- Home
- देश
-
चित्तौडग़ढ़। राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक्सिस बैंक में 50 लाख से ज्यादा की लूट का मामला सामने आया है। जहां नकाबपोश और हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे। करीब 15 मिनट तक घटना को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर निम्बाहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना निम्बाहेड़ा में उदयपुर रोड पर स्थित एक्सिस बैंक की है। जहां शनिवार करीब 11:45 बजे बाइक पर सवार होकर 5 बदमाश बैंक के बाहर पहुंचे। पांचों हथियारों से लैस थे। जिन्होंने अंदर घुसते ही बैंक के गार्ड, कर्मचारियों और लोगों को बंधक बना लिया। करीब 15 मिनट तक बैंक में रहे बदमाश कैशियर के पास रखे 50 लाख से ज्यादा रुपए लूटकर मौके से भाग गए। इस दौरान बैंक में आई एक महिला की 1 तोले सोने की गोल्ड चेन भी छीन ले गए।
लूट के दौरान एक बदमाश ने बैंक के लोन ऑफिसर रोबिन सिंह हाडा के सिर पर पीछे से बंदूक तान दी। इस दौरान रोबिन से विरोध करते हुए बंदूक की नाल पकड़ ली। ये देख दूसरे बदमाश ने रोबिन के सिर पर बंदूक की बट ले वार कर दिया। जिसमें रोबिन घायल हो गया। उसे उदयपुर रेफर किया गया है।
एसपी दीपक भार्गव भी मौके पर पहुंचे और बैंक में मौजूद लोगों से बदमाशों की डीटेल ली। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, पीडि़त को उदयपुर रेफर कर दिया गया है। लूट की घटना की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुजेट खंगाले जा रहे हैं। - नई दिल्ली। रेलवे सोमवार 5 अप्रैल से 71 अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस रेलगाडिय़ां चलाएगा। शुक्रवार को एक ट्वीट में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इन गाडिय़ों में यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक साप्ताहिक राजधानी-सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रविवार 4 अप्रैल से हजरत निजामुदीन और सिंकदराबाद के बीच चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली। केंद्र ने उन राज्यों से तत्काल और प्रभावी उपाय करने के साथ ही मानक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है, जहां से कोविड के मामलों में वृद्धि और इनसे होने वाली मौतों के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।बढ़ते दैनिक मामले और मृत्यु संख्या के कारण जिन राज्यों को श्रेणीबद्ध किया गया है उनमें महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा और छत्तीसगढ़ शामिल है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशक और स्वास्थ्य सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में यह कहा गया कि टीयर टू और टीयर थ्री शहरों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में हाल ही में कोविड मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण फैलने के साथ ही स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे सहित स्थानीय प्रशासन पर भारी दबाव पड़ेगा।राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे लगातार कोविड नमूनों के परीक्षण बढ़ाएं ताकि संक्रमण पांच प्रतिशत या उससे नीचे रहे। इसके अलावा आरटी-पीसीआर परीक्षणों को सुनिश्चित बनाए। संक्रमण की श्रृंखला को तोडऩे के लिए कन्टेनमेंट ज़ोन और माइक्रो कंटेनमेंट ज़ोन बनाए जाने की भी सलाह दी गई है।राज्यों से प्रत्येक अस्पताल में मृत्यु-दर की जांच करने, उचित रणनीति तैयार करने और अस्पतालों में देर से प्रवेश तथा राष्ट्रीय नैदानिक प्रबंधन दिशा निर्देशों का पालन करने के बारे में विचार किया गया। मामलों की जांच, वार्ड और ब्लॉक में संकेतकों की समीक्षा, 24 घंटे आपात ऑपरेशंस सेंटर, इंसीडेंट कमांड सिस्टम और सूचनाओं की समयबद्धता पर ध्यान देने के साथ जिला स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। राज्यों को सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवा संसाधनों को मजबूत बनाने की भी सलाह दी गई। बैठक के दौरान, इस बात पर जोर दिया गया कि दवाई भी-कड़ाई भी संदेश सभी मीडिया तथा अन्य मंचों के माध्यम से प्रभावी ढंग से और व्यापक रूप से प्रचारित किया जाए। कोविड मामलों में वृद्धि की रिपोर्टिंग, प्रत्येक जिले में प्राथमिकता वाले आयु वर्गों के लिए टीकाकरण, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को योग्य स्वास्थ्य देखभाल, श्रमिकों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और पात्र आयु वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण की समयबद्ध योजना की भी सलाह दी गई थी। इसके अलावा पर्याप्त वैक्सीन की खुराक सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ तालमेल स्थापित किया जाए।श्री गौबा ने बताया कि करीब 15 दिन में स्थिति के लगातार बिगडऩे के कारण पिछले महीने की 6.8 प्रतिशत की दर पार हो गई है। इस अवधि में कोविड से होने वाली दैनिक मौतों में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि दर भी दर्ज की गई।कैबिनेट सचिव ने मुख्य सचिवों को राज्य प्रशासन को मिलकर कोविड मामलों में हाल में हुई वृद्धि से निपटने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग करने के लिए भी कहा। इस बात पर जोर दिया गया कि केंद्र सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों और नैदानिक प्रबंधन के लिए संक्रमण से लडऩे के लिए सभी संसाधन और सहायता देने के लिए तैयार है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बताया कि 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड के दैनिक मामलों में तेजी देखी जा रही है। उन्होंने इन राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशक से इस संबंध में उचित तथा सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।
- नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने राज्यों को स्थानीय निकायों के लिए 4 हजार 608 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की है। पिछले वित्त वर्ष में, केंद्र सरकार ने 28 राज्यों को स्थानीय निकाय अनुदान के रूप में 87 हजार 460 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी। इसमें से 60 हजार 750 करोड़ रुपये ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए जबकि शेष राशि शहरी स्थानीय निकायों के लिए थी।यह अनुदान राशि ग्रामीण स्थानीय निकायों द्वारा खुले में शौच मुक्ति, पेयजल आपूर्ति और वर्षा जल संचयन पर खर्च की जायेगी। शहरी निकायों में इस राशि का उपयोग वायु गुणवत्ता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता उपायों पर भी किया जाएगा।
- भोपाल। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के चार शहरों में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है और यहां वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी भोपाल से भेजा गया है।आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को यहां बताया गया कि छिंदवाड़ा और रतलाम में लॉकडाउन एक अप्रैल को रात दस बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक तथा बैतूल में दो अप्रैल की रात दस बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक तथा खरगौन में दो अप्रैल की रात आठ बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भोपाल से उन चार शहरों में भेजा गया है जहां कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक फैल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले छिंदवाड़ा में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन जिन शहरों में पूर्व में रहा है वहां यथावत रहेगा।छिंदवाड़ा जिलाधीश सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि छिंदवाड़ा में एक अप्रैल की सुबह दस बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री ने भोपाल में पौधारोपण के बाद संवाददाताओं से कहा कि खरगोन, बैतूल और रतलाम में अधिकारियों के एक-एक दल को भेजा गया है।मुख्यमंत्री चौहान ने लोगों से त्यौहार अपने घर पर ही रहकर मनाने तथा सभी पात्र लोगों को टीका लगावाने की भी अपील की। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को छिंदवाड़ा में संक्रमण के 40, खरगोन में 77, रतलाम में 84 और बैतूल में 67 मामले सामने आए। प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना के 2,546 नये मामले सामने आये तथा पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में इससे मरने वालो की संख्या बढ़कर 3,998 हो गई है।
- नयी दिल्ली ।आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिये आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिये फॉर्म अधिसूचित कर दिये हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘‘कोविड महामारी संकट को देखते हुए तथा करदाताओं के लिये चीजों को सुगम बनाने के लिये पिछले साल के आईटीआर (आयकर रिटर्न) फॉर्म की तुलना में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं किये गये हैं।'' सीबीडीटी के अनुसार आयकर कानून, 1961 में संशोधन के कारण केवल कुछ न्यूनतम बदलाव किये गये हैं।
- मदुरै (तमिलनाडु) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की। तमिलनाडु की भाजपा इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि मंदिर की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पारंपरिक धोती, कुर्ता और अंगवस्त्रम पहने हुए थे। प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री की कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें मंदिर के पुजारी उनकी अगवानी करते दिखाई दिए। मोदी सड़क के रास्ते मंदिर पहुंचे थे।
- नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण के जोरदार विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केन्द्र ने सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के कोविड टीकाकरण केंद्रों को इस महीने सप्ताह के सभी दिन खुला रखने का फैसला किया है। केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उनसे कहा है कि वे इन केंद्रों को पूरे महीने सप्ताह के सातों दिन को खुला रखें। ये केंद्र राजपत्रित अवकाश पर भी खुले रखे जाएंगे।राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विस्तृत बातचीत के बाद यह कदम उठाया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण की सुविधा लाभ उठा सकें। देश में टीकाकरण के कार्य की नियमित रूप से निगरानी और समीक्षा की जा रही है और स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसमें सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। देश में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड टीके लगाने का कार्य एक अप्रैल से शुरू हो गया है।
- लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना को मूत्रनली में संक्रमण की स्थिति गंभीर होने के बाद दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत में अब सुधार है। राना की बेटी सोमैया ने गुरुवार को को बताया कि मूत्रनली में संक्रमण की वजह से उनके पिता की तबीयत पिछले दिनों ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हालत नहीं सुधरने पर उन्हें मंगलवार को दिल्ली एम्स ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अब उनके पिता की तबीयत में कुछ सुधार है और अभी उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा। चिकित्सक उनकी सेहत की लगातार निगरानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 68 वर्षीय शायर राना गले के कैंसर से भी पीड़ित हैं।
- चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के भीतर चलने वाली सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा की बृहस्पतिवार को शुरुआत की और कहा कि उन्होंने चुनावी घोषणा-पत्र में उनकी पार्टी की तरफ से किए गए एक और वादे को पूरा किया है। पंजाब मंत्रिमंडल ने योजना के लिए बुधवार को अपनी स्वीकृति दी।मुख्यमंत्री ने योजना की शुरुआत के बाद कहा, “इसी के साथ, हमने चुनाव घोषणा-पत्र के एक और वादे को पूरा किया।” उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने रिकॉर्ड 85 प्रतिशत वादों पर अमल किया है।सिंह ने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा चुनाव से पहले किए गए 100 प्रतिशत वादों को पूरा करने की दिशा मे आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां हर कोई केवल महिला सशक्तीकरण की बात करता है वहीं पंजाब सरकार ने इसे हासिल करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि असल में, वादा तो महिलाओं के लिए बस टिकट की कीमत 50 प्रतिशत कम करने का किया गया था लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह मुफ्त कर दिया है। सिंह ने निजी बस संचालकों से उनका सामाजिक दायित्व समझने और टिकट की कीमतें घटाने की अपील की है।महिलाएं इस योजना का लाभ पंजाब सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी), पंजाब परिवहन बसों (पनबस) और स्थानीय निकाय विभागों द्वारा चलाई जा रही शहर बस सेवाओं समेत सरकारी बसों में ले सकती हैं। हालांकि यह योजना सरकारी एसी बसों, वॉल्वो और एचवीएसी बसों में लागू नहीं होगी।मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और परिवहन विभाग सभी सरकारी एवं निजी बसों में जीपीएस लगा रहा है।-File photo
- होस्पेट (कर्नाटक)। केंद्रीय जल आयोग के दो अधिकारियों समेत चार लोगों की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। विजयनगर जिले में बृहस्पतिवार को दो एसयूवी वाहनों के बीच सीधी टक्कर से यह दुर्घटना हुई। घायलों को निकट के अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना होरूवानहल्ली के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर हुई। मृतक की पहचान रामास्वामी (50), जितेंद्र (50), काव्या (30) और सरनाबसावा (10) के रूप में हुई है। ये सभी बेंगलुरु के रहनेवाले थे।
- नयी दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षण परिषद (एनसीटीई) के वेब पोर्टल पर ‘माईएनईपी 2020' प्लेटफॉर्म की शुरूआत की। शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म 1 अप्रैल से 15 मई 2021 तक परिचालन में रहेगा और इसके जरिये शिक्षकों के लिये राष्ट्रीय पेशेवर मानकों के विकास तथा राष्ट्रीय मार्गदर्शन सदस्यता कार्यक्रम मिशन का मसौदा तैयार करने के लिये विभिन्न पक्षकारों से सुझाव आमंत्रित किये जाएंगे। इसमें कहा गया है कि डिजिटल माध्यम से विचार विमर्श का मकसद शिक्षक शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक एवं टिकाऊ बदलाव के लिये शिक्षक नीति का दस्तावेज तैयार करने में शिक्षाविदों, अध्यापकों एवं अन्य पक्षकारों की सहभागिता सुनिश्चित करना है । बयान के अनुसार, विशेषज्ञ समिति, विचार विमर्श की अवधि में एकत्रित जानकारी की सघन समीक्षा करेगी और अंतत: सार्वजनिक समीक्षा के लिये मसौदे को रखेगी। पक्षकारों की राय और विचारों का अंतिम मसौदा तैयार करने में उपयोग किया जायेगा ।
- मऊ (उत्तर प्रदेश) । मऊ जिले के हलधरपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक हलधरपुर क्षेत्र में बुधवार शाम एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान राजमार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से मोटरसाइकिल की टक्कर में राजू (25), दिनेश (24) और विनोद (22) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- -श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे पूर्व की कोविड-19 संबंधी जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्यहरिद्वार। कोविड-19 महामारी के बीच बृहस्पतिवार से हरिद्वार में औपचारिक रूप से महाकुंभ मेले की शुरुआत हो गई। एक माह तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के शुरू होने के मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल और हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा, नौ ग्रहों एवं अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर महाकुंभ मेले के निर्विघ्न सम्पन्न होने की कामना की।तीस अप्रैल तक चलने वाले महाकुंभ मेले में तीन शाही स्नान होंगे जिसमें सभी 13 अखाड़े, नागा साधु और महामंडलेश्वर मुख्य घाट हर की पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में मोक्ष और कल्याण की डुबकी लगायेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से संपूर्ण मेला क्षेत्र को 23 सेक्टर में विभाजित किया गया है। मेला अधिकारी रावत ने बताया, प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्वास्थ अधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई हैं। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या, 14 अप्रैल को बैसाखी स्नान और 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर होने वाले शाही स्नान दिवसों पर सभी 13 अखाड़े लाखों श्रद्धालुओं के साथ स्नान करेंगे।पुलिस महानिरीक्षक गुंज्याल ने बताया, सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं और पूरे कुंभ क्षेत्र में दस हजार पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र में तैनात हैं। हरिद्वार से देवप्रयाग तक करीब 670 हेक्टेअर क्षेत्र को महाकुंभ मेले के तहत अधिसूचित किया गया है। कोरोना काल में हो रहे महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं जिनमें पंजीकरण के साथ ही उन्हें 72 घंटे पूर्व की कोविड-19 संबंधी जांच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से लानी होगी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं की गयी हो। कोविड-19 महामारी के कारण महाकुंभ मेला अवधि को पहले ही सीमित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ हरिद्वार में आने वाले प्रत्येक यात्री को महाकुंभ मेला—2021 के वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। केवल पंजीकृत लोगों को ही मेला क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।महाकुंभ मेले के दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र में किसी भी स्थान पर संगठित रूप से धार्मिक अनुष्ठान, भजन गायन, कथा और भंडारे के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ रूडकी के नारसन और उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में लगने वाली सीमाओं पर जांच बढ़ा दी गयी है। इस संबंध में बुधवार को दिए अपने आदेश में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा था कि महाकुंभ मेले में आने के लिए कोराना टीके की पहली खुराक ले चुके श्रद्धालुओं के लिए भी जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। आदेश में कहा गया कि कोविड-19 टीकाकरण पूरा करवा चुके श्रद्धालुओं को भी अपने प्रमाणपत्र दिखाने होंगे तथा कुंभ क्षेत्र में मास्क पहनने, सामाजिक दूरी रखने तथा हाथों को बार—बार धोने जैसे सभी दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा। उच्च न्यायालय ने हरिद्वार में स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 जांच की संख्या वर्तमान पांच हजार प्रतिदिन से बढ़ाकर 50 हजार प्रतिदिन करने को भी कहा है।हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर हर 12 साल में होने वाले इस वृहद धार्मिक आयोजन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब महामारी के कारण इसकी अवधि घटाकर इसे केवल एक माह का किया गया। सामान्य परिस्थितियों में महाकुंभ मेला करीब चार माह का होता है जो 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व से शुरू होकर अप्रैल के आखिर तक चलता रहता है।
-
नयी दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) उन राज्यों से आ रहे हवाई यात्रियों की ‘रैंडम' कोविड-19 जांच करेगा, जहां कोविड-19 के मामलों में हाल में तेजी से वृद्धि हुई है। दिल्ली हवाईअड्डा संचालक डीआईएएल ने बुधवार को यह जानकारी दी।
रैंडम जांच में क्रम का पालन नहीं होता है। इसके तहत किसी भी यात्री को चुनकर उनकी जांच की जा सकती है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा था कि देश में कोविड-19 की स्थिति ‘बद से बदतर' की तरफ बढ़ रही है और यह खास तौर पर कुछ राज्यों के लिए यह चिंता की बड़ी बात है। केंद्र ने आगाह किया कि पूरा देश खतरे में हैं और फिलहाल आसन्न खतरों को नहीं देख पाने से इसकी ‘भारी कीमत' चुकानी पड़ सकती है। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने बुधवार को ट्वीट में कहा, ‘‘सरकार के हालिया आदेश के अनुसार डीडीएमए संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि वाले राज्यों से आ रहे यात्रियों की रैंडम कोविड-19 जांच करेगा।'' डीआईएएल ने कहा कि जांच के नमूने जमा करने के बाद यात्रियों को बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी। हालांकि, संक्रमित पाए गए यात्रियों को अनिवार्य तौर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार पृथक-वास में रहना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में एक दिन में सामने आए 56,211 मामलों में से 78.56 फीसदी मामले इन्हीं राज्यों से हैं। दिल्ली हवाईअड्डे पर जांच के बारे में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘हम यह जानने के लिए लोगों की रैंडम जांच करते हैं कि कहीं लक्षणमुक्त व्यक्ति राज्य में वायरस तो नहीं ला रहे।'' उन्होंने कहा, ‘‘यद्यपि किसी के लिए भी रैंडम जांच से गुजरना बाध्यकारी नहीं है, लेकिन देश का कर्तव्यपरायण नागरिक होने के नाते ऐसा करना हर किसी का दायित्व है।-File photo
-
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आदर्श नगर थानाक्षेत्र के सेक्टर 23 में रहने वाली एक महिला पहले तीन साल की बेटी के हाथ की नस काटी फिर फंदे पर झूल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि महिला अपने पति की बेवफाई से इतना टूट गई कि उसने अपनी मासूम बेटी के हाथ की नस काट दी और खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जांच अधिकारी हवलदार रघुवीर सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। बच्ची का इलाज करा दिया गया है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है। मृतका का आरोपी पति भी मौके से फरार है। घायल बच्ची की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके हाथ से खून टपक रहा था। पड़ोसियों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक का आरोपी पति पहले से शादीशुदा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसने झूठ बोलकर उनकी बेटी से कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों का आरोप है कि उसका दामाद अब तीसरी शादी करने के लिए किसी लड़की के साथ घूमता रहता है। इसी बात को लेकर उनकी बेटी के साथ अकसर झगड़ा भी होता रहता था। -
मुरैना। शहर के पलिया कॉलोनी, जौरा रोड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां किराना कारोबारी सत्यदेव शर्मा ने पत्नी, बेटे और बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब सुबह 9.30 बजे तक परिवार बाहर नहीं आया तो मोहल्ले वालों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर घुसे तो चारों के शव पड़े मिले। कारोबारी के तीन भाई हैं और सभी के अलग-अलग मकान हैं। इस समृद्ध परिवार ने कुछ दिन पहले ही मुरैना में 65 लाख रुपए का मकान खरीदा था।
पुलिस ने बताया कि सत्यदेव शर्मा (45) ने अपने पत्नी उषा शर्मा उम्र (42), बेटे अश्वनी (12) तथा बेटी मोहिनी (10) की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं भी फांसी लगा ली। मौके पर पुलिस विभाग एवं फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सत्यदेव के माता-पिता बेसुध हो गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला। अभी घटना का कारण पता नहीं चला है। पुलिस माता-पिता के साथ ही मोहल्ले वालों से पूछताछ करेगी।
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर अर्पिता सक्सेना ने बताया कि तीनों लोगों का तेज धारदार हथियार से गला काटा है। इसके बाद युवक ने फांसी लगाई है। घटनास्थल पर एसपी सुनीलकुमार पांडेय भी पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है। - नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गर्मियों से जुड़े अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर और पूर्वी भारत में अप्रैल से जून तक दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण भारत के अधिकतर हिस्सों, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर आदि क्षेत्रों में अधिकतम तापमान के सामान्य स्तर से कम रहने का अनुमान है।मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, 'गर्मियों के मौसम (अप्रैल से जून) में, उत्तर, उत्तर-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों और पूर्व मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। खास बात यह है कि देश के कई हिस्सों में मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।पिछले चार-पांच दिन में देश के कई हिस्सों में, खासकर राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भीषण लू चली क्योंकि तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे 76 साल में मार्च का यह सबसे गर्म दिन साबित हुआ। मंगलवार को दिल्ली समेत कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी भी चली लेकिन तापमान में थोड़ी गिरावट से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने कहा कि 3 अप्रैल से फिर लू चलने का पूर्वानुमान है।
- नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी पर कारगर तरीके से काबू पाने के लिए गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश, एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे और तीस अप्रैल तक लागू रहेंगे। इन दिशानिर्देशों का मुख्य जोर महामारी की रोकथाम में मिली बड़ी सफलता को और मजबूत करना है। महामारी की रोकथाम में मिली सफलताएं सक्रिय मामलों की संख्या में पिछले पांच महीनों से आ रही लगातार गिरावट से स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं।देश के कुछ भागों में कोविड-19 के मामलों में फिर से तेजी को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय के ताजा दिशा निर्देशों में राज्य सरकारों और केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासनों के लिए जांच, निगरानी और इलाज पर कड़ाई से अमल करना जरूरी हो गया है। राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि लोग कोविड सम्बंधी एहतियातों का पालन करें और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान तेज किया जाए। दिशानिर्देशों के अनुसार महामारी पर काबू पाने के लिए रोकथाम यानी कंटेनमेंट नीति पर पूरी तरह अमल हो और इस सम्बंध में गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय तथा अन्य केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों की मानक संचालन प्रक्रिया-- एसओपी का पालन करना भी आवश्यक कर दिया गया है।जांच, निगरानी और इलाज के अभियान के तहत गृह मंत्रालय ने कहा है कि जिन राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में आरटी-पीसीआर परीक्षण का अनुपात कम है, वहां इसे बढ़ाया जाना चाहिए और इसे 70 प्रतिशत या इससे अधिक के निर्धारित स्तर पर लाया जाना चाहिए। मंत्रालय ने कहा है कि संक्रमण की पुष्टि वाले मामलों और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान के आधार पर जिला स्तर पर माइक्रो कंटेनमेंट्स जोन निर्धारित किए जाने चाहिए।दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार और केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन कोविड संबंधी एहतियातों का पालन करेंगे। खासतौर पर सार्वजनिक स्थानों, कार्य स्थलों और भीड-भाड़ वाली जगहों के लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन कराएंगे। उन्हें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करने और जुर्माना लगाने का भी अधिकार दिया गया है। राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर स्थानीय पाबंदिया लगा सकते हैं, लेकिन राज्य के भीतर या एक राज्य से दूसरे राज्य को लोगों तथा सामान के आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। कंटेनमेंट जोन्स के दायरे से बाहर मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की इजाजत होगी।
- नयी दिल्ली । सरकार ने बुधवार को पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा तीन महीने बढ़ाकर 30 जून की। आयकर विभाग ने कहा कि उसे करदाताओं से यह अनुरोध प्राप्त हुए थे कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए आधार के बारे में सूचना देने और उसे पैन से जोड़े जाने की अंतिम तिथि बढ़ायी जानी चाहिए। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘‘करदाताओं की समस्याओं पर गौर करते हुए, केंद्र सरकार ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर आधार संख्या के बारे में सूचना देने और उसे पैन से जोड़ने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 जून 2021 कर दी है।'
- नई दिल्ली। भारत के औषधि नियामक डीसीजीआई ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 टीके कोविशील्ड के इस्तेमाल की अवधि उसके निर्माण की तारीख से नौ महीने तक कर दी है जो पहले छह महीने थी।सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को लिखे एक पत्र में भारत के औषधि महानियंत्रक वी जी सोमानी ने कहा कि एसआईआई को ऐसी शीशियां जिनमें अभी जरूरी जानकारी चस्पा नहीं की गई हैं, उनमें इसके उपयोग की अवधि नौ महीने तक लिखने की मंजूरी दी जाती है। डीसीजीआई ने कहा कि उन्हें 'कांच की शीशियों में कई खुराक वाले कोविशील्ड टीके (10 खुराक- पांच मिलीलीटर) के उपयोग की अवधि छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने में कोई आपत्ति नहीं है। सोमानी ने पत्र में कहा, आपको ऐसी शीशियां जिनमें अभी जरूरी जानकारी चस्पा नहीं की गई हैं, उनमें उपयोग की अवधि नौ महीने लिखने की मंजूरी दी जाती है , साथ ही आपको ऐसे भंडार की जानकारी इस कार्यालय और सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी, कसौली को भेजनी होगी।'' ब्रिटेन के औषधि नियामक के 22 फरवरी के एक अपडेट के अनुसार, एस्ट्राजेनेका कोविड-19 टीके के इस्तेमाल की अवधि छह महीने की है ।----
- नई दिल्ली। फ्रांस से तीन राफेल लड़ाकू विमानों का चौथा जत्था बुधवार शाम भारत पहुंच गया। इन विमानों के आने से भारतीय वायुसेना की हमला करने की क्षमता में और इज़ाफा होगा। वायुसेना ने बताया कि ये विमान फ्रांस से भारत आने के दौरान रास्ते में कहीं भी नहीं रूके और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वायु सेना टैंकरों ने आसमान में ही विमानों में ईंधन भरा। वायुसेना ने ट्वीट किया कि तीन राफेल विमानों का चौथा जत्था भारतीय धरती पर उतर गया है। इसने फ्रांस के इसत्रेस वायुसेना अड्डे से सीधी उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसेना ने राफेल विमानों में ईंधन भरने के लिए यूएई की वायुसेना का आभार जताया और इसे दो वायुसेनाओं के बीच मजबूत रिश्तों में एक और मील का पत्थर बताया। वायु सेना ने उस स्थान का खुलासा नहीं किया है जहां राफेल विमान पहुंचे हैं।इससे पहले फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर बताया था कि फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमानों ने भारत के लिए उड़ान भरी और ये विमान रास्ते में कहीं भी नहीं रुकेंगे। उसने कहा कि इन विमानों से भारत की हवाई ताकत और बढ़ेगी।इसी के साथ भारतीय बेड़े में राफेल विमानों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पांच राफेल विमानों का पहला जत्था 29 जुलाई 2020 को भारत पहुंचा था। इससे करीब चार साल पहले फ्रांस से 59 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया गया था। इन विमानों को पिछले साल 10 सितंबर को अंबाला में एक कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। तीन राफेल विमानों का दूसरा जत्था तीन नवंबर को भारत पहुंचा था जबकि 27 जनवरी 2021 को तीन और विमान वायुसेना को मिले थे। भारत को अगले कुछ महीनों में फ्रांस से और राफेल विमान मिल सकते हैं।--
- बनिहाल/जम्मू ।तकनीकी दिक्कत आने के बाद सेना के हेली कॉप्टर को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे। रामबन जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. डी. नित्या ने बताया कि सभी यात्रि सुरक्षित हैं और तकनीकी दिक्कत दूर होने के बाद हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य को रवाना हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों में एक मरीज भी था जिसे उधमपुर स्थित सेना के अस्पताल ले जाया जा रहा था। हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में रामबन की जिला पुलिस लाइन में उतरा। एसएसपी ने कहा, ‘‘श्रीनगर में तैनात 15वीं कोर का एएलएच हेलीकॉप्टर उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के मंसबल से उधमपुर जा रहा था। कुछ तकनीकी खराबी के कारण उसे पूर्वाह्न 10:45 पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा।'' उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे.... दो पायलट, दो तकनीकी स्टाफ और चार यात्री। उन्होंने बताया कि तकनीकी खामी दूर होने के बाद हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य को रवाना हो गया।
- हैदराबाद । दुबई से एक उड़ान से यहां आए यात्रियों के पास से 1.15 करोड़ रुपये के मूल्य का 2.5 किलोग्राम सोना बरामद किया गया तथा उनके खिलाफ सोना तस्करी के पांच अलग-अलग मामले दर्ज किये गए हैं। सीमाशुल्क अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये यात्री सामान में रखे मिक्सर-ग्राइंडर मोटर आदि में सोना छिपाकर ले जा रहे थे।अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया। मामले की जांच जारी है। एक अन्य मामले में सीमाशुल्क अधिकारियों ने सीआईएसएफ के साथ मिलकर एक यात्री के खिलाफ विदेशी मुद्रा की तस्करी का मामला दर्ज किया है, जो मंगलवार को कथित रूप से एक उड़ान के जरिये दुबई रवाना होने का प्रयास कर रहा था। उस व्यक्ति के हैंडबैग में 30,000 अमेरिकी डॉलर मिले हैं। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 21,48,000 रुपये के मूल्य की उस मुद्रा को सीमाशुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है।
- बिजनौर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अवैध संबंध में बाधक बने पति की पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी से कथित तौर पर हत्या करवा दी। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि कोतवाली बिजनौर के गांव नवलपुर बैराज का विष्णु 23 मार्च को घर से गायब था। उन्होंने बताया कि विष्णु के चचेरे भाई आरोपी किरणपाल और विष्णु की पत्नी आरोपी रचना के बीच अवैध संबंध था। सिंह ने बताया कि आरोपी रचना के आरोपी किरणपाल से अवैध रिश्ते का विष्णु विरोध करता था और इस बात को लेकर आरोपी रचना से मारपीट भी करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी किरणपाल और गांव के ही आरोपी अजय ने विष्णु को 23 मार्च को गंगा बैराज के किनारे बुलाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को रेती में दबा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी किरणपाल, अजय और रचना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है।




.jpg)
.jpg)












.jpg)

.jpg)





.jpg)
.jpg)