ब्रेकिंग न्यूज़

  नेहा सिंह ने बनाई 67 वर्ग मीटर की पेंटिंग,  गिनीज़ बुक में हुआ नाम दर्ज

 बलिया (उप्र)। बलिया जिले के रसड़ा तहसील क्षेत्र के डेहरी गांव की रहने वाली नेहा सिंह ने श्रीमद भगवदगीता पर आधारित मोक्ष का वृक्ष पेंटिंग तैयार कर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है ।
 जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने रविवार को बताया कि नेहा सिंह ने विश्व की सबसे बड़ी 67 वर्ग मीटर की पेंटिंग तैयार की है। उसने प्राकृतिक रंगों से यह पेंटिंग बनायी है। उन्होंने बताया कि नेहा सिंह ने श्रीमद् भगवदगीता पर मोक्ष का वृक्ष पेंटिंग तैयार की है, जिस पर उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अंकित किया गया है।
 उन्होंने जानकारी दी कि नेहा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान में अध्ययनरत है । जिलाधिकारी ने रविवार को नेहा के गांव में आयोजित एक समारोह में उसे सम्मानित किया तथा उसकी बेहतरीन कलाकृतियों को देखकर उसकी हौसलाअफजाई की।
नेहा ने बताया कि घर बैठकर खनिज रंगों को तैयार किया। इसके बाद पेंटिंग बनाई है। इसका आकार 62.72 स्क्वॉयर मीटर यानि 675.36 स्क्वॉयर फीट है। पेंटिंग जुलाई महीने में ही गिनीज के नियमों के अनुसार तैयार करके ऑनलाइन सारा डाक्यूमेंट्स जमा कर दिया था। मगर कोविड-19 के चलते गिनीज मुख्यालय से जवाब आने में चार महीने का समय लग गया था। करीब 8 अलग-अलग पेंटिंग को नकारने के बाद अंतिम गिनीज रिकॉर्ड के लिए भगवद्गीता पर आधारित पेंटिंग बनाई। इसमें भगवद्गीता के 18 अध्यायों को, पेड़ के 18 शाखाओं में और एक-एक शाखाओं में 1 से 18 पत्तों का चित्रण करके ऊपर कमल एवं ओम से मोक्ष प्राप्ति का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया गया है।
 नेहा सोलह लाख मोतियों से भारत का नक्शा और उंगलियों के निशान से हनुमान चालीसा भी लिख चुकी है । नेहा अब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english