बेडरूम में ऐसे दूर करें नेगेटिविटी
घर में बेडरूम ऐसी जगह है जहां की हर चीज वास्तु और फेंगशुई के हिसाब से जरूर होनी चाहिए। मान्यता है कि बेडरूम और वहां रखी हुई चीजें अगर सही हुई तो पूरे घर की एनर्जी का सही बैलेंस बना रहता है। हालांकि कई बार बेडरूम में ऐसी चीजें जाने अनजाने में रख दी जाती है जो फेंगशुई की दुनिया में सही नहीं मानी जाती है। माना गया है कि इन चीजों से ना सिर्फ बेडरूम का माहौल और एनर्जी प्रभावित होती है बल्कि इससे घर की एनर्जी का बैलेंस बिगड़ता है और रिश्तों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए?
बेडरूम में ना रखें ये चीजें-
1. कई लोग बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल या फिर शीशे को बेड के ठीक सामने लगा देते हैं जोकि सही तरीका नहीं है। फेंगशुई मान्यता है कि सोते समय शीशे में चेहरा नहीं दिखना चाहिए क्योंकि ये सही नहीं होता है। ऐसा होने से ना सिर्फ नींद बल्कि मन की शांति भी भंग होती है। ऐसे में कोशिश यही करनी चाहिए कि शीशा बेड के एकदम सामने ना हो।
2. बेडरूम में भूलकर भी इलेक्ट्रॉनिक सामान ना रखें। कोशिश यही करनी चाहिए कि बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल कम ही हो। फेंगशुई में माना जाता है कि बेडरूम में सिर्फ आराम करना चाहिए। इसीलिए वास्तु में भी इस बात पर जोर दिया जाता है कि सोने से पहले मोबाइल या चार्जर वगैरह खुद से दूर रखा होना चाहिए।
3. फेंगशुई मान्यता के हिसाब से बेडरूम में सूखे हुए फूल भी नहीं रखने चाहिए। ना ही यहां पर कोई भी ऐसा पौधा रखा होना चाहिए जो मुरझाया हुआ हो। माना जाता है कि इससे एनर्जी स्टक होती है। गलती से भी कमरे में कोई भी कांटेदार पौधा जैसे कैक्टस वगैरह बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को बेडरूम में रखने से बचना चाहिए।
4. इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें कि बेड के नीचे आप किसी भी तरह का सामान इकट्ठा ना करें। बेड के नीचे वाला हिस्सा जितना खाली और साफ रहेगा कमरे की एनर्जी उतनी ही पॉजिटिव होगी। इसी वजह से नियमित रूप से यहां की सफाई भी करते रहना जरूरी है।
5. बेडरूम को सुंदर बनाने के लिए लोग यहां पर खूब डेकॉर करते हैं और तस्वीरें लगाते हैं। हालांकि कभी भी ऐसी पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए जिसमें हिंसा या फिर नेगेटिव चीजें नजर आए। बेडरूम के लिए हमेशा नेचर और अच्छी वाइब देने वाली पेंटिंग ही लगानी चाहिए।
ऐसे दूर करें बेडरूम की नेगेटिविटी
बेडरूम से नेगेटिविटी दूर करने के लिए सुबह कुछ मिनट के लिए आप यहां की खिड़कियों और दरवाजों को खोल दें। साथ ही आप कमरे में एक कटोरे में भरकर सेंधा नमक भी रख सकते हैं। मान्यता है कि नमक कमरे की नेगेटिविटी को सोख लेता है। इसके अलावा कमरे में अच्छे एसेंशियल ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कोशिश करें कि कमरे में कोई भी चीज बिखरी ना पड़ी हो। इससे ना सिर्फ कमरा बल्कि आपका मन भी हल्का महसूस करेगा।
--



.jpg)


.jpg)

.jpeg)

Leave A Comment