ब्रेकिंग न्यूज़

​भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक 16 व 17 नवम्बर को

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने साझा की जानकारी : राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी रहेंगीं उपस्थित
समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मिलेगा मार्गदर्शन, प्रदेश भर से 500 से अधिक महिला नेत्रियां होंगी शामिल
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई की प्रथम दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक का आयोजन आगामी 16 एवं 17 नवम्बर को राजधानी स्थित जैमन मानस भवन में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से 500 से अधिक महिला पदाधिकारी एवं नेत्रियाँ शामिल होंगी।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने ​कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रथम कार्यसमिति बैठक में मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी दोनों दिन उपस्थित रहेंगी। 16 नवम्बर को कार्यसमिति की विधिवत शुरुआत होगी। ​अध्यक्षीय उद्बोधन एवं राजनीतिक सत्र के तहत प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी द्वारा प्रदेश महिला मोर्चा का कार्यवृत्त प्रस्तुत करने के पश्चात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा "वर्तमान राजनीतिक परिवेश में महिला मोर्चा की भूमिका" विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू केंद्र एवं राज्य सरकार की महती जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के विषय पर मार्गदर्शन देंगे। मोर्चा की  राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी संगठनात्मक विषयों पर प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला प्रमुखों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगी। इसी दौरान मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजकों द्वारा भी महिला नेत्रियों को आधुनिक कार्यशैली एवं संवाद के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।  सोमवार को रात्रि भोजन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने ​बताया कि द्वितीय दिवस मंगलवार को ​पाँच महत्वपूर्ण सत्र होंगे। इन सत्रों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वरिष्ठ नेत्री डॉ. सरोज पांडेय, मोर्चा प्रभारी सुभाष तिवारी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यसमिति बैठक के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। श्रीमती अवस्थी ने प्रदेश की सभी अपेक्षित महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर इस दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english