता है।'' ‘ज्ञानकुंभ' में स्वर्णिम भारत के आठ स्तंभ स्थापित किए गए हैं और आठों स्तंभों में सूत्र लिखे गये हैं। शुरुआत व्यसन मुक्त समाज से की गयी और हर स्तंभ पर एक मंत्र दिया गया है। भाईचारा और एकता, प्रकृति की देखभाल, आहार की शुद्धता, नैतिक नेतृत्व व चरित्र निर्माण, समृद्ध शिक्षा और सुशासन यह आठ सूत्र लोगों को जीवन की राह दिखाते हैं। ज्ञानकुंभ में ''भारत मां'' की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आये श्रद्धालु किशन कुमार (45) ने कहा कि शिविर में कलयुग से स्वर्णिम युग की ओर ले जाने का दृश्य मन को शक्ति देता है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम दो दिनों से मेला क्षेत्र में घूम रहे हैं और अब तक इस तरह का ज्ञानवर्धक कार्यक्रम कहीं नहीं देखा।'' बीके कोमल ने बताया कि प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक आध्यात्मिक संस्था है और विश्व के करीब 140 देशों में इसकी नौ हजार से अधिक शाखाएं हैं। -
नयी दिल्ली. राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को कहा कि ‘चेंज ऑफ गार्ड' समारोह अब सीट संख्या में वृद्धि के साथ नए प्रारूप में दिखाई देगा। इसने कहा कि नए प्रारूप में लोग राष्ट्रपति भवन की पृष्ठभूमि में एक गतिशील दृश्य और संगीतमय प्रस्तुति देख सकते हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कार्यक्रम में रस्मी सैन्य ब्रास बैंड के साथ राष्ट्रपति के अंगरक्षक और समारोह गार्ड बटालियन के सैनिकों तथा घोड़ों की औपचारिक सैन्य अभ्यास प्रस्तुति भी होगी। इसने कहा कि राष्ट्रपति गार्ड बदलने (चेंज ऑफ गार्ड) का समारोह 22 फरवरी से सीट संख्या में वृद्धि के साथ एक नए प्रारूप में होगा। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 16 फरवरी को उद्घाटन शो देखेंगी।
गार्ड बदलने संबंधी समारोह एक सैन्य परंपरा है जो हर सप्ताह राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के एक नए समूह को कार्यभार सौंपने के लिए आयोजित किया जाता है। राष्ट्रपति अंगरक्षक (पीबीजी) की स्थापना 1773 में हुई थी। यह भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट है, जो राष्ट्रपति के लिए रस्मी कर्तव्यों का निर्वहन करती है। पीबीजी कर्मी उत्कृष्ट घुड़सवार, सक्षम टैंक योद्धा और ‘पैराट्रूपर्स' होते हैं। -
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले ‘प्रचंड जनादेश' के लिए मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि राजधानी के चौतरफा विकास और लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।'' उन्होंने कहा, ‘‘जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।'' दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। भाजपा दिल्ली की 70 में से 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीट पर सिमटने के कगार पर है। एक बार फिर कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपना खाता नहीं खोलती दिख रही है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को करीब 47 प्रतिशत जबकि आप को 43 प्रतिशत वोट मिले हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा, ‘‘मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे। -
नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वह आने वाले सप्ताह में लोकसभा में नया आयकर विधेयक पेश कर सकती हैं। यह विधेयक छह दशक पुराने आयकर अधिनियम का स्थान लेगा। उच्च सदन में पेश होने के बाद विधेयक पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए संसद की स्थायी समिति के पास भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को इस विधेयक को मंजूरी दे दी। सीतारमण ने बजट पश्चात परंपरा के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को नए आयकर विधेयक को मंजूरी दे दी। मुझे उम्मीद है कि इसे आने वाले सप्ताह में लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसके बाद यह संसदीय समिति के पास जाएगा।'' संसदीय समिति की इस पर सिफारिशों के बाद यह विधेयक फिर से मंत्रिमंडल के पास जाएगा। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद इसे दोबारा संसद में पेश किया जाएगा। सीतारमण ने नए आयकर कानून लागू होने के समय के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, ‘‘इसे अभी भी तीन महत्वपूर्ण चरणों से गुजरना है।'' सीतारमण ने पहली बार जुलाई 2024 के बजट में आयकर अधिनियम, 1961 की व्यापक समीक्षा की घोषणा की थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर कानून की समीक्षा पर गौर करने और अधिनियम को संक्षिप्त, स्पष्ट और समझने में आसान बनाने के लिए एक आंतरिक समिति गठित की थी। नये आयकर अधिनियम से विवाद और मुकदमें कम होंगे। वित्त मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि पिछले सप्ताह पेश बजट में सीमा शुल्क को तर्कसंगत बनाने की घोषणा पर पिछले दो साल से काम चल रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दो साल पहले भी इस मामले में चीजों को तर्कसंगत बनाया था। हमने कुछ मानदंड भी तय किए हैं। डंपिंग रोधी शुल्क भारत की अपनी विनिर्माण क्षमताओं के संरक्षण का एक उपाए है लेकिन इस मामले में शुल्क कोई सदा के लिए नहीं है।'' सीतारमण ने कहा कि ऐसी हर समाप्ति तिथि करीब आने के साथ, सरकार इसकी गहन समीक्षा करेगी और केवल असाधारण मामलों में शुल्क दरों को बढ़ाया जाएगा। लेकिन अक्सर उन्हें समाप्त किया जाना चाहिए ताकि संरक्षण कोई स्थायी उपाए न बन जाए। उन्होंने कहा, ‘‘यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हम भारत को और अधिक निवेशक-अनुकूल, व्यापार-अनुकूल बनाना चाहते हैं। साथ ही इसे आत्मानिभर भारत के साथ संतुलित करना चाहते हैं, जहां हमें विशेष रूप से एमएसएमई (सूक्ष्म, छोटे एवं मझोले उद्यम) के माध्यम से उत्पादन करने की आवश्यकता है। हम उद्योग की जरूरत के अनुसार शुल्क दर के जरिये आवश्यक सुरक्षा प्रदान करेंगे।'' सीतारमण ने एक फरवरी को बजट पेश करते हुए औद्योगिक वस्तुओं के लिए सीमा शुल्क संरचना को तर्कसंगत बनाने का प्रस्ताव किया था। उन्होंने बजट में सात शुल्क दरों को हटाने का प्रस्ताव रखा। यह 2023-24 के बजट में हटाई गई सात शुल्क दरों के अतिरिक्त है। अब केवल आठ शुल्क दरें बची हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बजट में खपत बढ़ाने के लिए किये गये उपायों और रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में कटौती से निजी निवेश बढ़ने की उम्मीद है। सीतारमण ने यह भी कहा कि आरबीआई और सरकार मुद्रास्फीति तथा आर्थिक वृद्धि सहित सभी मोर्चों पर समन्वित तरीके से मिलकर काम करते रहेंगे।
- महाकुंभ नगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को संगम में डुबकी लगाई। दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी धर्मपत्नियां भी मौजूद थीं।पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी संगम में स्नान किया। ठाकुर के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो।’ आधिकारिक बयान के मुताबिक, ठाकुर ने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। उन्होंने महाकुंभ को ‘एकता का महाकुंभ’ बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक करार दिया।
-
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने दिल्ली में भाजपा की जीत का श्रेय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को दिया है। इसके अलावा, उन्होंने आम आदमी पार्टी के संदर्भ में कहा कि अगर उस पार्टी का कोई भी नेता हमारे साथ आना चाहता है, तो उसका स्वागत है।
भाजपा को किसी भी पार्टी से मदद की जरूरत नहींउनकी जीत में कांग्रेस के योगदान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी की भी मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कभी एक होती है, तो कभी अलग हो जाती है। ऐसा भी हो सकता है कि इस चुनाव के बाद ये दोनों फिर से एक हो जाएं। लिहाजा इन दोनों की मौजूदा स्थिति के बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है।दिल्ली चुनाव में ‘शीश महल’, प्रदूषण और भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहाउन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अनेक मुद्दे रहे। इसमें ‘शीश महल’, प्रदूषण, कोविड के दौरान दिल्ली की स्थिति, जिसे लेकर लोगों में खासा नाराजगी रही, इन सभी मुद्दों की दिल्ली चुनाव में काफी अहम भूमिका रही। जब उनसे पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं?, तो उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारे साथ शामिल होना चाहता है, तो वह हो सकता है, उनका स्वागत है।दिल्ली में कांग्रेस लगातार तीसरी बार शून्य के स्कोर परचुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है या जीत चुकी है। उधर, कांग्रेस की बात करें, तो यह पार्टी दिल्ली में लगातार तीसरी बार शून्य का स्कोर बनाती दिख रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने बातचीत में कहा कि निश्चित तौर पर दिल्ली में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस प्रदर्शन से यह जाहिर होता है कि हम दिल्ली की जनता के दिलों में अपने लिए जगह बनाने में विफल रहे। शायद हम दिल्ली में अच्छी सरकार नहीं बना पाएंगे। -
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। पीएम मोदी ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए दिल्ली की जनता का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।
दिल्ली में विकास और सुशासन की जीतपीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन। आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।”दिल्ली की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास करेंगेउन्होंने आगे लिखा, ”दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्ली वासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।” पीएम मोदी ने अगले एक्स पोस्ट में लिखा, ”मुझे भाजपा के हर एक कार्यकर्ता पर गर्व है। उन्होंने बहुत मेहनत की है, जिसके कारण यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है। हम और भी अधिक जोश से काम करेंगे और दिल्ली की अद्भुत जनता की सेवा करेंगे।”जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकतावहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले भाजपा दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हार्दिक बधाई देता हूं। चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।” -
नई दिल्ली।दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक अहम आदेश दिया। उन्होंने कहा है कि सचिवालय परिसर से किसी भी सरकारी फाइल, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर या अन्य संवेदनशील सामग्री को बाहर न ले जाया जाए।
आदेश का उद्देश्य सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना हैउपराज्यपाल के इस आदेश का उद्देश्य सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना सचिवालय परिसर में किसी भी फाइल, दस्तावेज या कंप्यूटर हार्डवेयर की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया है। एलजी के आदेश में यह स्पष्ट है कि कोई भी दस्तावेज, फाइल या कंप्यूटर हार्डवेयर सचिवालय से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। इससे पहले, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की ओर से भी इस संबंध में आदेश जारी किया गया था। जीएडी ने आला अधिकारियों को तत्काल दिल्ली सचिवालय पहुंचकर सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।बिना अनुमति के दिल्ली सचिवालय से बाहर कोई भी सामान नहीं ले जाया जाएजनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (जीएडी) द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि किसी भी दस्तावेज़, कंप्यूटर हार्डवेयर या अन्य सरकारी सामग्री को बिना अनुमति के दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर नहीं ले जाया जाए। यह निर्देश सभी संबंधित शाखाओं और विभागों के अधिकारियों को जारी किया गया है, ताकि सचिवालय के तहत सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड, फाइल, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक फाइल्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।आदेश दिल्ली सचिवालय के साथ-साथ मंत्रियों के सचिवालय कार्यालयों और कैंप कार्यालयों पर भी लागूयह आदेश दिल्ली सचिवालय के साथ-साथ मंत्रियों के सचिवालय कार्यालयों और कैंप कार्यालयों पर भी लागू होगा। इन कार्यालयों के प्रभारी अधिकारियों को भी इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश को सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी के साथ जारी किया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकारी रिकॉर्ड और डेटा की सुरक्षा में कोई कमी न हो।दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमतबता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 3,186 वोटों से चुनाव हार गए। यहां से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने जीत हासिल की। -
नई दिल्ली। ‘ दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए एक शानदार बढ़त बना रखी है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) जीत की हैट्रिक बनाने से पिछड़ती जा रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रुझानों और नतीजों के बीच एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए हार स्वीकार की।
अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश में कहा, “आज दिल्ली के चुनाव के नतीजे आए हैं और जनता का जो भी निर्णय है, उसे हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। जनता का निर्णय सिर माथे पर। मैं भारतीय जनता पार्टी को इस जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि जिस उम्मीद और आशा के साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है, वह उन सभी उम्मीदों और आशाओं पर पूरा उतरेंगे।”उन्होंने आगे कहा, “हमने पिछले दस साल में दिल्ली की जनता से जो मौका प्राप्त किया, उसमें हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली जैसे क्षेत्रों में कई अहम काम किए। साथ ही दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार की कोशिश की। अब जो जनता ने हमें निर्णय दिया है, हम न केवल एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि हम समाज सेवा के क्षेत्र में भी हमेशा काम करते रहेंगे।”केजरीवाल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आई थी, बल्कि उनका मकसद जनता की सेवा करना था। हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं, जिसके जरिए जनता के सुख-दुख में काम आ सकें। हम आगे भी इसी तरह से जनता की सेवा करते रहेंगे।पूर्व सीएम ने आप कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने इस चुनाव में शानदार मेहनत की, बहुत कुछ सहा और पूरी ताकत से चुनाव लड़ा। उनके समर्पण और मेहनत के लिए मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं।” -
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। 27 साल के बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 48 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। आइए जानते हैं दिल्ली की प्रमुख सीटों का परिणाम।
कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांटे के मुकाबले में जीत हासिल कीनई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 4,089 वोटों से मात दी है, जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे हैं। कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांटे के मुकाबले में जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से हराया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा तीसरे स्थान पर रही हैं।जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को कांटे के मुकाबले में 675 वोटों से हार मिलीइसके अलावा जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को कांटे के मुकाबले में 675 वोटों से हार मिली है। भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के फरहाद सूरी तीसरे स्थान पर रहे। शकूर बस्ती विधानसभा सीट से ‘आप’ के सत्येंद्र जैन को 20,998 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने हराया है, जिन्हें 56,869 वोट मिले हैं।ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 3,188 से हार मिलीग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 3,188 से हार मिली है। भाजपा की शिखा ने उन्हें हराया है, जबकि कांग्रेस के गर्वित सिंघवी तीसरे स्थान पर रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को 28,072 वोट से हार मिली है। भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने ‘आप’ प्रत्याशी को हराया है। वहीं, कांग्रेस के अनिल कुमार 16,549 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।करावल नगर विधानसभा सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा ने 23,355 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कीकरावल नगर विधानसभा सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा ने 23,355 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी को हराया है, जो दूसरे नंबर पर रहे। रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने 37,816 के मार्जिन से जीत हासिल की है। उन्होंने ‘आप’ के उम्मीदवार प्रदीप मित्तल को हराया है, जिन्हें 32,549 वोट मिले हैं। बल्लीमारान विधानसभा सीट से ‘आप’ के इमरान हुसैन को 29,823 वोटों से जीत मिली है। भाजपा के कमल बागरी 27,181 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।बाबरपुर विधानसभा सीट से ‘आप’ के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को 18, 994 वोटों से जीत मिलीबाबरपुर विधानसभा सीट से ‘आप’ के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को 18, 994 वोटों से जीत मिली है। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही है। गांधी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के अरविंदर सिंह लवली ने जीत दर्ज की है। अरविंदर सिंह लवली ने ‘आप’ के नवीन चौधरी को 12,748 वोटों से हराया है।बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज कीबिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने ‘आप’ के सुरेंद्र भारद्वाज को हराया है। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मालवीय नगर सीट से जीत मिली है। उन्होंने ‘आप’ के सोमनाथ भारती को कांटे की लड़ाई में महज 2,131 वोटों से हराया है। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुकेश अहलावत को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी करम सिंह करमा को 17,126 के बड़े मार्जिन से हराया है। भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने ‘आप’ की धनवती चंदेला को 18,190 हराया है। राजेंद्र नगर सीट से ‘आप’ के दुर्गेश पाठक को कांटे के मुकाबले में 1,231 वोट से हार मिली है। उन्हें भाजपा के उमंग बजाज ने हराया है, जिन्हें 45,440 वोट मिले हैं।मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 17,578 वोटों से जीत मिलीमुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 17,578 के मार्जिन के साथ जीत मिली है। यहां ‘आप’ के आदिल अहमद खान दूसरे और एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन तीसरे स्थान पर रहे।‘आप’ की राखी बिड़ला को मादीपुर सीट पर 10,899 वोटों से हार मिली है। उन्हें भाजपा के कैलाश गंगवाल ने हराया है। ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान 33, 225 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम के शिफा उर रहमान हैं। -
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शनिवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि डॉ. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे और उन्होंने 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक इस पद पर कार्य किया। उनका जन्म 8 फरवरी 1897 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की। शिक्षा के प्रति उनके विशेष लगाव ने उन्हें अलीगढ़ में नेशनल मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया जिसे बाद में दिल्ली स्थानांतरित कर जामिया मिलिया इस्लामिया नाम दिया गया। वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति भी रहे और इन संस्थानों में अपने कुशल नेतृत्व से महत्वपूर्ण बदलाव किए।शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के साथ-साथ वे स्वतंत्रता संग्राम में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया जिनमें बिहार के राज्यपाल (1957-1962) और भारत के उपराष्ट्रपति (1962-1967) शामिल हैं। 13 मई 1967 को वे भारत के राष्ट्रपति बने और इस पद पर आसीन होने वाले पहले मुस्लिम बने। 3 मई 1969 को उनका निधन हो गया।इस बीच, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि केरल के राज्यपाल ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की। राजेंद्र आर्लेकर वर्तमान में केरल के राज्यपाल हैं। इससे पहले वे बिहार और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। -
नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भाजपा कार्यालयों में जश्न शुरू हो चुका है। नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पटखनी दी है। भाजपा ने 45 से ज्यादा सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है या जीत चुकी है। इस शानदार प्रदर्शन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली भाजपा को बधाई दी है।
मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगीअमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले भाजपा दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हार्दिक बधाई देता हूं। चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनी वासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।दिल्ली में झूठ और अहंकार के शासन का हुआ अंतएक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।”जनता ने दिल्ली को ‘आप-दा’ मुक्त बनायातीसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “दिल्ली के दिल में मोदी, दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीश महल’ को नेस्तनाबूद कर दिल्ली को ‘आप-दा’ मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है।” -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद पीएम मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।
भारत-अमेरिका साझेदारी की मजबूतीविदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के आपसी हितों पर चर्चा के लिए बेहद मूल्यवान होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मोदी उन पहले विश्व नेताओं में शामिल हैं जिन्हें ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने आमंत्रित किया है। यह भारत-अमेरिका साझेदारी की मजबूती को दर्शाता है।दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठकयात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके अलावा, पीएम मोदी अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।भारत-अमेरिका साझेदारी को और आगे बढ़ाने का एक प्रयासविदेश सचिव मिस्री ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच संबंध काफी मजबूत हुए हैं। यह यात्रा भारत-अमेरिका साझेदारी को और आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2017 और 2019 में [ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान] अमेरिका का दौरा किया था और ट्रंप के दोबारा चुने जाने के बाद उन्हें सबसे पहले बधाई देने वाले नेताओं में शामिल थे। प्रधानमंत्री ने ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें फोन कर जल्द मुलाकात की इच्छा जताई थी, जो अब पूरी हो रही है।राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री हुए थे शामिलबता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पिछले महीने वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था और वहां नए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की थी। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज से भी मुलाकात की, जो पहले अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य रह चुके हैं।रक्षा मंत्री ने फोन पर अमेरिका के नए रक्षा मंत्री से की बातगुरुवार शाम को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के नए रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के बीच भी पहली फोन वार्ता हुई। इस बातचीत में दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने पर चर्चा की। अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस वार्ता को लेकर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि दोनों देशों ने रक्षा तकनीक और औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।इसके अलावा, अमेरिका और भारत इस साल होने वाले 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद की तैयारियों और अगले 10 वर्षों के लिए रक्षा सहयोग के नए ढांचे को अंतिम रूप देने के लिए काम करेंगे। - मुंबई । महाराष्ट्र में गुइलिन-बैरे सिंड्रोम के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और अब मुंबई के अंधेरी में भी एक गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से संक्रमित मरीज मिला है। इसके बाद से अंधेरी सहित पूरे मुंबई के लोग सशंकित है। स्वास्थ्य विभाग भी चौकन्ना हो गया है। अस्पतालों में अतिरिक्त बेड रिजर्व करने की पहल भी शुरू हो गई है। राज्य में अभी तक इस बीमारी से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।मुंबई में शुक्रवार को गुइलिन-बैरे सिंड्रोम (GBS) 64 वर्षीय महिला इस दुर्लभ तंत्रिका बीमारी से संक्रमित पाई गई। GBS एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता परिधीय तंत्रिका पर हमला करती है, जिससे शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं। इसके साथ-साथ मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और कुछ निगलने या सांस लेने में भी दिक्कत होती है।बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आयुक्त और राज्य द्वारा BMC के लिए नियुक्त किए गए प्रशासक भूषण गगरानी ने 64 वर्षीय महिला में रोग की पुष्टि की और बताया कि GBS रोग से ग्रसित इस मरीज का वर्तमान में नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संक्रमित अंधेरी ईस्ट के मालपा डोंगरी इलाके से है। फिलहाल मरीज को नगर निगम सेवन हिल्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।BMC अधिकारियों ने बताया कि शहर के अंधेरी पूर्व क्षेत्र निवासी महिला को बुखार और दस्त के बाद लकवाग्रस्त हो जाने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। GBS के गंभीर मामलों में मरीज पूरी तरह लकवाग्रस्त तक हो सकता है। अधिकतर वयस्कों और पुरुषों में इस विकार के होने के आसार ज्यादा हैं, हालांकि सभी उम्र के लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं।मुंबई में GBS का पहला मरीज मिलने के बाद से मुंबई में रहने वालों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मुंबई के अलावा इस सिंड्रोम के मरीज अहिल्यानगर और गोंदिया में भी पाए गए हैं। जिन मरीजों को संक्रमण निकला है उनमें से 21 फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उन्होंने हॉस्पिटल के डीन से GBS के मरीजों के लिए 50 बेड आरक्षित किए जाएं और इन रोगियों का महात्मा फुले जीवनदायी योजना के तहत मुफ्त इलाज किया जाना चाहिए ।पुणे में अब तक इस बीमारी के 173 मरीज पाए गए हैं जिनमें से 140 GBS से संक्रमित हैं । इनमें से 21 फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं और अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे और मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के अलग-अलग राज्यों से भी GBS के मरीजों की जानकारी सामने आ रही है, जिनमें अहिल्यानगर में चार संदिग्ध मरीज सामने आए हैं । गोंदिया में एक संदिग्ध मरीज मिला है । वहीं नंदुरबार में दो मरीज पाए गए हैं ये दोनों ही मरीज छोटे बच्चे हैं। प्रशासन की ओर से सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है और इसे रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है ।
-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत अब तक 73.90 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य खाते बनाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कुल 73,90,93,095 ‘आभा’ आईडी जारी3 फरवरी 2025 तक, सरकार ने कुल 73,90,93,095 ‘आभा’ आईडी जारी कर दी हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लोकसभा में लिखित जवाब में दी। आभा नंबर से आपका स्वास्थ्य रिकॉर्ड आसानी से एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर तक पहुंच सकता है। इससे आपकी देखभाल लगातार होती रहेगी और स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी।डिजिटल स्वास्थ्य खाता से देशभर में रहने वाले लोग जुड़ सकते हैंइसके अलावा, यह एक तरह का डिजिटल स्वास्थ्य खाता है जिससे देशभर में रहने वाले लोग जुड़ सकते हैं। जब भी जरूरत हो, आभा कार्ड के जरिए ऑनलाइन अपनी सभी मेडिकल जरूरतों और इलाज की जानकारी पाई जा सकती है। सरकार इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। इसमें मीडिया प्रचार, सूचना एवं शिक्षा गतिविधियां (आईईसी), और जागरूकता अभियान शामिल हैं।कुछ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं को 2021-2026 तक बढ़ाने का निर्णयकेंद्रीय राज्य मंत्री जाधव ने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कुछ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं को 2021-2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनका लक्ष्य है: मातृ मृत्यु दर को घटाकर 87 प्रति लाख करना। शिशु मृत्यु दर को 22 प्रति हजार तक लाना। कुल प्रजनन दर को 2.0 पर बनाए रखना। देशभर में 1.5 लाख ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ स्थापित करना। एक वर्ष तक के सभी बच्चों का 90% से अधिक पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना। इसके अलावा, मलेरिया, डेंगू, लिम्फेटिक फाइलेरिया, काला अजार जैसी बीमारियों के खिलाफ भी कार्यक्रम जारी रहेंगे।बता दें कि एबीडीएम की शुरुआत 2021 में हुई थी, जिसका उद्देश्य देश में एक डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली तैयार करना है। इसके लिए हर नागरिक का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) नंबर बनाया जाता है। यह 14 अंकों की एक विशेष पहचान संख्या होती है, जिसे पहले हेल्थ आईडी कहा जाता था। -
फरीदाबाद । भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में से एक सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। यह मेला 7 से 23 फरवरी तक चलेगा और इसमें भारत के साथ-साथ 42 देशों के शिल्पकार भाग ले रहे हैं। हर साल लाखों लोग इस मेले में आते हैं जहां उन्हें पारंपरिक हस्तशिल्प, वस्त्र, लोक कला और व्यंजनों का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इस आयोजन का संचालन सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा किया जा रहा है जिसमें पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति और विदेश मंत्रालय का भी सहयोग है।
इस साल मेला ‘शिल्प महाकुंभ’ थीम पर आधारित है, जो महाकुंभ मेले से प्रेरित है। इसमें 1,000 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं जहां अलग-अलग राज्यों और देशों की अनूठी हस्तकला, वस्त्र, और पारंपरिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। इस बार मेले में 648 अंतरराष्ट्रीय शिल्पकारों की भागीदारी से यह और भी खास बनने जा रहा है। आयोजन स्थल को विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया है जहां भारत के अलग-अलग राज्यों की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। सूरजकुंड मेला सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा। टिकट खरीदने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने खास व्यवस्था की है। लोग Momentum 2.0 ऐप के जरिए या सभी मेट्रो स्टेशनों से टिकट खरीद सकते हैं। यह सुविधा 7 फरवरी से 23 फरवरी तक सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध होगी। टिकट की कीमत सोमवार से शुक्रवार के लिए ₹120 और शनिवार व रविवार के लिए ₹180 रखी गई है।हर साल आयोजित होने वाला यह मेला भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनियाभर में पहुंचाने का एक शानदार मंच है। हस्तशिल्प और लोककलाओं के कद्रदानों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है जहां वे न केवल खरीदारी कर सकते हैं, बल्कि कलाकारों से सीधे मिलकर उनके हुनर और परंपराओं को भी समझ सकते हैं। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) करते दिखाई देंगे। इस बार की चर्चा और भी खास होने वाली है, क्योंकि ये चर्चा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सुंदर नर्सरी में होगी। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से पहले इससे जुड़ी कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) का एपिसोड 10 फरवरी सुबह 11 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट होगा। इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक नए प्रारूप और शैली में नजर आने वाला है। इसमें प्रधानमंत्री के साथ और भी विशेषज्ञ शामिल होंगे।
वह दिल्ली के सुंदर नर्सरी में बच्चों के साथ एक नए अवतार में नजर आएपीएम मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ की झलकियाँ, वह दिल्ली के सुंदर नर्सरी में बच्चों के साथ एक नए अवतार में नजर आए। एक मिनट 49 सेकंड के वीडियो की शुरुआत एक छात्रा की आवाज से होती है, वह बताती है कि इस बार एक खुली सी जगह- सुंदर नर्सरी में यह प्रोग्राम होना है। इसके बाद पीएम मोदी वीडियो में दिखाई देते हैं और वह छात्रों से पूछते हैं कि मकर संक्रांति में क्या खाते हैं? इस पर छात्र जवाब देते हैं कि वे तिल-गुड़ खाते हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि पीएम मोदी के हाथ में तिल-गुड़ से भरी थाली होती है और वह छात्रों से हंसते हुए कहते हैं कि एक ही लेना ऐसा कोई नियम नहीं है। अगर ज्यादा पसंद है तो और भी खा सकते हैं।छात्रों के साथ संवाद करते हुए पीएम मोदी अपने स्कूली दिनों के बारे में बताते हैंइसके बाद पीएम मोदी वहां मौजूद छात्रों से उनके निवास स्थान के बारे में भी पूछते हैं। प्रधानमंत्री, छात्रों के साथ संवाद करते हुए अपने स्कूली दिनों के बारे में बताते हैं। वह कहते हैं कि मुझे याद है कि मेरे टीचर, मेरी हैंडराइटिंग को ठीक करने के लिए काफी मेहनत करते थे। मुझे लगता है कि उनकी हैंडराइटिंग अच्छी हो गई होगी, लेकिन मेरी नहीं हुई। पीएम मोदी बातचीत के दौरान छात्रों की हौसला अफजाई भी करते दिखाई देते हैं। वह क्रिकेट का जिक्र करते हुए कहते हैं कि बैट्समैन प्रेशर की परवाह नहीं करता है बल्कि उनका पूरा ध्यान बॉल पर होता है।परीक्षा पे चर्चा परीक्षा से जुड़े तनाव को सीखने के उत्सव में बदलने की पहल हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी), परीक्षा से जुड़े तनाव को सीखने के उत्सव में बदलने की पहल है। इसके 8वें संस्करण में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई। वर्ष 2018 में परीक्षा पे चर्चा एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है, जिसने वर्ष 2025 में अपने 8वें संस्करण के लिए 3.56 करोड़ पंजीकरण प्राप्त किए हैं। -
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा, स्वच्छ, हरित भविष्य के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में, भारत ने 100 गीगावाट स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को पार करके एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है। इससे अक्षय ऊर्जा में ग्लोबल लीडर के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है।
2030 तक 500 गीगावाट ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में अहम कदम31 जनवरी तक, भारत की कुल स्थापित सौर क्षमता 100.33 गीगावाट है, जिसमें 84.10 गीगावाट कार्यान्वयन के अधीन है और अतिरिक्त 47.49 गीगावाट निविदा के अधीन है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।पिछले 10 वर्षों में भारत की ऊर्जा यात्रा ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रहीकेंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में भारत की ऊर्जा यात्रा ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रही है। सौर पैनल, सौर पार्क और रूफटॉप सौर परियोजनाओं जैसी पहलों ने क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।” केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा, “परिणामस्वरूप, आज भारत ने 100 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि दुनिया को एक नई राह भी दिखा रहा है।”पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना स्थायी ऊर्जा में एक गेम-चेंजरपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना छत पर सौर ऊर्जा को एक घरेलू वास्तविकता बना रही है और यह स्थायी ऊर्जा में एक गेम-चेंजर है, जो हर घर को स्वच्छ ऊर्जा से सशक्त बनाती है। 2024 में शुरू की गई यह योजना 9 लाख छत पर सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों के करीब है, जिससे देश भर के घरों को स्वच्छ ऊर्जा समाधान अपनाने में मदद मिलेगी।सौर ऊर्जा क्षेत्र में पिछले दशक में क्षमता में 3,450 प्रतिशत की असाधारण वृद्धिदेश के सौर ऊर्जा क्षेत्र में पिछले दशक में क्षमता में 3,450 प्रतिशत की असाधारण वृद्धि देखी गई है, जो 2014 में 2.82 गीगावाट से बढ़कर 2025 में 100 गीगावाट हो गई है। देश की हाइब्रिड और चौबीसों घंटे चलने वाली (आरटीसी) अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिनमें से 64.67 गीगावाट कार्यान्वयन के अधीन हैं और निविदाएं दी जा चुकी हैं, जिससे सौर और हाइब्रिड परियोजनाओं की कुल क्षमता 296.59 गीगावाट हो गई है।भारत की अक्षय ऊर्जा वृद्धि में सौर ऊर्जा का प्रमुख योगदानभारत की अक्षय ऊर्जा वृद्धि में सौर ऊर्जा का प्रमुख योगदान बना हुआ है, जो कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता का 47 प्रतिशत है। मंत्री के अनुसार, 2024 में रिकॉर्ड तोड़ 24.5 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ी गई, जो 2023 की तुलना में सौर प्रतिष्ठानों में दो गुना से अधिक वृद्धि को दर्शाता है।पिछले साल भी 18.5 गीगावाट उपयोगिता-स्तरीय सौर क्षमता की स्थापना देखी गई, जो 2023 की तुलना में लगभग 2.8 गुना वृद्धि है। राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से हैं, जो भारत के कुल उपयोगिता-स्तरीय सौर प्रतिष्ठानों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।भारत में रूफटॉप सोलर सेक्टर में पिछले साल देखी गई उल्लेखनीय वृद्धिभारत में रूफटॉप सोलर सेक्टर में पिछले साल उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिसमें 4.59 गीगावाट की नई क्षमता स्थापित की गई, जो 2023 की तुलना में 53 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। भारत ने सौर विनिर्माण में भी महत्वपूर्ण प्रगति की है। 2014 में, देश में केवल 2 गीगावाट की सीमित सौर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता थी। पिछले एक दशक में, यह 2024 में 60 गीगावाट तक बढ़ गया है, जिसने भारत को सौर विनिर्माण में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित किया है। -
नई दिल्ली। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के “गर्मजोशी और आतिथ्य” के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि हर पल बेहद निजी लगा। तेंदुलकर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति और तेंदुलकर ने अमृत उद्यान का भी दौरा किया।
सचिन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक अतिथि विंग में अपने परिवार के साथ रहना एक सम्मान की बात है, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे।” “माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा दी गई गर्मजोशी और आतिथ्य ने इस यात्रा को खास बना दिया।सचिन ने एक्स पर आगे लिखा कि डिनर पर दिल से की गई बातचीत से लेकर इतिहास से जुड़े गलियारों में घूमने तक, हर पल बेहद निजी लगा।तेंदुलकर ने राष्ट्रपति भवन की पहल ‘राष्ट्रपति भवन विमर्श सम्मेलन’ के तहत एक संवादात्मक सत्र में हिस्सा लिया और एक क्रिकेटर के रूप में अपनी यात्रा के किस्सों के माध्यम से प्रेरणा के सिद्धांतों को साझा किया। उन्होंने कहा कि विमर्श सम्मेलन का हिस्सा बनकर आभारी हूं, यह एक खूबसूरत पहल है जो सार्थक बातचीत को बढ़ावा देती है और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा, “कुछ अनुभव हमेशा आपके साथ रहते हैं और यह उनमें से एक था।इस सत्र में महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों और विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया, उन्होंने टीम वर्क, दूसरों का ख्याल रखने, दूसरों की सफलता का जश्न मनाने, कड़ी मेहनत, मानसिक और शारीरिक मजबूती विकसित करने और जीवन निर्माण के कई अन्य पहलुओं के महत्व पर प्रकाश डाला।वहीं, एक्स पोस्ट के अंत में लिखा गया, “हर किसी को राष्ट्रपति भवन की भव्यता और विरासत को देखने के लिए वहां जाना चाहिए।”हाल ही में सचिन को बीसीसीआई के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसमें क्रिकेट के दिग्गज के असाधारण 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को मान्यता दी गई, जहां व्यक्तिगत उपलब्धियों और राष्ट्रीय जीत, चुनौतियों और जीत के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने बल्ले बल्कि पूरे देश की उम्मीदों को आगे बढ़ाया। इसने न केवल एक क्रिकेटर को बल्कि एक ऐसी घटना को मान्यता दी, जिसने भारतीय क्रिकेट को एक वैश्विक महाशक्ति में बदल दिया। -
प्रयागराज। बसंत पंचमी के पुण्य स्नान के बाद प्रयागराज महाकुंभ 2025 में एक बार फिर संस्कृति का भव्य संगम शुरू होने जा रहा है। गंगा पंडाल में आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। केन्द्रीय संस्कृति विभाग ने इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली है, जिसमें 7 से 10 फरवरी तक संगीत, नृत्य और कला की भव्य प्रस्तुतियां होंगी।
महाकुंभ की सांझ को बनाएंगे संगीतमय और भव्यगंगा पंडाल में होने वाले मुख्य सांस्कृतिक आयोजन में 7 फरवरी को ओडिशी नृत्यांगना डोना गांगुली, 8 फरवरी को प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति और डॉ. एल सुब्रह्मण्यम, 9 फरवरी को सुरेश वाडेकर और सोनल मान सिंह तथा 10 फरवरी को सुप्रसिद्ध गायक हरिहरन अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, विभिन्न भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत विधाओं के प्रतिष्ठित कलाकार भी महाकुंभ की सांझ को संगीतमय और भव्य बनाएंगे।गंगा पंडाल पर मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा7 फरवरी• डोना गांगुली (कोलकाता) – ओडिशी नृत्य• योगेश गंधर्व एवं आभा गंधर्व – सूफी गायन• सुमा सुधींद्र (कर्नाटक) – कर्नाटिक गायन• डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा) – रासलीला8 फरवरी• कविता कृष्णमूर्ति और डॉ. एल सुब्रह्मण्यम – सुगम संगीत• प्रीति पटेल (कोलकाता) – मणिपुरी नृत्य• नरेंद्र नाथ (पश्चिम बंगाल) – सरोद वादन• डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा) – रासलीला9 फरवरी• सुरेश वाडेकर – सुगम संगीत• पद्मश्री मधुप मुद्गल (नई दिल्ली) – हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत• सोनल मान सिंह (नई दिल्ली) – ओडिशी नृत्य• डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा) – रासलीला10 फरवरी• हरिहरन – सुगम संगीत• शुभदा वराडकर (मुंबई) – ओडिशी नृत्य• सुधा (तमिलनाडु) – कर्नाटिक संगीतश्रद्धा और आस्था का महापर्वबता दें कि महाकुंभ 2025 न केवल श्रद्धा और आस्था का महापर्व है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, संगीत, नृत्य और साहित्य के वैश्विक मंच के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। गंगा पंडाल में होने वाले ये आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत करेंगे, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दोनों रूपों में इस अद्भुत महापर्व का आनंद उठा सकेंगे।



.jpg)






















.jpg)
.jpg)