ब्रेकिंग न्यूज़

 रोहिणीपुरम केंद्र के हल्‍दी कुंकू में रोचक खेल का मजा भी

0  महाराष्‍ट्र मंडल के केंद्रों में हो रहे उत्‍सव में भीषण गर्मी का नहीं दिख रहा कोई असर
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के रोहिणीपुरम केंद्र की सभासद मीना विभुते के घर पर चैत्र गौर हल्‍दी कुंकू का शानदार उत्‍सव आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्‍या में पहुंची महिला सभासदों के साथ खेले गए रोचक खेल ने कार्यक्रम में और भी जोश भर दिया। बड़ी संख्‍या में महिलाओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर बता दिया कि भीषण गर्मी और लू के थपेड़े भी उन्‍हें उनकी संस्‍कृति से नहीं डिगा सकते।  
ऋतु बहिरट, साधना बहिरट और मीना विभूते की ओर से आयोजित इस उत्‍सव में सबसे पहले हनुमान चालीसा का सस्‍वर सामूहिक पाठ किया गया। फिर भक्तिमय वातावरण में सभी ने मां गौरी के भजनों की सस्‍वर प्रस्तुति दी। तत्‍पश्‍चात रोचक खेल में ए से जेड तक की पर्ची एक बाउल में डाली गई। इधर सभी सभासदों को अंग्रजी में अपना पूरा नाम लिखने को कहा गया। तत्‍पश्‍चात बाउल को अच्‍छी तरह हिलाने के बाद जैसे- जैसे ए से जेड तक के अल्‍फाबेट वाली पर्चियों को एक के बाद एक निकालकर सभी को बताया जाता रहा, वैसे- वैसे सामने बैठे सभासद अपने- अपने नामों में उक्‍त अल्‍फाबेट को काटते गए। इस तरह सबसे पहले नाम के पूरे अल्‍फाबेट कटने पर श्रेया टुल्‍लू को विजेता घोषित किया गया। उप विजेता अनुभा साडे़गांवकर और तीसरे स्‍थान पर जयश्री गायकवाड़ रहीं। 
प्रांजल बल्‍लाल ने सभी के सामने गीता की 18वीं वृत्‍त‍ी को बिना देखे - पढ़ें, जोशीले अंदाज में सुनाया। तो न केवल तमाम सभासदों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि उन्‍हें इसके लिए सम्‍मानित भी किया गया। कार्यक्रम का सर्वाधिक रोचक सेगमेंट उखाणे लेने (शायरी के अंदाज में पति का नाम लेना) रहा। इसमें कई नए और मजेदार उखाणे सुनने को भी मिले। सुस्‍वाद नाश्‍ते और व्‍यंजनों का लुत्‍फ लेकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
इस मौके पर अलका कुलकर्णी, अचला मोहरीकर, चित्रा बल्की, राजश्री वैद्य, अपर्णा जोशी, अनिता लांगे, अपर्णा वराड़पांडे, रश्मि‍ तनखीवाले, प्राची गनोदवाले, अर्चना कश्यप, सीमा बक्षी,  छाया अंजनकर, वीना वंडलकर, जयश्री गायकवाड़, सोनाली कुलकर्णी, मंगला पुराणकर, शीतल कुंभलकर, रचना ठेंगड़ी, मंगला कुलकर्णी सहित अनेक सभासद उपस्थित रहीं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english