ब्रेकिंग न्यूज़

 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब एसईसीआर रेलवे ने किया अपने नाम

भिलाई नगर। राजेश पटेल एवं अनीता पटेल की स्मृति में राजेश पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में एसईसीआर रेलवे की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निकेतन क्लब को कड़े संघर्ष में 71-67 अंकों से पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अंतिम क्षणों तक चले कड़े मुकाबले में एसईसीआर रेलवे ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव धीरज गोयल रहे।
इस अवसर पर मुख्य सहयोगी नरेश ट्रेडिंग कंपनी की ओर से धीरज गोयल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में हरभजन सिंह (एचबीएस अकादमी) एवं अजय शर्मा (डीजीएम, एसएमएस डिपार्टमेंट) उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों वसंत (एसईसीआर रेलवे) को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, राहुल (बिलासपुर) को बेस्ट पॉइंट गार्ड, संजय (निकेतन क्लब) को बेस्ट शूटर, कपाला (एसईसीआर रेलवे) को बेस्ट डिफेंडर, अनमोल (रायपुर कॉर्पोरेशन) को बेस्ट रीबाउंडर तथा अरमान (निकेतन क्लब) को बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर के सम्मान से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त विजेता एवं उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिए गए।
इस मौके पर प्रदेश बास्केटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव जैन, ओए अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, बीएसपी बास्केटबॉल क्लब सचिव 
परमिंदर सिंह ग्रेवाल, राजनांदगांव जिला बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष नरेश डालकिया, दंतेवाड़ा जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मांडवी, बलौदा बाजार जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष गिरीश वादेर, छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष साजी थॉमस मौजूद थे।
टी सहदेव
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english