ब्रेकिंग न्यूज़

  देश में पिछले दो दिनों में दो लाख 24 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया

नई दिल्ली।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि विश्व के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन छह राज्यों में 553 सत्र आयोजित किये गये। इसके अंतर्गत 17 हजार 72 लाभार्थियों को टीके लगाए गये।
 इन राज्यों में आंध्र प्रदेश में 308 सत्र, तमिलनाडु में 165, कर्नाटक में 64, अरूणाचल प्रदेश में 14 और केरल तथा मणिपुर में एक-एक सत्र आयोजित किये गये। अपर स्वास्थ्य सचिव डॉ. मनोहर अगनानी ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि दो दिनों में कुल 2 लाख 24 हजार तीन सौ एक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। डॉ. अगनानी ने बताया कि इन दो दिनों में, टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के चार सौ 47 मामले सामने आए, जिनमें से केवल तीन लोगों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर ही दिल्ली के उत्तरी रेलवे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
एक अन्य व्यक्ति को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निगरानी में है और वह स्वस्थ है। डॉ. अगनानी ने कहा कि टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के ज्यादातर मामलों में बुखार, सिरदर्द और उबकाई जैसे मामूली लक्षण सामने आए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की सूचना देने, टीकाकरण स्थल पर तत्काल उपचार, परिवहन और अस्पताल में भर्ती करने तथा आगे की देखभाल जैसे- दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
 डॉ. अगनानी ने कहा कि टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा, बाधाओं की पहचान और सुधार कार्यों की योजना बनाने के लिए सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ कल बैठक की गई। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english