चंदन, टीकम और संतोष टेटे एकल के अंतिम राउंड में
*0 रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2ः स्व. देवेंद्र कर स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता*
*रायपुर।* रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत आयोजित स्व. देवेंद्र कर स्मृति बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी नॉकआउट दौर के ग्रुप मैचों में रोमांच और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिला। शुक्रवार को यूनियन क्लब में खेले गए मुकाबलों में चंदन साहू, टीकम वर्मा और संतोष साहू अपने-अपने मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहे और प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में जगह बनाने में सफल रहे।
ग्रुप ए के मुकाबलों में चंदन साहू का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने अपने सभी मैच जीतकर ग्रुप में दबदबा कायम रखा। पहले मुकाबले में उन्होंने तहसीन जैदी को 30-14 से हराया। इसके पूर्व खेले पहले मैच उन्होंने सत्येंद्र सिंह के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 30-5 से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे मैच में भी चंदन ने लविंदर सिंह सिंघोत्रा को 30-6 से पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
ग्रुप बी में टीकम वर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीत लिए। उन्होंने रोहित बर्मन को 30-10 से हराया। इसके पूर्व अपने पहले मैच में विक्रम साहू के खिलाफ 30-7 से प्रभावशाली जीत दर्ज की। दूसरे मैच में संतोष साहू (जूनियर) को 30-10 से पराजित कर टीकम ने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया।
ग्रुप बी में ही संतोष साहू ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अजय सक्सेना को 30-6 से हराया। हालांकि इस मुकाबले के दौरान अजय सक्सेना चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और मैच पूरा नहीं खेल सके। इसके पहले संतोष साहू ने हिमांशु शर्मा को 30-5 से पराजित कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। लगातार दो प्रभावशाली जीत के साथ संतोष साहू ने भी अंतिम राउंड में प्रवेश सुनिश्चित किया।
इसके पहले खेले गए अन्य मैचों में लविंदर सिंघोत्रा ने शंकर चंद्राकर को 30-9 से, तहसीन जैदी ने कौशल तिवारी को 15-6 से, अमित मिश्रा ने दीपक पांडेय को 30-11 से और रोहित बर्मन ने शिवम दुबे को 27-23 से व सुखनंदन बंजारे को 30-15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था। मैच के निर्णाय़क विजय मिश्रा, सत्येंद्र कर, टीकम वर्मा, चंदन साहू व कमलेश गोगिया रहे।
*आज के मैच*
18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से यूनियन क्लब में एकल के शेष सभी मैच खेले जाएंगे। साथ ही बैडमिंटन युगल के मुकाबले भी शुरू होंगे।
*एकल के मैच*
1. रामेश्वर मिश्रा/सत्यप्रकाश दुबे के बीच।
2. सुशील अग्रवाल/पंकज सिंह के बीच।
(उक्त दोनों मैच के विजेता क्रमशः सत्येंद्र कर और अमित मिश्रा से भिड़ेंगे। इनके विजेता क्रमशः चंदन साहू व संतोष साहू के साथ खेलेंगे)
3.टिकेश्वर पटेल/टीकम वर्मा के बीच।
*युगल के मुकाबले*
1. चंदन साहू-सुशील अग्रवाल/हिमांशु शर्मा-सुखनंदन बंजारे के बीच।
2. संतोष साहू (सी.)-नरेंद्र बंगाले/शिवम दुबे-रोहित बर्मन के बीच।
3. रामेश्वर मिश्रा-तहसीन जैदी/राजेश सोनकर-पंकज सिंह के बीच।
4. टिकेश्वर पटेल-अभिषेक सिंह/राजेंद्र निगम-शंकर चंद्राकर के बीच।
5. सत्येंद्र कर-टीकम वर्मा/विक्रम साहू-संजय जोशी के बीच।
6. लक्ष्मण लेखवानी-हितेश मेहता/त्र्यंबक शर्मा-संजीव गुप्ता के बीच।
7. अमित मिश्रा-शुभम वर्मा/प्रदीप चंद्रवंशी-पलाश तिवारी के बीच।
8. कमेलेश गोगिया-दिनेश कुमार/सत्यप्रकाश दुबे-इम्तियाज अंसारी के बीच।












Leave A Comment