- Home
- देश
- कटिहार (बिहार) ।जिले के पोठिया पुलिस चौकी के बखरी बहियार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन में आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सेना के एक जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पोठिया पुलिस चौकी के अवर निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बेगूसराय जिला के मटिहानी इलाका निवासी सेना के जवान आदर्श कुमार (28), पिकअप वाहन चालक अब्दुल इमरान (50) और खलासी राकेश कुमार पंडित (22) के रूप में हुई है। सेना के जवान आदर्श कुमार पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से अपना सामान उक्त पिकअप वाहन पर लादकर अपने घर बेगूसराय जिला के मटिहानी जा रहे थे तभी कुरसेला की ओर से आ रहा धान से लदे एक ट्रक ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। दुर्घटना स्थल पहुंचे अवर निरीक्षक संजय सिंह ने तीनों मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार मुख्यालय भेज दिया है। हादसे के बाद से ट्रक का चालक और खलासी फरार है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- जयपुर । राजस्थान के जालोर और राजसमंद जिलों में रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रेलर और कार की आमने सामने की भिडंत में कार में सवार दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। थानाधिकारी खम्माराम बिश्नोई ने बताया कि जोधपुर से सांचौर जा रही कार की परावा के पास सामने से आ रहे एक तेज गति के अनियंत्रित ट्रेलर से भिडंत हो गई जिससे कार में सवार शांति देवी (50) उसके दो बेटों भजन लाल (24), दिनेश (27) और दोहिता जसराज (12), दोहिती हातिशा (5) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं। ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में कार के पलट जाने से उसमें सवार एक दंपत्ति की मौत हो गई। जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गये। थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सूरत से हनुमानगढ़ जा रही कार टोगी गांव के पास पलट जाने से उसमें सवार एक दंपत्ति सिद्धार्थ बेनीवाल (35) और उनकी पत्नी सुमन बेनीवाल (32) की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
- सिवनी (मध्य प्रदेश) । जिले के गोपालगंज के जंगलों में शनिवार की शाम महुआ बीनने गई 15 वर्षीय किशोरी की बाघ के हमले में मौत हो गई। इससे पहले सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के घाटकोहका बफर क्षेत्र में दो अप्रैल को महुआ बीनने गये एक 62 वर्षीय घासीराम की भी बाघ के हमले में मौत हो गई थी। जिले में 48 घंटों के दरमियान बाघ के हमले से यह दूसरी मौत हुई है। वन मंडल अधिकारी एसकेएस तिवारी ने रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर लहंगी गांव निवासी शिवप्यारी विश्वकर्मा (15) अपने दो छोटे भाईयों के साथ महुआ बीनने गांव से लगे जंगल में गई थी। शाम होने पर उसने दोनों छोटे भाईयों को घर पहुंचा दिया और कहा कि वह कुछ देर से लौटेगी। जब वह घर नहीं लौटी तो तो स्वजनों व ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन शुरू की। तिवारी ने बताया कि देर शाम किशोरी का शव खापा बीट के जंगल में मिला। सूचना मिलने पर अरी पुलिस थाने का दल और वन अमला मौके पर पहुँचा। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता को दस हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है तथा परिजन को चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिये प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे स्वजनों को सौंप दिया गया। तिवारी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में वन अमले ने गश्ती बढ़ा दी है। रविवार को सिवनी वन वृत के मुख्य वन संरक्षक आरएस कोरी और वन मंडल अधिकारी ने मौके पर पहुँच कर घटना पर दुख जताया। साथ ही ग्रामीणों को महुआ बीनने के लिए अकेले जंगल जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी।-file photo
- बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी राजेश नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी प्रेमलता (25) की घरेलू विवाद को लेकर बेल्ट से इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। मृतका के भाई पंकज का आरोप है कि उसकी बहन का आरोपी पति उसे अक्सर प्रताड़ित करता था और शनिवार रात घरेलू विवाद के बाद आरोपी राजेश ने उसकी बेइंतेहा पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।
- नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) सहित कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने अपने परिसरों में वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। डीयू ने शनिवार को छात्रों को घर या अपने छात्रावासों में रहने तथा जब तक बहुत जरूरी ना हो अपने शैक्षणिक कार्य के लिए शारीरिक उपस्थिति से बचने की सलाह दी। वहीं, जेएनयू ने रविवार को परिसर के अंदर हर समय मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। डीयू ने एक नोटिस में कहा कि शैक्षणिक गतिविधियां और अन्य आवश्यक कार्य द्वार पर अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के साथ जारी रहेंगे, जबकि विज्ञान संकाय, कला संकाय, छात्रावासों और हॉल समेत अन्य स्थानों के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित होगा और किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। विश्वविद्यालय ने अगले नोटिस तक किसी भी कार्यक्रम के लिए सम्मेलन केंद्र और सेमिनार हॉल की बुकिंग भी रद्द कर दी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज ने शुक्रवार को सूचित किया कि उसके 13 छात्रों और दो स्टाफ सदस्यों को मार्च के अंतिम सप्ताह में हिमाचल प्रदेश के डलहौजी की यात्रा के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल जॉन वर्गीस ने कहा कि कॉलेज की आंतरिक क्षेत्र में प्रवेश सभी के लिए प्रतिबंधित है। जेएनयू ने एक परिपत्र में कहा कि छात्रावास, पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन और सड़कें समेत पूरे परिसर में छात्रों और कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परिपत्र में कहा गया, "छात्रों और कर्मचारियों को छात्रावासों, प्रशासनिक भवनों, स्कूल भवनों और डॉ. बी आर अंबेडकर केंद्रीय पुस्तकालय और अन्य इमारतों और सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति तभी दी जाएगी, जब वे मास्क पहने रहेंगे।" इसमें कहा गया कि स्कूलों, विशेष केंद्रों, छात्रावासों, प्रशासनिक भवन और केंद्रीय पुस्तकालय सहित सभी प्रमुख स्थानों पर हैंड सेनिटेशन और थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है।-file photot
- नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रविवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और महामारी के सतत प्रबंधन और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जन भागीदारी और जन आंदोलन जारी रखने की जरूरत पर बल दिया। संकमण को फैलने से रोकने के लिए उन्होंने टेस्टिंग (जांच), ट्रेसिंग (संपर्कों का पता लगाना), ट्रीटमेंट (उपचार करना), कोविड बचाव संबंधी सावधानियों और टीकाकरण की पांच स्तरीय रणनीति को बेहद गंभीरता तथा प्रतिबद्धता के साथ अपनाने पर जोर दिया। इस समीक्षा बैठक में एक प्रस्तुति भी दी गई, जिसके मुताबिक देश में कुल संक्रमित मामलों में 91 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी 10 राज्यों की है और इन्हीं राज्यों में कोविड-19 से सर्वाधिक मौतें भी हुई हैं। बैठक में महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ के हालात पर चिंता जताई गई और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने इन राज्यों में जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा चिकित्सकों की केन्द्रीय टीम भेजने का निर्देश दिया। महाराष्ट्र में अकेले देश में कोविड-19 के कुल मामलों के 57 प्रतिशत मामले हैं और राज्य में दैनिक नए मामलों का आंकड़ा 47,913 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में इससे पहले जब कोरोना वायरस महामारी चरम पर थी, उसके मुकाबले यह आंकड़ा दोगुने से भी अधिक है।इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बाद में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, देश भर में कोविड-19 और इसके खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। इस वैश्विक महामारी से लड़ाई के प्रभावी तरीके के रूप में टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, कोविड से बचाव संबंधी सावधानियों और टीकाकरण की पांच स्तरीय रणनीति के महत्व को दोहराया।'' बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि छह अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच कोविड-19 महामारी के अनुरूप व्यवहार करने मसलन शत-प्रतिशत मास्क के उपयोग, व्यक्तिगत स्वचछता पर जोर देने के साथ ही कोविड बचाव संबंधी सावधानियों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस समीक्षा बैठक के दौरान आने वाले दिनों में अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, जांच की उचित व्यवस्था और समय रहते मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु दर में हर हालत में कमी लाने और इसके लिए आवश्यक स्वास्थ्य ढांचा बढ़ाने पर भी जोर दिया। बयान के मुताबिक कोविड मामलों में हुई वृद्धि बचाव संबंधी उपायों के पालन ना करने, खासकर मास्क ना पहनने और दो गज की दूरी के नियम में कोताही के कारण हुई है। कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की कमी को भी इसकी एक वजह बताया गया। बैठक में बताया गया कि टीके के उत्पादक अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दे रहे हैं। साथ ही टीकों के संवर्धन के लिए अन्य घरेलू तथा विदेशी कंपनियों के साथ भी चर्चा की जा रही है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से सक्रिय मामलों की खोज तथा निषिद्ध क्षेत्रों के प्रबंधन में सामुदायिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी के अतिरिक्त अन्य उपायों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने कहा, ‘‘प्रसार पर काबू पाने के लिए सभी राज्यों को रोग की अधिक संख्या वाले स्थानों में व्यापक प्रतिबंधों के साथ आवश्यक सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।प्रधानमंत्री ने अधिक मामले रिपोर्ट करने वाले राज्यों तथा जिलों में मिशन-मोड दृष्टिकोण के साथ कार्य जारी रखने का निर्देश दिया जिससे कि पिछले 15 महीनों में देश में कोविड-19 प्रबंधन का सामूहिक लाभ व्यर्थ न हो। ज्ञात हो कि रविवार को देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए, जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 19 सितंबर के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक मामले हैं। 19 सितंबर को कोविड-19 के 93,337 मामले आए थे। आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को महामारी से 513 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,623 हो गई है। प्रधानमंत्री ने देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर बुधवार को चिंता जताई थी और इसे फिर से फैलने से रोकने के लिए ‘तीव्र एवं निर्णायक'' कदम उठाने का आह्वान किया। पिछले महीने प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से डिजिटल माध्यम से संवाद किया था और कहा था कि अगर इस बढ़ती हुई महामारी को यहीं नहीं रोका जाएगा तो देशव्यापी संक्रमण की स्थिति बन सकती है।
- नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन डिजीटल माध्यम से होगा जिसका विभिन्न डिजीटल मंचों और सोशल मीडिया के मंचों से सीधा प्रसारण किया जाएगा। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता देश के सभी मतदान केंद्रों पर पार्टी के दर्शन, संस्कृति और नीतियों पर चर्चा करेंगे। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। वर्ष 1984 में भाजपा ने लोकसभा चुनावों में दो सीटों पर जीत हासिल की थी और इसके बाद से ही यह मजबूत होती चली गई। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला और फिर 2019 में भी उसकी जीत का सिलसिला बरकरार रहा।
- जम्मू । जम्मू एवं कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने मंदिर निर्माण के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को जम्मू के मजीन गांव में 62.02 एकड़ भूमि आवंटित करने को मंजूरी प्रदान की है जोकि आंध्र प्रदेश के तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का संचालन करता है। उप राज्यपाल की अध्यक्षता वाली परिषद ने बृहस्पतिवार को श्रीनगर-पठानकोट राजमार्ग के पास सिधरा बाईपास पर मंदिर एवं इससे संबंधित अवसंरचना निर्माण के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को 40 वर्ष के पट्टे पर भूमि आवंटित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। राजस्व विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा की ओर से इस बाबत जारी आदेश में कहा गया कि प्रतिवर्ष 10 रुपये प्रति कनाल के किराया भुगतान के हिसाब से भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई। साथ ही शर्त रहेगी कि भूमि का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए किया जा सकेगा, जिसके लिए आवंटन किया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी देने के दौरान जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन ने कहा कि भविष्य में इसके परिसर में शैक्षणिक एवं मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि मंदिर निर्माण से जम्मू में श्रद्धालु पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।-File photo
-
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रायोगिक कक्षाओं के लिए लौटे 52 विद्यार्थी पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने घरों से ऑनलाइन कक्षाएं पूरी करने के बाद ये विद्यार्थी अनिवार्य प्रयोगशाला सत्रों में शामिल होने के लिए संस्थान में लौटे थे। उनमें से ज्यादातर गुजरात और ओड़िशा के हैं। आईआईटी प्रवक्ता अमरदीप शर्मा ने बताया कि इन सभी विद्यार्थियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है और उन्हें आईआईटी छात्रावासों में एक में ठहराया गया है। प्रवक्ता के अनुसार सारी कोविड-विरोधी एहतियात बरती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन संक्रमित विद्यार्थियों के संपर्क में आये अन्य छात्रों तथा शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों के लिए दो छात्रावास भवन आरक्षित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के फिर से सिर उठाने के बीच आईआईटी प्रशासन परिसर से संक्रमण को दूर रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है।
-
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक इमारत में एलजीपी सिलेंडर में हुए विस्फोट की घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना वडाला नाका इलाके में शुक्रवार रात को उस समय हुई, जब संजरीनगर रिहायशी इमारत में लीक हुए सिलेंडर को बदला जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस घटना में घायल हुए दो लोगों की शनिवार शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान नसरीन सैय्यद (25) और सईदा शरफुद्दीन सैय्यद (49) के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल पांच पुरुष और एक महिला का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। -
श्रीनगर। डल झील के किनारे स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में शनिवार को छह दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुयी और इस दौरान रैपर बादशाह सहित कई प्रसिद्ध गायकों ने अपने गानों से दर्शकों का मन मोह लिया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की मौजूदगी में ट्यूलिप उत्सव का उद्घाटन किया। ट्यूलिप गार्डन को दो साल बाद पिछले महीने आम लोगों के लिए खोला गया था। कार्यक्रम के पहले दिन स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैकड़ों पर्यटक बाग में आए और पर्यटन एवं फूलों की खेती से संबंधित (फ्लोरीकल्चर) विभागों द्वारा आयोजित उत्सव का हिस्सा बने। तीस हेक्टेयर में फैले बाग में 62 किस्मों के करीब 15 लाख फूल खिल रहे हैं और दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश के स्थानीय गायकों सहित कई कलाकारों ने अपने कार्यक्रम पेश किए लेकिन गायक बादशाह के गानों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने अपना मशहूर गीत "अभी तो पार्टी शुरु हुई है" भी गाया जिसका पर दर्शकों ने उत्साह के साथ आनंद लिया।
-
जयपुर ।राजस्थान के निंबाहेड़ा शहर में नकाबपोश लुटेरों ने शनिवार को एक निजी बैंक से 40 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस के अनुसार यह लूट चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में एक्सिस बैंक की शाखा में हुई। पांच नकाबपोश लुटेरे बैंक में घुसे और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर धमकाकर राशि लूटकर ले गए। चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा,‘‘ लगभग 40 लाख रुपये की लूट हुई है। राशि इससे अधिक भी हो सकती है। बैंक द्वारा सत्यापन के बाद ही सही राशि का पता चल सकेगा।' उन्होंने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। लुटेरों को रोकने की कोशिश करने वाले बैंक के एक कर्मचारी पर उन्होंने हमला भी किया। - गोरखपुर (उप्र)। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात हमलावरों ने कथित रूप से सोते हुए युवक पर तेल डालकर आग लगा दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात को 22 वर्षीय राकेश चौरसिया अपने चाचा और चचेरे भाई के साथ अपने घर के बरामदे में सो रहा था, तभी करीब एक बजे कुछ अज्ञात बदमाश आए और उस पर तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को चौरसिया को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा की लिखित शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया कि राकेश पुलिस और भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था और 21 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। उसके बड़े भाई बीएसएफ में हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान ठोस नहीं हैं और कई बातें झूठी लग रही हैं।
- जम्मू । भारतीय सेना के जवान नाइक वेलू पी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,300 किलोमीटर लंबी दूरी की दौड़ शुरू की है। वेलू अपना 30वां जन्मदिन बेहद यादगार बनाने के कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा दौड़कर पूरी करने के लिए निकल चुके हैं और उनका मकसद इस दौड़ के साथ अपना नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में शामिल करने का है। वह 50 दिन के भीतर 4,300 किमी की दूरी तय करेंगे। पिछले साल जून में वेलू पहले ऐसे भारतीय अल्ट्रा-रनर बने थे जिन्होंने 1,600 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 17 दिन में तय की थी। उनकी यह उपलब्धि एशियाई रिकॉर्ड में शामिल होने की प्रक्रिया में है। अल्ट्रा-रनर उसे कहा जाता है, जो पारंपरिक मैराथन से ज्यादा किलोमीटर की दूरी दौड़ते हैं। उधमपुर में सेना के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव नवनीत ने बताया, ‘‘वेलू कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच 4,300 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 50 दिन में पूरा करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि वेलू ने यह बड़ी यात्रा शुक्रवार को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल से शुरू की।उनका जन्मदिन 21 अप्रैल को है। यहां शुरुआती पांच किलोमीटर तक उनका जोश बढ़ाने के लिए लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर उनके साथ दौड़ लगाई। लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा, ‘‘कश्मीर से कन्याकुमारी तक इस बड़ी दूरी को सिर्फ 50 दिनों में तय करने के लिए वेलू रोजाना 70-100 किलोमीटर तक दौड़ेंगे और कई बड़े राज्यों, शहरों और कस्बों से होकर गुजरेंगे।'
- बरेली (उप्र)। बरेली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक यात्री का बैग लूटने में असफल तीन लुटेरों ने यात्री को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया। पुलिस लूट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। बरेली राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मोतिहारी (बिहार) निवासी विश्वजीत कुमार ट्रेन से मोतिहारी से बरेली आया और वह प्लेटफार्म संख्या-दो पर बेंच पर बैठा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे के आसपास तीन लड़के आए और जबरन विश्वजीत कुमार का बैग छीनने का प्रयास किया। तीनों बदमाशों और विश्वजीत में हाथापाई भी हुई। हालांकि, लुटेरे विश्वजीत कुमार का बैग नहीं छीन पाए। लूट में असफल लुटेरों ने विश्वजीत के पेट और पीठ में चाकुओं से वार किया। शोर मचाने पर तीनों लुटेरे भाग गए। कुमार के अनुसार, पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल विश्वजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- भुवनेश्वर । कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के मद्देनजर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने शनिवार को नयी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। एसओपी के अनुसार 12 वीं शताब्दी का यह मंदिर आम लोगों के लिए रविवार को बंद रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि एसओपी के अनुसार श्रद्धालु सोमवार से शनिवार तक मंदिर में पूजा अर्चना कर सकेंगे और हर रविवार को मंदिर परिसर की व्यापक साफ-सफाई की जाएगी। एसजेटीए प्रमुख कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में सभी पक्षों के साथ एक बैठक हुयी जिसमें एसओपी में निर्धारित दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कुमार ने कहा, ‘‘इस बात पर चर्चा की गयी कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर एसओपी में बदलाव के लिए कई सुझाव मिले हैं।'' उन्होंने कहा कि 23 मार्च को पुजारियों के प्रमुख निकाय छतीसा निजोग मे भी इस विषय पर चर्चा की गयी थी। नयी एसओपी के अनुसार, रविवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिन मंदिर खुले रहेंगे। इसमें कोविड संबंधी उचित व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर रोक के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।
- फतेहपुर (उप्र)। फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज स्थित एक लॉज के कमरे में दो दिन से ठहरे प्रयागराज के एक व्यक्ति ने शनिवार दोपहर को कथित रूप से पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फतेहपुर सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ज्वालागंज मोहल्ले की एक लॉज के कमरा संख्या-10 में एक अप्रैल से ठहरे मनोज कुमार अग्रवाल (50) का शव शनिवार दोपहर पंखे से लटकता पाया गया। वह प्रयागराज के हिम्मतनगर के रहने वाले थे। सिंह ने बताया कि लॉज के कर्मचारी ने आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुलने के बाद पुलिस को सूचना दी।उन्होंने बताया कि अग्रवाल के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनको सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अग्रवाल के परिजनों से अब तक आत्महत्या की वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
- मुंबई । मुंबई हवाईअड्डे ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर एक अप्रैल से तुरंत जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस बारे में चेतावनी जारी की थी। डीजीसीए ने अपनी नियमित जांच में पाया था कि कुछ हवाईअड्डों पर यात्रियों द्वारा अनिवार्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है। डीजीसीए ने हवाईअड्डों को इस बारे में कड़ी कार्रवाई करने की सलाह दी थी। नियामक ने कहा था कि हवाईअड्डा परिसर में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (सीएसएमआईए) ने बयान में कहा कि डीजीसीए के निर्देशानुसार एक अप्रैल से कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि यदि कोई यात्री कोविड सुरक्षा नियमों मसलन मुंह और नाक को ढंकने वाला मास्क नहीं पहनता है और सामाजिक दूरी दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करता है, तो उसपर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। पिछले साल मई में घरेलू उड़ानें शुरू करने की अपनी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत सीएसएमआईए ने हवाईअड्डे पर सुरक्षा व्यवहार के बारे में दिशानिर्देशों को लागू किया है। इसके अलावा हवाईअड्डे की पीए प्रणाली के जरिये भी नियमित घोषणा की जाती है। साथ ही मार्शल भी यात्रियों को सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने को प्रोत्साहित करते हैं।-File photo
- नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने शैक्षणिक वर्ष-2021-22 के लिए नवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के पाठ्यक्रम में कोई कटौती नहीं करने का फैसला किया है। बोर्ड ने नया पाठ्यक्रम जारी किया है जिसमें पिछले शैक्षणिक वर्ष में हटाये गये अध्यायों और विषयों को अगामी शैक्षणिक सत्र- 2021-22 में बहाल कर दिया गया है।पिछले वर्ष सीबीएसई ने अपने पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाते हुए साल-2020-21 के लिए नवीं से बारहवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में तीस प्रतिशत कटौती कर दी थी। कोविड-19 महामारी को देखते हुए छात्रों का बोझ कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया था। जिन छात्रों के पाठ्यक्रम में कटौती की गई वे इस साल मई जून में परीक्षा देंगे।
- नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को आज नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान--एम्स की गहन चिकित्सा इकाई आईसीयू से विशेष कक्ष में स्थानांतरित कर दिया गया। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की दिन-रात निगरानी कर रहे हैं और उन्हें आराम करने की सलाह दी गयी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में राष्ट्रपति कोविंद की हृदय की सफल बॉयपास सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए देश-विदेश से नागरिकों के जो संदेश मिले हैं उनसे वे अभिभूत हैं।
-
नई दिल्ली। प्यार की न तो कोई सीमा होती है और न ही उम्र, ऐसा आपने फिल्मों में देखा होगा या किताबों में पढ़ा होगा। ये सिर्फ कहने वाली बात नहीं है, बल्कि सच है। अगर आपको हमारी बात पर भरोसा नहीं होता है। तो आज हम आपको बताएंगे राजस्थान के जैसलमेर में एक भूतपूर्व गांव कुलधरा के 82 साल के बुजुर्ग की प्रेम कहानी। जो एक चौकीदार की नौकरी करते हैं। इस बुजुर्ग की प्रेम कहानी हमें प्यार की तमाम पुरानी कहावतों पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करती हैं।
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में 82 साल के चौकीदार बताते हैं कि यह उन दिनों की बात है जब पहली नजर में प्यार हो जाया करता था। अपना ज्यादातक जीवन कुलधरा में बिताने वाले बुजुर्ग कहते हैं कि जब वह अपने 30 के दशक में थे तब वह पहली बार अपनी जिंदगी के प्यार से मिले थे। 1970 का दशक था और जगह थी जैसलमेर। मरीना नाम की ऑस्ट्रेलियाई महिसा पांच दिनों की यात्रा पर घूमने आई थी। तभी दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
उन्होंने बताया कि दोनों को ही पहली नजर में प्यार हो गया था और दोनों एक-दूसरे से अपनी नजरें नहीं हटा पाते थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले, मरीना ने अपनी भावनाओं को जाहिर किया था। उन्होंने कहा, उसने मुझे आई लव यू कहा-मैं बहुत शर्मीला था। मैं आई लव यू सुनकर शर्म से लाल हो गया था।
उऩ्होंने बताया, मुझसे पहले किसी ने भी ये शब्द नहीं कहे थे। मैंने जवाब में एक शब्द भी नहीं कहा।
दोनों के बीच चि_ियों के जरिए लंबे समय तक बातचीत होती रही। बता दें कि वास्तव में, कुलधरा का रहने वाला यह प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया भी गया और अपने परिवार को बिना बताए अपनी यात्रा के लिए 30,000 रुपये का कर्ज भी लिया और लगभग तीन महीने तक वहाँ रहा।
उन्होंने कहा, उन 3 महीनों में जादुई तरीके से मुझे अंग्रेजी सिखाई गई, मैंने उन्हें घूमर करना सिखाया। लेकिन फिर मरीना ने कहा, चलो शादी कर लें और ऑस्ट्रेलिया में बस जाएं! तभी चीजें जटिल हो गईं। वह राजस्थान में अपने परिवार को छोडऩे के लिए तैयार नहीं थे, जबकि मरीना भारत में रहने के लिए तैयार नहीं थीं। यह निर्णय कठिन था, जिसके बाद दोनों अलग हो गए।
जैसे-जैसे समय बीतता गया, उन्होंने पारिवारिक दबाव में शादी कर ली और कुलधरा के चौकीदार के रूप में नौकरी कर ली। वो बताते हैं, लेकिन मैं अक्सर मरीना के बारे में सोचता हूं कि क्या उसने शादी कर ली है? क्या मैं उसे फिर कभी देख पाऊंगा? लेकिन मुझे कभी भी उसे लिखने की हिम्मत नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि समय बीतने के साथ उनकी यादें फीकी पड़ गईं। उनके बेटे बड़े हो गए और बाहर चले गए और दो साल पहले उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। और यहां मैं एक 82 वर्षीय व्यक्ति, जो भारत के भूतिया गांव का चौकीदार हूं, जब मुझे लगा कि जीवन मुझे कभी भी आश्चर्यचकित नहीं कर सकता है, जिंदगी ने ऐसा कर दिखाया! एक महीने पहले, मरीना ने मुझे लिखा; उसने पूछा, कैसे हो तुम, मेरे दोस्त? 50 साल बाद, उसने मुझे ढंूढ़ लिया! तब से, वह हर दिन मुझे फोन करती है; हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ है!
उन्होंने कहा कि मरीना ने कभी शादी नहीं की और जल्द ही भारत आने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, रामजी की कसम, मुझे ऐसा लगता है कि मैं फिर से 21 साल का हो गया हूं। कैसा महसूस कर रहा हूं मैं समझा नहीं सकता।
-
जोधपुर। पाली जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग कार में सवार थे, जिस पर मार्बल से भरा कंटेनर गिर गया। चालक समेत सभी लोग इसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पाली जिले के पुलिस अधीक्षक कालू सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। सभी मृतक जोधपुर के बताए गए हैं।
गुडा एंदला थाना अधिकारी बिहारीलाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह पाली से सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना गुड एंदला क्षेत्र में बालराई गांव के समीप कार पाली से सिरोही की तरफ जा रही थी। तभी गुजरात का कंटेनर ट्रोला ओवरटेक करने के चक्कर में कार के ऊपर जा गिरा। कंटेनर में मार्बल भरे हुए थे जो कि काफी वजन है, इससे कार पूरी तरीके से दब गई और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोधपुर निवासियों के रूप में कई गई है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पाली एसपी कालूराम रावत सहित गुड़ा एंडला थाना स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और क्रेन की मदद से गिरे हुए टैंकर को अलग किया। इसके बाद हाईवे को पुन: खुलवाया गय़ा। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
गुडा एंदला थाना अधिकारी बिहारीलाल शर्मा ने बताया कि हादसे में मनोज शर्मा निवासी जालोर, अश्विनी कुमार दवे निवासी विश्वकर्मा नगर सर्वोदय स्कूल के पास भदवासिया जोधपुर, बुद्धाराम पुत्र तुलसीराम प्रजापत निवासी प्लॉट नंबर 633 विस्तार कमला नेहरू नगर जोधपुर व रश्मि देवी पत्नी अश्विनी कुमार दवे की मौत हो गयी है। मनोज कुमार शर्मा अजमेर मेडीकल कॉलेज के वित्तीय सलाहकार बताए जा रहे हैं। शवों को पाली जिले के गुंदोज अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को भी इत्तला करवाई गई है। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसे क्रेन की सहायता से सड़क किनारे करवाया गया। -
रीवा। रीवा में बारात की खुशी मातम में बदल गई। दो बारातियों को एक अनियंत्रित जीप ने रौंद दिया। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मौके पर आधा दर्जन थानों की फोर्स पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। घटना रीवा के मऊगंज थाना क्षेत्र के दुबगवां कुर्मियान गांव में शुक्रवार देर रात की है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दुबगवां कुर्मियान निवासी निसार अहमद के पुत्र फिरोज अंसारी की शादी थी। रात 10 बजे के करीब बारात देवरा गांव जा रही थी। दुल्हा सहित अन्य बाराती निकल चुके थे। अन्य बाराती दूसरे वाहनों में जाने के लिए तैयारी में लगे हुए थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े दो लोगों को अनियंत्रित जीप ने रौंदते हुए पलट गई। घटना स्थल पर ही जयतुन निशा व मो. तारीफ की मौत हो गई।मऊगंज एसडीओपी शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि अब स्थिति कंट्रोल में है। दोनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम मऊगंज अस्पताल में कराया गया है। -
समस्तीपुर। समस्तीपुर के कल्याणपुर में देर रात सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 3 लोगों की झुलसकर जान चली गई। शुक्रवार देर रात आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 2 गाडिय़ां मौके पर पहुंची, जिसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। मृतकों की पहचान छकन टोली निवासी सोनेलाल यादव की पत्नी कौशल्या देवी 50 वर्ष, संगीता देवी 28 वर्ष और 5 साल की पोती के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि देर रात गेहूं की दौनी कर घर परिवार के सदस्य गैस-चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस लीक के कारण सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सोनेलाल यादव की पत्नी कौशल्या, बहू संगीता और 5 साल की मासूम पोती घर के अंदर ही थे। जबरदस्त ब्लास्ट के कारण तीनों अंदर ही झुलसकर मर गए। समस्तीपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर रामभद्रपुर गांव में शुक्रवार की रात आग लगने से दर्जनों घर आग की चपेट में आ गए। धू-धूकर घर जलने लगे। रामभद्रपुर में अफरातफरी का माहौल हो गया। चीख-पुकार के कारण गांव में मातम पसर गया। हादसे के वक्त लोग अपने घरों में गहरी नींद में थे। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।
मौके पर दमकल की 2 गाडिय़ां पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि चूल्हे की आग फैलने से ही यह भीषण हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।--File photo
-
पुणे। पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड में सोमवार को एक भाजपा की महिला नेता के बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मारी। फिलहाल खुदकुशी के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रसन्न चिंचवडे (21) भाजपा नगरसेविका (पार्षद) करुणा चिंचवडे का बेटा है। वारदात वाल्हेकरवाडी स्थित बंगले में देर रात हुई है।
पुलिस ने बताया है कि प्रसन्न ने रात में परिवार से साथ डिनर किया था। इसके बाद वह घर की ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने चला गया था। कुछ घंटे बाद अचानक गोली चलने की आवाज हुई। परिवार के अन्य सदस्य प्रसन्न के कमरे की ओर भागे। जाकर देखा गया तो उसकी बॉडी जमीन पर पड़ी हुई थी और चारों ओर खून फैला हुआ था। उसके हाथ के पास पिस्तौल पड़ी हुई थी। मां करुणा उन्हें तुरंत लेकर पास के एक निजी अस्पताल में गईं, जहां डॉक्टर्स ने प्रसन्न को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि प्रसन्न जब गोली लगने के बाद गिरे तो उनके हाथ में अपने पिता शेखर चिंचवडे का लाइसेंसी पिस्तौल थी। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि प्रसन्न ने आत्महत्या की है या उनके हाथ से पिस्तौल का ट्रिगर गलती से दब गया?



















.jpg)






.jpg)
.jpg)