- Home
- छत्तीसगढ़
- बलरामपुर । जिले में मतदान के पश्चात् सभी ईव्हीएम मशीनों के आने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भेलवाडीह स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में बनाये गए स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम मशीनों को सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम में विधानसभा वार ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट रखी गई हैं। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष भी बनाया गया है। जिले में मतदान संपन्न हो गया है एवं मतगणना मंगलवार 4 जून 2024 को भेलवाडीह स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में होगी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित श्रीवास्तव, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, ईव्हीएम नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- सक्ती / सक्ती जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 7 मई को मतदान के पश्चात स्ट्रॉन्ग रूम नंदेलीभाठा में सभी मतपेटियों के आने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो, ऑब्जर्वर असिस्टेंट श्री सोनू कुमार, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण सोम, एआरओ श्री बालेश्वर राम, एआरओ श्री के एस पैकरा, एआरओ श्री रूपेंद्र पटेल, सहायक कोषालय अधिकारी श्रीमती माधुरी भारद्वाज, श्री प्रवीण मिश्रा, श्री दलबीर सिंह चंद्रा, श्री रवि कुमार एवं राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज सुबह स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष भी बनाया गया है। स्ट्रांग रूम को सील करने के बाद चाबियो को सुरक्षित रूप से रखने के लिए जिला कोषालय के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया है।
-
राजनांदगांव । ग्राम देवपुरा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कबीरधाम जिले के ग्राम मोतिमपुर निवासी मनीष खुशरा 24 वर्षीय मोटर साइकिल सीजी 08 एडब्ल्यू 4348 से साजा के ग्राम चेचानमेटा गया था। काम होने के बाद मनीष वापस कबीरधाम जाने निकला था, तभी ग्राम देवपुरा में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से मनीष को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस की 112 वाहन से गंभीर रूप से घायल मनीष को गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मनीष ग्राम काशीटोला के किशन देशलहरे की हाइवा में हेल्फरी के लिए साजा चेचानमेटा गया था, वहां से लौटते समय हादसा हुआ। मृतक मनीष के भाई जमुना प्रसाद खुशरो की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- -मतदान के प्रति लोगों में भारी उत्साहदुर्ग / लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत आज दुर्ग लोकसभा के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मतदान के प्रति शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का भारी उत्साह देखा गया। वे स्वस्फुर्त मतदान हेतु मतदान केन्द्रों में पहुंचे एक ओर जहां नये युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति ललक थी, वहीं वृद्धजन एवं महिलाएं भी पीछे नहीं थीं। शहरी क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया था। पुलिस अधिकारी, फोर्स लगातार गश्त कर रहे थे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान दलों को पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर सुरक्षा मुहैय्या कराई गई थी।जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रारंभिक संकलित जानकारी अनुसार जिले में 67.34 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान लगाया गया है। अंतिम समाचार लिखते तक जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अंतिम जानकारी संकलित की जा रही है। दुर्ग लोकसभा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 62-पाटन में 71.23 प्रतिशत, 63-दुर्ग ग्रामीण में 69.49 प्रतिशत, 64-दुर्ग शहर में 63.78 प्रतिशत, 65-भिलाई नगर में 59.86, 66-वैशालीनगर में 63.84 प्रतिशत, 67 अहिवारा में 68.48, 68 साजा में 69.01 प्रतिशत, 69 बेमेतरा में 71.33 तथा 70 नवागढ़ में 69.06 प्रतिशत अंतिम 5 बजे तक की स्थिति में प्रतिशत प्राप्त हुई है। अंतिम रूप से मतदान का प्रतिशत सभी मतदान केन्द्रों से मतदान संकलित होने पर अधिकृत रूप से जारी किया जा सकेगा। मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदाताओं ने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुऐ अपना निर्णय ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही. पैट में दर्ज किया।
- - नेशनल कैडेट कोर के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में हुई शामिलराजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह जेएमजे गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव में आयोजित नेशनल कैडेट कोर के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुई। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह बच्चों को कॅरिअर काऊंसलिंग के दौरान योजनाबद्ध तरीके से मन लगाकर पढऩे के लिए कहा। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। इस दौरान युवाओं द्वारा किए गए प्रश्र एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस मौके पर कॅरिअर गाइडेंस के लिए व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल श्री विवेक कुमार दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल, सूबेदार श्री रितेश आर नायर, लेफ्टिनेंट श्री डिकेश्वर निषाद, सचदेवा कॉलेज भिलाई के कैरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट श्री चिरंजीव जैन, सचदेवा कॉलेज भिलाई के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट श्रीमती गरिमा जैन, करियर काउंसलिंग एंकर श्रीमती दाक्षी साहू एवं कैडेट उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 38वीं छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन राजनादगांव के तत्वावधान में जेएलएम गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव में 2 से 11 मई तक दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में राजनांदगांव, मानपुर-मोहला-चौकी एवं कवर्धा जिलों के 7 महाविद्यालय एवं 9 विद्यालय से लगभग 585 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भाग ले रहे हंै।
- - बाल विवाह रोकने के लिए जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बनाई गई टीमराजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन अक्षय तृतीया के अवसर पर अधिक बाल विवाह होने की संभावना को रोकने के लिए सतर्क है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले में बाल विवाह के रोकने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित का गठन किया है। बाल विवाह रोकने के लिए जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर टीम बनाई गई है। टीम के सदस्य द्वारा संभावित बाल विवाह को रोकने अपने आसपास निगरानी की जा रही है। साथ ही बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से बाल विवाह रोकने के लिए बाल विवाह की सूचना मिलने पर दूरभाष क्रमांक 07744-220405 एवं चाईल्ड हेल्प लाईन टोल फ्री नंबर 1098 संपर्क करने का आग्रह किया है। कलेक्टर ने जिले के जनप्रनिधियों एवं स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों से बाल विवाह को रोकने में सहयोग की अपील की है।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले स्तर से बाल संरक्षण समितियों, बाल विकास परियोजना अधिकारी सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारिओं को सतर्क रहकर बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हंै। अक्षय तृतीया के पर्व के दिन ग्राम एवं शहरों में अधिक संख्या में बाल विवाह होने की भी संभावना बनी रहती है, जो एक कानून अपराध है। जिसे रोकने के लिए विकासखण्ड स्तरीय बाल विवाह रोकथाम गठित समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाल विवाह रोकथाम समिति में ग्राम के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, शिक्षक, पंच अन्य शामिल है। जिन्हें बाल विवाह होने की स्थिति में तत्काल सूचित किया जा सकता है। बाल विवाह कराये जाने पर बाल विवाह में शामिल परिजनों सहित विवाह करने वाले संस्थान, पुरोहित, टेन्ट हाऊस, प्रिटिंग प्रेस, नाई, बैंड बाजा बजाने वाले व्यक्ति से लेकर खाना बनाने वाले एवं सगे संबंधी के विरूद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधान अनुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बाल विवाह हेतु वर के लिए निर्धारित आयु 21 वर्ष तथा वधु के लिए 18 वर्ष से कम उम्र में शादी करने एवं करवाने की स्थिति में सभी शामिल लोग अपराध की श्रेणी में आयेंगे। इस अपराध के लिए 2 वर्ष तक कठोर करावास अथवा जुर्माना जो एक लाख रूपए तक हो सकता है या दोनों से दण्डित किया जाने का प्रावधान है।
-
- फसल विविधीकरण अंतर्गत मक्का, लघुधान्य फसल रागी, कोदो, कुटकी जैसे फसलों को करे प्रोत्साहित
- एजुकेशन हब के लिए विद्यार्थियों को चिन्हांकित करने के दिए निर्देश
- एजुकेशन हब में बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी जाएगी कोचिंग
- सभी विभाग स्वप्रेरणा से संपर्क डिवाईज स्कूलों में देने के कार्य में दें अपना योगदान
- अक्ती तिहार को ध्यान में रखते हुए बाल विवाह रोकने मुनादी करने के दिए निर्देश
- साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि खेती किसानी की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इसके लिए खाद, बीज की पर्याप्त उपलब्धता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में भूमिगत जल के स्तर में कमी आती है। जिसे ध्यान में रखते हुए कम पानी की आवश्यकता वाले फसलों को लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही खरीफ फसल में भी धान की खेती के बदले कम जल की आवश्यकता वाले फसल मक्का, लघु धान्य फसल, रागी, कोदो, कुटकी एवं दलहन, तिलहन की फसल लगाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके क्रियान्वयन के लिए बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, पौध संरक्षण औषधि एवं कृषि यंत्रों के संबंध में व्यवस्था करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिले में एजुकेशन हब के अंतर्गत 100 से 150 बच्चों का चिन्हांकन करते हुए उनका प्रवेश दिलाना है। जहां उन्हें आईआईटी, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी तथा आवासीय सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। एजुकेशन हब में 50 कमरे हैं। वहां विशेष तौर पर विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में पहली से पांचवीं तक के बच्चों को प्राथमिक शाला में संपर्क डिवाईज के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं और बच्चों के सीखने की क्षमता में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग स्वप्रेरणा से संपर्क डिवाईज स्कूलों में देने के कार्य में अपना योगदान दें। इससे बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में बाल विवाह नहीं होना चाहिए। अक्ती तिहार को ध्यान में रखते हुए गांव में मुनादी कराते हुए बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में जनसामान्य को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम विशेष रूप से कार्य करें। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने सभी विभागों से पेयजल, विद्युत, फसल विविधीकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में विकास कार्य जारी रहे। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण विश्वकर्मा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। - रायपुर । छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने आज लोकसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत तीसरे चरण में रायपुर के आनंद नगर सोसायटी मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने सवेरे अपनी पत्नी के साथ आनंद नगर सोसायटी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- रायपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 52 में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार ने अपनी पत्नी श्रीमती सौम्या के साथ मतदान किया।
- रायपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 52 में मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने मतदान किया। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
-
मोहला। महाराष्ट्र पुलिस ने मोहला-मानपुर जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर ब्लॉक से लगे हुए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला अंतर्गत ग्यारापत्ती थानाक्षेत्र के तहत आने वाले टिपागढ़ पहाड़ मे नक्सलियों द्वारा डंप किये गए विस्पोटक, क्लेमोर माईंस, डेटोनेटर, कपड़े समेत विभिन्न सामान बरामद किया है।
गढ़चिरौली पुलिस के मुताबिक विश्वसनीय सूत्रों से स्थानीय पुलिस को जानकारी मिली थी कि टिपागढ़ पहाड़ मे नक्सलियों का डंप मौजूद है। उक्त सूचना के आधार पर बम डिस्पोजल यूनिट के साथ C 60 कमांडो की टुकड़ी व सी आर पी एफ जवानों की एक यूनिट सोमवार को मौके पर रवाना किया गया। जवानों ने सघन सर्चिंग कर पहाड़ मे चट्टानों के बीच छुपा कर रखे गए नक्सलियों के डंप को खोज निकाला। देर शाम जवानों के वापस लौटने उपरांत गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक श्री निलोत्पल ने जानकारी दी कि सुरक्षा जवानों ने यहाँ छर्रों व विस्पोटक से युक्त 3 क्लेमोर माईंस पाइप, विस्पोटक व डेटोनेटर भरे हुए 6 प्रेशर कुकर, 3 क्लेमोर माईंस पाइप बिना विस्पोटक के तथा प्लास्टिक के बैग मे बारूद, दवाइयाँ व कंबल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मौके पर ही विस्पोटकों व 9 आईईडी को जवानों ने नष्ट कर दिया। वहीं शेष सामानों को मौके पर ही जला दिया गया।मानपुर ब्लॉक के कोराचा ग्राम पंचायत क्षेत्र से उक्त टिपागढ़ पहाड़ बिल्कुल नज़दीक मे मौजूद है। महाराष्ट्र के अलावा मोहला-मानपुर इलाके मे सक्रिय नक्सलियों का ये पहाड़ व जंगल सुरक्षित पनाहगार है। - दंतेवाड़ा । कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आचार संहिता के उपरांत सुविधा शिविर फेस-2 त्वरित प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आवास योजना के माध्यम से जितने भी पूर्व में स्वीकृत किए गए। आवासों को अतिशीघ्र पूर्ण करने को कहा। उक्त निर्देश कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। सर्वप्रथम पीएम सीएम पोर्टल में आए समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करें। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर आ रहे समस्याओं पर जल्द प्रतिक्रिया देने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग या कार्यालय में कोई भी नस्ती लंबित न हो उसे तत्काल निराकरण करें।इसके अलावा नगरीय निकायों में मानसून से पहले वृक्षा रोपण (पौधा रोपण) की आवश्यकता अनुरूप 1 मार्च के पहले तक कार्य योजना तैयार करें। कलेक्टर ने कहा कि उसमें प्रगति लाकर द्रुत गति से कार्यों को पूर्ण करें। इसके अलावा बैठक में जन शिकायत, जन दर्शन्, संपर्क तथा अन्य प्रकार की शिकायत संबंधी पोर्टल दर्ज प्रकरणों के त्वरित निराकरण कर फाइलों को तत्काल विलोपित करने के संबंध में भी निर्देश दिए गये। इसके साथ ही उन्होंने पीएचई तथा नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत अप्रैल एवं मई में हितग्राहियों को पेयजल संबंधी कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री जयंत नाहटा सहित सभी विभागीय प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
रायपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव एवं जनसंपर्क सचिव श्री पी. दयानंद ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शैलजा के साथ देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी रायपुर के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 52 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को निर्भिक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
- जशपुर । जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गंझियाडीह माध्यमिक शाला के मतदान केन्द्र क्रमांक 209 में आज मतदान की प्रक्रिया के दौरान अचानक कोबरा साँप निकल गया । साँप को मतदान केन्द्र के बाहर इधर उधर घूमते देख मतदाता डर गए। साँप निकलने की बात गाँव मे आग की तरह फैल गई।मतदान प्रभावित होता देख जागरूक ग्रामीण शिवकुमार साय ने स्नैक रेस्क्यू करने कोतबा के मयंक शर्मा को सूचना देकर बुलाया । साँप निकलने से मतदान प्रभावित होने की सूचना मिलते मयंक शर्मा तत्काल मतदान केन्द्र पहुँचे। उन्होंने काफी जद्दोजहद के बाद कोबरा साँप को डब्बे में बंद कर दिया। सांप को बाद में आम्बाकछार के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया । सांप के सफल रेस्क्यू के बाद ही ग्रामीण फिर से उत्साह के साथ मतदान करने बूथ पहुंचने लगे।विदित हो कि जशपुर जिले का ये क्षेत्र नागलोग के नाम से मशहूर है । यहाँ आए दिन विभिन्न प्रजातियों के साँप निकलते रहते हंै। लेकिन मतदान केन्द्र के समीप विषैले साँप के निकलने से ग्रामीण भयभीत हो गए थे मतदान केंद्र जाने में कतराने डरने लगे थे।
- रायपुर ।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एकलव्य खेलकुंद प्रकल्प के अंतर्गत वनवासी विकास समिति द्वारा 12 से 18 वर्ष के छात्र एवं छात्राओं के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग 10 मई से 30 मई 2024 तक आयोजित किया जाएगा।इस प्रशिक्षण शिविर का शुल्क मात्र ₹300 प्रति प्रतिभागी रखा गया है, इस प्रशिक्षण के माध्यम से तीरंदाजी के साथ साथ, जनजाति समाज के विभिन्न खेल ,नैतिक ,सामाजिक संस्कार /मूल्यों का ज्ञान एवं बौद्धिक,शैक्षिक अभ्यास कराया जायेगा, उचित प्रशिक्षण और मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर रायपुर के बाहर के प्रशिक्षणार्थियों के लिए रहवासी रहेगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए वनवासी विकास समिति रायपुर के,रोहनीपुरम स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
-
-आदर्श मतदान केन्द्र बी.पी. पुजारी स्कूल में किया मतदान
-क्यू में खड़े होने के बजाय बैंच में बैठकर किया बारी का इंतजार-कराया हेल्थ चेकअप, मतदान प्रतीक्षाकक्ष में बिताया समयरायपुर /लोकसभा निर्वाचन-2024 में आज 07 मई मतदाताओं को उत्साह देखते ही बना। आज रायपुर उत्तर विधानसभा में संुदर नजारा देखने को मिला। वहां जैन परिवार की एक साथ चार पीढ़ी मतदान करने पहंुची। यहीं नही इन्होंने सुबह उठते साथ सबसे पहले मतदान केन्द्र का रूख किया और पहले जलपान करने के बजाय सहपरिवार वोट करना उचित समझा। परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य 84 वर्षीय श्री बाबूलाल जैन के नेतृत्व में पूरा परिवार मतदान करने सुबह-सुुबह ही उत्तर विधानसभा के बी.पी. पुजारी स्कूल पहंुच मतदान किया। यहीं नही उन्होंने मुख्य दरवाजे पर प्रवेश करने के पश्चात बी.पी-शुगर चेकअप करवाया। उसके बाद मतदाता प्रतीक्षाकक्ष में बैठकर अपना समय बिताया। जैन परिवार वोट देने के लिए बूथ की लाईन में लग गए, परंतु वहां की व्यवस्था देखकर खुश हुए और लाईन पर खडे होने के बजाय बैठने के लिए बैंच-चेयर व्यवस्था थी, वह भी महिला एवं पुरूष का अलग अलग। प्यास लगने पर बाहर जाने की जरूरत नही पड़ी वहीं पर स्टॉल पर जाकर पानी पिया।इनमें चार पीढ़ी जिनमें बाबूलाल जैन उम्र 84, गेंदादेवी जैन उम्र 82, विजय जैन उम्र 64, साधना जैन उम्र 60, राकेश जैन उम्र 59, अतुल जैन उम्र 58, सरिता जैन उम्र 57, राजेश जैन उम्र 55, वर्षा जैन उम्र 54, मनीष जैन उम्र 54, मंजू जैन उम्र 50, रूपेश जैन उम्र 50, प्रीती जैन उम्र 48, दीपा जैन उम्र 43, अरिहंत जैन उम्र 34, स्नेहा जैन उम्र 30, अनंत जैन उम्र 30, नमन जैन उम्र 29, अदिति जैन उम्र 26, सजल जैन उम्र 26, उज्जवल जैन उम्र 24, राशि जैन उम्र 23, अक्षय जैन उम्र 18, तनय जैन उम्र 18 शामिल है जिन्होंने एक साथ वोट किया। श्री बाबूलाल जैन ने कहा कि लोेकतंत्र के इस पर्व में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही निर्वावन आयोग ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। श्री मनीष जैन ने कहा कि मै हमेशा से मतदान करते रहा हूं मगर इस बार मैने देखा कि मतदाताओं के लिए वेटिंग रूम बनाए गए, पीने के पानी की व्यवस्था की गई। यहीं नही खड़े होकर लाईन लगने के बजाय बैठने के लिए बैंच मिला इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह एवं निर्वाचन आयोग का धन्यवाद देता हूं। - बिलासपुर / जिले के शासकीय माता शबरी कन्या महाविद्यालय मतदान केंद्र में पहली बार मतदान करने आई युवा मतदाता जिया ताम्रकार वोट डालने के लिए उत्सुक थी। जिया लाइन में खड़े होकर वोट डालने के लिए अपने बारी आने का इंतजार कर रही थी, पूछने पर बताया कि मैं पहली बार वोट डालूंगी। मुझे भी अपने पसंद के उम्मीदवार का चुनाव करने का अवसर मिला है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इसी प्रकार दीपिका श्रीवास और अभिषेक साहू ने भी पहली बार मतदान किया।
- -दुर्ग जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील कीदुर्ग /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने आज सवेरे 7 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कलेक्टर ने मतदान करने के पश्चात सेल्फी जोन में जाकर सेल्फी ली। साथ ही आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने भी सपत्नीक वोटिंग करने के बाद पत्नी के साथ सेल्फी जोन में सेल्फी ली।
- राजनांदगांव । शहर लखोली बैगापारा अटल आवास के पास धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपित माेनू बांसफोड़ (19 वर्षीय) को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बैगापारा अटल आवास का ही रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपित मोनू आदतन बदमाश है। पहले भी मारपीट व जुआ एक्ट के मामले में चालान किया जा चुका है। निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वावें के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर आरोपित मोनू को हिरासत में लिया गया, जो अपने मोहल्ले में ही धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास से धारदार चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपित मोनू को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
- जशपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने अपने गृह ग्राम कवई पहुंच कर मतदान किया।जशपुर विधायक रायमुनी भगत परिवारजनों के साथ अपने गृह ग्राम कवई पहुंची और यहां नियमानुसार मतदान किया। इसके बाद सेल्फी जोन में सेल्फी लेते हुए विधायक ने आम जनता से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपने घरों से बाहर निकलकर अवश्य ही मतदान करें।
- -अर्धसैनिक बलों की 15 पेट्रोलिंग और 6 क्यूआरटी पार्टियां भी हैं सक्रिय जिले के सभी बॉर्डर चेकपोस्ट पर भी हैं सीआरपीएफ एसएसबी के जवान- बस्तर फाइटर और डीआरजी के जवान भी हैं हर मतदान केन्द्र में तैनात, नारायणपुर में नक्सलियों से लोहा लेने वाली डीआरजी की टीम भी है इनमे शामिलपेंड्रा । लोकसभा चुनाव 2024 के तृतीय चरण में आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 306 मतदान केंद्रों में चुनाव जारी है जिसमे से कुछ लॉ एंड आर्डर के लिहाज से संवेदनशील मतदान केंद्रों और लो नेटवर्क जोन में आने वाले मतदान केंद्र भी शामिल हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने जिले में सीआरपीएफ की 6 और एसएसबी की 5 कंपनियों ने मोर्चा संभाला है। बिलासपुर लोकसभा के 64 मतदान केंद्रों और कोरबा लोकसभा के 242 मतदान केन्द्रों हेतु कुल 76 अर्धसैनिक बलों की टीमें मतदान केंद्रों में लगी हैं। वहीं आकस्मिक परिस्थितियों से निबटने पृथक से इन जवानों की 15 पेट्रोलिंग और 6 क्यूआरटी टीम भी फील्ड पर मौजूद हैं। निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप जिले के सभी बॉर्डर चेकपोस्ट और SST में भी सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं जिले में चुनाव संपादित कराने नारायणपुर और कोंडागांव जिले के बस्तर फाइटर और डीआरजी के जवान भी पृथक से पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला जीपीएम को उपलब्ध कराए गए हैं। सभी जवानों को जिले के एसपी भावना गुप्ता द्वारा ब्रीफ कर रवाना किया गया।
- राजनांदगांव। घुमका पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपित ग्राम गिधवा निवासी गोविंदा कोसरे (27 वर्षीय) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार ने बताया कि सोमवार को ही नाबालिक पीड़िता ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विवेचना कर आरोपित गोंविदा कोसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपित के जुर्म स्वीकार करने पर उसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। निरीक्षक विनय ने बताया कि घटना बीते 29 अप्रैल से चार मई के बीच की है। आरोपित युवक पीड़िता के घर की छत पर जाकर छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देता था। नाबालिग पीड़िता ने जब शिकायत की बात कही तो आरोपित ने उसे रोकने का प्रयास किया था। सोमवार को पीड़िता ने लिखित शिकायत कर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354(क), 354(घ), 456, 506, 509, 341 भादवि 8, 10, 12 पाक्सों एक्ट कायम किया है।
- रायपुर,/सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गार्गी परदेशी ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदान के लिए अपने गृह ग्राम बगिया रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री साय ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का तृतीय चरण का मतदान हो रहा है। मैं भी मतदान के लिए अपने गांव जा रहा हूं। उससे पहले प्रभु श्रीराम के चरणों में आया हूं और उनके दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने और और सभी से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। सीएम साय ने प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि पहला और दूसरा चरण हमारे लिए अच्छा रहा और तीसरे चरण में भी माहौल उनके पक्ष में है।विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में अच्छा वातावरण है। पूरे देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति बढ़ा है। उनके दस वर्षों के कार्यों के प्रति बढ़ा है। अपने दस वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए काम किया है। दुनिया में भारत का मान सम्मान-बढ़ाया है। विकसित भारत के लिए व आने वाले पांच वर्षों में देश को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का काम मोदी जी ही कर सकते हैं। ये देश की जनता अच्छे से जानती है, सबका आशीर्वाद मोदी जी को मिलेगा।गौरतलब है कि तीसरे चरण के अंतर्गत आज प्रदेश की 7 सीटों सहित देश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही आज छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो जाएंगे।
-
*755 मतदान केंद्रों में रखी जा रही है नजर*दुर्ग/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मतदान दिवस वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम बनाया गया, जिसमें जिले से 50 कर्मचारीयों की ड्युटी लगाई गई। जिले में हो रहे मतदान व मतदान केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही थी। यह कार्य सुबह 5 बजे से प्रारंभ किया गया जो मतदान कार्य समाप्ति तक निरंतर की जाएगी।
चिप्स की निदेशक श्रुति अग्रवाल ने बताया कि जिले के कुल 755 मतदान केंद्रों में निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कैमरे बूथ के लिए उन स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां अच्छी नेटवर्किंग है। प्रत्येक केन्द्र में दो कैमरे लगे हुए हैं, एक अंदर और एक बाहर। 1510 कैमरा लगाया गया है। लाईव प्रसारण की जिम्मेदारी आईटी विभाग द्वारा की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र के एआरओ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रायपुर में राज्य निर्वाचन आयोग इन बूथों पर मतदान प्रक्रिया लाईव देख रहे हैं।















.jpg)











.jpg)