बालों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है रीठा, जानें लगाने का तरीका
रीठा एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता है। रीठा बालों को चमकदार, मुलायम बनाता है। इसके साथ ही रीठा के उपयोग से बाल लंबे, घने और मुलायम भी बनते हैं। रीठा का इस्तेमाल आप शैंपू, हेयर पैक के रूप में कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर महिलाएं बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए रीठा का उपयोग करती हैं।
बालों में रीठा लगाने के फायदे
रीठा बालों को काला, घना और लंबा बनाता है। रीठे के इस्तेमाल से बालों को अनगिनत फायदे मिलते हैं। यह हेयर फॉल रोकता है। जानें बालों में रीठा के फायदे
1. हेयर फॉल के लिए रीठा
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आप रीठे का पेस्ट बालों पर लगा सकते हैं। रीठे में मौजूद तत्व बालों को टूटने से बचाते हैं, बालों को मजबूत बनाते हैं। इसके लिए आप रीठे का पेस्ट तैयार करें। इससे स्कैल्प, बालों की अच्छी तरह से मसाज करें। 30 मिनट बाद बालों को धो दें। हेयर फॉल को रोकने के लिए हफ्ते में 2 बार रीठा पेस्ट का यूज जरूर करें। यह झड़ते बालों का अच्छा उपाय है।
2. जुएं हटाने के लिए रीठा
हेयर फॉल रोकने के साथ ही रीठे का इस्तेमाल सिर से जुएं होने पर भी किया जा सकता है। रीठे में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो बालों से जूं हटाने में मददगार होता है। इसके साथ ही बालों पर रीठा लगाने से रूसी या डैंड्रफ भी दूर होता है।
3. बालों को घना बनाए रीठा
पतले, कमजोर बालों पर रीठा का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके बाल पतले हैं, तो रीठा शैंपू यूज कर सकते हैं। रीठा शैंपू बालों को अच्छी तरह से साफ करता है। बालों से धूल-मिट्टी और गंदगी निकालता है। बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए रीठा का उपयोग जरूर करें।
4. बाल मुलायम-चमकदार बनाए रीठा
रीठा में विटामिन और सैपोनिन होता है, इससे बीलों की चमक बढ़ती है। अगर आप बालों को मुलायम और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो रीठा का उपयोग कर सकती हैं। रीठा में मौजूद पोषक तत्व बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं।
5. बालों का रूखापन दूर करे रीठा
रीठा बालों की ड्रायनेस को भी दूर करता है। अगर आपको बाल रूखे, ड्राय, फ्रिजी और बेजान है, तो आप रीठा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके उपयोग से बालों का रूखापन कम होता है।
बालों में रीठा कैसे लगाएं
आप चाहें तो रीठा पेस्ट भी बालों पर लगा सकते हैं। रीठा पेस्ट बनाने के लिए रीठा पाउडर, शिकाकाई पाउडर, आंवला पाउडर और अंडा (यदि मिलाएं। इसे अपने बालों, स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और 30 मिनट बाद बालों को धो दें।
या फिर रात में रीठा को पानी में भिगो दें और सुबह उसे मसलकर उसकी गुठली अलग कर लें। उस पानी से बालों को धो लें।






.jpg)
.jpg)
.jpeg)
Leave A Comment