बालोद से गुजरने वाले नेशनल हाईवे में अतिक्रमण हटाने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की बीच हुई बैठक
बालोद। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद श्री नूतन कंवर द्वारा आज नगर में अतिक्रमण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य झलमला मुख्य चैक से पर्यावरण पार्क तक राष्ट्रीय राजमार्ग 930 के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर शहर को सुव्यवस्थित करना है। बैठक में नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री हरीश सांखला सहित अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा चिन्हित अतिक्रमणकारियों सहित अन्य सभी अतिक्रामकों को मुनादी (सार्वजनिक घोषणा) के माध्यम से सूचित किया जाए। उन्हें 03 दिनों का समय दिया गया है कि वे अपना कब्जा स्वतः हटा लें, अन्यथा समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा नियमानुसार बलपूर्वक कब्जा हटाने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें नया बस स्टैण्ड परिसर में लंबे समय से खड़ी या अनुपयोगी बसों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैण्ड परिसर में ट्रकों के खड़े होने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाएगा ताकि आम जनता को असुविधा न हो। एसडीएम श्री कंवर ने कहा कि ’बालोद नगर को अतिक्रमण मुक्त एवं सुंदर बनाना है, जिसमें हम सभी को अपनी भागीदारी निभानी होगी। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग श्री अनिल छारी, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली, यातायात प्रभारी श्री रविशंकर पाण्डेय, उप निरीक्षक कमला यादव, झलमला सरपंच श्रीमती चुम्मन ठाकुर, ग्राम सिवनी के सरपंच श्री बहुर सिंह नेताम, पार्षद श्रीमती आशा पटेल, श्री विनोद शर्मा, राजस्व निरीक्षक श्री दयालु सागर, संध्या वर्मा, पटवारी श्री आशीष शर्मा, श्री टुमन बघेल, श्री बबीता मण्डावी और पंचायत सचिव संतोषी सोनकर सहित गणमान्य नागरिक शामिल थे।





.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment