संस्कार शाला के बच्चों ने ‘दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा....’ पर दी मनमोहक प्रस्तुति
0- वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने मनाया दिवाली मिलन के साथ बाल दिवस
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर महिला केंद्र ने संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में दिवाली मिलन उत्सव के साथ बाल दिवस धूमधाम से मनाया। वल्लभ नगर की महिलाओं ने संस्कार शाला में नियमित रूप से आ रहे बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्कार शाला के बच्चों ने ‘दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा....’ और ‘हम होंगे कामयाब, एक दिन...’ जैसे गानों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, शंकर नगर बाल वाचनालय प्रभारी सुबोध टोले और सियान गुड़ी प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर रहे। वल्लभ नगर केंद्र की संयोजिका कांचन पुसदकर और सह संयोजिका प्रीति केसकर ने अतिथियों के स्वागत किया। इस मौके पर दीपावली पर संस्कार शाला के बच्चों की ओर से बनाई गई खूबसूरत कलाकृतियां अतिथियों को समृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई। बताते चलें कि वल्लभ नगर केंद्र की शोभा मोहता हर शनिवार को संत ज्ञानेश्वर स्कूल में ही संस्कार शाला संचालित करतीं हैं, जिसमें बच्चों को संस्कार सिखाने के साथ उनकी प्रतिभा को भी बढ़ाने पर जोर दिया जाता है।
कांचन पुसदकर ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं के लिए मजेदार गेम रखे गए थे। सभी महिलाओं को हाउस की टिकट दी गई और तीन बार डायस रोल करना था। जो भी नंबर डाय़स में आता, उस नंबर को टिकट में से काटना था। इस खेल में विजेता प्रीति केसकर, उप विजेता स्मिता चांदोलकर और तृतीय स्थान पर रोहिणी चिमोटे रहीं। एक अन्य खेल में जितनी महिलाएं थी, उतनी कागज की पर्ची बनाईं गईं। इसमें से सिर्फ दो पर्ची में एक में बाल दिवस और दूसरे में दिवाली मिलन लिखा था। सभी महिलाओं ने एक-एक पर्ची उठाई। इसमें दिवाली मिलन और बाल दिवस वाली पर्ची उठाकर अपर्णा देशमुख प्रथम और महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले द्वितीय रहीं।









.jpeg)

Leave A Comment