आईआईटी मद्रास, इसरो ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों की मदद के लिए स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर विकसित किया
नयी दिल्ली. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास और इसरो ने अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिए एक स्वदेशी ‘माइक्रोप्रोसेसर' विकसित किया है जिसका उपयोग बाहरी अंतरिक्ष में कमान और नियंत्रण प्रणाली तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में किया जा सकता है। संबंधित परियोजना को शक्ति नाम दिया गया है जिसका नेतृत्व आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि ने किया है। ‘शक्ति' को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इसकी ‘डिजिटल इंडिया आरआईएससी-वी' पहल (डीआईआरवी) के तहत समर्थन प्राप्त है। इसका उद्देश्य माइक्रोप्रोसेसर आधारित उत्पादों के स्वदेशी विकास को बढ़ावा देना है जो आरआईएससी-वी प्रौद्योगिकी अपनाने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए सर्वोत्तम श्रेणी की सुरक्षा और दृश्यता प्रदान करते हैं। कामकोटि ने कहा कि इसका उपयोग रणनीतिक जरूरतों के लिए आईओटी और ‘कंप्यूट सिस्टम' से लेकर विविध क्षेत्रों में किया जा सकता है तथा यह विकास इसरो द्वारा अपने अनुप्रयोगों, कमान और नियंत्रण प्रणालियों तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों में ‘आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले सेमीकंडक्टर के स्वदेशीकरण का प्रयास है।



.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment