- Home
- देश
- रायबरेली (उत्तर प्रदेश). जिले के लालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल आये 10 साल के बालक की पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का निवासी आयुष (10) गर्मियों की छुट्टी में कुछ दिन पहले अपनी मां रूपाली के साथ सैंबसी गांव स्थित अपने ननिहाल आया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक वह गायब हो गया। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर बाद परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शाम को पुलिस गांव पहुंची और आयुष के साथ खेल रहे बच्चों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस को पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय एक किशोर पर संदेह हुआ तो उसे कोतवाली लाकर पूछताछ की जिसमें उसने हत्या करने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक घर से शव बरामद किया। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मृतक के मामा वीरेश मिश्रा ने आरोपी किशोर, उसके पिता व भाई के विरूद्ध अपहरण व हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करायी है। लालगंज कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी ने फिरौती वसूलने के लिए आयुष का अपहरण किया था। भेद खुलने के डर से उसने उसकी हत्या कर दी।
- नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, संसद के नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर उनसे इसका उद्घाटन करने का आग्रह किया था। बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। ''इसमें कहा गया है कि लोकसभा तथा राज्यसभा ने पांच अगस्त, 2019 को सरकार से संसद के नए भवन के निर्माण के लिए आग्रह किया था। इसके बाद 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का शिलान्यास किया गया । संसद के नवनिर्मित भवन को गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है । बयान के अनुसार, अब संसद का नवनिर्मित भवन जहां एक ओर भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संवैधानिक मूल्यों को और अधिक समृद्ध करने का कार्य करेगा, वहीं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में सदस्यों को अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से निष्पादित करने में सहायता मिलेगी। इसमें बताया गया है कि नये संसद भवन के अंतर्गत लोकसभा में 888 सदस्यों और राज्यसभा में 384 सदस्यों की बैठक की व्यवस्था की गई है। संसद के वर्तमान भवन मैं लोकसभा में 550 जबकि राज्यसभा में 250 माननीय सदस्यों की बैठक की व्यवस्था है। ज्ञात हो कि संसद की नई इमारत का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था। नई इमारत राष्ट्र के शक्ति केंद्र सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास का हिस्सा है। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर की सड़क का नवीनीकरण, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय का निर्माण, प्रधानमंत्री का एक नया कार्यालय और आवास, और एक नया उपराष्ट्रपति एन्क्लेव भी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा पूरी की जा रही इस परियोजना का हिस्सा हैं। संसद की नई इमारत का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इस इमारत में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान कक्ष, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान होगा। संसद के वर्तमान भवन का निर्माण 1927 में हुआ था।
-
कोटा. राजस्थान के झालावाड़ जिले में बृहस्पतिवार सुबह एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के दो छात्रों की उस समय मौत हो गई जब उनकी मोटरसाइकिल राष्ट्रीय राजमार्ग -52 पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के रावतसर के प्रशांत सिंह रावत (21), चूरू जिले के प्रवीण सिंह राजपूत (21) और झुंझुनू जिले के विमल सिंह जाट (21) के रूप में पहचाने गए तीनों युवक झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के छात्र थे। स्थानीय थाना प्रभारी (एसएचओ) राजकुमार त्यागी ने बताया कि हादसा असनावर थाना क्षेत्र के तिलियाखेड़ी गांव के पास सुबह करीब चार बजे हुआ जब तीनों दोपहिया वाहन से एक ढाबे की ओर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि किसी अन्य वाहन की हेडलाइट की रोशनी के कारण वे खड़े ट्रक को नहीं देख पाए और उनकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। एसएचओ ने बताया कि तीनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें झालावाड़ के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां रावत की इलाज के दौरान मौत हो गई और अन्य दो को कोटा स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कोटा के अस्पताल में इलाज के दौरान प्रवीण सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीसरे छात्र को जयपुर के एक अस्पताल रेफर किया गया है। एसएचओ ने बताया कि उनके माता-पिता के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। - नयी दिल्ली। भारत भीड़ से जुड़े हादसों का तेजी से केंद्र बनता जा रहा है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि धार्मिक समारोहों में भीड़ से जुड़े हादसे होने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। अध्ययनकर्ताओं ने भीड़ से जुड़े हादसों में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले लोगों का अब तक का सबसे व्यापक ‘डेटाबेस' तैयार किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ‘डेटाबेस' दुनियाभर में सार्वजनिक आयोजनों में किए जाने वाले सुरक्षा उपायों में सुधार लाने में मददगार साबित होगा। ऑस्ट्रेलिया स्थित न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय और जापान स्थित तोक्यो विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए इस ‘डेटाबेस' में 1900 से 2019 के बीच वैश्विक स्तर पर हुए 281 बड़े हादसों का ब्योरा शामिल किया गया है, जिनमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई या दस लोग घायल हुए। मुख्य अध्ययनकर्ता मिलाद हागनी ने कहा, “भारत और कुछ हद तक पश्चिम अफ्रीका भीड़ से जुड़े हादसों का केंद्र बनते जा रहे हैं। ये तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्र हैं, जिनकी जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और जहां गांवों से शहरों की तरफ लोगों के बढ़ते पलायन के कारण उपलब्ध बुनियादी ढांचा नाकाफी साबित हो रहा है।” उन्होंने एक बयान में कहा, “उत्तर भारत विशेष रूप से घनी आबादी वाला ऐसा क्षेत्र है, जहां बड़े पैमाने पर धार्मिक आयोजन होते हैं और इनमें रिकॉर्ड संख्या में भीड़ जुटती है।” ‘सेफ्टी साइंस' पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन से पता चला है कि भारत में 2000 से 2019 के बीच हुए भीड़ संबंधी 70 फीसदी हादसे धार्मिक आयोजनों से जुड़े हुए थे। इनमें से ज्यादातर हादसे नदियों या किसी जलस्रोत के पास हुए। अध्ययन में दावा किया गया है कि पिछले 20 वर्ष में दुनियाभर में भीड़ से जुड़े गंभीर हादसों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। 1990 से 1999 के बीच ऐसे हादसों की औसत संख्या प्रति वर्ष तीन घटनाएं थीं जो 2010 से 2019 के बीच प्रति वर्ष 12 घटनाएं हो गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 20 वर्ष में दुनियाभर में भीड़ से जुड़े हादसों में लगभग 8,000 लोग मारे गए हैं और 15,000 से अधिक घायल हुए हैं। file photo
-
कोच्चि. केरल के एर्नाकुलम जिले में एक युवती ने साहस का परिचय देते हुए चलती बस में अश्लील हरकत करने वाले व्यक्ति का वीडियो बना लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि व्यक्ति ने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया और चलती बस में अश्लील हरकत की।
राज्य द्वारा संचालित केएसआरटीसी बस में बुधवार को यात्रा करते समय बहादुर युवती ने मौके पर सार्वजनिक रूप से आरोपी के अनैतिक व्यवहार पर सवाल उठाया, अपने मोबाइल फोन पर इसकी वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। हरकत पर आपत्ति जताते हुए युवती ने बस के कंडक्टर से कहा कि वह आरोपी को पुलिस को सौंपना चाहती है।इस पर आरोपी ने बस से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन कंडक्टर और चालक ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय टेलीविजन चैनल ने बृहस्पतिवार को घटना का वीडियो प्रसारित किया।यह घटना तब हुई जब युवती त्रिशूर से कोच्चि जा रही थी। युवती ने कहा कि आरोपी उनके पास आकर बैठ गया और उसने शुरू में सभ्य तरीके से बात की। युवती ने आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद व्यक्ति ने अश्लील हरकत के साथ ही उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। आरोपी की पहचान सैय्यद के.के. के रूप में हुई है।युवती ने यह भी दावा किया है कि उनके द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए जाने के बाद कम से कम पांच महिलाओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर बताया कि आरोपी ने उनके साथ भी चलती बस में इस तरह की हरकत की थी। नेदुंबसेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। -
कानपुर .अमेठी में आरिफ नामक किसान का 'दोस्त' बनकर एक साल तक उसके साथ रहने के बाद कानपुर चिड़ियाघर लाया गया बहुचर्चित सारस अब धीरे-धीरे अपने कुदरती माहौल में ढल रहा है। पका हुआ खाना खाने के बजाय वह अपनी प्रजाति के पक्षियों की कुदरती खुराक लेने लगा है। कानपुर चिड़ियाघर के निदेशक कृष्ण कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमेठी से लाया गया सारस अब अपने स्वाभाविक परिवेश में धीरे-धीरे ढल रहा है। उन्होंने कहा कि अब उसने पका हुआ भोजन, जैसे कि मैगी, दाल चावल और खिचड़ी छोड़कर अपनी प्रजाति के परिंदों द्वारा स्वाभाविक रूप से ग्रहण किये जाने वाले कच्चे भोजन जैसे कि कीड़े-मकोड़े, जलकुंभी तथा अन्य छोटे जलीय जीवों को खाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर के कर्मी और वह खुद भी सीसीटीवी कैमरों की मदद से सारस की लगातार निगरानी कर रहे हैं। यह सारस अमेठी जिले के मंडखा गांव में रहने वाले किसान आरिफ खान गुर्जर के पास रहता था। आरिफ को यह सारस करीब एक साल पहले एक खेत में घायल हालत में मिला था। आरिफ ने उसका इलाज किया था। उसके बाद से वह आरिफ के पास ही रहने लगा था। मामला चर्चा में आने के बाद वन विभाग की एक टीम ने इस साल 21 मार्च को सारस को आरिफ के यहां से लाकर रायबरेली के पक्षी विहार में भेज दिया था। बाद में उसे कानपुर चिड़ियाघर ले जाया गया था। सिंह ने कहा कि सारस के पुनर्वास पर काम किया जा रहा है क्योंकि वह अब भी इंसानों के बीच रहना पसंद करता है और उनके हाथ से भोजन खाना चाहता है। यही वजह है कि वह अभी इस लायक नहीं हुआ है कि उसे जंगल में छोड़ा जाए, क्योंकि ऐसा होने से उसके घायल होने या मारे जाने का खतरा है। चिड़ियाघर के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने इस बात पर भी विचार किया कि सारस को वापस आरिफ के पास भेज दिया जाए क्योंकि दोनों के बीच खासी गहरी दोस्ती है, मगर यह सोचकर इस पर गौर करना बंद कर दिया गया कि ऐसा करने से अन्य लोग भी वन्य जीवों को अपने पास रखने की मांग उठा सकते हैं।
- चेन्नई. तमिलनाडु के विरुदुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा कारखाने में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, शिवकाशी के ऊरमपट्टी गांव में पटाखा बनाने की फैक्टरी में एक विस्फोट हुआ, जिसमें एस कुमारेसन, आर सुंदरराज और के अय्यमल की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा, "तीन लोगों के मौत की खबर सुनकर आहत हूं।"उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विस्फोट में घायल एस इरूलायी का विशेष उपचार सुनिश्चित किया जाए। घायल का जिले के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को 'मुख्यमंत्री जन राहत कोष' से तीन-तीन लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मुआवजा राशि देने का आदेश दिया।
-
नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में इस महीने की 22 से 24 तारीख तक जी-20 की बैठक होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ इस बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि ये बैठक जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी जीवंत संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। श्री सिन्हा ने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने और पर्यटन तथा उद्योग के हितधारकों को इसकी शानदार सफलता में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया।
उपराज्यपाल ने स्थानीय और वैश्विक आकांक्षाओं को जोड़ने के लिए जी-20 बैठक का एक मंच प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जी-20 बैठक जम्मू-कश्मीर के विकास को नई ऊंचाई देगी, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र की असीम क्षमता को बढ़ावा देगी और समाज के सभी वर्गों के लिए आर्थिक समृद्धि को बढ़ाएगी। -
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा लगभग तीस किलोमीटर लंबा देश का 8-लेन का पहला एलिवेटेड एक्सेस कंट्रोल द्वारका एक्सप्रेस-वे अप्रैल 2024 में लगभग पूरा हो जाएगा।
श्री गडकरी ने गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके. सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद प्रवेश सिंह वर्मा और सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे पर देश की सबसे चौड़ी साढै तीन किलोमीटर लंबी 8 लेन की सुरंग बनाई जा रही है। इससे हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के लोगों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क बेहतर होगा। -
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में फिल्म द केरल स्टोरी दिखाए जाने पर प्रतिबंध लगाने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रदर्शन प्रमाणपत्र मिला है और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का दायित्व है। पीठ ने कहा की पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिबंध आदेश तर्कसंगत नहीं है। न्यायालय ने कहा कि स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार को जनभावनाओं पर नहीं छोड़ा जा सकता। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि फिल्म का प्रदर्शन कर रहे प्रत्येक सिनेमाहॉल को अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है। तमिलनाडु के संदर्भ में शीर्ष न्यायालय ने कहा कि राज्य या प्रशासन तंत्र ने द केरल स्टोरी का प्रदर्शन रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया था।
पश्चिम बंगाल में सिनेमाघरों में तीन दिन के प्रदर्शन के बाद इस फिल्म पर रोक लगा दी गयी थी, वहीं तमिलनाडु ने फिल्म का प्रदर्शन प्रतिबंधित नहीं किया, लेकिन वितरकों ने सुरक्षा कारणों से सिनेमाघरों से यह फिल्म वापस ले ली थी। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तीन देशों - जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रवाना हो गये। यात्रा के पहले चरण में श्री मोदी जापान में, प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के निमंत्रण पर, जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन में अनेक प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श होगा। इनमें परमाणु निरस्त्रीकरण, आर्थिक मजबूती और सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दे, जलवायु और ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य तथा विकास संबंधी विषय शामिल है। इनके अलावा डिजिटीकरण तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर भी विचार होगा।
विदेश सचिव ने बताया कि हिरोशिमा में हो रहे शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी तीन औपचारिक सत्रों में होगी। दो सत्र 20 मई को आयोजित होंगे और तीसरा सत्र 21 मई को होगा। पहले सत्र में खाद्य, स्वास्थ्य, विकास और स्त्री पुरुष समानता पर बातचीत होगी। जबकि दूसरे सत्र का प्रमुख विषय जलवायु, ऊर्जा और पर्यावरण रहेगा। तीसरे सत्र को शीर्षक दिया गया है 'शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध विश्व की ओर'।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर अनेक विश्व नेताओं से द्विपक्षीय विचार-विमर्श करेंगे। जापान ने ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कोमोरोस, कुक आईलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और वियतनाम को भी आमंत्रित किया है। संयुक्त राष्ट्र सहित कुछ प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और हिरोशिमा में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करेंगे। विदेश सचिव ने बताया कि हिरोशिमा में क्वाड नेताओं की बैठक आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है।श्री क्वात्रा ने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत की नियमित भागीदारी स्पष्ट संकेत है कि शांति, सुरक्षा, विकास और पर्यावरण संरक्षण सहित वैश्विक चुनौतियों के समाधान के प्रयासों में भारत को शामिल किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत की वर्तमान जी-20 अध्यक्षता और दक्षिण देशों के हित को प्राथमिकता देने के संदर्भ में यह और भी महत्वपूर्ण है।यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 21 मई की शाम पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोर्सबी पहुचेंगे। अगले दिन वे हिंद- प्रशांत द्वीप सहयोग मंच के तीसरे शिखर सम्मेलन की संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। इस मंच में भारत और प्रशांत द्वीप के 14 देश शामिल है। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पापुआ न्यू गिनी यात्रा होगी। वहां के गवर्नर जनरल और प्रधानमंत्री के साथ बैठक के अलावा श्री मोदी फिजी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों से भी मिलेंगे।22 मई को श्री मोदी ऑस्ट्रेलिया में सिडनी पहुंचेंगे और 24 मई को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। गवर्नर जनरल डेविड हर्ली से भी उनकी भेंट का कार्यक्रम है। ऑस्ट्रेलिया में श्री मोदी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और व्यापार प्रमुखों के साथ भी बातचीत करेंगे। 23 मई को सिडनी में वे भारतवासियों से मिलेंगे। इस आयोजन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के भी शामिल होने की आशा है। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के 28 तारीख को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री से भेंट कर उन्हें नये संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है। संसद भवन 1927 में बनाया गया था, अब इसके लगभग सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। वर्तमान आवश्यकताओं के लिए इसमें जगह की कमी महसूस की जा रही थी। दोनों सदनों में सांसदों के बैठने की सुविधाजनक व्यवस्था नहीं थी, जिससे सुचारु कामकाज पर असर पड़ रहा था। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने सरकार से नए भवन के निर्माण का आग्रह करते हुए प्रस्ताव पारित किया।
इसके बाद दस दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी। रिकॉर्ड समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा किया गया। यह नवनिर्मित संसद भवन भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को और समृद्ध करेगा। इसकी अत्याधुनिक सुविधाएं सांसदों के बेहतर कामकाज में मदद करेंगी। वर्तमान में लोकसभा में पांच सौ 43 और राज्यसभा में दो सौ 50 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नये भवन में लोकसभा में आठ सौ 88 और राज्यसभा में तीन सौ सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दोनों सदनों का संयुक्त सत्र केवल लोकसभा चैंबर में होगा। इस स्थिति में एक हजार दो सौ 80 सांसद यहां बैठ सकेंगे। -
बेंगलुरु/नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को सिद्धारमैया को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री नामित किया। इस शीर्ष पद के प्रबल दावेदार एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद, सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सिद्धारमैया और शिवकुमार 20 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे मनोनीत मंत्रियों के समूह के साथ शपथ लेंगे। सिद्धरमैया दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। यहां इंदिरा गांधी भवन में हुई कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और सांसदों की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और दो अन्य केंद्रीय पर्यवेक्षकों- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह ने भी भाग लिया। सुरजेवाला के अनुसार, शिवकुमार ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नए नेता के रूप में सिद्धरमैया को चुनने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों ने आम सहमति से इसका समर्थन किया। इसके बाद, सिद्धारमैया ने शिवकुमार और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ यहां राजभवन में राज्यपाल गहलोत से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। चुनाव परिणामों की घोषणा के एक दिन बाद 14 मई को सीएलपी की बैठक हुई थी जिस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नए मुख्यमंत्री का फैसला करने के लिए अधिकृत करते हुए एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया गया था। उस दिन आए तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने भी विधायकों की राय ली थी, जिसे उन्होंने खरगे के साथ साझा किया था। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनावों में कांग्रेस ने 135 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमशः 66 और 19 सीट हासिल की। इससे पहले दिन में, कांग्रेस ने तीन दिनों की मैराथन बैठकों और गहन मंथन के बाद आज ऐलान किया कि कर्नाटक की सत्ता का ताज सिद्धरमैया के सिर पर सजेगा और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार नई सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। कई दिनों तक चली अनिश्चितता पर विराम लगाते हुए पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि शिवकुमार नयी सरकार में एकमात्र उपमुख्यमंत्री होने के साथ अगले लोकसभा चुनाव तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी बने रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किए जाने की जानकारी देते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ कई और मंत्री भी शपथ लेंगे। सिद्धरमैया और शिवकुमार को कर्नाटक में कांग्रेस के लिए बड़ी 'पूंजी' बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों की जोड़ी का विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा। सत्ता में हिस्सेदारी के फार्मूले से जुड़े सवाल पर वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के लिए एकमात्र फार्मूला सत्ता में जनता की साझेदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद का फैसला करने के लिए हुई लंबी चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है। हम तानाशाही में नहीं, सहमति बनाने में विश्वास करते हैं।'' कांग्रेस के संगठन महासचिव ने कर्नाटक में अपनी पार्टी की जीत का श्रेय प्रदेश की जनता को दिया और कहा कि यह चुनाव स्पष्ट रूप से गरीबों और अमीरों के बीच था तथा गरीब एवं मध्य वर्ग कांग्रेस के साथ खड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार का भी जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस की जीत की शुरुआत पिछले साल ‘भारत जोड़ो यात्रा' के समय से ही हो गई थी औ इस सफलता का बड़ा श्रेय राहुल गांधी के प्रचार एवं मार्गदर्शन को भी जाता है। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि खरगे ने बुधवार देर रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं वेणुगोपाल और सुरजेवाला के साथ मंत्रणा की और फिर सिद्धरमैया और शिवकुमार को इस फार्मूले पर राजी किया गया। इस फार्मूले पर सहमति बनने के बाद सिद्धरमैया और शिवकुमार ने बृहस्पतिवार सुबह खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की। सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर जारी की, जिसमें खरगे विजयी मुद्रा में दोनों नेताओं का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। कर्नाटक में पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के लिए पिछले तीन दिनों से कांग्रेस में गहन मंथन का दौर जारी था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस मंत्रणा का हिस्सा रहे। सिद्धरमैया कुरुबा समुदाय से आते हैं और वह मई 2013 से मई 2018 के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कभी जनता दल और जनता दल (सेक्युलर)का हिस्सा रहे सिद्धरमैया दो बार राज्य के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। पिछली विधानसभा में वह नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। वह पिछले करीब तीन वर्षों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह प्रदेश में कांग्रेस की पिछली कुछ सरकारों में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देने के साथ ही उन्हें कुछ महत्वपूर्ण विभाग भी सौंपे जा सकते हैं। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पिछड़ जाने के बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए मैं सहमत हुआ। हम कर्नाटक के लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमें काम करना है। यह हमारी जिम्मेदारी है।'' कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया के सामने कई चुनौतियां रहेंगी, जिनमें मंत्रिमंडल गठन, विभागों का बंटवारा और पांच ‘गारंटी' के वादे को पूरा करना प्रमुख हैं। सिद्धरमैया को शिवकुमार को भी साथ लेकर चलना होगा।
शपथ लेने के बाद सिद्धरमैया के सामने जो पहली चुनौती है, वह एक ऐसा मंत्रिमंडल गठित करना है, जिसमें सभी समुदायों, क्षेत्रों और गुटों के अलावा नए और पुरानी पीढ़ी के विधायकों को साधा जा सके। कर्नाटक मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं और ऐसे में कई विधायक मंत्री बनने के इच्छुक हैं, जिसके चलते सिद्धरमैया के हाथ में एक कठिन कार्य होगा। उपमुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार थे। हालांकि, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि शिवकुमार ही उपमुख्यमंत्री होंगे। बताया जाता है कि पार्टी के इस फैसले से कुछ नेता नाराज हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को आगाह किया कि यदि उपमुख्यमंत्री पद किसी दलित को नहीं दिया गया तो उसकी प्रतिकूल प्रतिक्रिया होगी और पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी होगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दोनों ही पदों का आकांक्षी था लेकिन अब हमें आलाकमान के फैसले का पालन करना है, इसलिए यह देखना है कि वे आने वाले दिनों में क्या करेंगे। फिलहाल उन्होंने दो के लिए घोषणा की है और हमें यह देखना एवं इंतजार करना होगा कि वे कैसे मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान न्याय करेंगे।'' लिंगायत के 39 विधायक, वोक्कालिगा के 21, अनुसूचित जाति के 22, अनुसूचित जनजाति के 15, मुस्लिम समुदाय के नौ और कुरुबा के आठ विधायक समेत अन्य भी मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं देने की मांग कर रहे हैं। - मुंबई। महाराष्ट्र में पुणे-अहमदनगर मार्ग पर एक जून 1948 को चलाई गई राज्य परिवहन की पहली बस के परिचालक लक्ष्मण केवटे का बुधवार रात निधन हो गया। वह 99 साल के थे। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि केवटे ने मुंबई से 275 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले के मालीवाड़ा इलाके स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर केवटे के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “राज्य परिवहन (एसटी) की यात्रा शुरू करने वाले केवटे की जीवन यात्रा भले ही थम गई हो, लेकिन एसटी के इतिहास में उनका काम हमेशा याद किया जाएगा।” केवटे का जन्म 17 अगस्त 1924 को हुआ था। उन्होंने एक जून 1948 को राज्य परिवहन में परिचालक के रूप में अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की थी। यह वही ऐतिहासिक तारीख है, जब राज्य परिवहन ने आजादी के बाद महाराष्ट्र में अपनी पहली बस सेवा शुरू की थी। परिवहन निगम के एक अधिकारी ने कहा कि केवटे ने सरकारी परिवहन निगम के साथ 36 साल तक काम किया। वह 30 अप्रैल 1984 को सेवानिवृत्त हुए थे। हालांकि, सेवानिवृत्ति के बाद भी वह परिवहन निगम की गतिविधियों में सक्रिय रहे।
- नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि गुलामी के कालखंड में जहां कितनी ही पांडुलिपियां और पुस्तकालय जला दिए गए वहीं आजादी के बाद अपनी धरोहरों को संरक्षित करने के जो प्रयास होने चाहिए थे, वह भी नहीं किए। राजधानी स्थित प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय प्रदर्शनी 2023 का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘गुलामी के सैकड़ों वर्षों के लंबे कालखंड ने भारत का एक नुकसान यह भी किया कि हमारी लिखित और अलिखित बहुत सारी धरोहर नष्ट कर दी गईं। हमारी कितनी ही पांडुलिपियां और पुस्तकालय गुलामी के कालखंड में जला दिए गए। यह केवल भारत का ही नहीं, पूरी दुनिया और पूरी मानवजाति का नुकसान था।'' उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से आजादी के बाद अपनी धरोहरों को संरक्षित करने के जो प्रयास होने चाहिए थे, वह हो नहीं पाए। लोगों में धरोहरों के प्रति जागरूकता की कमी ने इस संकट को और ज्यादा बढ़ा दिया... इसलिए आजादी के अमृत काल में भारत ने जिन 'पंच प्राणों' की घोषणा की है और उनमें प्रमुख है ‘अपनी विरासत पर गर्व'।'' आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 47वें अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (आईएमडी) का जश्न मनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस वर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का विषय 'संग्रहालय, स्थिरता और कल्याण' है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक में राष्ट्रीय संग्रहालय के एक ‘वर्चुअल वॉकथ्रू' का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय भारत के अतीत से संबंधित उन ऐतिहासिक घटनाओं, व्यक्तित्वों, विचारों और उपलब्धियों को उजागर करने और प्रदर्शित करने का एक व्यापक प्रयास है, जिन्होंने भारत के वर्तमान के निर्माण में योगदान दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय प्रदर्शनी के शुभंकर, ‘ग्राफिक नोवेल- संग्रहालय में एक दिन', भारतीय संग्रहालयों की निर्देशिका, कर्तव्य पथ के पॉकेट मानचित्र और संग्रहालय कार्ड का भी विमोचन किया।
- नई दिल्ली। पहले चरण में श्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने आज नई दिल्ली में बताया कि जी-7 सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा होगीI इनमें परमाणु निरस्त्रीकरण, आर्थिक मजबूती तथा सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दे, जलवायु और ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य तथा विकास शामिल हैं। सम्मेलन में कई सत्रों के दौरान डिजिटलीकरण तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों पर भी चर्चा होगी।विदेश सचिव ने बताया कि हिरोशिमा में सम्मेलन में भारत तीन औपचारिक सत्र में भाग लेगा। दूसरा सत्र 20 मई और तीसरा सत्र 21 मई को आयोजित होगा। पहले सत्र में खाद्य, स्वास्थ्य, विकास और स्त्री-पुरूष समानता के बारे में चर्चा होगी। दूसरा सत्र जलवायु, ऊर्जा और पर्यावरण पर होगा। तीसरे सत्र का विषय है - शांति, स्थिर और समृद्ध विश्व की ओर।शिखर सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री जी-7 के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। जापान ने आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कोमोरोस, कुक आइलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, विएतनाम और संयुक्त राष्ट्र सहित कुछ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को भी आमंत्रित किया है।श्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे तथा हिरोशिमा में महात्मा गांधी की आवक्ष मूर्ति का अनावरण करेंगे। विदेश सचिव ने बताया कि क्वाड समूह के सभी देशों के नेताओं के साथ हिरोशिमा में बैठक आयोजित करने की योजना चल रही है। श्री क्वात्रा ने कहा कि जी-7 के शिखर सम्मेलनों में भारत की नियमित रूप से भागीदारी शांति, सुरक्षा, विकास और पर्यावरण संरक्षण सहित वैश्विक चुनौतियों के समाधान के हर गंभीर प्रयास में भारत की बढती हिस्सेदारी को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि जी-20 की भारत की वर्तमान अध्यक्षता के परिपेक्ष्य में यह और भी महत्वपूर्ण है।दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 21 मई को पापुआ न्यू गिनी पहुंचेंगे। वे पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मार्पे के साथ संयुक्त रूप से हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच की मेजबानी करेंगे। इस मंच में भारत और प्रशांत द्वीप समूह के 14 देश शामिल हैं। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा होगी।प्रधानमंत्री मोदी पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर जनरल बोब डाडे तथा प्रधानमंत्री जेम्स मार्पे के साथ बैठकें सहित कई द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे फिजी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ भी परस्पर बातचीत करेंगे।तीसरे चरण में श्री मोदी 22 मई को आस्ट्रेलिया जाएंगे। वे 24 मई को आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। श्री मोदी, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और कारोबारी प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे। वे 23 मई को सिडनी में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी श्री मोदी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल रह सकते हैं।
-
नई दिल्ली। संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार का विधि और न्याय मंत्री का कार्यभार दिया गया है। श्री मेघवाल केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के स्थान पर विधि मंत्री के रूप में काम करेंगे। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार श्री रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान का कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाह पर विभागों में परिवर्तन किया है।
प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। इससे पहले प्रोफेसर बघेल कानून और न्याय राज्य मंत्री का पदभार संभाल रहे थे। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिसा में आठ हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की रेल परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान श्री मोदी ने पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को रवाना किया। यह रेलगाड़ी पांच सौ से अधिक किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ओडिसा में खोर्धा, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालासोर जिलों और पश्चिम बंगाल में मेदनीपुर और पूरबा जिलों से होकर गुजरेगी। यह रेलगाड़ी यात्रियों को तीव्र, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराएगी और यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। यह पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। यह रेलगाड़ी 20 मई से नियमित रूप से चला करेगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक भारत और लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक बन गई है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत से देश की गति और प्रगति प्रदर्शित होती है। प्रधानमंत्री ने पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास किया। पुनर्विकसित स्टेशनों पर सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी और यहां रेलयात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिलेगा। श्री मोदी ने ओडिसा में रेल नेटवर्क के शत-प्रतिशत विद्युतीकृत खंड का लोकार्पण किया। उन्होंने संबलपुर-तितलागढ़ रेललाइन के दोहरीकरण, मनोहरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-जांगा के बीच नई ब्रॉडगेज रेललाइन तथा बिच्छुपली-झारतरभा के बीच नई बॉ़र्डगेज रेललाइन का भी लोकार्पण किया। इनसे यातायात की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा। ओडिसा में इस्पात, विद्युत और खनन क्षेत्र में तीव्र औद्योगिक विकास के कारण यातायात बढ़ रहा है। इन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ के कारण दबाव में कमी लाने में मदद मिलेगी। -
प्रयागराज। प्रयागराज में मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में पढ़ाई कर रहे 2 छात्र दीपेंद्र सिंह और विकास मौर्य गंगा नदी में नहाते समय डूब गए। दोनों बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र हैं। सुबह दोनों दोस्तों के साथ प्रयागराज के शिवकुटी इलाके में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा में नहाने उतरे थे। अचानक नहाते समय पैर फिसल गया और दोनों छात्र गहरे पानी में समा गए।
मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों की गंगा में डूबने के बाद शिवकुटी पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। दीपेंद्र सिंह राजस्थान के अलवर के रहने वाला और विकास मौर्या मऊ रहने वाला था। दोनों मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनके परिवार को हादसे की जानकारी दी गई है। उनके परिवार प्रयागराज आएंगे। -
शाजापुर। शाजापुर में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर बुधवार रात करीब साढ़े 3 बजे एक बस और ट्राले में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 13 घायलों को उज्जैन ले जाया गया है। बस माधवगढ़ (जालौन, उत्तर प्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। मृतक UP के रहने वाले थे। घटनास्थल पर जान गंवाने वालों में दो महिलाएं एक ही परिवार की थीं। दोनों शादी में शामिल होने गुजरात के अहमदाबाद जा रही थीं। दोनों बस में आगे की सीट पर बैठी हुई थीं।
मक्सी थाने के SI दीपेश व्यास ने बताया कि दोंगता के पास बस और उज्जैन की ओर से आ रहे ट्राले में सामने-सामने भिड़ंत हो गई। राम जानकी पति परमात्मा शरण और मीरा बाई पति गणेश प्रसाद प्रजापति और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित्रा देवी (35) और राधा (12) दोनों मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ा। केस दर्ज कर लिया गया है। शवों को शाजापुर जिला अस्पताल भिजवाया गया है। 60 से 62 सवारी सफर कर ही थी, जिनके नाम हमें पता चले हैं। हादसे की जानकारी लगते ही तराना, कायथा और मक्सी का बल मौके पहुंच गया था। -
झालावाड़ । झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के 2 स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला असनावर थाना इलाके के तेलियाखेड़ी का है। अस्पताल चौकी के हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र ने बताया कि तीनों स्टूडेंट बुधवार रात करीब ढाई बजे खाना खाने के लिए अकलेरा की ओर ढाबे पर गए थे।
वापस लौटते समय अंधेरे की वजह से बुलेट सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रशांत (21) पुत्र सतवीर सिंह रावत निवासी हनुमानगढ़ और प्रवीण (28) पुत्र अजय सिंह राजपूत निवासी चूरू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, विमल पुत्र सज्जन सिंह निवासी जाट झुंझुनूं को घायल होने पर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। -
कटरा/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में इस वर्ष अब तक 33 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने माता के दर्शन किये हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से यह संख्या चार लाख अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं में इजाफे को लेकर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रा में उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। गर्ग ने कहा, “इस वर्ष एक जनवरी से 15 मई तक 33 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कही अधिक हैं। बोर्ड सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।” अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल साढ़े चार महीनों में लगभग 29 लाख तीर्थयात्री मंदिर पहुंचे थे। 2022 में कुल तीर्थयात्रियों का वार्षिक आंकड़ा 91.24 लाख पर पहुंच गया था, जो पिछले नौ वर्षों में सबसे अधिक था।
-
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड. ) धारचूला से नौ दिन के अंतराल के बाद बुधवार को 71 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होने के साथ ही आदि कैलाश की तीर्थयात्रा फिर शुरू हो गयी है। धारचूला आधार शिविर के प्रभारी धन सिंह ने बताया, ‘‘बर्फबारी और भूस्खलन के कारण गारबाधार में पिछले नौ दिन से सड़क अवरूद्ध थी।'' सिंह ने बताया कि आदि कैलाश चोटी के रास्ते में कुटी गांव के आगे जमी बर्फ साफ कर दी गयी है और अब श्रद्धालु पवित्र चोटी के दर्शन कर सकेंगे। राज्य सरकार आदि कैलाश यात्रा को कैलाश मानसरोवर यात्रा के विकल्प के रूप में विकसित कर रही है जो कोविड—19 महामारी के कारण 2020 से स्थगित चल रही है।
- नयी दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कुछ शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-यूजी के दिनों को कम से कम चार दिन और बढ़ाया है। साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-यूजी की दूसरे संस्करण की परीक्षा 21 से 31 मई के बीच आयोजित होनी है। एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) साधना पराशर ने कहा, ‘‘कुछ शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है। उनके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के वास्ते सीयूईटी परीक्षाएं अब एक और दो जून तथा पांच और छह जून को भी होगी। सात और आठ जून को दो ‘रिज़र्व' (आरक्षित) दिन रखे गए हैं। आने वाले दिनों में एनटीए इन अतिरिक्त दिनों के लिए ‘सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी करेगा।'' एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘सिटी इंटिमेशन स्लिप', ‘एडमिट कार्ड' के बराबर नहीं है।इस साल सीयूईटी-यूजी के लिए करीब 14 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 41 प्रतिशत अधिक हैं। आवेदकों की संख्या के मामले में सीयूईटी-यूजी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। सीयूईटी-यूजी के पहले साल (2022 में) 12.50 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था और 9.9 लाख ने आवेदन जमा किए थे।
-
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को 20 मई को शुरू होने वाली हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए ऋषिकेश से प्रहले जत्थे को रवाना किया। चमोली जिले में 15 हजार फीट से अधिक की उंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे उंचे गुरूद्वारे हेमकुंड साहिब के लिए यात्रा का पहला जत्था रवाना करने से पहले राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे के ऋषिकेश परिसर में मत्था टेका तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे की यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह यात्रा हम सबके लिए श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ जीवन को धन्य बनाने की यात्रा है। इस यात्रा में आने वाले हर यात्री को उन्होंने 'ब्रांड एंबेसडर' बताया और इस बात पर खुशी जताई कि पवित्र गुरूद्वारे के लिए अब तक दो हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा पर जाने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की अपील की। धामी ने कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा भी चरम पर है, और इस वर्ष पिछले साल से भी अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। पिछले साल करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने चारधामों के दर्शन किए थे। उन्होंने केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब के लिये रोपवे का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके बन जाने से यात्रा सहज एवं सुगम होगी। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन शुरू होने के बाद भी हेमकुंड साहिब की यात्रा और सुगम होगी। हेमकुंड साहिब सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की तपस्थली मानी जाती है। हिमाच्छादित पर्वत श्रंखलाओं के मध्य हेमकुंड सरोवर के समीप हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा स्थित है। यहां पहुंचने के लिए बदरीनाथ के निकट गोविंद घाट से पुलना गांव तक मोटर मार्ग से तथा उसके आगे लगभग 17 किलोमीटर की कठिन दूरी पैदल तय करनी पड़ती है ।

.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpeg)







.jpg)









.jpg)
.jpg)

.jpg)