ब्रेकिंग न्यूज़

राजधानी में गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट...!

रायपुर। शहर के डगनिया इलाके में शनिवार रात 10 लाख रुपए की लूट हुई। गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण साहू को अज्ञात लुटेरों ने लूटा। वह टाटीबंध गैस एजेंसी में मैनेजर है। शाम वह पैसे लेकर जा रहा था। इस घटना के बाद उसने स्वयं फोन कर डीडी नगर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे शहर को अलर्ट जारी किया है।  रायपुर वेस्ट के डीसीपी संदीप पटेल ने कहा कि डगनिया के पास लूट की घटना हुई है। घटनास्थल के पास महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
टाटीबंध स्थित गैस एजेंसी के सुपरवाइजर श्रवण साहू के साथ तीन बदमाशों ने लूट की है। श्रवण ने पुलिस को बताया है कि वह मालिक के कहने पर अग्रसेन चौक के पास एक पार्टी से पेमेंट लेने के लिए गया था। श्रवण कार से पेमेंट लेने गया था। इस दौरान गैस एजेंसी संचालक के पास एक कस्टमर ने गैस लीकेज होने की शिकायत की। इस पर एजेंसी संचालक ने श्रवण को लौैटने के दौरान संबंधित कस्टमर का लोकेशन भेजकर लौटने के दौरान ठीक कर लौटने कहा। श्रवण ने जैसे पुलिस को बताया है कि वह डगनिया बाजार के पास एक गली के अंदर कार लेकर गया। कार रोक कर श्रवण अपने साथ नोटों से भरा बैग कार में छोड़ने के बजाय साथ लेकर उतरा। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश उसके करीब पहुंचे और उसके हाथ से नोटों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english