ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम जोन 6 ने जोन 9 की टीम को 8 विकेट से हराकर किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

-रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा
-राकेश बेहरा 3 विकेट लेकर, 3 छक्के, 3 चौक्के लगाकर शानदार आलराउंड प्रदर्शन कर बने मैन ऑफ द मैच, नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू ने ट्राफी देकर किया सम्मानित
 -26 फरवरी को संध्या 6 बजे से जोन 1 औऱ जोन 7 के मध्य औऱ जोन 2 औऱ जोन 4 के मध्य रात्रि 8 बजे से क्वार्टर फाइनल मैच नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत दिनांक 26 फरवरी 2026 को संध्या 6 बजे से नगर निगम जोन 1 औऱ जोन 7 की टीमों के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच नेताजी सुभाश्चन्द्र बोस स्टेडियम में होगा, वहीं रात्रि 8 बजे नगर निगम जोन 2 की टीम जोन 4 की टीम से क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी.
विगत दिवस रात्रि 8 बजे से हुए मैच में नगर निगम जोन 6 की टीम ने जोन 9 की टीम को 8 विकेट से हराकर स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. जोन 9 की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 10 सीमित ओवर मैच में पूरी टीम 8.2 ओवर में आल आउट हो गयी. निगम जोन 6 की टीम ने मात्र 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए औऱ शानदार विजय प्राप्त कर ली. निगम जोन 6 की विजय में मात्र 11 गेंदों में 3 छक्कों औऱ 3 चौक्कों की सहायता से 30 रन की विस्फोटक नाबाद पारी खेलने औऱ 1.2 ओवर में मात्र 3 रन देकर 3 विकेट हासिल करने वाले राकेश बेहरा की प्रमुख भूमिका रही. रराकेश बेहरा शानदार आलराउंड प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच घोषित किये गए. उन्हें नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, श्री दीपक जायसवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री प्रमोद कुमार साहू, श्री मोहन कुमार साहू,श्री कृष्णा सोनकर, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर सहित मिलकर सम्मानित किया.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english