ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए सुगम शासकीय सेवाओं का माध्यम

0- आशीष बारले को एक ही छत के नीचे मिले तीन महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र
0- आसानी से बना जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र
मुंगेली। शासन द्वारा आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सहज और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है। इसी उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए सुविधा और सहूलियत का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। केंद्र के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न महत्वपूर्ण शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उनके समय, श्रम और संसाधनों की बचत हो रही है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के ग्राम बोधीपारा निवासी आशीष कुमार बारले को जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा प्राप्त हुई।
         आशीष बारले ने बताया कि पूर्व में इन प्रमाण पत्रों के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं और कार्यालयों में जाना पड़ सकता था, लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हुईं। उन्होंने अपने जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी की और तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि यह सुविधा काफी राहतभरी रही। एक ही छत के नीचे तीनों महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इससे न केवल उनका बहुमूल्य समय बचा, बल्कि अनावश्यक आवागमन और भागदौड़ से भी मुक्ति मिली। सरल प्रक्रिया और एकीकृत सेवा व्यवस्था से उन्हें शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सका। आशीष बारले ने इस सुविधा के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा मिलना आम नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी है। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों में जाने की परेशानी नहीं होती और कम समय में आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ मिल पाता है।
        उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु केंद्र का उद्देश्य नागरिकों और शासकीय सेवाओं के बीच की दूरी कम करना, प्रक्रियाओं को सरल बनाना तथा सेवाओं की उपलब्धता को अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाना है। केंद्र के माध्यम से विभिन्न विभागों की नागरिक सेवाओं को एकीकृत रूप से उपलब्ध कराने की पहल से आम लोगों को सुविधा मिल रही है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों के लिए यह व्यवस्था काफी मददगार साबित हो रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english