- Home
- छत्तीसगढ़
- महासमुंद. कृषि के देवता भगवान श्री बलराम की जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर, महासमुंद द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान शामिल हुई तथा अध्यक्षता जिला पंचायत महासमुंद उपाध्यक्ष श्री भीखम सिहं ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष भारतीय किसान संघ महासमुंद श्री कुबेर गिरी गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ श्री बृजलाल साव, जिला प्रमुख बीज आयाम श्री संजय चन्द्राकर, ब्लाक अध्यक्ष महासमुंद श्री शत्रुघन साहू, जिला कार्यालय प्रमुख श्री राजेन्द्र वैष्णव, सरपंच ग्राम पंचायत भलेसर श्री सेवाराम कुर्रे सहित कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर डाॅ आर एल शर्मा एवं उपसंचालक कृषि श्री फागुराम कश्यप एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा भगवान श्री बलराम के पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 120 किसानों ने सहभागिता दी। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान ने कहा कि वर्तमान समय में केवल उत्पादन बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि कृषि आधारित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आय में वृद्धि करना भी आवश्यक है। किसानों को कृषि के साथ साथ पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं कृषि आधारित उद्यमों को अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान डाॅ आर. एल शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने दलहन, तिलहन कृषि की उपयोगिता, मृदा स्वास्थ्य, उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, समसामयिक कृषि समस्याओं तथा कृषि आधारित आय के विभिन्न स्त्रोतों पर जानकारी दी।इसके पश्चात् उप संचालक कृषि, श्री फागूराम कश्यप के द्वारा आत्मनिर्भरता दलहन मिशन योजनांतर्गत भारत में दलहन एवं तिलहन फसल को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता को कम करने हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी कृषकों के बीच साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में गत वर्ष खरीफ में 8901 हेक्टेयर एवं रबी में 6423 हेक्टेयर दलहन का रकबा किया गया है तथा इस वर्ष खरीफ 2026 में 9120 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है एवं लगातार रकबे में विस्तार किया जा रहा है।इस अवसर पर किसानों के साथ प्रश्नोत्तरी एवं संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें किसानों ने अपनी कृषि समस्याओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा एवं कृषि विशेषज्ञों ने उन समस्याओं का तकनीकी समाधान एवं आवश्यक सुक्षाव प्रदान किए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों से वैज्ञानिक कृषि को अपनाने तथा उपलब्ध कृषि तकनीकों का अधिकतम लाभ उठाकर सतत कृषि विकास एवं किसान कल्याण में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. साकेत दुबे, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ जिला महासमुंद के सदस्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महासमुंद एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कृषकों को लगभग 500 नग नींबू, आंवला, आम, जामुन, कटहल, बेल एवं अन्य फलदार पौधे का वितरण किया गया।
- महासमुंद / राज्य शासन द्वारा संकल्प सेवा अभियान के तहत आज 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के लिए लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी विशिष्ट गणमान्य नागरिक के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर विधायकगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत आज महासमुंद जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिलेभर में शाम 7 बजे एक साथ करीब 6 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा से जुड़े इस आयोजन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी के लिए अपील की गई है।
- 0 - 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियानराजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों में संचालित कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को शाम 7 बजे आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत शहर के ऐतिहासिक रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर में एक लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। वहीं मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर डोंगरगढ़ में लगभग 51 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान के दौरान एक माह तक विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।कलेक्टर ने सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए ई-ऑफिस के माध्यम से प्राप्त फाइलों का निर्धारित समय-सीमा में परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने कहा। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदकों को समय पर राहत उपलब्ध कराने कहा।राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें -कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि जनसामान्य से जुड़े राजस्व प्रकरणों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करने तथा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।पीएम सूर्यघर योजना के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश-कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र परीक्षण करने तथा पात्र हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापना का कार्य तेजी से पूर्ण कराने कहा। उन्होंने वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से सूर्यघर सभाएं आयोजित कर योजना के संबंध में व्यापक जनजागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों को बैंक प्रोसेसिंग की प्रक्रिया सरल बनाते हुए आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने कहा, ताकि हितग्राहियों की ऋण प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो सके।कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक 6 हजार हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। योजना से हितग्राही ऊर्जा उत्पादक बनने के साथ अतिरिक्त बिजली उत्पादन के माध्यम से आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से करें -कलेक्टर ने ग्रामीण सड़कों पर टोल टैक्स बचाने के लिए बड़े एवं भारी वाहनों के आवागमन से सड़कों को हो रहे नुकसान को गंभीरता से लेते हुए ऐसे वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त एवं गड्ढों वाली सड़कों पर पेंचवर्क एवं मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने कहा। आगामी गणेश पूजा एवं दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए नगरीय क्षेत्रों की सड़कों का पेंचवर्क प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पीजी पोर्टल एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के नचिकेत तांडी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय फेंसिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीता है। बलौदाबाजार जिले के कसडोल में हुई शालेय फेंसिंग स्पर्धा में नचिकेत ने सेबर एकल इवेंट और सेबर टीम इवेंट में अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करके दो केटेगरी में विजेता होने का गौरव हासिल किया है। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्यक्ष गीता दलाल, सचिव चेतन गोविंद दंडवते सहित समस्त कार्यकारिणी, प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने टीचर स्टाफ सहित नचिकेत को फेंसिंग स्पर्धा में मिली इस सफलता को शाला और महाराष्ट्र मंडल के लिए बड़ी उपलब्धिपूर्ण बताया। उन्हें सभी ने फेंसिंग स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने और भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए वहां भी कामयाबी के झंडे गाड़ने का आशीर्वाद दिया।
- 0- महाराष्ट्र मंडल गणेशोत्सव के दूसरे दिन संत ज्ञानेश्वर सभागृह में हिंदी नाटक देखने रंगप्रेमी दर्शकों की उमड़ी भीड़रायपर। पुरानी हवेली में चौकीदार और उसकी बेटी का भजन ‘कर्मों का हिसाब होकर रहेगा’ पर नृत्य, मूसलाधार बारिश, बादल का गर्जन और बारिश के बीच कहीं दूर से आवाज सुनाई देती है... हवेली में नरकंकाल मिला है, नर कंकाल..। फिर नेपथ्य में शुरू होता है लोगों में चर्चा, अटकलों का दौर…। इस बीच मंच पर अंधेरा दिखाई देता है, जहां एक कोने में झूले वाली चेयर पर जज के लिबास में बैठे एक वृद्ध आदमी की आवाज गूंजती है... घबराइए नहीं, आप लोग सही पहचान रहे हैं, मैं मृत केएल माथुर ही हूं और फिर शुरू होता है 45 मिनट का थ्रिलर ड्रामा...।बात हो रही है हिंदी नाटक ‘जस्टिस’ की, जिसका मंचन मंगलवार शाम 7:30 बजे महाराष्ट्र मंडल में संत ज्ञानेश्वर सभागृह के कुमुदिनी वरवंडकर स्मृति रंगमंच पर किया गया। मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के दूसरे दिन पवन ओगले लिखित और आचार्य रंजन मोड़क निर्देशित हिंदी नाटक ‘जस्टिस’ की केंद्रीय भूमिका में मृत जज की भूमिका में आचार्य चेतन गोविंद दंडवते प्रभावशाली अभिनय करते दिखे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट पवन ओगले, सहायक अक्षदा मातुरकर, मंत्री जी रविंद्र ठेंगड़ी, वकील समीर टल्लू, डॉक्टर भारती पलोसकर, इंस्पेक्टर विनोद राखुंडे ने बेहतरीन टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी के साथ पूरे समय दर्शकों को बांधे रखते हैं। लोग अनुराधा के कत्ल के तफ्तीश करीब से होते देखते हैंऔर उनके बीच नाटक के अंतिम दृश्य तक अनुराधा का खून आखिर किसने किया, वाला सस्पेंस बना रहता है। अंत में कातिल का पता चलते ही सभी भौंचक रह जाते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक के माध्यम से नाटक को और भी रहस्यमयी, रोचक बनाने के लिए अस्मि जैन के साथ चैतन्य मोडक ने खासी मेहतन की है। गौरव वर्मा व लोकेश साहू का प्रकाश संयोजन, प्रवीण क्षीरसागर, अजय पोतदार की मंच सज्जा, रंगभूषा दिनेश धनगर और नेपथ्य में प्रकाश गुरव व नानक गहलोत की मेहनत दिखती है।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के एमडी भीम सिंह कंवर नाटक देखने के लिए सपत्नीक पहुंचे थे। वहीं बतौर विशेष अतिथि सीएसपी एंटी करपक्शन ब्यूरो राजेश चौधरी ने नाटक की सराहना की। अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बेहद सीमित समय में गणेशोत्सव के लिए तैयार किए गए नाटक जस्टिस की बेहतरीन प्रस्तुति के लिए बधाई दी।
- राजनांदगांव। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके बैंक खातों में जमा नहीं हो पा रही है। जिले में ऐसे कुल 5412 आवेदन लंबित व प्रक्रियाधीन हैं। विकासखंडवार लंबित व प्रक्रियाधीन आवेदनों में राजनांदगांव से 1545, डोंगरगढ़ से 2290, डोंगरगांव से 603, लाल बहादुर नगर से 829 तथा छुरिया से 145 आवेदन शामिल हैं। बीमा कंपनी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार दावा भुगतान में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित किसानों से आवश्यक बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है। ऐसे किसान अपने आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की फोटोकॉपी, जिस पर बैंक की सील, हस्ताक्षर एवं आईएफएसडी कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो, अपने निकटतम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करने कहा गया है। यदि किसान का पूर्व बैंक खाता बंद अथवा निष्क्रिय हो गया है, तो संबंधित बैंक से संपर्क कर सक्रिय एवं आधार-लिंक बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। वहीं बीमित किसान की मृत्यु होने की स्थिति में नामिनी व कानूनी उत्तराधिकारी द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज-मृत्यु प्रमाण-पत्र, उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र एवं संबंधित निर्धारित प्रपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।कृषि विभाग द्वारा प्राप्त सभी जानकारी का संकलन कर संबंधित बीमा कंपनी को प्रेषित किया जाएगा, ताकि पात्र किसानों के लंबित दावा भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जा सके। कृषि विभाग द्वारा लंबित दावा भुगतान के निराकरण की कार्रवाई समय पर पूर्ण करने के लिए पात्र किसानों से आवश्यक दस्तावेज शीघ्र अपने निकटतम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अपील की गई है।
- 0- “छत्तीसगढ़ में दलहन, तिलहन एवं प्राकृतिक खेती” विषय पर किसानों, वैज्ञानिकों एवं नीति-निर्माताओं ने साझा किए विचाररायपुर। भारतीय कृषि परंपरा में भगवान श्री बलराम जी का विशेष स्थान है। भगवान बलराम को हल एवं कृषि के प्रतीक के रूप में स्मरण किया जाता है। उनके हाथों में सुशोभित हल किसान के श्रम धरती से उसके गहरे संबंध और कृषि संस्कृति का प्रतीक है। भगवान बलराम जयंती किसान के परिश्रम, कृषि के महत्व तथा धरती और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का स्मरण कराती है। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भगवान बलराम दिवस को प्रदेश में किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद सभागार, कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में “भगवान श्री बलराम जयंती-किसान दिवस” के अवसर पर “छत्तीसगढ़ में दलहन, तिलहन एवं प्राकृतिक खेती” विषय पर राज्य स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग एवं महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम थे। कार्यक्रम में तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें डॉ. गिरिश चंदेल, कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर डॉ. आर.आर.बी. सिंह, कुलपति दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग तथा डॉ. रवि रतन सक्सेना, कुलपति महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग शामिल रहे। इसके साथ ही श्री राहुल देव, संचालक कृषि, छत्तीसगढ़ शासनय श्री सुरेश चंद्रवंशी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषदय श्री राजेंद्र नायक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकय सहित कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।भगवान बलराम के कृषि संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वानकार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी ने भगवान बलराम जी के कृषि स्वरूप एवं उनके प्रतीकात्मक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हल जुताई का प्रतीक है, जबकि मूसल कृषि उपज के प्रसंस्करण एवं उसके स्वरूप को बदलने का प्रतीक है। उन्होंने नहर एवं नाली के विस्तार को भी भगवान बलराम जी से जुड़े कृषि योगदान के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बलराम जयंती का अर्थ केवल भगवान बलराम जी की पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके कृषि एवं श्रम से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यदि किसान, वैज्ञानिक, कृषि विभाग एवं समाज के सभी वर्ग मिलकर कार्य करें तो छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया जा सकता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि प्रदेश में भगवान बलराम दिवस को किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने भगवान बलराम जी के स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस युग में लोग अस्त्र-शस्त्र के स्थान पर हल और मूसल लेकर चलते थे, वह कृषि एवं श्रम की महत्ता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकार की फसलों की खेती की जा रही है और प्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती के माध्यम से भूमि की रक्षा की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विचार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और उनके उपयोग का अधिकार सभी का है। इसलिए इनका उपयोग संतुलित एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने जल संसाधनों के अत्यधिक दोहन की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि एक ओर जल का दोहन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर किसानों एवं आम लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग के कारण नदियां और नाले सूखते जा रहे हैं। उन्होंने किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल दिलाने के लिए कृषि उपज का सही एवं उचित मूल्य उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया।संचालक कृषि श्री राहुल देव ने कृषि क्षेत्र में विगत वर्षों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि देश में दलहन एवं तिलहन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आयात करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में प्रदेश में इन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को दलहन एवं तिलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए बताया कि धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती करने पर किसानों को रू.15,000 प्रति एकड़ की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री दलहन-तिलहन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत किसान अपनी दलहन एवं तिलहन उपज को निकटस्थ केंद्रों पर बेच सकते हैं तथा अभियान के लिए रू. 1,500 करोड़ के प्रावधान की जानकारी दी। श्री राहुल देव ने किसानों से मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया, ताकि कृषि विविधीकरण के साथ-साथ लोगों को पौष्टिक खाद्य उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर की सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसान इन केंद्रों से कृषि यंत्र एवं उपकरण किराये पर लेकर अपनी कृषि लागत एवं श्रम संबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं। उन्होंने वाटरशेड परियोजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। संचालक कृषि ने कहा कि लंबे समय तक रासायनिक खेती किए जाने से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसलिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ अधिक से अधिक किसानों को इसके लिए प्रशिक्षित एवं जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से कृषि में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा खेती की ऐसी पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया, जिनसे भूमि की उत्पादकता एवं कृषि की स्थिरता बनी रहे। भारतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर ने प्राकृतिक खेती के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में विश्व स्तर पर प्राकृतिक खेती से प्राप्त कृषि उत्पादों का एक बड़ा बाजार विकसित हो सकता है। उन्होंने गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र में लगभग 25,000 हेक्टेयर भूमि में विष्णुभोग चावल की प्राकृतिक खेती किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों से पशुधन को बढ़ावा देने का आह्वान किया और कहा कि पशुधन खेती का महत्वपूर्ण पूरक है तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को आगे बढ़ाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की तकनीकों से प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें इसके व्यावहारिक पहलुओं एवं तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाना आवश्यक है, ताकि वे इसे प्रभावी रूप से अपने खेतों में अपना सकें। संगोष्ठी में प्राकृतिक खेती के मूल सिद्धांत, गोपालन, जैविक खाद एवं जैविक सामग्री निर्माण, खरपतवार नियंत्रण, प्रमाणीकरण तथा प्राकृतिक खेती से प्राप्त उपज की मार्केटिंग जैसे विषयों को तकनीकी सत्रों में शामिल किया गया।कार्यक्रम के प्रथम तकनीकी सत्र में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ में दलहन की खेती एवं क्षेत्रीय अनुशंसाएं, तिलहन की खेती एवं क्षेत्रीय अनुशंसाएं, दलहन एवं तिलहन में पौध संरक्षण, जैविक खाद, प्राकृतिक खेती के मूल सिद्धांत एवं गोपालन तथा प्राकृतिक खेती में खरपतवार नियंत्रण जैसे विषय शामिल रहे।तकनीकी सत्र में डॉ. दीपक चंद्राकर, डॉ. नंदन मेहता, डॉ. वाय.के. मेघम, डॉ. तपस चैधरी, डॉ. गौतम राय एवं डॉ. नितिश तिवारी ने संबंधित विषयों पर किसानों को जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया। द्वितीय तकनीकी सत्र में प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक अनुभवों एवं तकनीकों पर चर्चा की गई। इसमें विगत तीन वर्षों से प्राकृतिक खेती करने के अनुभव, डी.डी. किसान द्वारा तैयार डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती में जैविक सामग्री तैयार करने की विधि तथा प्राकृतिक खेती प्रमाणीकरण एवं उपज मार्केटिंग जैसे विषय शामिल रहे। इस सत्र में श्री आम प्रकाश सेन, श्री ईश्वरी साहू एवं डॉ. गौतम राय द्वारा संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई।इस राज्य स्तरीय कृषक संगोष्ठी की विशेषता यह रही कि इसमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुरय दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग तथा महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। तीनों विश्वविद्यालयों की सहभागिता से कृषि, पशुधन एवं उद्यानिकी से संबंधित विशेषज्ञता को किसानों तक पहुंचाने के लिए एक व्यापक मंच उपलब्ध हुआ। संगोष्ठी में फसल विविधीकरण, दलहन एवं तिलहन उत्पादन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, पशुधन आधारित कृषि, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण, प्रमाणन एवं बाजार व्यवस्था जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। तकनीकी सत्रों के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की निर्धारित समय-सारणी में प्रथम तकनीकी सत्र प्रातः 11ः00 से 12ः30 बजे तक तथा द्वितीय तकनीकी सत्र दोपहर 2ः25 से 4ः30 बजे तक निर्धारित था। संगोष्ठी में किसानों एवं विशेषज्ञों के बीच संवाद के माध्यम से खेती की वर्तमान चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा हुई। किसानों को दलहन एवं तिलहन उत्पादन बढ़ाने, प्राकृतिक खेती अपनाने, पशुधन को कृषि से जोड़ने, कृषि यंत्रों की उपलब्धता का लाभ लेने तथा जल एवं भूमि जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों, किसानों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी ने किसान-केंद्रित, प्राकृतिक संसाधन आधारित एवं टिकाऊ कृषि विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित किया। कार्यक्रम का समापन किसानों की समृद्धि, कृषि के सतत विकास तथा छत्तीसगढ़ को कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
- 0- पात्र वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों से मूल्यांकन शिविर में शामिल होने की अपीलराजनांदगांव। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाय) एवं एडीआईपी योजना अंतर्गत 21 सितम्बर से 24 सितम्बर 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिले में दिव्यांगजन व वरिष्ठजनों को जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत मंगलवार 21 सितम्बर 2026 को सामुदायिक भवन छुरिया, बुधवार 22 सितम्बर 2026 को गांधीसभागृह राजनांदगांव, गुरूवार 23 सितम्बर 2026 को मण्डी परिसर डोंगरगढ़ एवं शुक्रवार 24 सितम्बर को बहुउद्देशीय भवन मोहड़ में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार ने बताया कि मूल्यांकन शिविर में एलिम्को के तकनीकी दल द्वारा वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों का परीक्षण व मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षण उपरांत पात्रतानुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठजनों को व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, स्टुल विथ कमोड, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, बैसाखी, साईज, टेट्रापेड, फोल्डिंग वाकर, सरवाईकल कालर, श्रवण यंत्र, स्पाईनल सपोर्ट, फुट केयर कीट, कनी ब्रेस, पोलीमर जेल, एलएस बेल्ट, वाकर फोल्डिंग, चश्मा सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, फोल्डिंग व्हील चेयर, मोटराईज्ड ट्रायसायकल, बैसाखी कोहनी (साईज 1 एवं 2), बैसाखी (छोटा, मध्यम, बड़ा), वाकिंग स्टीक, ब्रेल केन, फोल्डिंग (दृष्टिबाधित), ब्रेल किट, रोलटर, साईज, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, लेप्रोसी सू, मोबाईल फोन, सुगम्य केन, टीएलएम किट, कैलिपर्स, जॉय स्टिक व्हील चेयर सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। नि:शुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए वरिष्ठजनों को प्रतिमाह 14500 रूपए से कम का आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज फोटो तथा दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर, आधार कार्ड, प्रतिमाह 14500 रूपए से कम का आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रदर्शित पासपोर्ट साईज फोटो दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को के माध्यम से तीन वर्ष से जिन हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान नहीं किया गया हो, उन्हीं नवीन पात्र वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। मोटराईज्ड ट्रॉयसायकल हेतु 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यंागता के हितग्राहियों के लिए समय-सीमा 5 वर्ष निर्धारित है। पात्र वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों से शिविर में शामिल होकर नि:शुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए मूल्यांकन शिविर में शामिल होने की अपील की गई है।--
- राजनांदगांव । नोनी सुरक्षा योजना सामान्य आय वाले परिवारों के लिए बेटियों की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। बेटी के जन्म के साथ ही उसके भविष्य की बेहतर तैयारी के लिए यह योजना अभिभावकों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। छुरिया विकासखंड के ग्राम गुण्डरदेही निवासी श्रीमती फुलेश्वरी साहू ने अपनी बेटी गरिमा के उज्ज्वल भविष्य के लिए नोनी सुरक्षा योजना का लाभ लिया है। साथ ही सुकन्या समृद्धि खाते के माध्यम से नियमित बचत की शुरूआत की है।श्रीमती फुलेश्वरी साहू सामान्य आय वाले परिवार से हैं। वर्ष 2015 में उनकी प्रथम संतान के रूप में पुत्री गरिमा साहू के जन्म पर बहुत खुशी हुई। बेटी के जन्म के साथ ही उसकी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य तथा अन्य आवश्यकताओं के लिए राशि बचत करने का मन बनाया। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुशीला मालेकर के माध्यम से नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य से नोनी सुरक्षा योजना संचालित की जा रही है। योजना में राज्य शासन द्वारा लाभार्थी बालिका के नाम पर भारतीय जीवन बीमा निगम में 5 वर्षों तक प्रतिवर्ष 5000 रूपए कुल 25000 रूपए जमा किए जाते हैं। बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरी करने और कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने पर 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच लाना, भु्रण हत्या रोकना, शिक्षा को बढ़ावा देना एवं बाल विवाह पर रोक लगाना है। नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी मिलने के बाद श्रीमती फुलेश्वरी साहू ने अपनी पुत्री गरिमा साहू को योजना का लाभ दिलाने के लिए उसका योजना के तहत पंजीयन कराया।नोनी सुरक्षा योजना से जुडऩे के साथ ही श्रीमती फुलेश्वरी ने अपनी पुत्री गरिमा के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता भी खुलवाया है। वह इस खाते में प्रतिमाह 500 रूपए जमा कर रही हैं। इस तरह शासन की योजना से मिलने वाले सहयोग के साथ वह स्वयं भी नियमित बचत कर बेटी के भविष्य के लिए आर्थिक आधार तैयार कर रही हैं। श्रीमती फुलेश्वरी साहू ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद से ही उसके भविष्य के लिए राशि बचत करना चाहती थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी मिलने पर अपनी बेटी गरिमा का पंजीयन कराया। इसके साथ ही उसके नाम से सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर प्रतिमाह 500 रूपए जमा कर रही हैं। इससे उन्हें बेटी के भविष्य के लिए बचत करने की प्रेरणा और आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से बेटियों के भविष्य को लेकर पालकों में सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसी योजनाएं बेटियों की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए सहारा बन रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य के लिए शासन द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना एवं नोनी सुरक्षा योजना लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
- 0- बढ़ी आमदनी से परिवार को मिला आर्थिक संबलराजनांदगांव। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें स्वरोजगार से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। श्रम विभाग की ई-रिक्शा सहायता योजना का लाभ मिलने से राजनांदगांव शहर के बसंतपुर वार्ड निवासी 32 वर्षीय श्रीमती गिरजा साहू आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं। श्रीमती गिरजा साहू ने श्रम विभाग की योजना के माध्यम से ई-रिक्शा प्राप्त कर स्वरोजगार को अपनाया है। ई-रिक्शा मिलने के बाद उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। उन्हें प्रतिमाह लगभग 12 से 18 हजार रूपए तक की आय प्राप्त हो रही है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्रीमती गिरजा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश निरंतर विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उनके राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित सेवा संकल्प को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।श्रीमती गिरजा साहू ने बताया कि ई-रिक्शा मिलने से पहले वह गांव में मजदूरी का कार्य करती थी। उन्हें प्रतिदिन लगभग 150 से 200 रूपए की मजदूरी मिलती थी, लेकिन पूरे माह नियमित रूप से काम नहीं मिल पाता था। इसके कारण उनकी मासिक आमदनी केवल 2 से 3 हजार रूपए के आसपास ही हो पाती थी। सीमित आय में परिवार का खर्च चलाना उनके लिए कठिन था और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत श्रीमती गिरजा साहू ने 10 हजार रूपए मार्जिन मनी जमा की। श्रम विभाग द्वारा उन्हें 1 लाख रूपए का अनुदान प्रदान किया गया तथा बैंक द्वारा 80 हजार रूपए का ऋण स्वीकृत किया गया। योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा चलाकर स्वरोजगार शुरू किया। श्रीमती गिरजा साहू ने बताया कि वर्तमान में ई-रिक्शा चलाकर उन्हें प्रतिदिन 400 से 600 रूपए तक की आमदनी हो रही है। इस तरह उन्हें प्रतिमाह लगभग 12 से 18 हजार रूपए तक की आय प्राप्त हो रही है।इससे अब वे परिवार के खर्च के साथ बैंक की ऋण किस्त भी आसानी से जमा कर पा रही हैं। नियमित आमदनी होने से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। श्रीमती गिरजा साहू ने कहा कि ई-रिक्शा उनके लिए केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का माध्यम बना है। योजना से मिली सहायता के कारण आज वे स्वयं रोजगार कर अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही हैं। उन्होंने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें रोजगार का बेहतर अवसर मिला है। इससे उनकी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति में सुधार हुआ है।
- 0- क्षेत्र के माननीय विधायक अनुज शर्मा द्वारा किया गया उद्घाटनरायपुर. क्षेत्र की एक लंबे समय से प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए, धरसीवा में उप पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) का शुभारंभ क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अनुज शर्मा जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन एवं पूजन किया गया। इस नवीन रजिस्ट्री कार्यालय के शुरू होने से धरसीवा सहित आसपास के लगभग 60 ग्रामों के निवासियों को अब अपने दस्तावेजों की रजिस्ट्री कराने के लिए रायपुर जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए समय, धन और श्रम की बचत के साथ-साथ एक बड़ी राहत साबित होगी। अब लोग अपने ही क्षेत्र में सुगमता से रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।उल्लेखनीय है कि रजिस्ट्री कार्यालय के शुभारंभ के पहले ही दिन 12 दस्तावेजों की रजिस्ट्री सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिससे कार्यालय में आम जनता के लिए सुविधाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित हुआ।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री अनुज शर्मा जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला सेन, उपाध्यक्ष श्री दिनेश खुटे, जनपद सदस्य श्रीमती पूजा वर्मा, सरपंच श्री साहिल खान, उपसरपंच श्री ललित साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गोविंद साहू, उपाध्यक्ष श्री राजा भैया, तथा पार्षदगण एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय विधायक श्री अनुज शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए यह रजिस्ट्री कार्यालय शुरू किया गया है, जिससे हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
- 0- जाति प्रमाण पत्र में देरी पर स्टेनो पर 1700 रुपये का जुर्मानारायपुर. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में कार्य नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है। अभनपुर तहसील में जाति प्रमाण पत्र बनाने में देरी पर स्टेनो सुश्री हेमलता दीवान पर 1700 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समय-सीमा बीत जाने के बाद भी 17 आवेदनों का निराकरण नहीं किया गया था।सेवा में लापरवाही और देरी के कारण प्रति आवेदन 100 रुपये के हिसाब से कुल 1700 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड की राशि को नियमानुसार चालान के माध्यम से शासकीय कोष में जमा कराया गया है।यह कार्रवाई लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आम जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
- 0- इन्फ्लुएंसर से जिले के विकास के लिए हुई सकारात्मक चर्चारायपुर. जिला प्रशासन रायपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में ‘लंच विद क्रिएटर्स’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्रिएटर्स के साथ संवाद कर जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि रायपुर के विकास के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह पहल सराहनीय है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि आप सभी युवा हमारे जिले के आइकॉन के रूप में कार्य कीजिए और रायपुर के पर्यटन, सांस्कृतिक विशेषताओं, खान-पान और यहां की विशेष पहचान को दुनिया के सामने लाइए। जिले का कोई निवासी ऐसा कार्य कर रहा है जिससे लोगों को प्रेरणा मिले, उसकी कहानी सामने लाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अपने पेज के अनुसार कंटेंट के साथ-साथ माह में एक दिन जनकल्याणकारी योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाएं, जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिल सके।उन्होंने कहा कि आप इकोनॉमिक सर्कुलर के हिस्सा हैं और आपके सहयोग से रायपुर की पूरे देश में अलग पहचान बनेगी। कई बार आप लोगों के माध्यम से समस्याओं की जानकारी मिली है, जिस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर आम लोगों को राहत पहुंचाई है। आप राजधानी के विकास के लिए सकारात्मक सुझाव देते रहें।अतिरिक्त कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता सबसे जरूरी है। क्रिएटर्स जनता को जागरूक करने में प्रशासन की मदद कर सकते हैं। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधान किए गए हैं, इसके प्रचार-प्रसार में भी सहयोग अपेक्षित है।नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम के विकास कार्यों के लिए सुझाव देने का आग्रह किया। जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि कार्यक्रम में सकारात्मक सुझाव प्राप्त हुए हैं, जो प्रशासन के लिए उपयोगी होंगे।कार्यक्रम के दौरान कला केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने बांसुरी, माउथ ऑर्गन, कीबोर्ड एवं गायन की प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रोजेक्ट समन्वयकों ने प्रोजेक्ट आज, प्रोजेक्ट नैनो, प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी, प्रोजेक्ट धड़कन सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- बिल्हा, कोटा, तखतपुर और मस्तूरी जनपद क्षेत्रों में केंद्र संचालन के लिए 30 सितंबर तक आवेदनबिलासपुर. जिले के चिन्हांकित शासकीय स्थानों पर आधार पंजीयन केंद्रों का संचालन किया जाना है। इसके लिए जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बिलासपुर द्वारा आधार केंद्र संचालकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में बंद लिफाफे में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।जारी सूचना के अनुसार जिले में कुल 20 आधार किट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें जनपद पंचायत बिल्हा क्षेत्र में 3, कोटा में 8, तखतपुर में 3 तथा मस्तूरी में 6 आधार केंद्र शामिल हैं। आधार केंद्र संचालक के लिए प्रमुख पात्रताएं निर्धारित की गई हैं। आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अथवा 2 वर्षीय आईटीआई या 3 वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 1 जुलाई 2026 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूर्ण होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है तथा न्यूनतम एमएस ऑफिस/डिग्री-डिप्लोमा संबंधी वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।इसके अलावा यू आई डी ए आई के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार एनएसइआईटीवी से वैध आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है। एनरोलमेंट एजेंसी कोड 2084 एवं 4082 से आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर परीक्षा प्रमाण-पत्र धारक अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदन कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बिलासपुर के नाम से कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया एवं कार्य अनुमति का अंतिम निर्णय जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।
- 0- सेवानिवृत्त अभियंताओं ने मनाया अभियंता दिवसबिलासपुर. जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर अभियंता दिवस समारोह का आयोजन फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, छत्तीसगढ़, जिला समिति बिलासपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित बाल गायक मास्टर तनिष्क वर्मा ने सरस्वती वंदना तथा तेजस्विनी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर इं. एस.के. पाण्डेय ने की।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभियंता जल, थल और नभ तीनों क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सर विश्वेश्वरैया के जीवन और कार्यों से सभी अभियंताओं, विशेषकर नवोदित अभियंताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने फोरम के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अनुभवी अभियंताओं की सक्रियता और अनुभव का लाभ जिले एवं प्रदेश को मिलना चाहिए। फोरम के संरक्षक इं. आर.पी. शुक्ला ने फोरम के प्रेरणास्रोत संघरत्न इंजी. सुरेंद्र सिंह टुटेजा का भावपूर्ण स्मरण करते हुए फोरम की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघरत्न इंजी. टुटेजा की स्मृति में 22 अप्रैल 2026 को सेंट्रल गुरुद्वारा, गोंडपारा को जनसेवार्थ शव वाहन एवं डीप फ्रीजर प्रदान किया गया है।जिला समिति के सदस्य इं. आर.के. दीक्षित ने बताया कि वे फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इंडिया ट्रस्ट से जुड़े हैं। उनके माध्यम से 400 निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दिलाई गई है, जिनमें 200 विद्यार्थी छत्तीसगढ़ के हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अभियंता इं. सुरेश कुमार पाण्डेय ने सभी अभियंताओं एवं मातृशक्ति को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सर विश्वेश्वरैया के जीवन, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर तेजस्विनी कन्या छात्रावास की 6 कन्याओं को एक वर्ष के लिए गोद लेने हेतु छात्रावास अधीक्षिका को चेक प्रदान किया गया। नेपाल बाढ़ आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए फोरम द्वारा 11 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की गई। वरिष्ठ अभियंता इं. टी.आर. देवांगन का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। तेजस्विनी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती सुलभा ताई ने फोरम द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए आभार व्यक्त किया और सेवा कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अभियंता सपरिवार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इं. निर्मल शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, आर.ई.एस., इं. आर.के. बंजारे, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन मंडल बिलासपुर तथा इं. संजय शर्मा, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता, पी.एम.जी.एस.वाई. उपस्थित रहे।
- बिलासपुर. दीपावली पर्व वर्ष 2026 के अवसर पर अस्थायी पटाखा दुकानों के लिए नवीन लायसेंस जारी करने तथा पूर्व से जारी लायसेंसो के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 तक है। इच्छुक आवेदक अस्थायी पटाखा दुकान के नवीन लायसेंस हेतु आवेदन तथा पूर्व से जारी लायसेंस के नवीनीकरण हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी में 5 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- बिलासपुर. 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री तिलकेश प्रसाद भावे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों हेतु संचालित संस्थाओं एव पेंशनर संघटन एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर 2026 को सवेरे 11 बजे अनुभव भवन, बृहस्पति बाजार, बिलासपुर में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कुर्सी दौड़, मटका फोड़, बकेट बॉल, पासिंग बॉल सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। 1 अक्टूबर को सवेरे 9.30 बजे से पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह शनिचरी बिलासपुर में होगा। इस अवसर पर विशेष आवश्यकता वाले चिन्हांकित वरिष्ठजनों को वॉकर, स्टिक, श्रवण यंत्र तथा व्हील चेयर परीक्षण के बाद प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान पर विशेष चर्चा की गई।इस अवसर पर उप नियंत्रक श्रीमती बबीता कमलेश, सहायक संचालक श्री सुमित केशरवानी, परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती सरस्वती अग्रवाल एवं संस्थाओं से श्रीमती सत्यभामा अवस्थी, श्री राकेश जैन, श्री बालगोविंद अग्रवाल, श्री नित्यानंद अग्रवाल, श्री राजेंद्र कश्यप, श्री रंजन प्रधान, श्री प्रशांत मोकाशे, श्री श्याम तिवारी, श्री वी.के. सिंह, श्री प्रशांत द्विवेदी, निरंकार तिवारी, अशोक अग्रवाल, आकांक्षा साहू, सौरभ दीवान सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
- 0- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शनबालोद. 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत कांकेर जिले में आयोजित भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) स्पर्धा में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं। उल्लेखनीय है कि 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका संवर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अंचल को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के 17-19 वर्ष आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चंचल रावटे, नोवल दास साहू एवं चंद्रहासिनी पाटिल ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया, वहीं तृप्ति जमुलकर ने कड़े मुकाबले में रजत पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के इस शानदार उपलब्धि के लिए अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने संयुक्त जिला कार्यालय में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में शासकीय निर्माण कार्यों में खनिज राजस्व मद के अंतर्गत देय रॉयल्टी एवं जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) राशि की जानकारी अद्यतन करने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में खनिज शाखा द्वारा जिले के विभिन्न विभागों, निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।खनिज शाखा द्वारा जारी पत्र में वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2025-26 तक कराए गए निर्माण कार्यों में निर्माण एजेंसियों एवं ठेकेदारों द्वारा देय रॉयल्टी और डीएमएफ राशि के विरुद्ध जमा की गई रॉयल्टी राशि, जमा डीएमएफ राशि तथा भुगतान के लिए शेष राशि की जानकारी मांगी गई है।चालान और ट्रांजेक्शन रिपोर्ट भी देनी होगीसंबंधित विभागों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्धारित प्रारूप में माहवार एवं दिनांकवार जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जमा राशि से संबंधित चालान की प्रति अथवा ट्रांजेक्शन रिपोर्ट भी उपलब्ध करानी होगी। यह जानकारी पत्र प्राप्ति के 5 दिवस के भीतर विशेष वाहक के माध्यम से खनिज शाखा कार्यालय में अथवा ई-मेल के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस जानकारी के आधार पर जिले में निर्माण कार्यों से संबंधित रॉयल्टी एवं डीएमएफ राशि का संकलित डाटा तैयार कर उसका मिलान किया जाएगा, जिससे विभागीय अभिलेखों में जानकारी को अद्यतन रखा जा सके।वित्तीय वर्ष 2026-27 से हर माह देनी होगी जानकारीखनिज शाखा ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 से संबंधित जानकारी प्रत्येक माह की 5 तारीख तक उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। यदि किसी विभाग या निर्माण एजेंसी की जानकारी निरंक हो, तब भी निर्धारित प्रारूप में निरंक जानकारी उपलब्ध करानी होगी। गौरतलब है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया का उद्देश्य खनिज राजस्व एवं डीएमएफ मद से संबंधित राशि का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण, पारदर्शिता और समयबद्ध मिलान सुनिश्चित करना है।--
- जगदलपुर। बस्तर जिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने 2013 के झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में सभी 10 दोषियों को बुधवार को मृत्युदंड सुनाया।इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।दोषी 30 दिन के अंदर फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जा सकते हैं.।एनआईए के एक अधिवक्ता ने बताया कि जगदलपुर में एनआईए की विशेष अदालत ने पांच सितंबर को दो महिलाओं समेत सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था और सजा पर अपना फैसला 16 सितंबर के लिए सुरक्षित रख लिया था।उन्होंने बताया कि अदालत ने सभी 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है।माओवादियों ने बस्तर जिले में दरभा थानाक्षेत्र की झीरम घाटी में 25 मई 2013 को एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ पर घात लगाकर हमला किया था।इस हमले में कांग्रेस नेताओं, आम नागरिकों और 10 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 29 लोग मारे गए थे तथा 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।इस हमले को लेकर NIA कोर्ट ने 10 लोगों को दोषी करार दिया था। अदालत ने सभी दोषियों को 7 धाराओं में सजा ए मौत की सजा सुनाई है।मारे गए लोगों में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश, विपक्ष के पूर्व नेता महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्या चरण शुक्ल और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक उदय मुदलियार शामिल थे।यह रैली उस साल के आखिर में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित की गई थी।घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन रमन सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन भाजपा सरकार ने हमले के दो दिन के भीतर ही जांच एनआईए को सौंप दी थी। राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के तत्कालीन न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग भी बनाया था।
- -2022 की फर्जी टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा निरस्त होने से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली भूपेश सरकार बेनकाब : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने साधा निशानारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के कार्यकाल में युवाओं के हकों पर डाका डालने और अपनों को उपकृत करने के एक और सनसनीखेज मामले के खुलासे के मद्देनजर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि भूपेश सरकार के संरक्षण में राज्य के प्रतिभावान युवाओं और कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने बुधवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में जाँच के दौरान भारी धांधली, फर्जीवाड़ा और प्रणालीगत भ्रष्टाचार पाया गया है। इसके बाद शासन द्वारा इस परीक्षा को तत्काल प्रभाव से शून्य घोषित कर पूरी चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि 26 जून 2022 को लिपिक वर्ग से वाणिज्यिक कर निरीक्षक (टैक्स इंस्पेक्टर) के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। जाँच समिति की रिपोर्ट (3 जुलाई 2026) ने यह साफ कर दिया है कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल म़े किस प्रकार नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं!भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने बताया कि परीक्षा से पहले आरक्षण रोस्टर का पालन ही नहीं किया गया, जिससे वंचित और पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधी चोट पहुँचाई गयी। इसी तरह परीक्षा केंद्रों में उपस्थिति पंजी का संधारण ही नहीं किया गया ताकि मनचाहे लोगों की बैकडेट में एंट्री कराई जा सके। जाँच में पाया गया कि कई चयनित अभ्यर्थियों ने एक समान उत्तर लिखे थे। इतना ही नहीं, कॉपियों में कोडिंग व्यवस्था को जानबूझकर खत्म किया गया ताकि मनपसंद अभ्यर्थियों की पहचान उजागर रहे।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि अपनों को फायदा पहुँचाने के लिए चयन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों और परीक्षा नियंत्रक ने खुद नियम विरुद्ध पुनर्मूल्यांकन कर चहेतों के अंक बढ़ाए। खरीदी गई कॉपियों और इस्तेमाल/शेष कॉपियों के आँकड़ों में भारी विसंगतियाँ पाई गईं, जो सीधे तौर पर फर्जी कॉपियाँ जमा करने की ओर इशारा करती हैं।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जाँच में यह साबित हो चुका है कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में हुई यह परीक्षा पूरी तरह दूषित और फर्जीवाड़े पर आधारित थी। अनियमितताएँ इतनी व्यापक थीं कि इसमें से ईमानदार और धांधली करने वालों को अलग करना सम्भव नहीं था। शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 26 जून 2022 की परीक्षा एवं 1 जुलाई 2022 के तहत दिए गए सभी नियुक्ति आदेशों को तत्काल निरस्त कर दिया है। फर्जी तरीके से टैक्स इंस्पेक्टर बने सभी कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर वापस भेज (प्रत्यावर्तित कर) दिया गया है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि युवाओं और कर्मचारियों की मेहनत पर पानी फेरने वाली भूपेश सरकार को इस धांधली का जवाब देना ही होगा। क्या कांग्रेस सरकार का मकसद केवल अपनों को पिछले दरवाजे से लाभ पहुँचाना था? डॉ. मिश्रा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का यह कृत्य न केवल प्रशासनिक मर्यादाओं का हनन था, बल्कि राज्य के परिश्रमी कर्मचारियों और युवाओं के विश्वास पर कुठाराघात था। अब सच सामने आ चुका है और धांधली के बल पर पाई गई नियुक्तियों को खारिज कर न्याय स्थापित किया गया है।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें छत्तीसगढ़ के समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं। श्री देव ने प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के संकल्प की सिद्धि की प्रार्थना की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी ऐतिहासिक प्रतिष्ठा स्थापित की है। 'अंत्योदय' और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूलमंत्र पर चलते हुए श्री मोदी ने देश के गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के सशक्तीकरण को शासन के केंद्र में रखा है। उनके नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में माहव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा सदैव राजनीति को सेवा का माध्यम मानती है, इसलिए यह पूरा महीना जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित रहेगा। श्री देव ने प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के संयोजकों, कार्यकर्ताओं तथा जनमानस से इस सेवा पखवाड़े में उत्साहपूर्वक भाग लेकर 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के संकल्प को साकार करने का आग्रह किया है। file photo
- दुर्ग / जिले में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य समन्वय बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्री पुरूर्षोत्तम देवांगन, श्रीमती चन्द्रिका चन्द्राकर, श्रीमती सरिता मिश्रा, श्री विनोद अरोरा एवं विनोद सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला पंचायत के सीईओ एवं अभियान के नोडल अधिकारी श्री बी.के. दुबे सहित समस्त विभागीय नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी सम्मिलित हुए। अभियान अंतर्गत विभिन्न 12 पहलुओं क्रमशः आशीर्वाद दीया, मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा, नमो सेवा अनकही कहानियां, आनंद मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, जन-जन सेवा संकल्प, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग एवं सुशासन सेवा संवाद के बेहतर आयोजन के संबंध में तिथियों आदि के संबंध में रायशुमारी की गई। जनप्रतिनिधियों ने आयोजन हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किये। साथ ही अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
- - सेवा संकल्प अभियान का आगाज 17 सितंबर से- मुख्य कार्यक्रम दुर्ग के पुरानी पुलिस लाईन में, होंगे सवा लाख दिये प्रज्जवलितदुर्ग / राज्य शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रति व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।अभियान के तहत नागरिकों की भागीदारी से सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ संध्या 06 बजे दुर्ग के पुरानी पुलिस लाईन में सवा लाख दिये प्रज्जवलित किया जाएगा। इसी कड़ी में जिले की चिन्हांकित 30 ग्राम पंचायतों में 30 हजार दिये, नगर निगम दुर्ग द्वारा 30 हजार दिये, नगर निगम भिलाई चरोदा द्वारा 05 हजार दिये, नगर निगम भिलाई द्वारा एक लाख 25 हजार दिये, नगर निगम रिसाली द्वारा 51 हजार आशीर्वाद के दिये प्रज्जवलित किये जाएंगे। इसी प्रकार विकासखंड दुर्ग की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक घर में अनुमानित 75 हजार दिये, विकासखंड धमधा में प्रत्येक घर में अनुमानित एक लाख 20 हजार दिये तथा विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत अंतर्गत प्रत्येक घर अनुमानित एक लाख 10 हजार आशीर्वाद के दिये जलाऐं जाएंगे। अभियान में होंगे विभिन्न कार्यक्रम - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’ 17 सितंबर, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा 18 सितंबर से 3 अक्टूबर, नमो सेवा अनकही कहानियां’ 17 से 21 सितंबर, 6 से 10 अक्टूबर एवं 15 से 17 अक्टूबर, ‘आंगन मिलन सेवा’ 25 सितंबर से 7 अक्टूबर एवं 12 से 14 अक्टूबर, ‘सेवा की कहानी’ 17 से 21 अक्टूबर, ‘सेवा संकल्प यात्रा’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प’ 7 अक्टूबर, ‘जल जन सेवा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ 23 से 25 सितंबर, ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ 29 सितंबर, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज’ 9 अक्टूबर तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से इन सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की गई है।
- - 17 सितंबर 2026 को स्वामी विवेकानंद भवन (जेल तिराहा चौक, पदमनाभपुर, दुर्ग) में शिविर का आयोजनदुर्ग / जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ई.आई.एल.) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनान्तर्गत एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन/परीक्षण / चिन्हांकन शिविर का आयोजन न.पा.नि. भिलाई-चरोदा/नगर पंचायत पाटन व जनपद पंचायत पाटन के समस्त ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करते हुए स्थान सामुदायिक देवांगन भवनए पन्दर रोड पाटनए जिला दुर्ग में शिविर आयोजित किया गया।उप संचालक समाज कल्याण दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजित शिविर में कुल 73 दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया। जिसमें से दिव्यांगजनों हेतु विभिन्न सामाग्री जैसे-मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, व्हील चेयर, तथा वरिष्ठजनों हेतु श्रवण यंत्र, कमोड चेयर आदि उपकरणों को सहित कुल-74 सामाग्रियों के लिए चिन्हांकित किया गया। उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मान. श्री राजेश चंद्राकर, श्री कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन तथा श्री जन्त राम ठाकुर, नोडल अधिकारी, समाज कल्याण विभाग दुर्ग, एलिम्को रायपुर के चिकित्सकीय दल एवं नगर पंचायत पाटन के कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग व श्रीमती भूमिका गोपाल समाज शिक्षा संगठक जनपद पंचायत पाटन तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।इसी तरह शिविर अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 को स्वामी विवेकानंद भवन (जेल तिराहा चौक, पदमनाभपुर, दुर्ग) में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली तथा जनपद पंचायत दुर्ग के समस्त ग्राम पंचायत के दिव्यांगजन शामिल हो सकेंगे। सभी शिविरों का समय प्रातः 10.00 बजे से शाम 04.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।




















.jpg)






