- Home
- देश
-
नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति को मंजूरी दे दी, जिसका मकसद देश में चिकित्सा उपकरण क्षेत्र को प्रोत्साहित करना एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी। मांडविया ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस नीति को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि इस नीति में चिकित्सा उपकरण क्षेत्र को लेकर छह सूत्री रणनीति तैयार की गई है तथा इसे लागू करने के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में चिकित्सा उपकरण क्षेत्र एक उभरता हुआ क्षेत्र है जो तेज गति से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक चिकित्सा उपकरण बाजार में इसकी हिस्सेदारी 1.5 प्रतिशत होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा उपकरण का क्षेत्र अगले पांच वर्षों में मौजूदा 11 अरब डॉलर (करीब 90 हजार करोड़ रूपये) से बढ़कर 50 अरब डॉलर होने की उम्मीद है, ऐसे में यह उम्मीद है कि यह नीति पहुंच, वहनीयता, गुणवत्ता एवं नवोन्मेष के लोक स्वास्थ्य उद्देश्यों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि देश में 75 प्रतिशत चिकित्सा उपकरणों का आयात किया जाता है। ऐसे में, देश में ही चिकित्सा उपकरण बना कर इस जरूरत को पूरा किया जा सकता है और निर्यात भी किया जा सकता है तथा इसके लिए समग्र प्रयास किये जाने की जरूरत महसूस की गई। मांडविया ने कहा कि इससे देश में चिकित्सा उपकरणों का नियमन समग्र दृष्टिकोण के आधार पर करने में मदद मिलेगी। पिछले वर्ष सरकार ने मसौदा राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2022 को विचार विमर्श के लिए जारी किया था। सरकारी बयान के अनुसार, सरकार ने हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश राज्यों में 4 चिकित्सा उपकरण पार्क की स्थापना के लिए चिकित्सा उपकरणों और सहायता के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के कार्यान्वयन की शुरुआत पहले ही कर दी है। बयान में कहा गया है कि उपकरणों के लिए पीएलआई योजना के तहत, अब तक कुल 26 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसमें 1206 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और इसमें से अब तक 714 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया जा चुका है।
-
नयी दिल्ली. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को संसद मार्ग पर स्थित मुख्य डाकघर में 'महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र' खाता खोला। ईरानी ने डाकघर में कतार में लगकर यह खाता खुलवाने की औपचारिकताएं पूरी कीं। डाकघर के काउंटर पर ही उनका महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (एमएसएससी) खाता खोला गया और कंप्यूटर के जरिये निकाली गई पासबुक उन्हें सौंपी गई। इस मौके पर ईरानी ने महिलाओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। उन्होंने एमएसएससी और सुकन्या स्मृद्धि योजना के कुछ खाताधारकों के अलावा डाकघर के कर्मचारियों से बातचीत भी की।
-
नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 157 सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी जिस पर 1570 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को यह जानकारी दी। मांडविया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि इसके तहत देश में 157 सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोले जायेंगे तथा इन्हें अगले 24 महीने में पूरा करके राष्ट्र को समर्पित किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसके लिए 1570 करोड़ रुपये मंजूर किये गए हैं। उन्होंने बताया कि इस फैसले का मकसद देश में नर्सिंग क्षेत्र के पेशेवरों की संख्या बढ़ाने के साथ गुणवत्तापूर्ण, वहनीय एवं समावेशी नर्सिंग शिक्षा प्रदान करना है। एक सरकारी बयान के अनुसार, इसके तहत मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ नर्सिंग कॉलेजों की मौजूदा अवसंरचना, कौशल प्रयोगशालाओं, नैदानिक सुविधाओं और संकाय का अधिकतम उपयोग हो सकेगा। इन नर्सिंग कॉलेजों में हरित प्रौद्योगिकियों के उपयोग का भी पता लगाया जाएगा। इसके अनुसार इस कदम से, हर साल लगभग 15,700 नर्सिंग स्नातक कार्यबल में और जुड़ेंगे। यह भारत में, विशेष रूप से इस सुविधा से वंचित जिलों और राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में गुणवत्तापूर्ण, किफायती और न्यायसंगत नर्सिंग शिक्षा सुनिश्चित करेगा। इसमें कहा गया है कि सरकार अगले दो वर्षों में इस परियोजना को पूरा करने की योजना बना रही है और इसके लिए योजना तथा निष्पादन के प्रत्येक चरण के साथ विस्तृत समय-सीमा निर्धारित की गयी है। बयान के अनुसार केंद्र सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और राज्यों में स्वास्थ्य/चिकित्सा शिक्षा विभागों के प्रमुख सचिवों की अध्यक्षता वाली अधिकार प्राप्त समिति, कार्य की प्रगति की निगरानी करेगी। इसके अनुसार,योजना के तहत राज्य सरकार/संघ शासित प्रदेश नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना के लिए किए जा रहे कार्यों की भौतिक प्रगति के बारे में नियमित आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को जानकारी प्रदान करेंगे। बयान में कहा गया है कि भारतीय नर्सों की सेवाओं की विदेशों में काफी मान्यता है, इसलिए उनकी गतिशीलता और बेहतर रोजगार के अवसरों को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय नर्सिंग शिक्षा को वैश्विक मानकों के अनुरूप लाना महत्वपूर्ण है। बयान के अनुसार इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भौगोलिक और ग्रामीण-शहरी असंतुलन को दूर करना है, जिसके कारण नर्सिंग पेशेवरों की उपलब्धता में कमी आती है और इस सुविधा से वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं।
-
नयी दिल्ली. गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चुनौती को अवसर में बदलते हैं और यह कोविड-19 महामारी से निपटने में 130 करोड़ देशवासियों के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक प्रदर्शित हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात' आकाशवाणी को युवा पीढ़ी तक ले गई और इस कार्यक्रम की खूबी यह है कि प्रधानमंत्री ने इसकी 99 कड़ियों में एक भी राजनीतिक मुद्दे का जिक्र नहीं किया। शाह ने ‘मन की बात@100' सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जन संवाद के जरिए लोगों तक बराबर ‘मन की बात' पहुंचाई और आकाशवाणी को माध्यम बनाया व लोगों को जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि कई विपक्षी दलों ने महामारी के दौरान लोगों से दीया जलाने और ताली बजाने को लेकर सरकार द्वारा किए गए आह्वान की आलोचना की, लेकिन यह कोविड के खिलाफ लड़ाई में लोगों को जोड़ने का तरीका था।
गृह मंत्री ने कहा, कई विदेशियों ने कोविड-19 महामारी से भारत के सफलतापूर्वक निपटने का राज मुझसे पूछा। मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर चुनौती को अवसर में बदला। मैंने वर्ष 2001 में गुजरात में भूकंप के दौरान यह देखा था।' उन्होंने कहा, दुनिया के दूसरे हिस्से में कोविड के खिलाफ लड़ाई सरकार लड़ रही थी। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकारों और देश के 130 करोड़ लोगों की सक्रिय सहभागिता से यह लड़ाई सफलतापूर्वक लड़ी गई।'' उन्होंने कहा कि देश की शक्ति को संगठित करने का काम इस मंच (मन की बात) के जरिये किया गया। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात' आकाशवाणी को युवा पीढ़ी तक ले गई और ‘मन की बात' कार्यक्रम की खूबी यह है कि नरेन्द्र मोदी जैसे राजनीतिक व्यक्ति ने इसकी 99 कड़ियों में एक भी राजनीतिक मुद्दे का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा योगदान जाति की राजनीति, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण की समाप्ति और पद्म पुरस्कारों का लोकतंत्रीकरण करना है । शाह ने कहा कि मन की बात' कार्यक्रम की आधे घंटे की कड़ी करोड़ों लोगों को राष्ट्र के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि मन की बात लोकतंत्र की बुनियाद पर आधारित है और नेता एवं लोगों के बीच मजबूत संवाद से लोकतंत्र मजबूत होता है। गृह मंत्री ने इस अवसर पर मन की बात की 100वीं कड़ी पर पांच रूपये का डाक टिकट और 100 रूपये का सिक्का जारी किया।
- नोएडा (उप्र) । गौतमबुद्ध नगर जनपद में लोगों को आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे ठगी करने के आरोप में एक महिला के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शोभा ने दादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन अप्रैल को उसके पार्लर और कॉस्मेटिक की दुकान में आरोपी सुनीता नामक एक महिला आई और उसने उससे कहा कि वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री है तथा अगर उसे आंगनबाड़ी में नौकरी करनी हो तो कुछ पैसे खर्च करके नौकरी पा सकती है एवं उसे 22 हजार रुपए प्रति महीना वेतन मिलेगा। प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी सुनीता ने नौकरी के नाम पर उससे दो बार में 10 हजार रुपए लिये लेकिन बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने जब पता किया तो उसे पता चला कि यह महिला ठग है, तथा वह ऐसा कर दर्जनों लोगों से लाखों रुपए ठग चुकी है। प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता के अनुसार उसके अलावा आरोपी सुनीता ने निधि, सुनील कुमार, लता, सुधा झा, गजराज सिंह, श्रीमती गीता, योगेंद्र यादव, श्रीमती आरती, श्रीमती रानी, श्रीमती मंजू, श्रीमती पूजा, श्रीमती रश्मि, श्रीमती सविता आदि से भी आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सरकार की कार्रवाई से कुछ लोग नाराज हैं, लेकिन वह भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। मोदी ने रिपब्लिक टीवी के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि जो लोग नाराज हैं और शोर मचा रहे हैं, वे पिछले नौ साल में उनकी सरकार द्वारा बनाई गई ईमानदार व्यवस्था को नष्ट करना चाहते हैं, लेकिन वे अपनी साजिशों में सफल नहीं होंगे, क्योंकि विरोधियों की लड़ाई उनके साथ नहीं, बल्कि आम लोगों के खिलाफ है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से सरकारी योजनाओं और अन्य खर्चों में हजारों करोड़ रुपये की लीकेज खत्म हो गई है, जिससे कुछ लोगों के लिए भ्रष्टाचार का स्रोत रुक गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में वे उन्हें गाली नहीं देंगे तो और क्या करेंगे?
यह उल्लेख करते हुए कि उनकी सरकार द्वारा जन धन बैंक खाते, आधार और मोबाइल फोन के इस्तेमाल से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी बाहर हो गए, जिनका अस्तित्व ही नहीं था और जिनकी संख्या दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त आबादी से बड़ी थी। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार का स्रोत था और अब इसे रोक दिया गया है।
मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अब कोई आधा उपाय और अलग-थलग दृष्टिकोण नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब इस लड़ाई में एक एकीकृत और संस्थागत तंत्र मौजूद है। उन्होंने कहा, वे (विरोधी) कितना भी बड़ा गठबंधन कर लें, सभी भ्रष्ट लोगों और सभी परिवारवादी को मंच पर आने दें... मोदी अपने रास्ते से पीछे हटने वाला नहीं है। मैंने देश को भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से मुक्त करने का संकल्प लिया है और यह जारी रहेगा। मैं आपका आशीर्वाद चाहता हूं। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने कुछ लोगों के लिए भ्रष्टाचार के जरिये पैसा बनाने के साधन बंद कर दिए हैं, जिससे वे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी उन्हें नष्ट करने में सफल हो भी सकते थे, अगर उनकी लड़ाई केवल उनके साथ होती, लेकिन वे इसलिए सफल नहीं हो रहे हैं, क्योंकि विरोधियों की लड़ाई इस देश के आम लोगों के खिलाफ है। मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने कोविड-19 के प्रकोप के दौरान अपनी 'राजनीतिक पूंजी' को खतरे में डाल दिया, जब उन्होंने वायरस के खिलाफ टीकों के निर्माण के लिए आत्मनिर्भरता का रास्ता चुना। उन्होंने आयात के लिए पैरवी करने वालों पर चुटकी ली और आश्चर्य जताया कि किसके दबाव में उन्होंने ऐसा किया। मोदी ने कहा, मैंने अपनी राजनीतिक पूंजी को बड़े पैमाने पर जोखिम में डाला। मैंने यह केवल देश के लिए किया। उन्होंने कहा कि वह आयात का विकल्प चुनकर खजाना खाली कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा रास्ता नहीं चुना। प्रधानमंत्री ने कहा, गरीब लोगों को अब विश्वास है कि उन्हें उनका सही हिस्सा मिलेगा, यह सही मायने में सामाजिक न्याय है। मोदी ने कहा कि नये भारत की परिवर्तन की कहानी कालातीत और भविष्योन्मुखी दोनों है। उन्होंने कहा, मुद्रा योजना सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को वित्तीय सहायता देने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 40 करोड़ से अधिक ऋण वितरित किए गए और प्राप्तकर्ताओं में से 70 प्रतिशत महिलाएं थीं।
उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए 3.75 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं, जबकि आयुष्मान की स्वास्थ्य बीमा योजना ने गरीबों के 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के लिए भी बड़ा आवंटन किया, पारदर्शिता को बढ़ावा दिया और इसका इस्तेमाल गांवों में स्थायी संपत्ति बनाने के लिए किया। उन्होंने कहा,'पिछले नौ वर्षों में गरीब, वंचित, मध्यम वर्ग, समाज का हर वर्ग अपने जीवन में स्पष्ट बदलाव देख सकता है। आज हम प्रणालीगत दृष्टिकोण के साथ और मिशन मोड पर काम कर रहे हैं। -
नई दिल्ली। भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने निकासी अभियान के तहत कम से कम 534 नागरिकों को बाहर निकाल लिया है और 360 भारतीयों का पहला जत्था बुधवार रात दिल्ली पहुंच गया। यह अभियान सूडान की सेना और अद्र्धसैनिक बलों के बीच कुछ समय के लिए जारी संघर्षविराम के दौरान चलाया जा रहा है। भारतीय वायुसेना के दो परिवहन विमानों के जरिये सूडान से 256 भारतीयों को निकाला गया है। इससे पहले नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के माध्यम से इस हिंसाग्रस्त अफ्रीकी देश से 278 नागरिकों को निकाला गया था। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से अब तक निकाले गए भारतीय नागरिकों की संख्या 534 हो गई है। सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के अभियान 'ऑपरेशन कावेरी के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है जहां से भारतीयों को यहां लाया जाना है। बुधवार रात को एक व्यावसायिक विमान में जेद्दा से पहला जत्था दिल्ली पहुंचा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे भारतीयों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, भारत अपनों का स्वागत करता है। ऑपरेशन कावेरी के तहत पहली उड़ान नयी दिल्ली पहुंची और 360 भारतीय नागरिक अपनी सरजमीं पर उतरे। दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर सऊदी अरब की एयरलाइन सऊदिया से लोग उतरे तो उनके चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती थी। वे पिछले कुछ दिन से तनावपूर्ण हालात में जी रहे थे। कई लोग राहत के साथ हाथ हिलाते हुए देखे गये। इन लोगों में 19 केरल से हैं। केरल सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत ने मंगलवार को हिंसाग्रस्त सूडान से अपने 278 नागरिकों के पहले जत्थे को आईएनएस सुमेधा के जरिये निकाला और वहां फंसे शेष भारतीयों के लिए जरूरी राहत सामग्री पहुंचायी। इसके कुछ ही घंटे बाद भारतीय वायु सेना का परिवहन विमान सी130जे पोर्ट सूडान में उतरा ताकि और भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला जा सके। इसके बाद अन्य सी130जे विमान से नागरिकों को निकाला गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर के अनुसार, पहले सी130जे विमान के माध्यम से 121 नागरिकों को और दूसरे विमान से 135 लोगों को बाहर निकाला गया। ज्ञात हो कि सूडान में करीब 3000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
इस बीच इंडिगो ने कहा कि उसने ऑपरेशन कावेरी के तहत जेद्दा तक अपनी चार्टर उड़ानों की सेवाओं की पेशकश की है। उसने बयान में कहा कि अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है।
बहरहाल, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन निकासी अभियान पर नजर रखने के लिए जेद्दा पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया था कि सूडान से निकासी अभियान में भारतीय नौसेना का एक और जहाज आईएनएस तेग शामिल हो गया है। प्रवक्ता ने बताया, आईएनएस तेग सूडान के बंदरगाह पर पहुंच गया है। इसमें और अधिकारी तथा वहां फंसे भारतीयों के लिए राहत सामग्री है। इससे सूडान के बंदरगाह पर कैम्प कार्यालय में निकासी प्रयासों को बल मिलेगा।'' ज्ञात हो कि सूडान में सेना और अद्र्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है। पिछले 12 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सूडान में दोनों पक्षों के 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिये हैं। विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने निकासी अभियान के बारे में कहा था कि सूडान के बंदरगाह और जेद्दा में जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूडान से 3000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की आपातकालीन योजनाओं की तैयारी के निर्देश दिये थे। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व एस. जयशंकर ने भारतीयों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र के अपने समकक्षों से बात की थी। बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ बात की थी। -
नर्ई दिल्ली। ऑपरेशन कावेरी के अंतर्गत संघर्ष प्रभावित सूडान से लगभग 11 सौ भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि कल एक सौ 28 भारतीय नागरिकों के छठे जत्थे ने सूडान छोड़ा। इसके साथ सूडान छोडने वाले भारतीय नागरिकों की कुल संख्या लगभग 11 सौ हो गई है। भारतीय नागरिकों को भारतीय नौसैनिक जहाज और भारतीय वायुसेना के विमान के जरिये संघर्ष प्रभावित इस अफ्रीकी देश से निकाला गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरंदिम बागची ने कहा कि वायु सेना के विमान सी-130जे के जरिये सूडान बंदरगाह से कल रात 128 यात्री जेद्दा के लिए रवाना हुए। इससे पहले शाम को लगभग पांच सौ भारतीय नागरिक जेद्दा के लिए सूडान बंदरगाह से दो अलग-अलग जत्थों में रवाना हुए। भारतीय वायुसेना के विमान सी-130जे से सूडान बंदरगाह से 136 भारतीय नागरिकों का अन्य जत्था जेद्दा पहुंचा। आईएनएस तेग के जरिये सूडान बंदरगाह से 297 यात्री भी रवाना हुए। केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने जेद्दा हवाई अड्डे पर सूडान से निकाले गये भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। कल ऑपरेशन कावेरी के अंतर्गत सूडान से निकाले गये 360 भारतीय नागरिक पहली उड़ान से नई दिल्ली पहुंचे। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी है।
-
नर्ई दिल्ली वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आज 50 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से विचार विमर्श किया। इस बातचीत के दौरान राज्य में जोर-शोर से चल रहे चुनाव प्रचार के बीच श्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सुझाव दिये। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में चुनाव प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं को वहां के लोगों से भरपूर स्नेह मिला है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा में लोगों का विश्वास प्रतिबिम्बित होता है। श्री मोदी ने कहा कि वे कर्नाटक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जल्द मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जब बूथ में जीत की संभावना है तो चुनाव में जीत निश्चित है। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर जीत दर्ज करने का उनका प्रयास ही पार्टी को जीत दिलाएगा।
राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में कल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। वे अगले छह दिनों में 15 जनसभाओं को संबोधित करेंगे और रोड शो भी करेंगे। इसके अतिरिक्त कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बहुत से दिग्गज नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं और जनसभाओं और रोड शो में भाग ले रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कल बेंगलूरू में रोड शो और जनसभा करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह आज राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को प्रचार में उतरेंगे। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। कांग्रेस जहां सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाने की कोशिश में है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और विकास कार्यों से पर्याप्त मदद मिलने की आशा है। आगामी चुनाव में जनता दल सेक्यूलर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। राज्य में दो सौ नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली आम आदमी पार्टी भी इस बार राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद कर रही है। -
नर्ई दिल्ली। उत्तराखंड में श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह सात बजकर दस मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी हुई। इस अवसर पर मंदिरों को फूलों से सजाया गया। मंदिर के पुजारियों ने प्रारंभिक पूजा संपन्न की। कपाट खोले जाने से पहले बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी भी शुरू हो गयी। इस बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बद्रीनाथ के दर्शन और पूजन के लिए वहां पहुंचे हैं।
कल मंदिर के पुजारी रावल जी के नेतृत्व में शंकराचार्य गद्दी, उद्धव भगवान, कुबेर, गाडू घड़ा और तेल कलश को पांडुकेश्वर से बद्रीनाथ धाम लाया गया। अब उत्तराखंड में चारों धामों के कपाट तीर्थ यात्रियों के लिए खुल चुके हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर खोले गये जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खोले गये। प्रशासन ने बद्रीनाथ धाम सहित चारों धामों की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। -
तिरुवनंतपुरम. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाए जाने के दौरान ट्रेन को मिले भव्य स्वागत की सराहना की और इसे ‘शानदार' बताया। मोदी ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम को राज्य के सबसे उत्तरी जिले कासरगोड से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का पारंपरिक लोक संगीत की धुनों और ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच भव्य स्वागत किया गया था। बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेन की फोटो लेने और उसके साथ सेल्फी खींचने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रेल मंत्रालय ने त्रिशूर में वंदे भारत एक्सप्रेस को मिले भव्य स्वागत का वीडियो ट्वीट किया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “टेरिफिक त्रिशूर (शानदार त्रिशूर)।” मोदी ने मलयालम में भी ट्वीट किया और लिखा, ‘गंभीर त्रिशूर', जिसका मतलब भी ‘शानदार त्रिशूर' होता है।
-
सोमनाथ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सबसे कठिन परिस्थितियों में भी भारत में कुछ नया करने का साहस है। उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है लेकिन कुछ ताकतें ऐसी भी हैं जो रास्ते से भटकाने की कोशिशें करेंगी। ‘सौराष्ट्र तमिल संगमम' के समापन समारोह को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत विविधता को विशेषता के रूप में जीने वाला देश है और ये विविधता ‘हमें बांटती नहीं, बल्कि हमारे बंधन को मजबूत बनाती है'। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि यह कार्यक्रम ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत' की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री की सोच को आगे बढ़ाता है और यह सौराष्ट्र के तमिलों को अपनी जड़ों के साथ फिर से जुड़ने का एक अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा ‘‘आज हमारे पास 2047 के भारत का लक्ष्य है। हमारे सामने गुलामी और उसके बाद सात दशकों के कालखंड की चुनौतियां भी हैं। हमें देश को आगे लेकर जाना है, लेकिन रास्ते में तोड़ने वाली ताकतें भी मिलेंगी, भटकाने वाले लोग भी मिलेंगे। लेकिन, भारत कठिन से कठिन हालातों में भी कुछ नया करने की ताकत रखता है।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि सौराष्ट्र और तमिलनाडु का साझा इतिहास यह भरोसा भी देता है।
उन्होंने कहा कि इस साझा सांस्कृतिक विरोसत को आगे ले जाकर भारत को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत विविधता को विशेषता के रूप में जीने वाला देश है। हम अलग-अलग भाषाओं और बोलियों को, अलग-अलग कलाओं और विधाओं को जीते हैं। हमारी आस्था से ले करके हमारे अध्यात्म तक, हर जगह विविधता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ये विविधता हमें बांटती नहीं, बल्कि हमारे बंधन को, हमारे संबंधों को मजबूत बनाती है। क्योंकि हम जानते हैं, अलग-अलग धाराएं जब एक साथ आती हैं तो संगम का सृजन होता है। इसलिए, हम नदियों के संगम से लेकर कुम्भ जैसे आयोजनों में विचारों के संगम तक, इन परंपराओं को सदियों से पोषित करते आए हैं।'' मोदी ने कहा कि यही संगम की शक्ति है, जिसे सौराष्ट्र तमिल संगमम आज एक नए स्वरूप में आगे बढ़ा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘आज जब देश की एकता ऐसे महापर्वों के रूप में आकार ले रही है, तो सरदार पटेल हमें जरूर आशीर्वाद दे रहे होंगे। ये देश के उन हजारों-लाखों स्वतन्त्रता सेनानियों के सपनों की भी पूर्ति है, जिन्होंने अपना बलिदान देकर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का सपना देखा था।'' आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘विरासत पर गर्व' के ‘पंच प्राण' के अपने आह्वान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी विरासत पर गर्व तब औऱ बढ़ेगा, ‘जब हम उसे जानेंगे, गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर अपने आपको जानने की कोशिश करेंगे'। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम हो या सौराष्ट्र तमिल संगमम, ये आयोजन इसके लिए एक प्रभावी अभियान बन रहा है। मोदी ने कहा कि गुजरात और तमिलनाडु के बीच कितना कुछ है जिसे जान-बूझकर जानकारी से बाहर रखा गया।
उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रमणों के दौर में सौराष्ट्र से तमिलनाडु के पलायन की थोड़ी-बहुत चर्चा इतिहास के कुछ जानकारों तक सीमित रही लेकिन उसके भी पहले, इन दोनों राज्यों के बीच पौराणिक काल से एक गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘सौराष्ट्र और तमिलनाडु का, पश्चिम और दक्षिण का ये सांस्कृतिक मेल एक ऐसा प्रवाह है जो हजारों वर्षों से गतिशील है।'' मोदी ने सोमनाथ मंदिर पर विदेशी आक्रांताओं के हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बड़ी संख्या में लोग अपनी आस्था और पहचान की रक्षा के लिए सौराष्ट्र से तमिलनाडु चले गए और तमिलनाडु के लोगों ने उनका खुले दिल से, परिवारभाव से स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत का इससे बड़ा और बुलंद उदाहरण और क्या हो सकता है?''
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘सौराष्ट्र तमिल संगमम' का ये आयोजन केवल गुजरात और तमिलनाडु का संगम नहीं है बल्कि यह देवी मीनाक्षी और देवी पार्वती के रूप में ‘एक शक्ति' की उपासना का उत्सव भी है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सरदार पटेल और सुब्रमण्यम भारती के राष्ट्र-प्रथम से ओतप्रोत संकल्प का भी संगम है। हमें इन संकल्पों को लेकर आगे बढ़ना है। हमें इस सांस्कृतिक विरासत को लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढ़ना है।''
- -
धार. मध्यप्रदेश के धार शहर में बुधवार को 22 वर्षीय युवती की उसके ठुकराए हुए प्रेमी ने उसके घर के बाहर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना सुबह करीब 11:30 बजे बसंत विहार कॉलोनी में हुई, जब महिला अपनी बहन के साथ स्कूटर स्टार्ट कर रही थी। धार के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा, "शुरुआत में हमें सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला को गोली मार दी है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में आरोपी की पहचान दीपक राठौर के रूप में हुई।" उन्होंने बताया कि फरार चल रहे आरोपी राठौड़ पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
सिंह ने कहा कि आरोपी राठौड़ महिला से प्यार करता था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया। एसपी ने कहा कि 2020 में महिला ने आरोपी राठौड़ के खिलाफ भादंवि की धारा 354 (हमला या किसी भी महिला पर आपराधिक बल का प्रयोग, उसकी लज्जा भंग करने का इरादा) के तहत एक शिकायत दर्ज की इसके बाद 2021 में उसने आरोपी राठौड़ के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की थी। आरोपी राठौर की मां द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के बाद आरोपी राठौर ने महिला और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने दावा किया था कि उसकी मां ने अपनी जान ले ली क्योंकि महिला ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और उसके परिजनों ने उसका समर्थन किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला को तब गोली मारी बुधवार को जब वह आरोपी मां की आत्महत्या से जुड़े मामले में अदालत जाने की तैयारी कर रही थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी राठौर की तलाश कर रही है।-file photo
-
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तराखंड के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने इस पहाड़ी राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। रामदास का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को बागेश्वर में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तराखंड सरकार में मंत्री चंदन रामदास के निधन से दुखी हूं। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया और बड़ी लगन से लोगों की सेवा की। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।'' बागेश्वर से 2007 से भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार विधायक रहे रामदास को पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली थी। -
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के लिए एकीकृत, समावेशी और संस्थागत वैश्विक प्रतिक्रिया का आह्वान किया और कहा कि कोविड महामारी ने दिखाया है कि गहराई से आपस में जुड़ी दुनिया में सीमाएं स्वास्थ्य से जुड़े खतरों को रोक नहीं सकती हैं। ‘वन अर्थ, वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023' को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत की मौजूदा जी-20 अध्यक्षता के दौरान स्वास्थ्य सेवा के मुद्दों पर सामूहिक प्रतिक्रिया पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य न केवल हमारे नागरिकों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और किफायती बनाना है।'' संस्कृत के एक प्राचीन श्लोक का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हर किसी के खुश रहने और बीमारियों से मुक्त होने के समावेशी दृष्टिकोण में विश्वास किया है। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले भी, जब कोई वैश्विक महामारी नहीं थी, तब भी स्वास्थ्य के लिए भारत का दृष्टिकोण सार्वभौमिक ही था। उन्होंने कहा, ‘‘आज जब हम ‘वन अर्थ, वन हेल्थ' की बात करते हैं तो यह हमारे काम में भी झलकता है। इसके अलावा, हमारी दृष्टि केवल मनुष्यों तक ही सीमित नहीं है। यह हमारे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र तक फैला हुआ है। पौधों से लेकर जानवरों तक, मिट्टी से लेकर नदियों तक, जब हमारे आसपास सब कुछ स्वस्थ होगा, तभी हम भी स्वस्थ हो सकते हैं।'' यह उल्लेख करते हुए कि भारत ने ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' विषय के साथ अपनी जी-20 अध्यक्षता की यात्रा शुरू की थी, उन्होंने कहा कि वह इस दृष्टिकोण को पूरा करने में लचीली वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के महत्व को समझता है। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य न केवल अपने नागरिकों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और किफायती बनाना है। उन्होंने कहा कि असमानता को कम करना भारत की प्राथमिकता है और वंचितों की सेवा करना उसके लिए आस्था का विषय है। इस सम्मेलन में पश्चिम एशिया, सार्क, आसियान और अफ्रीकी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के अलावा कई देशों के स्वास्थ्य मंत्री भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बैठक भारत की जी-20 की अध्यक्षता की थीम से मेल खाती है और कई देशों के सैकड़ों प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों, पेशेवर और अकादमिक क्षेत्रों के हितधारकों का होना बहुत अच्छा है। यह वसुधैव कुटुम्बकम के भारतीय दर्शन का प्रतीक है, जिसका अर्थ है कि दुनिया एक परिवार है।'' मोदी ने कहा, ‘‘सदी में एक बार आने वाली महामारी ने दुनिया को कई सच्चाइयों की याद दिला दी। इसने हमें दिखाया कि गहराई से जुड़ी दुनिया में, सीमाएं स्वास्थ्य से जुड़े खतरों को रोक नहीं सकती हैं। संकट के समय, दुनिया ने यह भी देखा कि कैसे वैश्विक दक्षिण के देशों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और यहां तक कि संसाधनों तक से वंचित होना पड़ा।'' उन्होंने कहा कि सच्ची प्रगति जन केंद्रित है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में चाहे कितनी भी प्रगति की जाए, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान कैसे कई देशों ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक विश्वसनीय भागीदार के महत्व को महसूस किया। मोदी ने कहा कि भारत को टीकों और दवाओं के माध्यम से जीवन बचाने के महान मिशन में कई देशों का भागीदार होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मेड-इन-इंडिया टीके भारत के जीवंत विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र द्वारा विकसित किए गए थे और भारत में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेजा कोविड -19 टीकाकरण अभियान चलाया गया। भारत ने अपनी क्षमता और प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए 100 से अधिक देशों को टीकों की 30 करोड़ खुराक भी भेजीं। उन्होंने कहा, ‘‘हम हर उस देश के लिए एक विश्वसनीय मित्र बने रहेंगे जो अपने नागरिकों के लिए अच्छा स्वास्थ्य चाहता है।'' उन्होंने कहा कि बीमारी से मुक्ति को अक्सर अच्छे स्वास्थ्य के बराबर माना जाता है, लेकिन स्वास्थ्य के बारे में भारत का दृष्टिकोण बीमारी से मुक्ति पर नहीं रुकता है। उन्होंने कहा कि बीमारियों से मुक्त होना कल्याण के रास्ते पर सिर्फ एक चरण है और हमारा लक्ष्य सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण है... हमारा लक्ष्य शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण है। मोदी ने कहा कि जब समग्र स्वास्थ्य सेवा की बात आती है, तो भारत में प्रतिभा, प्रौद्योगिकी, ट्रैक रिकॉर्ड और परंपरा जैसी कई महत्वपूर्ण ताकतें हैं। उन्होंने देश की नर्सों और अन्य देखभाल करने वालों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया ने भारतीय डॉक्टरों के प्रभाव को देखा है क्योंकि उनकी क्षमता और प्रतिबद्धता के लिए उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में कई स्वास्थ्य प्रणालियां हैं जो भारतीय पेशेवरों की प्रतिभा से लाभान्वित होती हैं। भारत में संस्कृति, जलवायु और सामाजिक गतिशीलता में जबरदस्त विविधता है। भारत में प्रशिक्षित हेल्थकेयर पेशेवरों को विविध अनुभवों से अवगत कराया जाता है। यह उन्हें कौशल विकसित करने में मदद करता है जो विभिन्न स्थितियों की जरूरतों को पूरा कर सकता है। यही कारण है कि भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रतिभाओं ने दुनिया का विश्वास जीता है।'' उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति भारत का दृष्टिकोण प्राचीन काल से समग्र रहा है और इसमें निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य की एक महान परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि योग और ध्यान अब ‘वैश्विक आंदोलन' बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि वे आधुनिक दुनिया के लिए प्राचीन भारत के उपहार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी आयुर्वेद प्रणाली भी स्वास्थ्य के शारीरिक और मानसिक पहलुओं का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य का एक पूर्ण अनुशासन है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया तनाव और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के समाधान की तलाश कर रही है। भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में बहुत सारे जवाब हैं। हमारा पारंपरिक आहार जिसमें बाजरा शामिल है, खाद्य सुरक्षा और पोषण में भी मदद कर सकता है।'' मोदी ने कहा कि प्रतिभा, प्रौद्योगिकी, ट्रैक रिकॉर्ड और परंपरा के अलावा भारत में एक ऐसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली है जो सस्ती और सुलभ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह घर में हमारे प्रयासों में देखा जा सकता है। भारत में दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा कवरेज योजना है। आयुष्मान भारत पहल में 500 मिलियन से अधिक लोगों को मुफ्त चिकित्सा उपचार के साथ कवर किया गया है। 40 मिलियन से अधिक लोग पहले ही कैशलेस और पेपरलेस तरीके से सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। इससे हमारे नागरिकों के लिए पहले ही लगभग 7 अरब डॉलर की बचत हुई है।
- - नयी दिल्ली| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में 10 जवानों की मौत पर बुधवार को दुख जताया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में 10 डीआरजी जवानों और एक वाहन चालक की शहादत का समाचार दुखद है। इस कठिन वक्त में उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी वीर शहीदों को मेरा नमन और श्रद्धांजलि।'' छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में सुरक्षाबल के 10 जवान शहीद हो गए हैं तथा एक वाहन चालक की भी मृत्यु हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया है। इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड के 10 जवान शहीद हो गए हैं तथा एक वाहन चालक की मृत्यु हुई है।
- नोएडा । थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित गौर सिटी के एक ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में बुधवार दोपहर को बालकनी में बनाए गए मंदिर की ज्योत से आग लग गई और कई अन्य फ्लैट तक फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी आग पर काबू पाया।मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गौर सिटी के गौर एवेन्यू 14 ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर रहने वाले एक व्यक्ति के घर की बालकनी में बने मंदिर में दीपक जल रहा था। दीपक से मंदिर में लगे पर्दे में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। चौबे ने बताया कि आग ऊपर तीसरी मंजिल पर रहने वाले तीन लोगों के फ्लैट तक जा पहुंची। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते सोसाइटी में दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।
- रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दंतेवाड़ा जिले में आज हुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हमले में शहीद हुए जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में आज हुए इस नक्सली हमले में डीआरजी के दस जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक वाहन चालक भी मारा गया है। -
बिजनौर . बिजनौर जिले में एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को पीड़िता के दोस्त ने अपने भाई की मदद से शराब पिलाकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सुबह नजीबाबाद क्षेत्र में कोतवाली देहात मार्ग पर सरवनपुर नहर के पास 27 वर्षीय बिट्टू का शव पाया गया था। पुलिस ने विवेचना के आधार पर आरोपी विकास और उसके चचेरे भाई आरोपी अमन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी विकास ने बताया कि जिस लड़की से उसकी दोस्ती थी, बिट्टू उससे छेड़छाड़ करता था। जादौन के मुताबिक, आरोप है कि बिट्टू अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद भी लड़की को परेशान करता था। आरोपी विकास ने चचेरे भाई आरोपी अमन के साथ योजना बनाकर 23 अप्रैल की रात बिट्टू को घर बुलाया और उसे शराब पिलाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव नहर के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और खून लगे कपड़े बरामद कर लिए हैं।
-
नोएडा उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के बाहर से कार और कुत्ता चोरी करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल को कुछ लोग स्थानीय निवासी भावना बिजन की कार और उसमें बैठा हुआ विदेशी नस्ल का एक कुत्ता चोरी करके फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग ‘मास्टर की' की मदद से कार का दरवाजा खोल वाहन चोरी करते थे और बाद में उसे कबाड़ में बेच देते थे। वे कुत्ते को भी बेचने की फिराक में थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कार मालिक को मौके पर बुलाया। मालिक ने आकर जैसे ही कुत्ते का नाम (ओरियो) पुकारा वह दोड़कर उनके पास चला गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इन सभी तथ्यों की जांच की जाएगी।
-
पुणे. महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने 15 महीने के बच्चे को कथित तौर पर उबलते पानी की बाल्टी में डालकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी के इस बच्चे की मां से कथित तौर पर अवैध संबंध थे।
पुलिस ने बताया कि यह घटना छह अप्रैल को चाकण के समीप शेत पिंपलगांव में हुई। बच्चा गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गया और 18 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस निरीक्षक वैभव शिंगरे ने बताया कि आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया है। वह बच्चे की मां से नाराज था क्योंकि वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि जब महिला घर पर नहीं थी तब आरोपी ने बच्चे को कथित तौर पर उबलते पानी की बाल्टी में डाल दिया और बाद में कहानी गढ़ी कि बच्चा दुर्घटनावश बाल्टी से टकराया तथा गर्म पानी उस पर गिर गया।'' उन्होंने बताया कि महिला की बहन ने आरोपी को, बच्चे को गर्म पानी की बाल्टी में डालते हुए देख लिया था लेकिन आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए धमकी दी थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्चे की मौत के बाद महिला की बहन ने उसे असलियत बतायी। इसके बाद बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया गया।'' उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। -
जयपुर. राजस्थान के झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक युवक ने अपने चचेरे भाई की कथित तौर पर तलवार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि पौंख गांव में सोमवार रात को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी किशोर मेघवाल (40) ने अपने चचेरे भाई शंकर (28) पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार से शंकर की गर्दन कट गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-
नयी दिल्ली. साठ की उम्र के बाद लोगों को वरिष्ठ नागरिक या बुजुर्ग कहा जाने लगता है, लेकिन जानेमाने लेखक रस्किन बांड अपनी अगली किताब में बताएंगे कि किस तरह इस आयु के बाद भी जिंदगी का अच्छे से अच्छा वक्त बिताया जा सकता है। विशेष रूप से बच्चों के बीच लोकप्रिय रस्किन बांड आगामी 19 मई को 89वां जन्मदिन मनाएंगे और इस मौके पर उनकी किताब ‘द गोल्डन ईयर्स' आएगी।
प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने यह घोषणा की। लेखक ने एक बयान में कहा, ‘‘यह किताब मैंने अपने जैसे उन लोगों के लिए लिखी है जो अब पेड़ों पर नहीं चढ़ सकते, आसमान में हैरतअंगेज कारनामे नहीं कर सकते। लेकिन ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो हम कर सकते हैं और यह किताब इनमें से कुछ के बारे में बताएगी।'' उन्होंने कहा कि थोड़ा ध्यान दिया जाए और समर्पण तथा प्यार से काम किया जाए तो ये साल कई बार जिंदगी के सबसे खूबसूरत साल होते हैं।
-
गुवाहाटी. असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मई से पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। यह उद्यान एक सींग वाले गैंडों के लिए मशहूर है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उद्यान आमतौर पर मानसून के कारण हर साल मई से अक्टूबर तक बंद रहता है। मानसून में यहां बाढ़ आती है। पूर्वी असम वन्यजीव मंडल वन अधिकारी रमेश गोगोई ने कहा कि हाथी सफारी एक मई से बंद हो जाएगी, जबकि जीप सफारी 16 मई से बंद हो जाएगी।
-
बरेली (उप्र) . जिले के फतेहगंज पश्चिमी में एक नवविवाहिता पर कथित रूप से रिश्तेदारों ने रासायनिक पदार्थ डाल दिया जो मंगलवार सुबह गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि महिला का चेहरा, गला और छाती तथा दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि महिला पर कोई रासायनिक पदार्थ डाला गया गया है। उन्होंने कहा कि होश आने पर अस्पताल में महिला ने अपना नाम और गांव का नाम पुलिस को लिखकर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘महिला नवविवाहिता है जिसकी पहचान हो चुकी है और जांच में यह भी पता चला है कि हाल ही में उसकी शादी हुई थी। मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों से संपर्क किया गया है।'' अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उसके रिश्तेदारों ने उस पर किसी रसायन से हमला किया था।" पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल के डॉक्टर महिला को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सड़क पर आते-जाते राहगीरों ने जब महिला को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।





.jpg)











.jpg)









.jpg)