संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने मनाया बाल दिवस
0- महाराष्ट्र मंडल की शाला में बच्चों से पूछे गए चाचा नेहरू से संबंधित रोचक सवाल, विविध वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने खींचा ध्यान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विविध वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विनीता सुंदरानी ने और शिक्षिका अपर्णा आठले ने बच्चों को दैनिक प्रतिज्ञा दिलाई।
अपर्णा ने बताया कि शिक्षिका प्रीति तिवारी ने बच्चों को पं. जवाहरलाल नेहरू के बार में जानकारी दी। वहीं सुदेवी विश्वास ने बच्चों से चाचा नेहरू के संबंध में कई छोटे - छोटे रोचक प्रश्न पूछे, जिसका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। श्वेता ने बच्चों के लिए कविता पाठ किया। स्नेहा महाजन ने बच्चों के लिए सुविचार कहे। स्कूल की शिक्षिकाओं ने चिल्ड्रन डे पर बच्चों को भरपूर मनोरंजन के साथ स्पेशल फील कराया। उनका दिन विविध गतिविधियों के माध्यम मजेदार तो बना ही दिया।
अपर्णा आठले ने बताया कि चिल्ड्रन डे पर बच्चे फैंसी ड्रेस में आए थे। इस दौरान बच्चों के लिए डांस और गीत गाने का कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसे बच्चों ने खूब एंजॉय किया। पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन ग्रीन हाउस इंचार्ज रेणुका शुक्ला ने किया।










.jpeg)

Leave A Comment