दिव्यांगजनों को मिलेगा निःशुल्क सिलाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण
-26 से 28 फरवरी तक विशेष पंजीयन शिविर का किया जाएगा आयोजन
बालोद। समाज कल्याण विभाग बालोद के मार्गदर्शन में एनडीएफडीसी स्वावलंबन केंद्र द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिसके अंतर्गत जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सिलाई मशीन एवं बेसिक कंप्यूटर का 04 माह का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम ने बताया कि स्वावलंबन केन्द्र का संचालन घड़ी चैक, पुराना जिला अस्पताल के सामने, मंगल भवन बालोद में किया जा रहा है। स्वावलबंन केन्द्र में दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण के साथ-साथ निःशुल्क आवासीय सुविधाएँ भी प्रदान किया जा रहा है। स्वावलंबन केन्द्र द्वारा दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण के पंजीयन हेतु विशेष शिविर का आयोजन घड़ी चैक पुराना जिला अस्पताल के सामने, मंगल भवन बालोद में 26 से 28 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। जिसमें जनपद पंचायत गुरूर के समस्त दिव्यांगजन उपस्थित होगें। शिविर में दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अंक सूची (सिलाई मशीन हेतु 8वी पास एवं बेसिक कम्प्यूटर हेतु 10वी पास), बैंक पासबुक, यूनिक आई.डी कार्ड इत्यादि लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही एनडीएफडीसी स्वावलंबन केन्द्र के संबंध में जानकारी हेतु स्वावलबंन केन्द्र के संचालक श्री अभिषेक चंदेल के मोबाईल नंबर 9201457567 से संपर्क कर सकते हैं।





.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment