ब्रेकिंग न्यूज़

 एजुकेशन सिटी बनने से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा की दिशा में नई क्रांति आएगी - नंदन जैन

रायपुर।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 9450 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी कार्यों के लिए देकर सड़कों और अधोसंरचना को नई मजबूती दी गई है। 1750 करोड़ उद्योग और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए आवंटित कर युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को निवेश और औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में 100 करोड़ की लागत से एजुकेशन सिटी का प्रावधान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा की क्रांति लाएगा। दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में सीजीआईटी की स्थापना तथा 35 करोड़ से एआई सेंटर की शुरुआत युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाएगी। यह बजट भविष्य की पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान गरीब परिवारों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा। साथ ही 3500 करोड़ जल संसाधन विभाग को देकर किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प दिखाया गया है। यह बजट गांव, गरीब और किसान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि 75 करोड़ की लागत से 250 महतारी सदनों का निर्माण महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। 5000 करोड़ की मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना से गरीब परिवारों को मुफ्त चावल और राशन की निरंतर सुरक्षा मिलेगी, वहीं 1422 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवाओं को सम्मानजनक जीवन का सहारा मिलेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english