ब्रेकिंग न्यूज़

 जय भवानी- जय शिवाजी’ के नारों से गूंजा महाराष्ट्र मंडल

 - जयंती पर शिवाजी महाराज की महाआरती में बड़ी संख्या में शामिल हुए पदाधिकारियों के साथ सभासद
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव परंपरागत उत्‍साह के साथ मनाया गया। शिवाजी महाराज की महाआरती के साथ ‘जय भवानी- जय शिवाजी’ के जयघोष ने मंडल को शिवमय बना दिया। बताते चलें कि हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक, राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान के लिए मुगम शासकों को अनेक योद्धों में पराजित करने वाले हिंदू ह्रदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती गुरुवार को महाराष्ट्र मंडल में  धूमधाम से मनाई गई। 
युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे ने बताया कि युवा समिति की ओर से हर महीने 19 तारीख की शाम को छत्रपति शिवाजी की महाआरती की जाती है। इस वर्ष शिवाजी जयंती पर पुणे की विशाल नाट्य मंडली साइंस कॉलेज मैदान पर शिवाजी महाराज पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' का मंचन कर रही है इसीलिए 19 फरवरी को शाम को होने वाली महाआरती दोपहर में संपन्न की गई। इससे पहले महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अजय मधुकर काले के साथ तात्यापारा चौक पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही राज्यपाल रमेन डेका शिवाजी महाराज के समक्ष साथ में रहे।
अपने संक्षिप्त संबोधन में मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम के एक- एक शब्द की अपनी अलग ही महत्ता है। छ यानी छत्तीस हाथियों का बल रखने वाला, त्र मतलब जिन्होंने त्रस्‍त किया मुगलों को, प यानी न लौटने वाला और ति मतलब तीनों लोकों को जानने वाला। वहीं शिवाजी के शि में अनुशासित, वा में व्यावसायिक चमक और जी में जिजाऊ का बेटा बताया। इसी तरह महाराज के म में महाराष्ट्र का गौरव, हा में जो हार नहीं मानते, रा में राज्य के शुभचिंतक और ज में लोगों को राजा परिभाषित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष काले ने भी शिवाजी महाराज के कई प्रसंगों की चर्चा की।
महाआरती के अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, सह सचिव मालती मिश्रा, शंकर नगर बाल वाचनालय- उद्यान प्रभारी रेणुका पुराणिक, डाॅ. मंजिरी बक्षी, चौबे कॉलोनी महिला केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित, स्वाती डबली, श्रावणी मुकादम, प्रशांत देशपांडे, प्रवीण क्षीरसागर, पर्यावरण समिति के समन्वयक अभय भागवतकर, पराग दलाल. अभिषेक बक्षी सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english