सडक पर श्रीगणेश पंडाल लगाये जाने पर वहां पहुंचकर श्री गणेश समिति पदाधिकारियों से चर्चा कर पुलिस कमिश्नरेट अधिकारियों और जोन 5 अधिकारियों ने उन्हें समझाईश दी
*जोन अधिकारियों ने श्री गणेश समिति पदाधिकारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी देने कहा*
रायपुर/ नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन और जोन 5 सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके सहित रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम जोन क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती पुलिस थाना तक सडक पर श्री गणेश पंडाल लगाये जाने की जानकारी मिलते ही तत्काल स्थल पर पहुंचकर जोन 5 सहायक अभियंता श्री खीरसागर नायक ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर पश्चिम जोन के पुलिस अधिकारियों सहित संबंधित श्री गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें सडक पर श्री गणेश उत्सव मनाने पंडाल ना लगाने को लेकर स्पष्ट समझाईश स्थल पर दी ।
नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन में जोन 5 सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके ने श्री गणेश उत्सव समितियों के सम्बंधित पदाधिकारियों को श्री गणेश उत्सव पंडाल सड़क पर नहीं लगाने की स्थल पर पहुंचकर उन्हें समझाईश दी एवं श्री गणेश पंडाल पंडाल लगाने माननीय एनजीटी और छत्तीसगढ़ शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमो एवं जारी किये गए दिशा- निर्देशो का पूर्ण पालन करने कहा। जोन 5 जोन कमिश्नर सहित निगम जोन 5 अधिकारियों और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर पश्चिम जोन क्षेत्र के सम्बंधित पुलिस अधिकारियों ने श्री गणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों से श्री गणेश पंडाल सडक पर लगाये जाने पर उन्हें नियमानुसार आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी देने कहा और इसमें छत्तीसगढ़ शासन और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार निर्धारित प्रक्रियाओं और नियमों का पूर्ण पालन करने कहा ।

.jpg)
.jpg)
.png)







Leave A Comment