ब्रेकिंग न्यूज़

 सर्दियों में रोजाना की थाली में शामिल करें बथुए की रोटी

स्वाद के साथ मिलेगा पोषण
ठंड के मौसम में बाजार में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां मिलने लगती हैं, जिनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। बथुआ भी इन्हीं में से एक है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में सर्दियों में आप अपनी रोजाना की रोटी में थोड़ा बदलाव कर बथुए की रोटी बना सकती हैं। इसका स्वाद हल्का सोंधा और लाजवाब होता है। आप इसे दाल, सब्जी या दही के साथ परोस सकती हैं। आइए जानते हैं बथुए की रोटी बनाने का आसान तरीका।
बथुए की रोटी बनाने की सामग्री--
ताजा बथुआ- 250 ग्राम (अच्छी तरह धुला हुआ)
गेहूं का आटा-  2 कप
लहसुन की कलियां-  4-5 (बारीक कटी हुई - वैकल्पिक)
हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
हींग- एक चुटकी
घी या तेल- मोयन और सेकने के लिए
स्वादानुसार नमक--
बथुए की प्यूरी तैयार करें
इस तरह गूंथें बथुए की रोटी का आटा  
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें तैयार बथुए की प्यूरी, अजवाइन, जीरा पाउडर, हींग, बारीक कटा या पिसा हुआ लहसुन और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले आटे में समान रूप से मिल जाएं। अब जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला। तैयार आटे पर थोड़ा घी लगाएं और इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा और रोटियां नरम बनेंगी।
तवे पर इस तरह सेंकें बथुए की रोटी
 तैयार आटे से मध्यम आकार की लोइयां बना लें। अब इन पर थोड़ा सूखा आटा लगाकर हल्के हाथों से गोल या तिकोने आकार में बेल लें। ध्यान रखें कि रोटी बहुत ज्यादा पतली न हो। अब गर्म तवे पर बेली हुई रोटी डालें। इसे दोनों तरफ से हल्का सेंकने के बाद घी या बथुए का मक्खन लगाएं। मध्यम आंच पर रोटी को पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english