कैसे पता लगाएं कि आप पर्याप्त पानी पी रहे हैं?
आज के समय में हर किसी को पता है कि हाइड्रेट रहना कितना जरूरी है, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल और बैड हैबिट्स के कारण हम पर्याप्त पानी भी नहीं पी पा रहे हैं। यही कारण है कि आज के समय में काफी लोग निर्जलीकरण यानी डिहाइड्रेशन (Dehydration) की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, असली दिक्कत ये नहीं है बल्कि ये है कि लोगों को निर्जलीकरण के लक्षणों का भी पता नहीं है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि निर्जलीकरण से कोई लक्षण दिखता ही नहीं है, लक्षण तो दिखते हैं लेकिन तब दिखते हैं जब स्थिति खराब हो चुकी होती है। इस लेख में हम ऐसे ही लक्षणों के बारे में बात करेंगे, जिनकी मदद से आप शरीर में पानी की कमी का पता लगा सकते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर शरीर में पर्याप्त पानी है, तो किडनियां सही से अपना काम कर पाती हैं और स्वस्थ रहती हैं, हमारे जोड़ों में पर्याप्त लुब्रिकेशन रहता है आनी चिकनाई बनी रहती है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है। इलेक्ट्रोलाइट हमारी मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है, जिससे दिमाग को फोकस रखने, मूड को स्टेबल रखने और कई जरूरी कार्यों को पूरा करने में मदद मिलती है।
शरीर में पानी की कमी के संकेत
क्लीवलैंड क्लिनिक द्वारा पब्लिश की गई एक रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में डिहाइड्रेशन के लक्षण का पता कई बार नहीं चल पाता है। हालांकि, अगर ध्यान दिया जाए तो कुछ संकेत देखे जा सकते हैं -
-लगातार थकान या सुस्ती रहना
-बार-बार मुंह व होंठ सूखना
-सिरदर्द या चक्कर आना
-पेशाब का रंग गहरा पीला होना
-ध्यान न लगा पाना या सोच न पाना
-मांसपेशियों में ऐंठन होने लगना
अगर ऐसे लक्षणों को इग्नोर किया जा रहा है और फिर भी तरल पदार्थों का सेवन नहीं बढ़ाया जा रहा है, तो इससे स्थिति और गंभीर भी हो सकती है, जिनमें निम्न शामिल हैं -
- इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस
-हीट स्ट्रोक (लू लगना)
-गुर्दे में पथरी
-किडनी फेलियर
-शॉक या कोमा (गंभीर स्थितियों में)
अमेरिकी हेल्थ एजेंसी के अनुसार बदलते मौसम के कारण भी शरीर के हाइड्रेशन लेवल पर सीधा असर पड़ता है। गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलने और पर्याप्त पानी न पीने के कारण लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। इसलिए गर्मियों मे ज्यादातर वे लोग प्रभावित होते हैं, ज्यादा समय बाहर गर्मी में रहते हैं जैसे कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले, फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग व लेबर आदि।
कितना पानी पीना जरूरी है
क्या आपको भी लगता है कि आप पर्याप्त पानी पी रहे हैं और फिर भी डिहाइड्रेट हो रही बॉडी? तो हो सकता है कि आप पर्याप्त पानी ही नहीं पी रहे हैं। हालांकि, इसका कोई सटीक जवाब देना तो मुश्किल हो सकता है, क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर की जरूरत अलग होती है। शरीर को पानी की कितनी जरूरत है वह उसकी उम्र, हेल्थ कंडीशन, उसकी शारीरिक गतिविधियां और वह किस मौसम में रह रहा है आदि पर निर्भर करती हैं। हालांकि, सामान्य तौर पर एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना दिन में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
हाइड्रेट रहने के आसान तरीके
अगर आपको भी पानी पीना याद नहीं रहता है, तो आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इस समस्या से बच सकते हैं और खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं -
-पानी की बोतल अपने साथ रखें
-गर्मियों में पानी को ठंडा रखने वाली बोतल साथ रखें
-हाइड्रेशन के चक्कर में मीठे पेय पदार्थ न पिएं
-पानी के दौरान भी थोड़ा-बहुत पानी जरूर पिएं
-पानी की बोतल में नींबू काटकर डाल लें, जिससे फ्लेवर बदलेगा
-डिहाइड्रेशन हो जाए तो क्या करें
शरीर में पानी की कमी होना यानि डिहाइड्रेशन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। खासतौर पर अगर आपको निम्न लक्षण दिख रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए
-चक्कर आना या सिर घूमना
-जी मिचलाना या उल्टी आने जैसा मन होना
-हल्का सिर दर्द रहना
-ज्यादा प्यास लगना और यूरिन कम आना
ये लक्षण बेहद गंभीर स्थिति की ओर इशारा करते हैं और इसलिए इन्हें इग्रोर नहीं करना चाहिए। डिहाइड्रेशन का ज्यादा खतरा आमतौर पर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं में ज्यादा होता है और इनमें डिहाइड्रेशन से होने वाली नुकसान भी गंभीर हो सकते हैं। साथ ही जिन लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या फिर किडनी से जुड़ी कोई समस्या रहती है, तो उन्हें भी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।



.jpg)
.jpg)



Leave A Comment