बूढ़ापारा महिला केंद्र ने मनाया दिवाली मिलन समारोह
0- महाराष्ट्र मंडल के केंद्र में दीपावली के गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को बनाया संगीतमय
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के बूढ़ापारा महिला केंद्र की सदस्य अपर्णा मोघे के निवास पर केंद्र का दिवाली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया।
अपर्णा ने बताया कि आगंतुकों का स्वागत टमाटर सूप के साथ किया गया। उसके बाद प्रणिता नलगुंडवार ने दिवाली के मराठी गीतों 'आली माझ्या घरी ही दिवाळी' और 'दिन दिन दिवाळी' की सुमधुर संगीतमय प्रस्तुति दी। केंद्र की सह संयोजिका परिणिता खांडेकर ने सम-विषम संख्या वाले गेम्स से सभी का मनोरंजन किया। इस खेल में अर्चना मोघे प्रथम, परिणिता खांडेकर द्वितीय और सुचित्रा देशपांडे तृतीय स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व सभी ने दीयों की जगमगाहट और पटाखों के शोर के साथ इस मिलन को यादगार बनाया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, बूढ़ापारा केंद्र की वरिष्ठ सदस्य सविता मोघे, सुनीता साठे, अपर्णा काले, मनुजा काले, अर्चना मोघे, रीता लोखंडे, रूपाली लोखंडे, दीपाली बर्वे, संगीता नांदेडकर, सुचिता काले, अनुपमा नलगुंडवार, कीर्ति करकशे, साधना गायकवाड़, सुचित्रा देशपांडे सहित केंद्र की कई महिलाएं उपस्थित रहीं।








.jpeg)

Leave A Comment