ब्रेकिंग न्यूज़

 सड़क निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान- गजेन्द्र यादव

0- जेल तिराहा से मिनीमाता चौक एवं महाराजा चौक से बोरसी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण
दुर्ग।  केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिये।
 मंत्री गजेन्द्र यादव ने जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तथा महाराजा चौक से बोरसी चौक तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, अब तक पूर्ण किए गए कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा तकनीकी मापदंडों का पूरी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने बोरसी तालाब के समीप सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किये। उन्होंने सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई, निर्माण की प्रगति एवं संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए कार्य को निर्धारित योजना के अनुरूप पूर्ण करने कहा। वहीं जेल तिराहा से महाराजा चौक तक सड़क किनारे नाली निर्माण एवं पाइपलाइन शिफ्टिंग के कार्यों का भी निरीक्षण किये। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ नाली निर्माण, पाइपलाइन शिफ्टिंग एवं अन्य आवश्यक कार्यों को आपसी समन्वय के साथ पूरा किया जाए, ताकि भविष्य में सड़क को दोबारा खोदने की स्थिति निर्मित न हो और नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके।
     इस दौरान मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियरों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्यों की नियमित समीक्षा एवं सतत मॉनिटरिंग की जाए। कार्य की गति बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधन एवं तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और प्रत्येक चरण में निर्धारित तकनीकी मापदंडों का पालन किया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में जितने भी विकास एवं निर्माण कार्य संचालित हैं, उन सभी की नियमित रूप से स्थल पर जाकर मॉनिटरिंग की जाए। संबंधित अधिकारी कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखें तथा जहां भी किसी प्रकार की तकनीकी, प्रशासनिक अथवा अन्य बाधा आ रही है, उसका तत्काल निराकरण कर निर्माण कार्यों को गति प्रदान करें। 
  केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माणाधीन हिस्सों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं तथा वैकल्पिक मार्गों को सुचारु एवं व्यवस्थित रखा जाए। 
     उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है, ताकि दुर्ग शहर को बेहतर आधारभूत संरचना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english