ब्रेकिंग न्यूज़

धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन, जिले में पिछले वर्ष की तुलना में 3,453 किसान बढ़े

इस वर्ष 1 लाख 58 हजार 572 किसानों ने कराया पंजीयन, किसानों को सुगम और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता
बालोद/ आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के तहत जिले में किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। इस वर्ष जिले में कुल 1 लाख 58 हजार 572 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 3 हजार 453 किसानों की वृद्धि दर्ज की गई है।
 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन का विशेष जोर है कि किसानों को पंजीयन से लेकर धान विक्रय तक किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें शासन की समर्थन मूल्य योजना का लाभ आसानी से मिल सके।
 पिछले वर्ष से बढ़े 3,453 पंजीकृत किसान
  खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के 1,58,572 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष 2025-26 में 1,55,119 किसान पंजीकृत थे। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 3,453 अधिक किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है।
 किसानों की सुविधा और पारदर्शिता पर विशेष जोर
 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया है।
 जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले का प्रत्येक पंजीकृत किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय कर सके और शासन की समर्थन मूल्य योजना का पूरा लाभ प्राप्त कर सके। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english