- Home
- देश
-
नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि फरवरी 2018 में रेलवे में 63 हजार रिक्तियों के लिए करीब 1.89 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए और लिखित परीक्षा का कार्यक्रम प्रक्रियाधीन है। गोयल ने लोकसभा में हनुमान बेनीवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि रेलवे में लेवल-1 के तहत भर्ती की दो अधिसूचनाएं जारी की गईं। पहली अधिसूचना फरवरी 2018 में 63,000 रिक्तियों के लिए की गई और दूसरी अधिसूचना मार्च, 2019 में 1.03 लाख रिक्तियों के लिए की गई। उन्होंने कहा कि पहली अधिसूचना के लिए लगभग 1.89 करोड़ प्राप्त हुए थे।
-
रांची। बिरसा जूलॉजिकल पार्क में बुधवार को एक युवक बाघ के बाड़े में गिर गया। युवक को कोई बचा पाता, इससे पहले ही सिर्फ 5 मिनट में बाघिन ने उस पर हमला कर दिया। बाघिन ने युवक के गर्दन पर पंजे से वारकर उसे मार डाला। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाड़े से बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार पार्क के कर्मचारी ने बताया कि युवक बाघिन के बाड़े के पास पेड़ पर झूल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाड़े में गिर गया। युवक के गिरने के बाद बाघिन उसके पास पहुंची और पंजा मारकर उसे मार डाला। युवक अकेले आया था या उसके साथ कोई था, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने पार्क को बंद करवा दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। -
चित्तौडग़ढ़। रावतभाटा में बस ने चार युवकों को कुचल दिया। मौके पर ही चारों युवकों की मौत हो गई, जिसमें से दो युवक बाइक पर सवार थे। वहीं दो पैदल जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर बस को जब्त कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रावतभाटा के लोठियाना गांव के पास सुबह करीब 9 बजे हुआ। चार में से तीन युवक लठियाना गांव के रहने वाले थे। चारों मजदूरी करने के लिए मध्यप्रदेश के सिंगरौली जा रहे थे। रास्ते में नीमच से रावतभाटा जा रही बस ने चारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों उछलकर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद बस बाइक सवार दोनों युवकों के साथ पैदल चल रहे दो युवकों को भी कुचलते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मांगीलाल (21), कालू (24), गोपाल (22) और एक अन्य युवक की मौत हुई है। घटना के आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में चित्तौडग़ढ़ रावतभाटा मार्ग पर जाम लगा दिया था। इस दौरान एसपी तृप्ति विजयवर्गीय मौके पर लोगों को समझाया।
-- -
चित्तौडग़ढ़। रावतभाटा में बस ने चार युवकों को कुचल दिया। मौके पर ही चारों युवकों की मौत हो गई, जिसमें से दो युवक बाइक पर सवार थे। वहीं दो पैदल जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर बस को जब्त कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रावतभाटा के लोठियाना गांव के पास सुबह करीब 9 बजे हुआ। चार में से तीन युवक लठियाना गांव के रहने वाले थे। चारों मजदूरी करने के लिए मध्यप्रदेश के सिंगरौली जा रहे थे। रास्ते में नीमच से रावतभाटा जा रही बस ने चारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों उछलकर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद बस बाइक सवार दोनों युवकों के साथ पैदल चल रहे दो युवकों को भी कुचलते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मांगीलाल (21), कालू (24), गोपाल (22) और एक अन्य युवक की मौत हुई है। घटना के आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में चित्तौडग़ढ़ रावतभाटा मार्ग पर जाम लगा दिया था। इस दौरान एसपी तृप्ति विजयवर्गीय मौके पर लोगों को समझाया।
-- - इंदौर । मध्यप्रदेश के धार जिले के जंगली इलाके में अपनी मां से बिछड़े तेंदुए के नवजात शावक को वन विभाग ने सुरक्षित बचाया है।वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) राकेश कुमार डामोर ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि करीब 20 दिन का यह मादा शावक धार जिले के बाग वन क्षेत्र में मां से बिछड़ गया था। ग्रामीणों से रविवार को इसकी जानकारी मिलने पर हमने उसकी मां को आस-पास तलाशने की कोशिश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि शावक की जान बचाने के लिये उसे बाग क्षेत्र से करीब 150 किलोमीटर दूर इंदौर के कमला नेहरू चिडिय़ाघर भेज दिया गया। चिडिय़ाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने बताया, तेंदुए के शावक के शरीर में पानी की कमी है। मां से बिछडऩे के बाद वह बुरी तरह भूखा-प्यासा था। उन्होंने बताया कि शावक को बकरी का दूध और दवाइयां दी जा रही हैं ताकि उसकी हालत में सुधार हो सके।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी। ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, इस रविवार, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने की सोच रहा हूं। आप सभी को पोस्ट करता रहूंगा। उन्होंने अपने व्यक्तिगत टि्वटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। ट्वीट पर पीएम मोदी के 5.30 करोड़ फॉलोअर्स है जबकि फेसबुक पर 4.47 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, यू-ट्यूब पर 45 लाख सब्सक्राइबर हैं।
- नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने आज निर्भया दुष्कर्म और हत्या मामले में फांसी की सज़ा पाए चार दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इन लोगों को कल सुबह छह बजे फांसी दी जानी थी।इन लोगों की फांसी, सभी कानूनी प्रक्रियाओं के पालन में हुई देरी के कारण तीसरी बार टली है। अपर सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा ने कहा कि एक दोषी पवन कुमार गुप्ता की दया याचिका पर फैसला होने तक सभी दोषियों को फांसी नहीं दी जा सकती।न्यायालय ने पवन के वकील द्वारा सुधारात्मक और दया याचिकाएं बहुत देर से दायर करने पर अपनी नाराजगी जतायी। इससे पहले आज उच्चतम न्यायालय ने पवन की सुधारात्मक याचिका को खारिज कर दिया था।इससे पहले इस महीने की 17 तारीख को न्यायालय ने इस मामले के चार दोषियों मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को तीन मार्च को फांसी देने का आदेश सुनाया था। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि फांसी में देरी से इस मामले में पीडि़ता को जल्द न्याय मिलने के उसके अधिकार के साथ घोर अन्याय होगा।
-
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात पांच लोगों पर ट्रक पलट जाने से उनकी मौत हो गई। दुर्घटना खोपोली थानांतर्गत अंडा पॉइंट मोड़ पर हुई। खोपोली पुलिस के अनुसार पुणे जिले के नजदीक तालेगांव दाभाड़े के छह लोग तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर रायगढ़ जिले के अलीबाग से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे वे सभी यहां से 85 किलोमीटर दूर एक्सप्रेस-वे पर अंडा पॉइंड मोड़ के निकट सड़क किनारे रुक गए। उनमें से एक व्यक्ति पास ही में झाडिय़ों में शौच के लिए चला गया। इसी दौरान आटे के बोरों से भरा ट्रक उस मोड़ से मुड़ रहा था। ट्रक मोड़ते समय चालक संतुलन खो बैठा जिससे ट्रक पलट गया और वहां खड़े पांच लोग नीचे दब गए। अधिकारी ने कहा कि पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छठा व्यक्ति बच गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद आरोपी चालक अपना ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया।
-
जयपुर। शहर के चौड़ा रास्ता इलाके में स्थित ताड़केश्वर मंदिर परिसर में बने मकान में सोमवार सुबह सिलेंडर फट गया। हादसे में मंदिर के महंत की पत्नी और एक 16 साल के लड़के की मौत हो गई। मृतक लड़का मंदिर परिसर में अपने चाचा के साथ किराए पर रहता था। हादसे में उसका चाचा झुलस गया। धमाके से मकान का एक हिस्सा गिर गया। हादसा मकान की दूसरी मंजिल पर हुआ। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ताड़केश्वर मंदिर परिसर में बने मकान की दूसरी मंजिल पर अभिषेक (16) पुत्र महेंद्र और उसके चाचा राजेश (42) किराए पर रहते थे। पहली मंजिल पर मंदिर के महंत गोविंद व्यास का निवास है, जहां वे अपनी पत्नी 42 वर्षीय मंजू के साथ रहते हैं। सुबह गैस की बदबू आने पर महंत ने अभिषेक को इस बारे में बोला और तभी जोर के धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही मकान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे के समय कमरे में मौजूद मंजू के ऊपर मलबा गिर गया और वे उसमें दब गईं। अभिषेक भी मलबे में दब गया। घर में राजेश भी मौजूद था जो बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बचाव अभियान चलाया। -
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का नई दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। श्री सिरोही लीवर की बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे। विधायक के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा, बुलंदशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
- जम्मू। पुराने जम्मू में वाणिज्यिक केंद्र रहे ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया गया है। भाजपा के नेतृत्व वाले जम्मू नगर निगम (जेएमसी) की आम सभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद ऐसा किया गया।अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चौक का नाम बदलने के फैसले को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया आयी, जिनमें से अधिकांश लोगों ने फैसले का स्वागत किया, लेकिन जेएमसी से नाम बदलने के बजाय विकास और स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने का आग्रह किया। भाजपा की वरिष्ठ नेता और जेएमसी की उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि मैंने करीब चार महीने पहले आम सभा में एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें जनता की मांग पर सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक रखने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि उस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया और सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया गया।
-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शिक्षा के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि मंत्रालय देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगा। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान की शुरुआत आज से हो गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान वर्षभर चलेगा।श्री पोखरियाल ने कहा कि सरकार ने 2014 से बालिकाओं की शिक्षा के लिए कई उपाय किये हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अत्यन्त सफल रहा है जिसकी बदौलत शिक्षा में उच्चतर स्तर पर बालकों के मुकाबले बालिकाओं के दाखिलों में सभी पाठ्यक्रमों में इज़ाफा हुआ है। श्री निशंक ने कहा कि योग ओलंपियाड की तर्ज पर स्कूल-स्तर पर बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 की लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाता है।--- -
सिंगरौली। मध्यप्रदेश में एनटीपीसी की 2 कोयला मालगाड़ी रविवार तड़के आपस में टकरा गईं। हादसे में 3 लोको पायलटों की मौत हो गई। दोनों मालगाडिय़ों का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कई वैगन पटरी से उतर गए। कोयला से भरी मालगाड़ी का वैगन खाली मालगाड़ी के इंजन पर गिरने से लोको पायलट अंदर ही फंस गए थे। कोयला खाली कराने के बाद 2 क्रेन वैगन को हटा रही हैं। यह पहली बार है, जब इस ट्रैक पर ऐसा हादसा हुआ है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के रिंहद में कोयला खाली कर मालगाड़ी लौट रही थी। दूसरी मालगाड़ी सिंगरौली के अमरोली एमजीआर क्षेत्र से कोयला लेकर रिंहद क्षेत्र जा रही थी। सिंगरौली के बैढऩ इलाके के पास गनियारी में दोनों मालगाड़ी तड़के 4 बजे टकरा गईं। सुबह 10 बजे दोनों मालगाडिय़ों के इंजन में फंसे शवों को निकाला गया। इनमें दोनों इंजन के चालक और एक सहायक बताया गया है। इधर, घटना को लेकर लोको पायलट के परिजन ने हंगामा भी किया। परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार किया। उनका कहना था कि आरोपी कर्मचारियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। रेलवे का अमला भी मौके पर पहुंच गया और ट्रैक साफ करने का काम जारी है। सिंगरौली जिले में कई कोयला खदानें हैं। यहां से कोयला इन मालगाडिय़ों से रिंहद एनटीपीसी क्षेत्र में भी भेजा जाता है। रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि इस हादसे का रेलवे से कोई संबंध नहीं है। इस ट्रैक को एनटीपीसी संचालित करता है।
-
राजसमंद। राजस्थान के दिवेर इलाके में रविवार सुबह एक वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मां-बेटी हैं, जबकि 2 अन्य में एक 7 साल की बच्ची और 12 साल का लड़का है। हादसे में 22 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें 8 की हालत गंभीर है। सभी को देवगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस अहमदाबाद से अजमेर आ रही थी, उसमें 40 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि हादसा बस्सी नेशनल हाईवे पर हुआ। बस की रफ्तार तेज थी और पलटने के बाद कुछ दूर तक बस सड़क पर घिसटती चली गई। 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। मृतकों में 3 साल की बच्ची दक्षिता, उसकी मां प्रियंका, अहमदाबाद की रहने वाली 7 साल की आलिया और 12 साल के देव प्रताप पुत्र अभय सिंह परिहार है। -
शिमला। प्रदेश में 24 घंटों के भीतर चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार सुबह करीब 10.14 बजे शिमला के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र हिमाचल-जम्मू कश्मीर का बॉर्डर एरिया रहा। इससे पहले शनिवार सुबह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को कुल्लू में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हिमाचल व जम्मू के बॉर्डर एरिया में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता 3.6 मापी गई थी। इससे पहले लाहैल स्पीति में दो बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। कांगडा, चंबा, किन्नौर व शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। - नई दिल्ली। . उत्तर भारत के कई इलाकों में कल हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली और आसपास कल देर शाम हुई वर्षा के कारण यातायात और हवाई उड़ानों पर असर पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण लखनऊ, अमृतसर, अहमदाबाद और जयपुर की 14 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए।कल रात साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग में 18 दशमलव पांच और पालम में 14 दशमलव आठ मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। दिल्ली में आज भी हल्की बारिश की संभावना है।हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि मध्य और निचली पहाडिय़ों में वर्षा और ओलावृष्टि की खबर है।इस बीच, शिमला मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज भी कुछ भागों में वर्षा और हिमपात का अनुमान है। शिलंग में न्यूनतम तापमान शून्य से दो दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया। धर्मशाला में 17 मिलीमीटर तथा शिमला और कांगड़ा में 13 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।---
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी भाई देसाई को आज उनकी जयंती पर याद किया है।श्री मोदी ने एक ट्विट कर उन्हें नमन किया। अपने ट्विट संदेश में श्री मोदी ने लिखा-पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी भाई देसाई को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने हमेशा अनुशासन और सिद्धांतों पर आधारित राजनीति की, जिसके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।प्रधानमंत्री ने ट्विटर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे मोरारजी देसाई की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा श्री देसाई के जीवन पर आधारित एक छोटी सी झलक भी इस वीडियो में देखने को मिल रही है।देश के चौथे और पहले गैरकांग्रेसी प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म आज ही के दिन 1896 में बॉम्बे प्रांत के भदेली गांव में हुआ था। उनका पूरा नाम मोरारजी रणछोडज़ी देसाई था। मोरारजी देसाई 1977 से लेकर 1979 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इसके अलावा वो बॉम्बे राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर भी रहे। आजादी की लड़ाई से लेकर उसके बाद देश की राजनीति में उन्होंने अपना अहम योगदान निभाया। एक पारंपरिक धार्मिक परिवार से आने वाले मोरारजी देसाई कहा करते थे कि हर आदमी को अपनी जिंदगी में सच्चाई और उसके विश्वास के अनुरूप काम करना चाहिए।ब्रिटिश शासनकाल के दौरान मोरारजी देसाई ने करीब 12 वर्षों तक डिप्टी कलेक्टर का पद संभाला, लेकिन महात्मा गांधी से प्रेरित होकर वो 1930 में आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। 1931 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। आजादी के बाद भी उन्होंने देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वो जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में गृहमंत्री के पद पर रहे। इसके बाद इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए, वो उपप्रधानमंत्री और वित्तमंत्री रहे।मोरारजी देसाई के सक्रिय राजनीति से रिटायर होने के बाद 1986 में पाकिस्तान ने उन्हें निशान-ए-पाकिस्तान सम्मान से नवाजा। 1991 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।. 10 अप्रैल 1995 को उनका निधन हो गया।----
- नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में पत्थरबाजी, आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना को देखते हुए सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर अनुचित सामग्री डाली जा रही है जो कानूनन अपराध है।दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी भड़काऊ सामग्री न डालें। अगर उन्हें ऐसी किसी सामग्री की जानकारी मिलती है तो साइबर हेल्पलाइन 1 5 5 2 6 0 या साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
- नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने जेएनयू मामले में शामिल जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो अन्य पर राजद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति दी है।कन्हैया कुमार और दो अन्य के खिलाफ 2016 के देशद्रोह के मामले में मुकदमा चलाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने आज इस मामले में दिल्ली पुलिस को जे.एन.यू.छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी । दिल्ली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पिछले साल जनवरी में आरोप पत्र दाखिल किए थे।कन्हैया और अन्य दो पर फरवरी 2016 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक प्रदर्शन के दौरान देशद्रोह वाले नारे लगाने का आरोप है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली सरकार के गृह विभाग से अनुमति मांगी थी।इस बीच, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि जनता के दबाव के कारण दिल्ली सरकार को इस मामले में अनुमति देनी पडी। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री इस मामले को तीन साल से टाल रहे थे।
- रांची। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने युवाओं से आगे आकर जनजातियों के समग्र विकास के लिए काम करने की अपील की है। वे आज झारखण्ड की दो दिन की यात्रा के दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्रों से भारत को 21वीं सदी का राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को कहा। इस समारोह में राष्ट्रपति ने दस विद्यार्थिंयों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।
- कांकेर। कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के उत्तर गढ़चिरौली में खूंखार नक्सली विलास उर्फ दसरू कोल्हा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।विलास कोल्हा नक्सल आंदोलन में 20 साल से कार्यरत था। इस दौरान उसके ऊपर 149 आपराधिक मामले दर्ज किए गए और 57 मुठभेड़ों में उसकी संलिप्तता रही । उसने एके -47 के साथ तीन मैग्जीन और 35 लाइव राउंड भी पुलिस को सौंपे हैं। विलास कोल्हा, उत्तर गढ़चिरौली विभाग का कमांडर इन चीफ था। जिले में जो भी हिंसक घटनाएं हुई हैं, उसके लिए कोल्हा को ही जिम्मेदार माना गया था।विलास कोल्हा पर जो 147 मामले दर्ज हैं, जिसमें 30 मामले हत्या के और 40 मामले पुलिस के साथ मुठभेड़ के हैं। गढ़चिरौली के एटापल्ली के रहने वाले विलास कोल्हा पर दो राज्यों द्वारा 20 लाख के इनाम की भी घोषणा की गई थी। मरकेगाव और हत्तीगोटा भुसुरंग विस्फोट में विलास कोल्हा ही शामिल था। इस विस्फोट में 29 जवान शहीद हुए थे। महाराष्ट्र सरकार ने विलास कोल्हा पर साढ़े आठ लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
- नई दिल्ली। आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन हर वर्ष रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। सर सी. वी. रमन ने इस दिन रमन प्रभाव की खोज की घोषणा की थी जिसमें लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि वैज्ञानिक अनुसंधान के लाभ तभी श्रेष्ठ प्रभावशाली होंगे जब वे दूरदराज के संस्थानों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक पहुंचेंगे। नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को देश में वैज्ञानिक उपक्रमों की गुणवत्ता और प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए प्रण लेना चाहिए। श्री कोविंद ने कहा कि विज्ञान को लोगों के विकास और कल्याण में योगदान के लिए कार्य करना चाहिए।राष्ट्रपति ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही भारत में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। भारतीय संविधान में इसी तरह के दृष्टिकोण को मूल कर्तव्य माना गया है। उन्होंने कहा कि भारत में वैज्ञानिक जिज्ञासा की लंबी और शानदार परम्परा रही है। प्राचीनकाल से मध्यकाल तक और फिर आधुनिककाल में भारत में अनेक प्रतिभावान लोगों ने मानव ज्ञान को आगे बढ़ाया। श्री कोविंद ने कहा कि विज्ञान की पत्रिकाओं में प्रकाशनों की संख्या के मामले में चीन और अमरीका के बाद भारत तीसरे स्थान पर है। राष्ट्रपति ने कहा कि वैज्ञानिक सोच, मानवता और जिज्ञासा तथा सुधार की भावना विकसित करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है।इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य विषय है - विज्ञान में महिलाएं। इस विषय पर राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं को विज्ञान के उच्च अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में विजिटर्स नोमिनी के रूप में महिलाओं का प्रतिनिधित्च अत्यधिक बढ़ाया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं के लिए उच्च अध्ययन तथा शिक्षकों के रूप में रोजगार के लिए अनुकूल माहौल बनाने के कदम उठाये गये हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के श्रीहरिकोटा केन्द्र में हाल की यात्रा के दौरान महिला वैज्ञानिक से मुलाकात के अनुभव को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वह महिला चन्द्रयान परियोजना के लिए इतनी समर्पित थी कि उसने अपने छह महीने के पुत्र और माता-पिता को भूलकर मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अत्यधिक प्रेरित महिला वैज्ञानिकों की उपस्थिति के बावजूद भारत के अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में 15 प्रतिशत से भी कम महिलायें काम कर रही हैं जबकि विश्व में यह औसत तीस प्रतिशत है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार देश में अनुसंधान और नवाचार के लिए बेहतर माहौल बनाने के अनेक प्रयास कर रही है। आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि यह भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और अटल इरादों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि उनके नूतन उत्साह और अग्रणी अनुसंधान से भारत और विश्व को मदद मिली है।प्रधानमंत्री ने कामना प्रकट की कि भारतीय विज्ञान देश के युवाओं को विज्ञान के प्रति और अधिक उत्सुकता से प्रयास करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने वैज्ञानिकों से विभिन्न क्षेत्रों मंन उभर रही समस्याओं के समाधान के राष्ट्रीय प्रयास में भागीदारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने युवा वैज्ञानिकों को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनायें शुरू की हैं। डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि नवाचार को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय विकास और नवाचार प्रोत्साहन पहल - निधि शुरू की गयी है।--
-
चेन्नई। भारतीय तटरक्षक बल के अपतटीय निगरानी पोत आई सी जी एस वरद का आज सुबह जलावतरण किया गया। इस अवसर पर चेन्नई बंदरगाह पर आयोजित समारोह में केन्द्रीय जहाजरानी मंत्री मन्सुख मंडाविया और तटरक्षक बल के महानिदेशक के. नटराजन मौजूद थे। आई सी जी एस वरद ओडि़सा के पारादीप में तैनात होगा और तटरक्षक बल के उत्तर पूर्व क्षेत्र की कमान मे कार्य करेगा।
यह पोत 98 मीटर लंबा है। इसे एल एंड टी ने डिजाइन और तैयार किया है। तटरक्षक बल के निर्देशों के अनुसार यह जलपोत चेन्नई के निकट कट्टुपल्ली में एल एंड टी के यार्ड में बनाया गया है। इस पर आधुननिक नौवहन और संचार उपकरण, सेंसर तथा मशीनरी लगी हैं। पोत पर तीस मिलीमीटर और 12 दशमलव सात मिलीमीटर की तोप लगी हैं।इस पोत के साथ ही भारतीय तटरक्षक बल के पास 147 जलपोत और नौकाएं तथा 62 विमान हो गये हैं। विभिन्न भारतीय शिपयार्ड में 58 जलपोत और हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड बेंगलूरू में 16 अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर निर्माणाधीन है।--- -
उत्तर भारत में तापमान एक डिग्री तक ज्यादा रहेगा
नई दिल्ली। मार्च से मई के बीच गर्मी ज्यादा सताएगी। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अगले तीन महीनों के लिए भविष्यवाणी जारी की है। इसके तहत उत्तर भारत में इस बार आधे से एक डिग्री ज्यादा गर्मी पडऩे की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार मार्च, अप्रैल और मई में उत्तर भारत, पश्चिम और मध्य भारत में तापमान आधे से एक डिग्री तक ज्यादा रहेगा। इसके कारण पिछले सालों से ज्यादा गर्मी पड़ेगी। उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिमी राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा जाएगा। जबकि उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री ऊपर रहने की संभावना है। यानी दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होंगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि इलाकों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से आधे से एक डिग्री तक ज्यादा रहेगा। विभाग ने कहा कि दक्षिणी के कुछ संभागों में भी गर्मी सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और केरल में तापमान आधा डिग्री तक ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग अप्रैल में मानसून को लेकर भविष्यवाणी जारी करेगा। हालांकि गुरुवार को जारी भविष्यवाणी में प्रशांत महासागर में अलनीनो नहीं बनने की संभावना व्यक्त की गई हैं। यह मानसून को लेकर अच्छी खबर है। -
मुंबई। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो जल्द घर बैठे चारों धाम के दर्शन कराएगी। रिलायंस जियो, जल्द उत्तराखंड में स्थित चारधाम सहित कई प्रमुख मंदिरों में होने वाली 'आरती' की लाइवस्ट्रीमिंग करेगा। इससे खासतौर पर उन श्रद्धालुओं को फायदा होगा जो किसी वजह से इन धामों की यात्रा नहीं कर सकते। इसके लिए जियो जल्द ही एक डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कर उसे उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराएगी। इससे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जा सकेंगे।



























