रोजाना खाएं कोई भी 1 चीज, जड़ों से ही मजबूत और सिल्की उगेंगे बाल
बालों का झड़ना रोकने और नए बालों को उगाने के लिए आप कुछ बहुत ही हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलेगी और चोटी भी नेचुरल तरीके से मोटी हो जाएगी। आइए अब जान लेते हैं कि वो कौन-सी चीजें हैं, जिनका आपको सेवन करना है।
बालों के झड़ने और नए बाल ना उगने की समस्या कई लोगों को परेशान करती है। इन समस्याओं का वैसे कोई एक खास मौसम नहीं आता है, लेकिन सर्दियों में बाल थोड़े ज्यादा झड़ते हैं। अगर आप इस स्थिति से बचने के लिए तरह-तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल कर चुके हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। कई बार हमारे बालों को बाहरी देखभाल के साथ अंदरूनी केयर की भी जरूरत होती है। अब अंदरूनी केयर के लिए आपको सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं होती है। आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं। अगर आप कुछ चीजों को डेली डाइट का हिस्सा बनाएंगे, तो बालों का झड़ना कम होगा। इनमें चमक आएगी और नए बाल तेजी से उगेंगे। बता दें कि फूड्स की इस लिस्ट के बारे में जानकारी डॉक्टर सरीन ने अपनी वीडियो में दी है। आइए अब बिना समय बर्बाद किए इन फूड्स के बारे में जान लेते हैं।
सोयाबीन
आपको बालों को बढ़ाने और इनका झड़ना रोकने के लिए अपनी डेली डाइट में सोयाबीन को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें 52 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं। साथ ही, इसमें फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। ये सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।
बादाम
बादाम में 21 ग्राम प्रोटीन होता है। ये बालों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें विटामिन ई, बायोटिन (B7), मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड की भी अच्छी मात्रा होती है। इनसे बालों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। हेयर फॉल रुकता है और हेयर ग्रोथ बढ़ती है।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीजों में 19 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इनसे बालों को मजबूती मिलती है और इनका झड़ना भी धीरे-धीरे कम हो जाता है। ये बालों को घना बनाने में मदद करते हैं।
दाल
दालों में 9 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही, दालों में आयरन, जिंक और विटामिन जैसे पोषक तत्व भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इनसे बालों को जड़ से मजबूत बनाने, हेयर ग्रोथ बढ़ाने, हेयर फॉल रोकने और इन्हें चमकदार बनाने में मदद मिलती है।
मजबूत बालों के लिए क्या खाएं?
हरी मटर
हरी मटर में 7 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें बायोटिन, आयरन, जिंक, और विटामिन बी की अच्छी मात्रा होती है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है, उन्हें मजबूत मिलती है और बालों का झड़ना कम होता है।




.jpg)




Leave A Comment