- Home
- देश
- ठाणे। महाराष्ट्र के भिवंडी में शनिवार को पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 1.74 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य के गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किये।नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर तड़के पुलिस ने दापोडा में एक गोदाम पर छापा मारा और उसके परिसर में खड़े एक कंटेनर ट्रक से गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किये। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक अमीन इलियास खान (26) को गिरफ्तार किया है और ट्रक एवं गोदाम के मालिक की तलाश की जा रही है। इस गोदाम में प्रतिबंधित सामग्री रखी जाती थी। पुलिस ने इस सिलसिले में भादंसं की संबंधित धाराओं तथा खाद्य एवं दवा प्रशासन विनियम के तहत मामला दर्ज किया है और पता लगाने में जुटी है कि ये चीजें कहां से लायी गयी थीं और कहां पहुंचाई जा रही थीं ।-
-
हैदराबाद। कहा जाता है कि महिलाएं कुछ भी कर लेती हैं। लेकिन ये लाइन कुछ अधूरी सी लगती है। क्योंकि महिलाएं वो सबकुछ कर सकती हैं जिस पर अभी तक केवल पुरुषों का आधिपत्य माना जाता था। तेलंगाना की पहली महिला लाइन मैन बनकर 20 वर्षीय युवती ने ये साबित कर दिया है कि कुछ भी असंभव नही है।
बाबुरी सिरिशा नाम की इस युवती ने दूसरी अन्य लड़कियों के साथ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और तेलंगाना दक्षिणी पॉवर कॉरपोरेशन के महिलाओं के प्रति लिंगभेद वाले नियम को चुनौती दी। जिसमे उन्होने कहा कि लाइनमैन की पोस्ट के लिए लड़कियों को भी समान अवसर मिलना चाहिए। तेलंगाना के बिजली विभाग में लाइनमैन की पोस्ट के लिए जो भर्ती निकाली थी उसमे साफ तौर पर महिलाओं को वर्जित किया गया था। नियम में लिखा गया था कि महिलाओं को अठ्ठारह फिट ऊंचे बिजली के खंभों पर चढऩे में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
लेकिन अथॉरिटी के इस बैन को महिलाओं ने हटाने को कहा। सिरिशा ने इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई की पढा़ई पूरी की थी। जिसके बाद उनके साथ आठ अन्य लड़कियों ने इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया था। 20 वर्षीय सिरिशा ने इस पोस्ट के लिए परीक्षा को पास किया। इसके साथ ही बिजली पर चढऩे की परीक्षा भी पास की। जिसके साथ ही वो तेलंगाना की पहली महिला लाइन वुमन बनीं।
- नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर अस्पताल के एक सफाई कर्मी मनीष कुमार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की उपस्थिति में कोविड -19 का पहला टीका लगाया गया। इसके साथ ही मनीष देश की राजधानी में टीका लगवाने वाले पहले शख्स बन गए।एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को भी टीका लगाया गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दोनों टीके- भारत बायोटेक के स्वदेशी कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड, इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक 'संजीवनी' हैं।टीका अभियान की शुरुआत के बाद हर्षवर्धन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "ये टीके महामारी के खिलाफ लड़ाई में हमारी 'संजीवनी' हैं। हमने पोलियो के खिलाफ लड़ाई जीती है और अब हम कोविड के खिलाफ युद्ध जीतने के निर्णायक चरण में पहुंच गए हैं। मैं इस अवसर पर सभी फ्रंटलाइन कर्मियों को बधाई देता हूं।" सरकार के अनुसार, लगभग एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारियों और दो करोड़ फ्रंटलाइन कर्मियों को पहले टीके लगाए जाएंगे, उसके बाद 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को और फिर 50 साल से कम उम्र के मरीजों को टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कर्मियों के टीकाकरण की लागत केंद्र सरकार वहन करेगी।
- नई दिल्ली। दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग ने केंद्र सरकार के कार्यालयों में दिव्यांगजनों के लिए तीन हजार 566 पदों की अधिसूचना जारी की है।सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने कहा है कि इनमें एक हजार 46 पद समूह क, पांच सौ 15 पद समूह ख, एक हजार सात सौ 24 पद समूह ग और 281 पद समूह घ से संबंधित हैं। ये पद बौनों, एसिड हमला पीडि़तों, मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी, मंदबुद्धि, बौद्धिक दिव्यांगता, विशेष शिक्षण दिव्यांगता, मानसिक रूग्णता और एक से अधिक अक्षमताओं से पीडि़तों के लिए रखे गए हैं।केंद्रीय मंत्रालय, विभाग, स्वायत निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इसमें कुछ अन्य श्रेणियां भी जोड़ सकते हैं। इस अधिसूचना से सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगजनों का रोजगार बढ़ेगा।
- चेन्नई। मक्कल नीधि मईयम प्रमुख अभिनेता कमल हासन ने शुक्रवार को बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने उनकी पार्टी को टॉर्च चुनाव चिन्ह दिया है।ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, हमें तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर चुनाव चिन्ह टॉर्च मिला है। कमल हासन की पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव भी टॉर्च चिन्ह पर लड़ी थी और उसे 3.77 प्रतिशत वोट मिले थे।राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।---
- रांची। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी में तीन जनवरी को मिली सिर कटी महिला की लाश के सिर को तलाशने के बाद आखिरकार पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने शुक्रवार की रात एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान शेख बिलाल के रूप में हुई है जिसे एक गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।गौरतलब है कि 3 जनवरी को रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत साईनाथ यूनिवर्सिटी के पीछे जीराबार टोले परसागदा में अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। इस संदर्भ में ओरमांझी थाना में मामला दर्ज किया गया है। बाद में 12 जनवरी को महिला का सर मुख्य आरोपी शेख बिलाल के खेत से बरामद किया गया था।
- मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जाने-माने कारोबारी कमल मोरारका का मुंबई में शुक्रवार शाम निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। वह 74 वर्ष के थे।राजस्थान में नवलगढ़ से विधायक राजकुमार शर्मा ने ट्वीट कर राज्यसभा के पूर्व सदस्य के निधन की खबर दी। मोरारका 1990-91 में चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। वह जनता दल (सेकुलर) के टिकट पर राजस्थान से 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। शर्मा ने ट्वीट किया, "पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नवलगढ़ के मशहूर उद्योगपति, श्री कमल मोरारका जी के निधन से स्तब्ध हूं। हम सभी के लिए यह अपूरणीय क्षति है।" उन्होंने कहा, " परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"मोरारका का जन्म 18 जून 1946 को पारंपरिक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। मोरारका एक जाने-माने उद्योगपति भी थे। वह मोरारका ऑर्गेनिक के प्रमुख थे। वह 2012 से समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रमुख थे। मोरारका की दिलचस्पी खेलों में भी रही और वह बीसीसीआई तथा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे।इंडियन एक्सप्रेस समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयनका ने कहा कि वह मोरारका के निधन से काफी दुखी हैं। गोयनका ने कहा, ''उन जैसे लोगों को जान कर कृतज्ञ हूं...उन्होंने भारतीय मूल्यों के साथ अनुकरणीय जीवन जिया और वह चिरयुवा एवं उत्सुकता से भरे थे। भारत को उनकी गर्मजोशी की कमी खलेगी।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों को केवडिया से जोडऩे वाली आठ रेलगाडियों को रवाना करेंगे। ये रेलगाडियां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से सीधे सम्पर्क सुविधा प्रदान करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री गुजरात में रेलवे क्षेत्र से संबंधित कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और रेलमंत्री पीयूष गोयल भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।प्रधानमंत्री दाभोई-चंदोद को ब्रॉड गेज रेलवे लाइन में बदलने, चंदोद-केवडिया नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन, नव विद्युतीकृत प्रतापनगर-केवडिया खंड और दाभोई, चंदोद और केवडिया के नवनिर्मित रेलवे स्टेशनों के भवनों का उद्घाटन करेंगे। यह स्टेशन स्थानीय विशेषताओं को दर्शाएंगे तथा इन्हें आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ सुरूचीपूर्ण तरीके से बनाया गया है। केवडिय़ा रेलवे स्टेशन पर्यावरण अनुकूल भवन का सर्टिफिकेट प्राप्त भारत का पहला स्टेशन है।
- नई दिल्ली।. केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली में नौवें दौर की वार्ता हुई। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वार्ता के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शुक्रवार की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। उन्होंने कहा कि अगले दौर की बैठक 19 जनवरी को होगी।कृषि मंत्री ने बताया कि आज की वार्ता सद्भावपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने इस मुद्दे पर जल्द ही आम सहमति बनने की आशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसान संगठनों को ठोस प्रस्ताव तैयार करने के लिए एक अनौपचारिक ग्रुप गठित करने का सुझाव दिया गया है ताकि इन प्रस्तावों पर अगले दौर की वार्ता में चर्चा की जा सके। उन्होंने शीतलहर की स्थिति में भी धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति चिंता व्यक्त की।कृषि मंत्री ने कहा कि वार्ता के दौरान तीनों कृषि कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों की चिंताओं को चिन्हित कर लिया है और उन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में श्री तोमर ने कहा कि सरकार उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति के समक्ष अपना पक्ष रखेगी, अगर इस संबंध में उससे पूछा जाता है।उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को इन तीनों कृषि कानून को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने किसानों की शिकायतों को सुनने और सरकार की राय जानने के लिए एक समिति गठित करने का भी आदेश दिया। इस बीच, उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति में शामिल एक सदस्य भूपिन्दर सिंह मान ने अपना नाम वापस ले लिया।
- शाहजहांपुर (उप्र) । जिले के एक दारोगा के खिलाफ दुराचार करने और पीडि़ता का अश्लील वीडियो बनाने का एक बार फिर से आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि थाना जलालाबाद में तैनात दारोगा सुनील शर्मा पर एक महिला ने आरोप लगाया है, "वह (महिला) मुकदमे की तारीख के बाद शाहजहांपुर से वापस कलान जाने के लिए एक ऑटो (तिपहिया वाहन) में बैठी, लेकिन ऑटो चालक ने उसे एक सुनसान जगह पर उतार दिया और कलान जाने से मना कर दिया। " पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके बाद आरोपी दारोगा सुनील शर्मा वहां पहुंच गए और उन पर आरोप है कि उन्होंने महिला को धमकी दी तथा उसे अपनी कार में जबरन डालकर सुनसान जगह ले गए। आनंद ने बताया कि इसके बाद आरोपी दारोगा ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ डाल कर पिलाया तथा उसके साथ दुराचार किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया ।महिला ने पिछले साल 2 सितंबर को शर्मा के विरुद्ध दुराचार का एक मामला दर्ज कराया था। उस समय शर्मा कलान थाने के प्रभारी थे। महिला ने शर्मा पर आरोप लगाया था कि उसका उसके पति के साथ दहेज विवाद चल रहा है और वह इसी मामले के सिलसिले में शर्मा के संपर्क में आई थी। इस घटना का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एक मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बदायूं पुलिस ने अपनी जांच में मामले को खत्म करते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। पीडि़ता 8 जनवरी को इसी मामले में कोर्ट में अर्जी देने के लिए शाहजहांपुर न्यायालय आई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि वहां से लौटते समय उक्त दारोगा ने दुराचार किया। पुलिस अधीक्षक आनंद ने बताया कि आरोपी सुनील शर्मा का गैर जनपद स्थानांतरण के लिए लिखा गया है, वहीं पीडि़ता द्वारा दर्ज कराए गए मामले की जांच भी दूसरे जिले की पुलिस से कराई जाएगी। पुलिस ने महिला को शुक्रवार को चिकित्सीय जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
- धारवाड (कर्नाटक)। कर्नाटक के धारवाड जिले में इटिगट्टी गांव के पास सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को नौ महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि अधिकतर लोग दावनगेरे जिले के थे। पुलिस के मुताबिक, लोग टैंपो में सवार होकर जा रहे थे, उसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हो गए हैं।---
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की कौशल विकास योजना का तीसरा चरण आज देश के छह सौ जिलों में शुरु हुआ। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस चरण में नए ज़माने के कौशलों के साथ साथ कोविड से संबंधित कौशलों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।कौशल विकास मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कौशल विकास केंद्रों के विभिन्न प्रशिक्षणार्थियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। स्किल इंडिया मिशन के चौथे चरण में 2020-21 के दौरान नौ सौ उनचास करोड़ रुपये की लागत से आठ लाख उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में स्किल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी। पिछले दो चरणों के अनुभवों के आधार पर अब तीसरे चरण की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य भारत को दुनिया में कौशलों का मुख्य केंद्र बनाना है।---
- देवघर। झारखंड में देवघर पुलिस ने 12 कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। वे बैंक अधिकारी बन लोगों को फोन करके उनके साथ कथित रूप से ठगी करते थे।देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात जिले के कई इलाकों में छापेमारी की गई थी जिसके बाद ये गिरफ्तारियां की गई हैं। श्री सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के पास से 16 मोबाइल, 20 सिम कार्ड, आठ एटीएम, पांच पासबुक, पांच चेकबुक, एक पीओएस मशीन और 46 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और केवाईसी करने एवं अन्य तरीकों से उनका ओटीपी प्राप्त कर उनके खाते से पैसे निकाल लिया करते थे। आरोपियों की पहचान सूरज मंडल(19), अली अकबर (28), प्रकाश मंडल(31), , कलीम अंसारी(32), उपेश राणा(25), अमर कुमार दास(19), आकाश कुमार दास(19), नीतीश कुमार दास(26), विवेक कुमार दास(22), दीपक कुमार दास(19), मनोज कुमार यादव(28) और जितेंद्र कुमार मिर्धा(22) के तौर पर हुई है।श्री सिन्हा ने बताया कि नौ जनवरी को सूचना मिली थी कि राजस्थान के भिवंडी में वरिष्ठ प्राशासनिक अधिकारी के ससुर के साथ फोन के जरिए ठगी की गई है। इस संबंध में भिवंडी में एक मामला दर्ज किया गया था जिसमें अभियुक्त का स्थान देवघर जिले में पाया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में देवघर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सूरज मंडल को गिरफ्तार कर लिया और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस उसके साथियों को पकडऩे के लिए देवघर एवं जामताड़ा में छापेमारी कर रही है।
- कोलकाता। साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक को ऑनलाइन ठगी करने वालों ने 2.07 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठग ने फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर वैज्ञानिक के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस बारे में बताया। शहर के उत्तरी हिस्से केष्टोपुर इलाके में रहने वाली वैज्ञानिक शंपा बिस्वास से ठगी हुई है।बिधाननगर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''बुधवार को बिस्वास को एक कॉल आया जिसमें उनसे 'केवाईसी' विवरण अपडेट करने के लिए मोबाइल फोन पर एक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया।'' उन्होंने बताया कि 'टीम व्यूअर' ऐप डाउनलोड किए जाने के बाद कॉल करने वाले की पहुंच बिस्वास के मोबाइल तक हो गयी और उसने 10 रुपये भुगतान करने को कहा। पुलिस अधिकारी ने बताया, ''वैज्ञानिक ने नेट बैंकिंग के जरिए रकम का भुगतान कर दिया लेकिन उनसे मोबाइल बैंकिंग के जरिए रकम भुगतान करने को कहा। जब उन्होंने ऐसा किया तो कुछ देर में उनके खाते से 1.35 लाख रुपये कट गये। इसके बाद कॉलर ने डेबिट कार्ड के जरिए 10 रुपये भुगतान करने को कहा। इस बार फिर खाते से 72 हजार रुपये कट गये।'' बिस्वास ने कहा कि उनके खाते से रकम निकाली जा रही है तो कॉल करने वाले ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हो रहा और जल्द ही रकम उनके खाते में भेज दी जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया, बाद में उसके नंबर पर फोन नहीं लगा। वैज्ञानिक ने बगुईहाटी थाने में एक शिकायत दर्ज करायी। मामले की जांच की जा रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। कृषि उत्पादकता और लाभप्रदता बढ़ाने के प्रयासों के तहत, तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (टीएनएयू) ने पोंगल के उपहार के रूप में गुरुवार को विभिन्न तरह की फसलों की 11 नई किस्में जारी कीं। इनमें छह प्रकार की कृषि, चार बागवानी और एक वानिकी फसल है।विश्वविद्यालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में यहां कहा गया है कि इन किस्मों को राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त और प्रधान सचिव गगनदीप सिंह बेदी और टीएनएयू के कुलपति डॉ एन कुमार की अध्यक्षता में 51 वीं राज्य विविधता रिलीज़ कमेटी की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया। इनमें तमिलनाडु के लिए विकसित की गई धान की तीन किस्में हैं। इसके अलावा बारानी क्षेत्रों के लिए रागी एटीएल 1, और वरागू एटीएल 1 किस्त जारी की गयी है। उड़द सीओ 7 पीले मोज़ेक वायरल रोग के लिए प्रतिरोधी है और वर्षा आधारित और सिंचित दोनों क्षेत्रों में उगायी जा सकती है। तमिलनाडु के उत्तरी जिलों के लिए जारी चार बागवानी फसलों में बैंगन वीआरएम (बीआार-2) ,दूध-मुक्त कटहल पीएलएल 3, रसोई और औषधीय उद्देश्य के लिए कोडमपुली / मालाबार इमली पीपीआई (के) 1 तथा बेल पीकेएम 1 शामिल है। विश्वविद्यालय ने सामाजिक वानिकी के लिए मलाईवेम्पू (मालाबार नीम) पौधा एमटीपी 3 जारी किया । विश्वविद्यालय ने पिछले 100 वर्षों में 854 फसल किस्मों को जारी किया है।
- फतेहपुर (उप्र)। फतेहपुर जिले के थरियांव क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेन्द्रनाथ राय ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आंबापुर गांव में एक ढाबे के सामने शाम करीब साढ़े छह बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही एक मोटरसाइकिल को रौंद दिया, जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में आठ साल का एक बालक है और दो युवकों की आयु 25-26 साल के बीच होगी। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए तीनों शव सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं और उनकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
- नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान विनियमन कानून (एफसीआरए) के तहत गैर सरकारी संगठनों को जारी पंजीकरण प्रमाणपत्रों की वैधता इस साल 31 मई तक बढ़ा दी है। इसका फायदा ऐसे एनजीओ को होगा जिनके पंजीकरण की मान्यता 29 सितंबर 2020 और 31 मई 2021 के बीच खत्म हो रही है।एनजीओ को विदेशी रकम हासिल करने के लिए एफसीआरए के तहत पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस फैसले से हजारों एनजीओ और अन्य संगठनों को फायदा होने की संभावना है, जिनके पंजीकरण की वैधता 29 सितंबर के बाद खत्म हो गयी थी। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि एफसीआरए और कानून की धारा 12 (छह) के तहत दिए जाने वाले प्रमाणपत्र की वैधता जारी किए जाने से पांच साल तक के लिए वैध होगी। पिछले साल इस कानून में संशोधन किया गया था और 29 सितंबर 2020 को इसे अधिसूचित किया गया।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, ''संशोधित कानून के अमल में आने और इस कानून की धारा 50 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार ने जनहित में 29 सितंबर 2020 और 31 मई 2021 के बीच वैधता खत्म हो रहे प्रमाणपत्रों की मान्यता 31 मई 2021 तक कायम रहेगी।'' संशोधित कानून के मुताबिक एफसीआरए के तहत किसी संगठन को पंजीकरण के लिए एनजीओ के पदाधिकारी का आधार नंबर देना अनिवार्य बनाया गया है। कानून में कई और बदलाव भी किए गए थे। एफसीआरए के तहत पंजीकृत एनजीओ को 2016-17 और 2018-19 के बीच 58,000 करोड़ रुपये से ज्यादा विदेशी चंदा मिला था। देश में करीब 22,400 एनजीओ हैं।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार द्वारा शिक्षा, कृषि और श्रम के क्षेत्र में किए गए सुधार छात्रों, किसानों और देश के युवाओं की अत्यंत मदद करेंगे। उनके मुताबिक सुधार की प्रक्रिया पहले ''राजनीतिक सहूलियतों'' की बंधक हुआ करती थीं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत 2020 में कोरोना महामारी के दौरान दुनिया को जीवन-रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराकर ''विश्व के औषधालय'' के रूप में उभरा और इस दौरान अपने देश में भी दवा की कोई कमी नहीं होने दी।मनोरमा वार्षिकांक के लिए लिखे एक आलेख में मोदी ने कहा कि तीनों क्षेत्रों में सुधार लक्षित समूहों को नए विकल्प देगा और उनका सशक्तीकरण करेगा। ज्ञात हो कि मनोरमा वार्षिकांक छात्रों के बीच खासा लोकप्रिय है। कृषि के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से किए गए सुधारों का किसानों का एक समूह भारी विरोध कर रहा है। राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर इन कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के संगठन पिछले 45 से अधिक दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने इन कानूनों को निरस्त करने की मांग खारिज कर दी है। उच्चतम न्यायालय ने फिलहाल, इन कानूनों के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है और सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध को समाप्त करने के मकसद से एक समिति गठित कर दी है। मोदी ने आलेख में कहा, विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधार विकासकी प्रक्रिया को मजबूत कर रहे हैं। पहले सुधार राजनीतिक सहूलियतों का बंधक हुआ करता था।'' उन्होंने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा, ''आत्मनिर्भर भारत अत्यधिक वैश्विक व्यवसाय को आकर्षित कर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका को मजबूत करेगा।'' उन्होंने कहा, ''आज भारत में रिकार्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आ रहा है।''मोदी के इस आलेख का शीर्षक है ''आत्मनिर्भर भारत: ट्रांसफोर्मिंग इंडिया''। इसमें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को अपना सपना बताया है और कोविड-19 महामारी के दौरान उठाए गए कदमों का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा, ''कोविड-19 के कारण कुछ लोग कह सकते हैं कि साल 2020 बहुत परेशानियों वाला रहा लेकिन मेरा मानना है कि साल 2020 हमारे नागरिकों, समाज और देश के आंतरिक खोज के लिए याद किया जाएगा।
- नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा । सत्र के दौरान एक फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया जाएगा । लोकसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी ।राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) ने इस बारे में सिफारिश की थी। लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, दो हिस्सों में चलने वाला बजट सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा हिस्सा 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे ।केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे पेश किया जाएगा । संसद की स्थायी समिति को विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान की मांगों पर विचार करना सुगम बनाने के लिये 15 फरवरी को सत्र का पहला चरण स्थगित कर दिया जायेगा और 8 मार्च से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी । संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा ।उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया गया था । सरकार ने कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इस बार संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन नहीं होगा । इस पर विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार किसानों के विरोध प्रदर्शन एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा करने से भाग रही है ।
- कोकराझार (असम)। असम के कोकराझार जिले में वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रही भीड़ द्वारा किये गए हमले में बुधवार को वन विभाग के दल के छह सदस्य घायल हो गए, जिसके बाद कर्मियों को गोली चलानी पड़ी।एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत-भूटान सीमा के निकट गोराईबाजार गांव में हुई इस गोलीबारी में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गांव के पास भीड़ ने इक्_ा होकर वन क्षेत्र की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया, इस पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों से वहां से हटने को कहा। अधिकारी ने कहा कि भीड़ ने वहां से हटने से इंकार कर दिया और दल के सदस्यों पर हमला किया जिसमें छह कर्मी घायल हो गए। इस हमले में एक आधिकारिक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। वन विभाग के कर्मियों ने भीड़ को वहां से हटाने के लिये गोलीबारी की और बाद में पुलिस का एक दल भी वहां पहुंच गया। पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है हालांकि इलाके में तनाव बरकरार है।
- श्रीनगर। कश्मीर की साइबर पुलिस ने कई फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया और फोन पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारी बन लोगों को ठगने के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि श्रीनगर में कुछ फर्जी कॉल सेंटरों के चलने की सूचना पर कश्मीर क्षेत्र के साइबर पुलिस थाने ने छानबीन शुरू की। उन्होंने कहा कि कश्मीर क्षेत्र में श्रीनगर के साइबर पुलिस थाने ने जिला पुलिस के सहयोग से कई टीमों को गठित किया और रनग्रेथ, करफली मौहल्ला-हब्बा कदल और नातिपोरा में कई स्थानों पर छापे मारे। प्रवक्ता ने बताया, " इन छापेमारी के दौरान, फर्जी कॉल सेंटर चलाने में शामिल 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।" उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि कुछ फर्जी कॉल सेंटरों के कर्मी बहु राष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारी बन लोगों को ठगते थे। प्रवक्ता के मुताबिक, ये कॉल सेंटर प्रति दिन पांच से 20 लाख रुपये कमा लेते थे तथा अधिकतर अन्य देशों के लोगों को निशाना बनाते थे। उन्होंने बताया कि वे तकनीकी मददगार अधिकारी, बीमा एजेंट, कानून प्रवर्तक अफसर, बैंक अधिकारी और ऑनलाइन शोपिंग वेबसाइट के कर्मी बनकर लोगों से ठगी करते थे।--
- लखनऊ। प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली है। अरविंद कुमार शर्मा गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं।लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। अरविंद कुमार शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नजदीकी लोगों में शुमार हैं। वे एकाएक वीआरएस लेकर यूपी में एमएलसी चुनाव के बीच बीजेपी से जुड़े हैं। ऐसे में विधान परिषद भेजे जाने से लेकर उनकी दूसरी बड़ी भूमिकाओं तक के कयास लग रहे हैं।मुलत: मऊ निवासी अरविंद गुजरात में मोदी के सीएम रहते 2001 से 2013 के बीच सीएम कार्यालय में रहे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शर्मा को भाजपा विधान परिषद के चुनाव में मैदान में उतार सकती है। चुनाव जीतने के बाद उन्हें सरकार में किसी महत्वपूर्ण पद पर जगह मिलने की भी अटकले हैं। उत्तरप्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों के लिये 28 जनवरी को मतदान होना है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी है। भाजपा ने अब तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वहीं, समाजवादी पार्टी बुधवार को अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
-
अहमदाबाद। गुजरात के गिर जंगल से निकलकर राजकोट शहर के पास पहुंचे तीन शेरों को बुधवार को सकुशल बचाकर वापस गिर पहुंचाया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वसावडा ने बताया कि तीन शेर गिर जंगल से लगभग 100 किमी दूर राजकोट तालुका पहुंच गए थे और पिछले करीब एक महीने से आसपास के इलाके में ही रह रहे थे। उन्होंने बताया कि वन अधिकारियों के दल ने तीनों शेरों को बचाया गया और फिर उन्हें गिर ले जाया गया। जल्द ही इन्हें वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने के दौरान कई बार इन शेरों को गांवों के आसपास देखा गया जोकि शहर से काफी अधिक दूर नहीं है और इसके चलते आसपास के निवासियों में डर का माहौल बन गया था।
-
नयी दिल्ली। नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वार पेश किए गए अपने वार्षिक बजट में स्मार्ट सड़कों, ट्रांसजेंडर के लिए विशेष शौचालयों, सार्वजनिक ई-चार्जिंग स्टेशनों, पानी के फव्वारों, सीवेज निस्तारण संयंत्र और एक एकीकृत नियंत्रण केंद्र की स्थापना का प्रावधान शामिल है। इसके साथ ही अगले वित्त वर्ष के लिए कोई नया कर नहीं लगाया गया है। एनडीएमसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 136.18 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 172.47 करोड़ रुपये अधिशेष के साथ बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि एनडीएमसी ने इस साल दी गई कई राहत के बावजूद अगले वित्त वर्ष के लिए कोई नया कर प्रस्तावित नहीं किया है। बजट में महामारी के मद्देनजर तकनीक को अपनाने पर खासतौर से जोर दिया गया है। वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में कुल 4,299 करोड़ रुपये की प्राप्तियों का अनुमान है, जबकि 2019-20 में वास्तविक प्राप्तियां 3,648.39 करोड़ रुपये थीं। - मदुरै। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु के पारंपरिक खेल आयोजन 'जल्लीकट्टू के साक्षी बने। पोंगल के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ द्रमुक की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केएस अलागिरी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी भी मौजूद थे।जल्लीकट्टू तमिलनाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बैलों को पकडऩे एवं उन्हें काबू करने की कोशिश करते हैं। उदयनिधि स्टालिन आयोजन स्थल पर सुबह से ही मौजूद थे और शुरू में वह मंच पर राहुल गांधी और कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेताओं के साथ नहीं बैठे थे, हालांकि बाद में वह राहुल गांधी के साथ बैठे जिसके बाद दोनों बातचीत करते देखे गए। इस साल अप्रैल-मई में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना है।अलागिरी ने मंगलवार को कहा था कि राहुल गांधी तमिलनाडु दौरे पर जल्लीकट्टू कार्यक्रम के साक्षी बनकर केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को नैतिक समर्थन देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इस दौरे पर चुनाव प्रचार के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हाल ही में राहुल गांधी निजी दौरे पर विदेश गए थे और वह पिछले दिनों लौटे हैं। विदेश से लौटने के बाद वह यहां पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए।----




.jpg)
.jpg)




.jpg)


.jpg)





.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)