ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मैट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण और सूरत मैट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद मैट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण और सूरत मैट्रो रेल परियोजना की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैट्रो रेल सेवाओं से देश के प्रमुख व्यापारिक केन्द्र-अहमदाबाद और सूरत में यातायात सम्पर्क सुदृढ़ होगा।
 प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में बस, मैट्रो और रेल परिवहन प्रणालियों को आपस में जोड़कर अत्याधुनिक परिवहन ढांचे का निर्माण किया जा रहा है। अब ये परिवहन सुविधाएं अलग-थलग काम करने की बजाय आपस में जुड़ी सामूहिक प्रणाली के रूप में कार्य करेंगी और एक दूसरे की पूरक होंगी।
 श्री मोदी ने कहा कि एक जमाना था, जब देश में मैट्रो नेटवर्क को लेकर आधुनिक सोच का अभाव था। तब मैट्रो संबंधी कोई नीति भी नहीं थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि अलग-अलग शहरों में अलग-अलग प्रकार की मैट्रो रेल सेवाएं बनीं। श्री मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों और मौजूदा सरकार के कामकाज के तौर-तरीकों के बीच अंतर यही है कि मौजूदा सरकार देश भर में मैट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है। 2014 से पहले देश में 10-12 साल से केवल 225 किलोमीटर लंबी मैट्रो लाइनें चालू थीं। पिछले 6 वर्षों में साढ़े चार सौ किलोमीटर से अधिक लंबे मैट्रो नेटवर्क पर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा देश भर में 27 शहरो में एक हजार किलोमीटर लंबे मैट्रो नेटवर्क का निर्माण कार्य जारी है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english