ब्रेकिंग न्यूज़

 पिता करता था मारपीट, परेशान होकर दो बेटों ने की हत्या, जेल भेजे गए

 जालौन (उप्र) । जिला पुलिस ने एक व्यक्ति की फांसी लगाकर हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंकने के मामले में सोमवार को उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है।
 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवधेश सिंह ने बताया कि पिछली सात जनवरी की शाम आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा पाया गया था। उसकी पहचान कदौरा थाना क्षेत्र के परौसा गांव निवासी जगदीश कुशवाहा (50) के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में जगदीश के बड़े बेटे कपिल कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। कपिल ने अपनी तहरीर में कहा था कि उसका पिता किसी मामले में पेशी के लिए अकेले उरई कलेक्ट्रेट गए थे, जबकि कलेक्ट्रेट के सीसीटीवी फुटेज में जगदीश के साथ उसका दूसरा बेटा मोहित दिखाई दे रहा है।
 एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान शक के आधार पर आरोपी मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने भाई नीरज के साथ चमारी गांव के जंगल में नॉयलोन की रस्सी से पिता की गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया है।
 सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका पिता राजमिस्त्री का काम करता था और एक महिला को लेकर कानपुर में अकेले रहने लगा था। वह जब कभी घर आता था तो सबके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसकी हत्या की गई। एएसपी ने बताया कि घटना के दिन आरोपी मोहित अपने पिता को मोटरसाइकिल से उरई ले गया था और वापस लौटते समय चमारी गांव के पास उन्हें आरोपी नीरज मिला था, फिर दोनों भाइयों ने जंगल ले जाकर जगदीश की हत्या कर शव फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि घटना का साक्ष्य संकलित कर आरोपियों मोहित और नीरज को सोमवार को जेल भेज दिया गया।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english