- Home
- देश
-
इंदौर। इच्छापुर हाईवे पर बस में सवार 11 साल की बच्ची उल्टी करने के लिए खिड़की से बाहर झांकने लगी। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसका सिर उड़ा दिया। मौके पर ही मौत हो गई। हादसा खंडवा के पास हाईवे पर हुआ। 11 वर्षीय तमन्ना ड्राइवर सीट के पीछे बैठी थी। तमन्ना मां व बड़ी बहन के साथ खाला की शादी में बड़वाह जा रही थी। उस वक्त तमन्ना ड्राइवर सीट के पीछे बैठी हुई थी। घटना देशगांव चौकी अंतर्गत रोशिया फाटे के पास हुई। मौके से आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देशगांव चौकी प्रभारी रमेश गवले ने बताया प्रभात सर्विस के नाम से यह बस प्रतिदिन खंडवा से इंदौर चलती है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह खंडवा से निकली। 9 बजे के करीब रोशिया फाटे से पहले कश्मीरी नाले तक पहुंची ही थी कि सामने से आ रहा ट्रक नाले पर बस को क्रॉस कर रहा था। इस बीच वह बस से रगड़ाता हुआ निकला। बस में सवार खंडवा निवासी 11 साल की तमन्ना पिता हैदर ने खिड़की के बाहर सिर निकाला हुआ था जो बस और ट्रक के बीच में आ गया। घटना इतनी भयावह थी कि बालिका का सिर धड़ से अलग हो गया और सिर कटकर सड़क पर जा गिरा। ट्रक को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मृत तमन्ना की चाची ने बताया बड़वाह में तमन्ना की खाला की शादी थी। उसी के लिए परिवार सहित जा रहे थे। दोनों बच्चियों को रोजाना सुबह मोहल्ले में साइकिल चलाने का शौक था। बंगाली कॉलोनी गली नंबर 3 निवासी परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। छोटे से कच्चे मकान में रहकर पिता हैदर कृषि उपज मंडी में हम्माली करते हैं। - बहराइच (उत्तर प्रदेश)। बहराइच जिले के रामगांव क्षेत्र में होली के दिन आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी द्वारा एक साथ फांसी लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया कि धर्मकुंडा गांव निवासी बाबादीन ने सोमवार को पुलिस को सूचित किया कि उनकी बहन गुड्डी का अपने पति रिंकू से सोमवार को होली के दिन किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली। एएसपी ने बताया कि गुड्डी की मृत्यु हो गयी है, जबकि उनके पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रिंकू की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (फाइल फोटो)
- प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में सोमवार की सुबह खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दिनेश द्विवेदी ने बताया कि हंडौर गांव के रहने वाले राम लखन वर्मा (40) पत्नी गायत्री वर्मा (38) के साथ सुबह खेत में सिंचाई करने गये थे तभी हाई वोल्टेज तार उन पर गिर गया, जिससे करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। द्विवेदी ने बताया कि किसान दंपति को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। (फाइल फोटो)
- जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्थर से हमला कर अपनी पत्नी और नाबालिग पुत्र की हत्या कर दी।पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना अमरवासी गांव की है जहां बीती रात आरोपी छैलबिहारी मीणा (45) का अपनी पत्नी शिमला देवी (43) के साथ विवाद हो गया था। थानाधिकारी मोहम्मद इमरान ने बताया कि आवेश में आकर आरोपी मीणा ने अपनी पत्नी पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपी ने अपने 10 साल के नाबालिग पुत्र राहुल की भी पत्थर मार पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
- नासिक। अलायंस एयर के नासिक से हैदराबाद जाने वाले विमान में बम होने की अफवाह फैलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शनिवार को विमान के उड़ान भरने से कुछ ही देर पहले फोन करके पुलिस से कहा कि विमान में बम रखा है। यह बात बाद में अफवाह साबित हुई। इसके कारण विमान के परिचालन में देर हुई।पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ऐसा आरोप है कि व्यक्ति को विमान में सीट नहीं मिली थी, इसलिए उसने यह फोन किया। विमान को महाराष्ट्र में हवाईअड्डे से शनिवार रात आठ बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरनी थी। डिंडोरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के उड़ान भरने से करीब 20 मिनट पहले, नासिक ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि विमान में एक बम रखा है, जिसके बाद यात्रियों को विमान से उतारा गया। अधिकारी ने बताया कि एक पुलिस दल और बम का पता लगाने एवं उसे निष्क्रिय करने वाले दस्ते को वहां भेजा गया। उन्होंने विमान की जांच की, लेकिन कोई बम या कोई संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली। उन्होंने बताया इसके बाद विमान ने रविवार तड़के उड़ान भरी।पुलिस ने इस मामले में आंध्रप्रदेश में काकीनाडा के इंजीनियर पेब्बीनेडी विरेश वेंकैंट नारायण मूर्ति (33) को गिरफ्तार किया है, जिसने हैदराबाद जाने के लिए विमान का टिकट लिया था। वह जब हवाईअड्डे पहुंचा तो कर्मियों ने उससे दूसरा टिकट लेने को कहा क्योंकि उसकी टिकट की पीएनआर स्थिति अद्यतन नहीं हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने तत्काल घर जाना चाहता था, उसने विमानन कंपनी के कर्मियों से बहस की। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति बाद में हवाईअड्डे से बाहर चला गया और उसने बम होने की अफवाह फैलाने वाला फोन किया क्योंकि वह विमानन कंपनी से खफा था। पुलिस ने हवाईअड्डे की सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें आरोपी को विमानन कंपनी के कर्मियों से बात करते देखा गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बाद में उसके मोबाइल फोन से उसका पता चलाया और उसे नासिक शहर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (फाइल फोटो)
- इंदौर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इंदौर में वैक्सीनेशन भी तेजी से जारी है। शनिवार को 107 साल के बुजुर्ग वैक्सीन की पहली डोज लेने के लिए टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। इसे देख वहां मौजूद कर्मचारी काफी खुश नजर आए। एमपी में वैक्सीन लेने वाले लोगों में यह सबसे अधिक उम्र की है। 107 साल की कृष्णादास वैष्णव, कर्म नगर में रहते हैं। वह संगम नगरी स्थित टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचे थे।कृष्णादास वैष्णव एक अधिकारी की मदद से टीकाकरण केंद्र तक पहुंचे थे। टीका केंद्र लाने के लिए वैष्णव के घर खुद अधिकारी गए थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कृष्णदास को वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद वहां विश्वास के लिए ताली बजाई है। जिला प्रशासन के अधिकारी डॉ तरुण गुप्ता ने बताया कि 107 साल के कृष्ण वैष्णव ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली है। वह एमपी में टीका लेने वाले लोगों में उनकी उम्र सबसे अधिक है।कृष्ण वैष्णव के पोते बृजमोहन वैष्णव ने कहा कि उन्हें इस उम्र में भी कोई बीमारी नहीं है। वह आज भी मिठाई खाते हैं और सब कुछ सामान्य तरीके से करते हैं। सुबह चार बजे उठ जाते हैं और प्रार्थना करते हैं। कर्म नगर स्थित घर में तीन पीढ़ी के लोग रहते हैं। कृष्णदास वैष्णव खुद भी आयुर्वेदिक वैद्य हैं। वह बीमार लोगों का इलाज भी करते हैं। बृजमोहन ने कहा कि वह उज्जैन में दिगबंर अखाड़ा में महंत के रूप में रहे हैं। अभी भी भागवता कथा में जाते हैं, यह उनके परिवार का पेशा है।उनके पोते ने कहा कि वह अब कथा पाठ नहीं करते हैं, लेकिन हर जगह जाते हैं क्योंकि वह धार्मिक व्यक्ति हैं। प्रतिदिन सुबह में योग करते हैं, जिससे वह तंदुरुस्त और बीमारी से मुक्त हैं। वहीं, कृष्णदास वैष्णव ने टीका लेने के बाद लोगों से अपील की है कि इस महामारी के लिए कोई दवा नहीं है, ऐसे में सभी लोग टीका लगवाएं।
- नई दिल्ली। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लेह-मनाली राजमार्ग रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया है। हिमाचल और लद्दाख के बीच सीमा बिंदु सरचू में आयोजित एक समारोह में लेह के कार्यकारी पार्षद स्टॉनजिन चॉशफेल, सीमा सडक संगठन हिमांक और दीपक परियोजना के मुख्य अभियन्ता ब्रिगेडियर अरविंदर सिंह और मुख्य अभियन्ता ब्रिगेडियर एम एस बाघी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर यातायात के लिए सड़क का उद्घाटन किया।लेह-मनाली सड़क मार्ग पिछले साल 18 मई को खोला गया था और इसे पांच दिसम्बर को बंद कर दिया गया। सर्दियों के लगभग चार महीने के अंतराल के बात इसे आज फिर खोला गया और इसके साथ ही लद्दाख सड़क मार्ग के जरिये पूरी दुनिया से फिर जुड़ गया। इस चार सौ 28 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को चालू रखना सीमा सड़क संगठन के इंजीनियरों और हिमांक तथा दीपक परियोजना के कार्यबल के लिए अपने आप में एक चुनौती है।
- फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। फतेहपुर जिले के हथगाम क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी के कोतला घाट पर स्नान करने गये तीन युवक डूब गए। उनमें से एक की मौत हो गयी तथा अन्य अन्य को ग्रामीणों ने बचा लिया।पुलिस ने बताया कि हथगाम थाना क्षेत्र के सरांय साबा गांव का रहने वाला अतुल यादव (22) अपने साथी रवि (19) और अरविंद (24) के साथ फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर में गंगा नदी के कोतला घाट पर स्नान करने गया था। उन्होंने बताया कि गहरे पानी में चले जाने पर अतुल डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए उसके साथी रवि और अरविंद भी गहरे पानी में उतर गये, मगर वे भी डूबने लगे। शोर-शराबा सुनकर कुछ दूरी पर स्नान कर रहे ग्रामीणों ने रवि और अरविंद को बचा लिया, लेकिन अतुल (22) की डूबने से मौत हो गयी। अतुल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
- कोटा (राजस्थान)। राजस्थान में कोटा जिले में रविवार को कलियाखेड़ी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कोटा जिले के दारा कस्बे के निवासी ताराचंद गोचर (50), बूंदी जिले के लखेरी इलाके के निवासी मनीष कुमार गोचर (20) और अजय गोचर (20) के रूप में हुई है। लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला ने इन व्यक्तियों की मौत सड़क दुर्घटना में होने पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंदाना थाने के प्रभारी महेश करवाल ने बताया कि ताराचंद गोचर और उनके रिश्तेदार मनीष और अजय मोटरसाइकिल से डारा नगर जा रहे थे तभी उनकी मोटरसाइकिल को कोटा-झालावाड़ मार्ग पर दोपहर के समय ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि शव परिजनों को सौंप दिये गए हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त करने के साथ ही उसके चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। (फाइल फोटो)
- बिहार शरीफ (बिहार)। नालन्दा जिला के तेल्हाड़ा थाना के समीप रविवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रक के सड़क किनारे मौजूद दुकानों से टकरा जाने से घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि इस हादसे में कई अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए।हिलसा पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण मुरारी शरण ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि आक्रोशित लोगों ने उक्त ट्रक में आग लगा दी है और उनके द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे में जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल और निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।
- नयी दिल्ली । भारत और अमेरिका ने पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में रविवार को दो दिवसीय नौसेना अभ्यास शुरू किया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा एवं सैन्य साझेदारी को प्रदर्शित करता है। अधिकारियों ने बताया कि ‘पासेक्स' अभ्यास में भारतीय नौसेना ने अपने युद्ध पोत शिवालिक और लंबी दूरी तक समुद्री गश्त करने वाले विमान पी8आई को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि अभ्यास में अमेरिकी नौसेना का प्रतिनिधित्व यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट ‘कैरियर स्ट्राइक ग्रुप' कर रहा है। कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, नैसेना का एक बड़ा बेड़ा होता है, जिसमें एक विमानवाहक पोत के अलावा कई विध्वंसक पोत एवं नौकाएं तथा अन्य जहाज शामिल होते हैं। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यास में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों को भी शामिल किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास रविवार को शुरू हुआ और यह सोमवार को संपन्न हो जाएगा। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की भारत यात्रा के करीब हफ्ते भर बाद यह अभ्यास हो रहा है।
- कठुआ/डोडा । जम्मू कश्मीर के कठुआ और डोडा जिले में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कठुआ में एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कठुआ के मुठी मोड़ में हुए हादसे में मारे गए व्यक्तियों की पहचान पांचू दीन (23) और लियाकत अली (19) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि डोडा में एक वाहन पहाड़ी से चेनाब नदी में गिर गया, जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति लापता हो गया।
- अमरावती। आंध्र प्रदेश के श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर जिले में एक टैम्पो खड़ी हुई लॉरी से रविवार को टकरा गया। इस घटना में टैम्पो सवार आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित तमिलनाडु के थे और वे आंध्र प्रदेश में श्रीसैलम की तीर्थयात्रा से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि सात घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। पुलिस को शक है कि हादसे का कारण घना कोहरा हो सकता है।
- हरिद्वार। हरिद्वार के साधु इस साल कोविड-19 महामारी के कारण एक दूसरे को स्पर्श किए बिना और रंगों का इस्तेमाल किए बिना होली का पर्व मनाएंगे। एक दूसरे को रंग लगाने की परंपरा से अलग हटकर 13 अखाड़ों के साधु सोमवार को फूलों से होली खेलेंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा, कोरोना वायरस को देखते हुए यह सांकेतिक होली होगी जिसमें रंगों की बजाय फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा। गिरी ने लोगों से भी सादे तरीके से होली मनाने का आग्रह किया।-File photo
- मछलीपट्टनम । आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में रविवार को एक गांव के पास तेज गति से आ रहे एक ऑटो रिक्शा ने एक ऑटो टिपर को टक्कर मार दी जिससे तीन खेतिहर मजदूरों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 12 मजदूर खेत की तरफ जा रहे थे, जब यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि नौ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। पुलिस ने कहा कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
- पुणे। महाराष्ट्र के वाई शहर में एक विद्यालय ने सूख चुके ‘सिल्वर ओक' पेड़ के ठूंठ को उखाड़ने के बजाय उसे छह फुट की पेंसिल में तब्दील कर एक कलात्मक स्वरूप दिया है। हालांकि, सतारा के वाई शहर में शैक्षणिक संस्थान कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बंद हैं, लेकिन अब द्रविड़ हाईस्कूल के आसपास के लोग इस कलात्मक कृति को निहारने के लिए आ रहे हैं जो विद्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थित है। डेक्कन एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित विद्यालय ने पेड़ के ठूंठ को छह फुट की पेंसिल का कलात्मक स्वरूप देने के लिए एक बढ़ई की मदद ली। पेंसिल, केंद्र सरकार के सर्व शिक्षा अभियान का प्रतीक चिह्न है। विद्यालय के प्राचार्य नागेश मोने ने कहा, ‘‘ हमारे यहां एक पुराना सिल्वर ओक पेड़ था, जो कई वर्षों से सूखा पड़ा था और चूंकि यह स्कूल के प्रवेश द्वार पर था, इसलिए यह यह स्कूल भवन के लिए खतरा पैदा कर सकता था, क्योंकि वह कभी भी गिर सकता था।'' मोने ने इस सूखे पड़े को यहां से काटकर हटाने के लिए शुरू में कुछ लकड़हारे को बुलाया था।प्राचार्य ने कहा, चूंकि इस काम पर खर्चा बहुत ज्यादा था, इसलिए हमने कुछ नया करने के बारे में सोचा। '' फिर उन्होंने विद्यालय में पहले कोई काम कर चुके एक बढ़ई को बुलाया और उससे पूछा कि क्या इस पेंसिल का आकार दिया जा सकात है क्योंकि इसका ठूंठ सीधा है। मोने ने कहा, ‘ बढ़ई को इसे पेंसिल का आकार देने में पांच-छह दिन लगे।
- शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) । शाहजहांपुर जिले में होली पर निकलने वाले परंपरागत जुलूस के मुख्य केंद्र यानी ‘लाट साहब' इस बार त्वरित कार्य बल (आरएएफ) और प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। एक बार फिर कोविड-19 के साए में निकाले जा रहे इस जुलूस के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसमें भाग लेने वालों को हर हाल में कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने रविवार को बताया कि कोतवाली तथा सदर बाजार क्षेत्र में जहां से भी ‘लाट साहब' का जुलूस निकलेगा, वहां के मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले लगभग 40 छोटे मार्गों को अवरोधक लगाकर बंद कर दिया गया है तथा कुछ मार्गों पर यातायात का रास्ता भी बदला गया है। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर में निकलने वाले ‘लाट साहब' के जुलूस में ‘लाट साहब' बनाए जाने वाले व्यक्ति को होरियारे (होली खेलने वाले लोग) परंपरागत रूप से जूते मारते हैं। इस बार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा और खुफिया तंत्र भी हर गतिविधि पर नजर रखेगा। आनंद ने बताया कि इस बार ‘लाट साहब' को आरएएफ तथा पीएसी के जवानों के सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। उनके साथ दो अपर पुलिस अधीक्षक समेत 1,500 पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चार ड्रोन कैमरों तथा रास्ते में जगह-जगह लगे खंभों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे जुलूस की निगरानी की जाएगी। इस बीच, आयोजन समिति के एक सदस्य ने रविवार को बताया कि इस बार दिल्ली के बजाए मुरादाबाद से ‘लाट साहब' को बुलाया गया है। ‘लाट साहब' बनाए जाने वाले व्यक्ति को एक निश्चित धनराशि तो दी ही जाती है, साथ ही उस व्यक्ति को आयोजन समिति के सदस्य भी इनाम के तौर पर हजारों रुपए देते हैं। उन्होंने बताया कि यह ‘लाट साहब' सोमवार को होली के दिन सुबह आठ बजे बैलगाड़ी रूपी 'सिंहासन' पर बैठ जाएंगे। उनकी पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरे एवं हाथ पर कालिख लगाई जाती है तथा हेलमेट पहनाया जाता है। जुलूस के पूरे मार्ग पर होरियारे ‘लाट साहब' की जय', ‘होलिका माता की जय' बोलते हुए ‘लाट साहब' को जूते मारते हैं। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर विकास खुराना ने ‘लाट साहब' के जुलूस की परंपरा के बारे में बताया कि शाहजहांपुर शहर की स्थापना करने वाले नवाब बहादुर खान के वंश के आखिरी शासक नवाब अब्दुल्ला खान पारिवारिक लड़ाई के चलते फर्रुखाबाद चले गए और वर्ष 1729 में 21 वर्ष की आयु में वापस शाहजहांपुर आए। उन्होंने बताया कि नवाब हिंदू मुसलमानों के बड़े प्रिय थे। एक बार होली का त्यौहार हुआ, तब दोनों समुदायों के लोग उनसे मिलने के लिए घर के बाहर खड़े हो गए और जब नवाब साहब बाहर आए तब लोगों ने होली खेली। बाद में नवाब को ऊंट पर बैठाकर शहर का एक चक्कर लगाया गया। इसके बाद से यह परंपरा बन गई। खुराना ने बताया कि शुरुआत में सद्भावनापूर्ण रूप से मनाई जाती रही इस परंपरा का स्वरूप बाद में बिगड़ता चला गया और ‘लाट साहब' को जूते मारने का रिवाज शुरू कर दिया गया। इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई गई और मामला अदालत में भी पहुंचा लेकिन अदालत ने इसे पुरानी परंपरा बताते हुए इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।-File photo
- नई दिल्ली। भारत में बने कोविड के टीकों की पहली खेप आज डेनमार्क पहुंच गई। दो लाख खुराकों की ये खेप कल भारत से रवाना की गई थी। संयुक्त राष्ट्र शांति कार्यों के उप-महासचिव जीन-पियरे लैक्रोइक्स ने इसके लिए भारत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उदार सहायता शांति सेना के कर्मियों के लिए भेजी गई है जिससे वे लोगों की जान बचाने का काम और सुरक्षित ढंग से कर सकेंगे।संयुक्त राष्ट्र संचालन समर्थन विभाग के उप-महासचिव अतुल खरे ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सहायता से संयुक्त राष्ट्र सैनिकों को कठिन परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी।
- -छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण की दर 6.79 प्रतिशतनई दिल्ली। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 5.04 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।महाराष्ट्र के अलावा, जिन अन्य सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर हैं, वे हैं- चंडीगढ़ (11.85 प्रतिशत), पंजाब (8.45 प्रतिशत), गोवा (7.03 प्रतिशत), पुदुचेरी (6.85 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (6.79 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (6.65 प्रतिशत) और हरियाणा (5.41 प्रतिशत)। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जांच के मामले में, 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर जांच की संख्या राष्ट्रीय औसत (1,74,602) की तुलना में कम है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत भर में अब तक की गई कोविड-19 जांच की कुल संख्या बढ़कर 24 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि कुल संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। देश का कुल टीकाकरण रविवार को छह करोड़ को पार कर गया है।आज सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, 9 लाख 85 हजार18 सत्रों के माध्यम से 62 लाख 69 हजार 782 टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा, ''सात राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में कोविड के अधिक दैनिक नए मामले आए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में आए कुल दैनिक नए मामलों का 81.46 प्रतिशत मामले इन राज्यों में आए हैं। देश में एक दिन में 62 हजार 714 दैनिक नए मामले सामने आए।'' पिछले 24 घंटों में आए कुल नए मामलों में से 84.74 प्रतिशत मामले आठ राज्यों से सामने आए हैं।महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35 हजार 726 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 3,162 मामले आए हैं जबकि कर्नाटक में 2 हजार 886 नए मामले आए हैं। चौदह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड -19 से कोई भी मौत नहीं हुई है। ये हैं राजस्थान, आंध्र प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, लद्दाख, दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश।
- नयी दिल्ली। पोत, पत्तन मंत्रालय प्रकाश स्तंभों को पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील करने पर काम कर रहा है और कभी जहाजों को दिशा दिखाने वाले ये संकेत स्थल अब उस इलाके का इतिहास बताएंगे। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमारे नौवहन प्रकाश स्तंभ (लाइट हाउस) देश की विरासत हैं। हर लाइट हाउस का अपना एक इतिहास है। ऐसे में पर्यटन स्थल के रूप में इनका विकास करने का प्रस्ताव किया गया है।'' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रविवार को ‘मन की बात' कार्यक्रम में इस बारे में उल्लेख किया।पोत, पत्तन मंत्री मनसुख मांडविया ने मंत्रालय को इस प्रस्ताव पर विचार करने को कहा था कि क्या ‘लाइट हाउस' को धरोहर स्थल और पर्यटन के उद्देश्य से विकसित किया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव को कार्यरूप देते हुए देश के प्रमुख ‘लाइट हाउसों' का सर्वेक्षण कराया गया और इस बात पर ध्यान दिया गया कि इनमें से कहां पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘‘ पूरे देश में 195 लाइट हाउस का सर्वेक्षण कराया गया और इनमें से 71 को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है।'' मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात' में कहा कि लाइट हाउस पर्यटन के लिहाज से विशिष्ट होते हैं और अपनी भव्य संरचनाओं के कारण ये हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत में भी 71 लाइट हाउस चिह्नित किए गए हैं जिन्हें उनकी क्षमताओं के मुताबिक संग्रहालय और थिएटर सहित विभिन्न सुविधाओं से लैस किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पोत, पत्तन मंत्री ने इस उद्देश्य के लिए ‘रुचि पत्र' (ईओआई) तैयार करने को कहा है। दरअसल, लोकसभा ने हाल ही में ‘नौचालन के लिए सामुद्रिक सहायता विधेयक 2021' को मंजूरी दी है। इसके माध्यम से प्रकाश स्तंभ अधिनियम 1927 से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित किया जा रहा है। इस विधेयक के कानून का स्वरूप लेने के बाद प्रकाश स्तंभों के स्थान पर कानूनी रूप से नौचालन के संबंध में समुद्री सहायता के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का और बेहतर ढंग से उपयोग किया जा सकेगा। पोत, पत्तन मंत्रालय का मानना है कि आधुनिक प्रौद्योगिकी आने से इन ‘लाइट हाउस' के प्रयोग में नहीं आने के कारण इनका पर्यटन के दृष्टिकोण से विकास किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बेहतर स्थानों पर स्थित हैं। इनके अगल-बगल हरियाली और समुद्र तट हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘इन स्थानों के नौवहन इतिहास की भी जानकारी दी जाएगी।''मसलन, महाराष्ट्र में कान्होजी द्वीप पर 125 साल पुराना लाइट हाउस है। यहां पर किला भी है और शिवाजी महाराज के समय की तोप भी लगी हुई है। देश के कुछ प्रमुख लाइट हाउसों में तमिलनाडु स्थित ‘मनपैड' शामिल है जो तुतीकोरिन से 60 किलोमीटर दूर है। इसी प्रकार से, केरल स्थित कोवलम का ‘लाइट हाउस' भी है जो तिरुवनंतपुरम से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सबसे प्राचीन ‘लाइट हाउसों' मे से एक है। पुडुचेरी में भी ऐतिहासिक ‘लाइट हाउस' है जो काफी पुराना है।कर्नाटक के उडुपी शहर से 12 किलोमीटर दूर मुलूर नामक एक छोटे से गांव में भी एक ‘लाइट हाउस' स्थित है। गुजरात के शहर द्वारका के ‘रुपेन क्रीक' में लाइट हाउस का निर्माण 19 वीं शताब्दी में हुआ था।
-
अहमदाबाद। अहमदाबाद में एक परिवार के सात सदस्यों को आनुवांशिक रोग के चलते सर्जरी करानी पड़ी। इस मामले में हैरानी की बात यह रही कि सभी सात लोगों की सर्जरी एक ही दिन, एक साथ की गई। बताया जा रहा है कि भावनगर के एक परिवार में मोटापे की आनुवांशिक बीमारी थी, जिसके चलते उन्हें काफी समस्याएं झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में बैरियाट्रिक सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में एक काबिल डॉक्टर ने उन सबकी जिन्दगी को एक और मौका दिया है।
डॉ. महेंद्र नरवारिया ने बताया कि भावनगर के रहने वाले मुख्तार भाई अपने परिवार के सात अन्य सदस्यों में मोटापे की बीमारी को लेकर परेशान रहते थे। जिसकी वजह से वे सभी डायबिटीज व लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से घिर गए। ऐसे में उन्होंने सर्जरी कराने की ठानी। उन्होंने शहर के नामी डॉ. महेंद्र नरवारिया से मुलाक़ात की, तो उन्होंने बताया कि इसके लिए बैरियाट्रिक सर्जरी करानी होगी। इसके बाद नामी बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. महेंद्र एक ही दिन में नयी तकनीकी के दम पर सात लोगों की सर्जरी कर दी।
माना जा रहा है कि यह शायद देश का ऐसा पहले मामला है जहां एक ही अस्पताल में एक ही परिवार के सात सदस्यों की बैरियाट्रिक सर्जरी 24 घंटे के भीतर की गई हो। यह सर्जरी 19 मार्च को अहमदाबाद में स्थित एशियन बैरियाट्रिक्स अस्पताल में की गई थी। बताया जा रहा है कि सभी लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब वे सब स्वस्थ हैं।
डॉ. महेंद्र नरवारिया ने इस केस पर बात करते हुए कहा कि एक ही परिवार के सात सदस्यों की बैरियाट्रिक सर्जरी अभूतपूर्व घटना है और यह संभवत: इस तरह अपने आप में एक अनूठा मामला है। उन्होंने कहा कि पहले इस प्रक्रिया में दो से ढाई घंटे लगते थे पर अब यह सर्जरी 30 से 40 मिनट में पूरी हो जाती है। साथ ही मरीज अपनी क्षमता के अनुसार, तीन से चार दिन में स्वस्थ हो जाता है। -
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत से एक प्रताडऩा का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति की आदतों से तंग आकर फिनाइल पी लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने घटना से पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर बताया था कि वह अपनी प्रेमिका के साथ है। साथ ही उसने अपनी प्रेमिका के साथ की अंतरंग तस्वीरें व वीडियो भी भेजी थी। अब पत्नी ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला सूरत के अडाजण के रेवानगर का है। यहाँ पर पीडि़ता अपने आरोपी पति मनोज के साथ रहती है। पीडि़ता ने करीब 11 साल पहले मनोज से लव मैरिज की थी। वह पेशे से केबल का छोटा कारोबारी है। पीडि़ता मायका में है। साथ ही उन दोनों के एक बेटा व बेटी भी है। पिछले दिनों ही उसे पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध हैं। जिसको लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था और आरोपी मनोज ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद आरोपी मनोज व उसकी प्रेमिका उसे हर तरह से परेशान करने लगे। ऐसे में वह तंग आकर अपने मायके चली गई। इसी बीच आरोपी मनोज ने अपनी पत्नी के मोबाइल वीडियो कॉल की और उसे बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ है। साथ ही उसने अपनी पत्नी को प्रेमिका के साथ की कुछ अंतरंग फोटो व वीडियो भेजे। जिसे देखकर पत्नी परेशान हो गई और उसने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन हालत खऱाब होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान बच गई।
इस प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने बताया है कि अब इस मामले में पीडि़ता ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले में जांच कराई जा रही है।-File photo
-
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में होली के दिन यातायात नियम तोड़ने वालों और सड़क पर हुडदंग करने वालों से ट्रैफिक पुलिस सख्ती से निपटेगी। ऐसे लोगों को रोकने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात की जाएंगी। स्थानीय पुलिस के साथ वाहन जब्त करने और जुर्माने की कार्रवाई होगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त आयुक्त (ऑपरेशन) मीनू चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली सरकार के निर्देशों का पालन करें। सार्वजनिक जगहों पर भीड़ एकत्रित न करें। मास्क पहनें और संक्रमण से बचाव के उपाए अपनाएं। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, शराब पीकर, तेज गति में, लापरवाही से वाहन चलाने, लालबत्ती तोड़ने, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिग के वाहन चलाने, हेलमेट नहीं पहनने और वाहन पर स्टंट करने वालों पर विशेष नजर रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
होली के दिन दोपहर दो बजे से चलेंगी बसें
होली वाले दिन सुबह के समय डीटीसी बसों की सेवा निलंबित रहेगी। दोपहर दो बजे से जरूरत के हिसाब से डीटीसी बसों का दिल्ली-एनसीआर में चुनिंदा रूट पर परिचालन किया जाएगा। डीटीसी के अनुसार उस दिन यात्रियों का आवागमन काफी कम रहता है। इसी के मद्देनजर 898 बसों को दोपहर बाद सड़कों पर उतारा जाएगा। बस संबंधी जानकारी के लिए यात्री डीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 1800118181 और 41400400 पर सूचना प्राप्त कर सकते हैं। डीटीसी की बेड़े में 3760 बसें बताई जाती हैं। -
32 साल की दूसरी बेटी ने हाथ की नस काटी, हालत गंभीर
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर के धोबी तलाई क्षेत्र में रविवार की सुबह काफी भयावह रही। यहां एक पिता ने अपनी शादीशुदा एक बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी। वहीं, 32 साल की दूसरी बेटी ने भी हाथ की नसें काटकर सुसाइड की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिवार ने ऐसा क्यों किया? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है।
पुलिस ने बताया कि धोबी तलाई में रहने वाले शौकत ने अपनी बेटी जोनिया (35) के साथ जहर खा लिया था। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं दूसरी बेटी बबली (32) ने अपने हाथ की नसें काट ली थी। उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि रविवार की सुबह जब शौकत का घर नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया। अंदर शौकत और उसकी बेटी जोनिया का शव था, जबकि एक अन्य बेटी के हाथ से खून बह रहा था। उसने अपने हाथ की नसें काट ली थीं। उसे गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बाप-बेटी का शव मोर्चरी में रखा गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा।
पुलिस ने बताया कि दोनों बेटियां विवाहित थीं। जोनिया का ससुराल सीकर था जबकि बबली का डीडवाना। बताया जा रहा है कि दोनों बेटियां शादी के बाद से ही ससुराल नहीं गई थीं। दोनों अपने पीहर में ही पिता के साथ रह रही थीं। धोबीधोरा क्षेत्र में इस घटना के बाद से लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि अचानक इस तरह शौकत कैसे आत्महत्या कर सकता है। -
सवाई माधोपुर। राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर मे रविवार तड़के सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जिन्हें तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी पिकअप चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला। जिसकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाई गई है। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना लालसोट कोटा हाइवे पर रसूलपुरा गांव के पास की है। जहां प्रेमराज गुर्जर और गंगासहाय बाइक पर सवार होकर अपने गांव तितलाई जा रहे थे। इस दौरान लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे एककी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के शव फिलहाल सवाई माधोपुर की मोर्चरी में रखे गए हैं। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही परिजनों की भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके से भाग पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसका रिम, टायर और शॉकर्स अलग हो गए। जिसके हिस्से सड़क पर अलग-अलग जगह बिखर गए।





.jpg)



.jpg)








.jpg)
.jpg)






.jpg)
.jpg)