वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या धाम श्रीरामलला दर्शन के लिए किया गया रवाना
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर निगम के समाज कल्याण विभाग के त्रिलोक ताम्रकार ने यात्रा में शामिल होने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों का तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को निगम के वाहन से दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, जहां से वे अयोध्या धाम की धार्मिक यात्रा पर प्रस्थान करेंगे।
इस धार्मिक यात्रा को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में काफी उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। प्रभु श्रीरामलला के दर्शन की अभिलाषा लेकर यात्रा पर निकले सभी श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। निगम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक यात्रा के लिए आवश्यक सहयोग एवं सुविधा उपलब्ध कराई गई। अयोध्या धाम श्रीरामलला दर्शन हेतु रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में राजकुंवर साहू, चंद्र प्रकाश साहू, भागवत दास साहू, लक्ष्मी बाई साहू, किशन लाल सिन्हा, नेतराम एवं विद्या कुमारी शामिल हैं।
--








.jpeg)

Leave A Comment