ब्रेकिंग न्यूज़

 छत्रपति शिवाजी महाराज पर निबंध प्रतियोगिता 27 फरवरी को

 - महाराष्ट्र मंडल में मराठी भाषा दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन
 रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल ने शुक्रवार, 27 फरवरी को मराठी भाषा दिवस के अवसर पर मराठी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया है। तीन भिन्‍न आयुवर्गों के आयोजित इस स्‍पर्धा में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी घर से निबंध लिखकर महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक जमा कर सकते हैं।
महाराष्ट्र मंडल की साहित्य समिति प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि निबंध की भाषा मराठी होनी चाहिए। जिसे ए-फोर साइज के पेपर में एक तरफ लिखकर जमा करना है। निबंध की शब्द सीमा 200 शब्द तक निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता का पहला आयुवर्ग 10 से 17 वर्ष के लिए है। इसका विषय ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की युद्ध शैली की एक दिलचस्प घटना’ निर्धारित है।
लाड के अनुसार दूसरे आयुवर्ग में 18 से 30 वर्ष के प्रतिभागियों के लिए ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की न्याय व्यवस्था’ विषय निर्धारित किया गया है। वहीं 31 वर्ष से ऊपर के आयुवर्ग वाले प्रतिभागियों के लिए ‘छत्रपति शिवाजी महाराज का हिंदवी स्वराज्य’ विषय निर्धारित है। प्रतिभागी मराठी में निबंध लिखकर निर्धारित शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में जमा करना होगा।
महाराष्‍ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में 27 फरवरी को शाम 6:30 बजे आयोजित मराठी भाषा दिवस समारोह में न केवल मराठी भाषा की गरिमा और आवश्‍यकता पर कई वक्‍ता अपने विचार रखेंगे। उसी आयोजन में निबंध स्‍पर्धा के विजेताओं को पुरस्‍कृत किया जाएगा। लाड के अनुसार बृहन्‍महाराष्‍ट्र मंडल व मध्‍य प्रदेश मराठी साहित्‍य अकादमी की तर्ज पर महाराष्‍ट्र मंडल भी समय- समय पर संस्‍थागत स्‍तर पर मराठी निबंध, पत्र लेखन जैसी स्‍पर्धाएं आयोजित करते रहता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english