- Home
- देश
-
देहरादून। देहरादून के मसूरी में रविवार को एक कार फिसल कर खाई में जा गिरी। इस हादसे में नोएडा के रहने वाले पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी और कार चालक घायल हो गए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के सूत्रों ने बताया कि हादसा मसूरी से करीब चार किलोमीटर दूर किमादी गांव के पास हुआ, जहां बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से कार फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान नोएडा निवासी कारोबारी नीरज त्यागी (55) और उनकी पत्नी पत्नी शगुन (52) के रूप में हुई। हादसे में उनकी बेटी आरुषि (27) और चालक अशोक कुमार (35) घायल हो गए और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 40 में रहने वाले नीरज त्यागी भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और जदयू नेता के सी त्यागी के रिश्तेदार थे।
-
-
अमृतसर। अमृतसर में तेज आंधी के दौरान एक सरकारी स्कूल की दीवार, उससे सटे घरों पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान नवाकोट इलाके के निवासियों सतनाम सिंह और किरण बाला के रूप में हुई है। दोनों की शनिवार रात सोते समय मौत हो गई। मंत्री तथा स्थानीय विधायक ओ पी सोनी ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। -
भुवनेश्वर। ओडिशा में कंधमाल जिले के एक घने जंगल में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों सहित कम से कम चार माओवादी मारे गए। कंधमाल के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस महानिदेशक अभय ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कर्मियों और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के अधिकारियों के दल ने तड़के कंधमाल जिले के तुमुदिबंध इलाके में एक जंगल में छापेमारी शुरू की थी। सुरक्षाबल जैसे ही माओवादियों के ठिकाने के पास पहुंचे, माओवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके चलते मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें चार माओवादी मारे गए। महानिदेशक ने बताया कि इलाके से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि चारों के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बांसधारा-नगावेली-घुमुसार संभाग के सदस्य होने का संदेह है। पुलिस महानिदेशक ने यह भी बताया कि इलाके में गहन तलाशी अभियान चल रहा है। ओडिशा के मुख्य सचिव ए. के. त्रिपाठी ने सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि इस अभियान ने उग्रवाद से लडऩे के ओडिशा के संकल्प को और मजबूत किया है। उन्होंने ट्वीट किया, कंधमाल में सफल अभियान पर ओडिशा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को बधाई। उनके साहस की सराहना करते हैं। चार माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इससे, राज्य को उग्रवाद से मुक्त करने तथा राज्य के संपूर्ण विकास को गति देने के हमारे संकल्प को मजबूती मिली है।
-
गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले में मोमबत्ती बनाने वाले एक कारखाने में रविवार को आग लग गई। इससे वहां काम करने वाली छह महिला श्रमिकों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 वर्षीय एक किशोर भी शामिल है। हादसे में घायल तीन श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मोदी नगर के बखरवा गांव में स्थित कारखाने में दिन में करीब चार बजे आग लग गई, जिसके तुरंत बाद पुलिस और अग्निशमन के दो वाहन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और गाजियाबाद के कलेक्टर अजय शंकर पांडेय तथा एसएसपी कलानिधि नैथानी से जांच रिपोर्ट तलब की जो कि आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। कारखाना किराए के घर में चलाया जा रहा था। प्रशासन ने हादसे में मरने वाले सभी श्रमिकों के परिजन को चार -चार लाख रुपये के मुआवजा का ऐलान किया है। सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी और उन्हें निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर के बखरवा गांव में मोमबत्ती के कारखाने में आग लगने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
-
मऊ। उत्तरप्रदेश के मऊ में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शहरी इलाकों में 15 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। कलेक्टर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि जिले के शहरी इलाकों में 15 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। यह छह जुलाई से 21 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले के हॉटस्पॉट में लोग बगैर मास्क और ग्लव्स पहने आवाजाही कर रहे हैं, जिसकी वजह से कोविड-19 महामारी का जिले में तेजी से प्रसार हो रहा है। त्रिपाठी ने कहा कि जिले में 21 स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे से लेकर पूरे शहर को लॉकडाउन के मद्देनजर सील कर दिया गया है।
- पटना। बिहार के पांच जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को 20 लोग की मौत हो गई।राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोग की मौत हुई है। सबसे ज्यादा भोजपुर में नौ लोगों की की मौत हुई है, वहीं सारण में पांच, कैमूर में तीन, पटना में दो और बक्सर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राज्य में पिछले 10 दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
- जम्मू। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आगामी वार्षिक अमरनाथ यात्रा को सीमित तरीके से आयोजित करने पर जोर देते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि सड़क मार्ग से 3 हजार 880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा जाने के लिये रोजाना सिर्फ 500 यात्रियों को अनुमति दी जाएगी।प्रशासन ने यह भी कहा कि अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर भी केंद्र शासित क्षेत्र में प्रवेश के दौरान की जाने वाली जांच की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू होगी। शनिवार को मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा, इस साल यात्रा सीमित तरीके से की जाएगी जिससे यात्रा के दौरान कोविड-19 संबंधी मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित हो सके। जम्मू से सड़क मार्ग से रोजाना अधिकतम 500 यात्रियों को ही जाने की अनुमति होगी। वह उच्चतम न्यायालय द्वारा यहां यात्रा के लिये गठित उप-समित की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा समेत अन्य प्रबंधों की समीक्षा की। दो रास्तों अनंतनाग के पहलगाम और गंदेरबल के बालटाल से 42 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 23 जून से शुरू होने वाली थी, लेकिन महामारी की वजह से इसमें विलंब हुआ। सूत्रों के मुताबिक श्रीअमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) जुलाई के आखिरी हफ्ते में इस यात्रा को 15 दिन की संक्षिप्त अवधि के लिये संचालित करने की योजना बना रहा है।यात्रा 2020 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गठित की गई राज्य कार्यकारी समिति ने मानक संचालन प्रक्रियाएं जारी की हैं और इसके तहत जम्मू-कश्मीर आने वाले शत प्रतिशत लोगों के लिए आरटीपीसीआर जांच की जानी है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में आने वाले सभी लोगों के नमूने लेकर जांच की जाएगी और जब तक उनकी रिपोर्ट में संक्रमण नहीं मिलने की पुष्टि नहीं हो जाती तब तक वे पृथक-वास में रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में यात्रियों के लिये शिविर के तौर पर इस्तेमाल होने वाली सुविधाएं फिलहाल पृथक-वास सुविधाओं के तौर पर इस्तेमाल की जा रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति की जांच का एसओपी यात्रियों पर भी लागू होगा। स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लो ने भी स्वास्थ्य देखभाल के संदर्भ में अपनी बात रखी।उन्होंने कहा कि यात्रा ड्यूटी पर तैनात होने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों के लिये दवाओं, पीपीई किट, मास्क, स्लीपिंग बैग और उपभोग की दूसरी वस्तुओं के पर्याप्त इंतजाम किये जा रहे हैं। डुल्लो ने बताया कि बालटाल मार्ग पर दो बेस अस्पताल भी स्थापित किये जा रहे हैं।उन्होंने हालांकि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर और दबाव पडऩे को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, कश्मीर के 10 में से नौ जिले लाल निशान पर हैं और पूरा स्वास्थ्य महकमा इस चुनौती से निपटने के लिये अधिकतम प्रयास कर रहा है। इस साल जम्मू-कश्मीर को यात्रा केलिये बाहर से कोई चिकित्सक नहीं मिल पाएगा।---
- नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि 10 हजार किसानों उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन करके ग्रामीण क्षेत्र का रूपांतरण किया जाएगा, जो न केवल कृषि क्षेत्र की प्रगति में मदद करेगा, बल्कि विकास के नए रास्ते भी बनाएगा।श्री तोमर ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लघुु उद्योग भारती और सहकार भारती की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, देश में 86 प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत किसान हैं, जो इन एफपीओ के माध्यम से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे जिससे न केवल कृषि प्रगति हासिल करने में मदद मिलेगी बल्कि इससे देश के विकास के नए रास्ते भी बनेंगे।इस बैठक में कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और कैलाश चौधरी तथा केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे। एक सरकारी बयान में श्री तोमर के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने सम्मेलन में कहा कि शुरुआत में, मैदानी भागों में एफपीओ में सदस्यों की न्यूनतम संख्या 300 और उत्तर-पूर्व और पहाड़ी क्षेत्रों में 100 होगी। उन्होंने कहा कि छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसानों के लाभ के लिए बनाये जा रहे एफपीओ को इस तरह से प्रबंधित किया जाएगा कि इन किसानों को उनकी फसलों के लिए तकनीकी आदानों की प्राप्ति हो सके, उन्हें वित्त और बेहतर बाजारों तक पहुंच मिलने के साथ साथ अपनी ऊपज के लिए बेहतर कीमत मिल सके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
-
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार से चार राज्यों के छह शहरों से कोलकाता के लिए उड़ानों का संचालन न करने का फैसला लिया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार ये शहर--दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, नागपुर, पुणे और अहमदाबाद हैं। यह प्रतिबंध 19 जुलाई तक या अन्य आदेश तक जारी रहेगा।इन उपायों का उद्देश्य कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण पाना है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने केंद्र से आग्रह किया कि अत्यधिक संक्रमित राज्यों से घरेलू उड़ानों के संचालन को नियंत्रित किया जाए। सुश्री बैनर्जी ने कोविड मामलों में वृद्धि के मद्देनजर कोलकाता के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ान संचालन पर अंकुश लगाने की भी अपील की।--- - लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।दोनों को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है।मोती सिंह ने शनिवार को बताया कि वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उनकी तबियत ठीक है। ग्रामीण विकास मंत्री को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह शुक्रवार को हुई जांच में संक्रमित पाये गये। उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई हंै।भारतीय जनता पार्टी से विधायक मोती सिंह चार बार से प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ।---
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज का शुभारंभ किया। यह चैलेंज ऐसे सर्वश्रेष्ठ भारतीय ऐप्स की पहचान करने के लिए है जो पहले से ही नागरिकों द्वारा उपयोग में लाए जा रहे हैं और जिनमें अपनी श्रेणी विशेष में विश्व स्तर के ऐप्स बनने की क्षमता है।प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट करते हुए कहा, आज टेक और स्टार्ट अप समुदाय में विश्व स्तरीय मेड इन इंडिया ऐप बनाने के लिए भारी उत्साह है। उनके विचारों और उत्पादों को सामने लाने के लिए इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना एंव प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा अटल इनोवेशन मिशन आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज लॉन्च कर रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा यह चुनौती आपके लिए है यदि आपके पास इस तरह के उत्पाद हैं या यदि आपको लगता है कि आपके पास ऐसे उत्पादों को बनाने के लिए एक दृष्टि और विशेषज्ञता है तौ मैं तकनीकी समुदाय के अपने सभी दोस्तों से इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं।----
-
मुंबई। मुंबई में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही मुंबई के समंदर में हाई टाइड आया है। हाई टाइड में समंदर की लहरें उफान भर रही हैं। मुंबई में हाई टाइड के अलर्ट के बीच समंदर में लहरें उठ रही हैं। जारी किए गए एक वीडियो में समंदर किनारे लहरें जोर से टकराती दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के अनुमान के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया था। इसमें शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे समंदर में 4.57 मीटर तक ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया गया था। इस बीच, बीएमसी से लोगों को समंदर किनारे ना जाने की सलाह दी है। -
भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन के 10वीं बोर्ड के नतीजे शनिवार को जारी किए गए। रिजल्ट की घोषणा के साथ 10वीं के 11.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। बताया जाता है कि 42390 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 215162 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी एवं 2922 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 560474 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं जिनका परीक्षाफल 62.84 फीसदी रहा है। 108448 परीक्षार्थियों ने पूरक की पात्रता प्राप्त की है। जिन 15 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। इसमें सबसे ज्यादा 5 छात्र गुना के हैं।
- नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ऑनलाइन माध्यम के जरिए नीट (एनईईटी) और जेईई मेन्स एंड एडवांस परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा की है।केन्द्रीय मंत्री ने सूचित किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सलाह पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई और नीट परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे बताया कि जेईई मेन्स परीक्षा अब 1-6 सितंबर 2020 और जेईई एडवांस परीक्षा 27 सितंबर 2020 को होगी। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा अब 13 सितंबर 2020 को होगी।छात्रों को अपने संबोधन में श्री पोखरियाल ने कहा कि इस महामारी के दौरान हमारी प्राथमिकता छात्रों की सुरक्षा और शैक्षणिक कल्याण सुनिश्चित करना है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा आयोजित करते समय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकि छात्रों को इस महामारी के चंगुल से दूर रखा जा सके।मंत्री ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर भी सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा और अन्य सभी एहतियाती प्रबंध किए जाएंगे। श्री पोखरियाल ने सभी छात्रों को अपने दिमाग से सभी प्रकार के तनाव को दूर करने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सभी उम्मीदवारों के लिए एक टेस्टिंग ऐप तैयार किया है जिसके माध्यम से छात्र अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं। आखिर में मंत्री महोदय ने सभी छात्रों को उनकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।----
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए केन्द्रीय स्तर पर संरक्षित सभी स्मारकों को सोमवार से खोलने का फैसला किया है।पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि केवल ऐसे स्मारकों और संग्रहालयों को ही दर्शकों के लिए खोला जाएगा जो कन्टेनमेंट जोन में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों और पर्यटन स्थलों को स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार स्वच्छता, सुरक्षित दूरी और अन्य नियमों का पालन करना होगा। श्री पटेल ने कहा कि राज्यों और जिला प्रशासन के किसी भी आदेश का भी सख्ती से पालन किया जाएगा।
कोविड-19 महामारी के मद्देनजऱ ये सभी स्मारक बंद कर दिए गए थे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत तीन हजार छह सौ 91 स्मारकों का संरक्षण केन्द्र सरकार करती है। इनमें से आठ सौ बीस धार्मिक स्थलों को आठ जून को खोला गया था। इन स्मारकों में प्रवेश के टिकट केवल इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जारी किए जाएंगे। अगले आदेश तक टिकट खिड़की पर कोई टिकट नहीं बेचा जाएगा। दर्शकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखनी होगी और फेस कवर या मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा। स्मारक के परिसर में समूह फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग और हेंड सैनेटाइजेशन भी अनिवार्य होगा। केवल ऐसे दर्शकों को ही अनुमति होगी जिनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं होंगे। स्मारक परिसर में खान-पान की चीजें ले जाने की अनुमति नहीं होगी, केवल डिजिटल भुगतान करने वालों को ही कैंटीन और पार्किंग की सुविधा मिलेगी।--- - नर्ई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद- आई सी एम आर सभी क्लीनिकल परीक्षण पूरे होने के बाद 15 अगस्त से स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन जारी करने की योजना बना रही है। आई सी एम आर ने यह महत्वपूर्ण कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने के लिए भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ भागीदारी की है।आईसीएमआर ने भारत बायोटेक से क्लीनिकल परीक्षण में तेजी लाने को कहा है। भारत बायोटेक से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि परीक्षण के लिए मरीजों के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू कर दी जाये।केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने कोविड-19 वैक्सीन की संभावना के लिए जाइडुस कैडिल्ला को मनुष्य पर फेज-1 और फेज - 2 क्लीनिकल परीक्षण की अनुमति दी है। यह भारत बायोटैक की कोवैक्सीन के बाद दूसरी संभावित वैक्सीन है जिसे मनुष्य पर क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी मिली है।जाइडुस वैक्सीन जाईकोव-डी को भारत में विकसित किया गया है। प्री-क्लीनिकल फे5 पूरा होने के बाद अहमदाबाद में कंपनी के वैक्सीन प्रौद्योगिकी केंद्र में यह वैक्सीन विकसित की गई है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि पशुओं पर अध्ययन में इस वैक्सीन को रोग प्रतिरोधी प्रणाली में प्रभावशाली पाया गया। यह परीक्षण चूहों, गिनी पिग और खरगोशों पर किया गया। इस वैक्सीन से उत्पन्न एंटीबॉडीज वायरस न्यूट्रलाइजेशन एस्से में वाइल्ड टाइप वायरस को पूरी तरह से निष्क्रिय करने में सक्षम पाई गई। इससे संकेत मिलता है कि इसमें सुरक्षात्मक वैक्सीन की अच्छी संभावना है। भारत में कई स्थानों पर एक हजार से अधिक मरीजों पर इस महीने क्लीनिकल परीक्षण शुरू होने की संभावना है।-----
- कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक हिस्ट्रीशीटर को पकडऩे बिकरू गांव गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। 7 पुलिसकर्मी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस मुठभेड़ में दो आरोपी भी मारे गए हैं।पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि शातिर अपराधी विकास दुबे के खिलाफ करीब 60 केस दर्ज हैं। यह हिस्ट्री शीटर भी है। इसके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे पकडऩे के लिए टीम भेजी गई थी। वहां पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने पार्टी के रास्ते में जेसीबी लगा दी। फोर्स जब वाहन से नीचे उतरी तो वहां छिपे लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई भी हुई, लेकिन अपराधी ऊंचाई पर थे। इस हमले में हमारे 8 कर्मी शहीद हो गए।उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है, क्योंकि अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए हैं। आईजी, एडीजी, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) को ऑपरेशन की निगरानी के लिए वहां भेजा गया है। कानपुर से फारेंसिंगह टीम मौके पर है और लखनऊ से एक विशेषज्ञ टीम भी भेजी जा रही है। इसमें एसटीएफ को भी लगाया गया है । कानपुर एटीएफ पहले से ही कार्यरत है।शहीद होने वाले पुलिस कर्मी हैं- सीओ देवेंद्र कुमार मिश्रा, एसओ महेश यादव, चौकी इंचार्ज अनूप कुमार, सब-इंस्पेक्टर नेबुलाल, कांस्टेबल सुल्तान सिंह, राहुल, जितेंद्र और बबलू।एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना में 7 लोग (5 पुलिस कर्मी,एक होम गार्ड, एक सिविल) घायल हुए हैं। पुलिस के कुछ हथियार गायब हुए हैं। जिसकी जांच चल रही। जो भी लोग इस कार्य में शामिल हैं, हम उन्हें ढूंढकर कानून के सामने पेश करेंगे।उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा-जनपद कानपुर में कर्तव्य पथ पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले 8 पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि। शहीद पुलिसकर्मियों ने जिस अपरिमित साहस व अद्भुत कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
- गुवाहाटी। असम के 22 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए और इसके कारण 16.03 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि एक और व्यक्ति की मृत्यु के बाद बाढ़ और इससे संबंधित घटनाओं के कारण अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ के कारण गोवालपारा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, चिरांग, दर्रांग, नलबाड़ी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोवालपारा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट, जोरहट, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिमी कर्बी आंगलोंग जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्राधिकरण के मुताबिक, बाढ़ की सबसे अधिक मार बारपेटा पर पड़ी है जहां करीब 8.60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिसके बाद दक्षिण सालमारा में 1.95 लाख, गोवालपारा में 94 हजार से अधिक और मोरीगांव में 62 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बुलेटिन के अनुसार, जिला प्रशासन और आम लोगों ने पिछले 24 घंटे में चार जिलों से 2,852 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्णा ने कहा कि राज्य सरकार असम में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने ट्वीट किया, राज्य भर में बचाव, राहत और समय पर निवारण उपाय शुरू किए गए हैं। संकट के इस समय में सरकार हर आवश्यक कदम उठा रही है। पूरे परिदृश्य में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं।---
- हैदराबाद। देश में आर्थिक सुधारों के लिये प्रसिद्ध दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की 100 वीं जयंती के मौके पर उनके सम्मान में केंद्र सरकार जल्दी ही स्मारक डाक टिकट जारी करेगी ।केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा था कि प्रदेश कैबिनेट एवं विधानसभा एक प्रस्ताव पारित कर राव के लिये भारत रत्न की मांग करेगी । इसके दो दिन बाद रेड्डी का यह बयान आया है । उन्होंने कहा, राष्ट्र पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को उनकी 100 वीं जयंती पर याद कर रहा है । मैंने दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से श्री राव के सम्मान में एक डाक टिकट जारी करने पर विचार करने का आग्रह किया है । श्री रेड्डी ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं दूर संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है । आग्रह स्वीकार करने के लिये श्री मोदी एवं श्री प्रसाद को धन्यवाद देते हुये केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के लिये जो कुछ किया है, उसके लिये केंद्र सरकार का यह कदम उनके प्रति सम्मान होगा । केंद्रीय मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुये कहा कि उनकी दूरदर्शिता और दृष्टि ने दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के साथ देश के सामरिक और आर्थिक संबंधों को फिर से स्थापित करने में मदद की । उन्होंने कहा कि राव ने भारत के एक महान सपूत के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी और देश के विकास के लिये कई तरह के सुधार एवं पहल की ।
- नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआई) ने भारती एयरटेल के मुख्य परिचालन अधिकारी अजय पुरी को संगठन का चेयरमैन नियुक्त किये जाने की घोषणा की है। साथ ही रिलायंस जियो के पी. के मित्तल को वर्ष 2020- 21 के लिये संगठन का वाइस-चेयरमैन बनाया गया है।सीओएआई की वित्त वर्ष 2019-20 की वार्षिक आम सभा गुरुवार को संपन्न हुई जिसमें 2020-21 के लिए संगठन के नये पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पुरी एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया कारोबार के मुख्य परिचालन अधिकारी हैं। वह वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंदर ठक्कर का स्थान लेंगे। सीओएआई के चेयरमैन की नियुक्ति क्रमिक आधार पर की जाती है। मित्तल रिलायंस जियो इंफोकॉम के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह दूरसंचार विभाग में उप-महानदेशक रह चुके हैं। यह पहला मौका है जब जियो की ओर से कोई सीओएआई के पदाधिकारियों में शामिल हुआ है।इस बारे में श्री पुरी ने कहा, यह भूमिका संभालना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मुझे इस जिम्मेदारी के लायक समझने के लिए मैं सीओएआई के सभी सदस्यों को धन्यवाद देना चाहूंगा। कोविड- 19 महामारी के प्रभाव से उबरने के साथ ही इस उद्योग की ओर से मैं सरकार के प्रयासों में सहयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराना चाहूंगा। वहीं श्री मित्तल ने कहा, सीओएआई के वाइस चेयरमैन के तौर पर जिम्मेदारी संभालना खुशी की बात है और मैं अंतिम उपभोक्ता के लाभ के लिए उपायों की शुरूआत करते हुए इस क्षेत्र के उत्थान और मजबूती हेतु सुधारों के अगले चरण के लिए इस उद्योग के साथ मिलकर निरंतर काम करता रहूंगा। सीओएआई के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यूस ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण दौर में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए वह सीओएआई नेतृत्व टीम का धन्यवाद करते हैं। उन्हें इस संघ को और इस क्षेत्र को लंबे समय तक स्वस्थ और स्थिरता की दिशा में ले जाने की उनकी क्षमता में पूरा भरोसा है। दूरसंचार उद्योग निरंतर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, 5 जी के लिए पारिस्थितिकी तंत्र तैयार होने से भविष्य के गर्भ में हमारे लिए बहुत कुछ है।----
- नई दिल्ली। देश में निजी क्षेत्र द्वारा यात्री रेलगाडिय़ों का परिचालन अप्रैल 2023 से शुरू हो सकता है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी. के. यादव ने कहा कि निजी कंपनियां कुल मेल और एक्सप्रेस रेलगाडिय़ों में से मात्र पांच फीसदी यात्री रेलगाडिय़ों का ही परिचालन करेंगी।श्री यादव ने गुरुवार को एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निजी कंपनियों द्वारा चलाई जाने वाली रेलगाडिय़ों का यात्रा किराया इन मार्गों के हवाई एवं बस सेवा किराये के अनुरूप प्रतिस्पर्धी होगा। उन्होंने कहा रेलगाड़ी परिचालन में निजी कंपनियों के उतरने से रेलगाडिय़ों को तेज गति से चलाने के साथ ही रेल डिब्बों की प्रौद्योगिकी में भी बदलाव आएगा।रेलवे बोर्ड के चेयरमैन की ओर से ये टिप्पणियां सरकार के यात्री गाडिय़ों के परिचालन में निजी कंपनियों को प्रवेश देने की आधिकारिक घोषणा के एक दिन बाद आयी हैं। सरकार ने 151 आधुनिक रेलगाडिय़ों के माध्यम से 109 युगल रेलमार्गों पर निजी कंपनियों द्वारा यात्री रेलगाड़ी चलाने की अनुमति देने के लिए पात्रता आवेदन आमंत्रित किये हैं। भारतीय रेलवे नेटवर्क को निजी हाथों में सौंपे जाने को लेकर व्यक्त की जा रही आशंकाओं पर एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि निजी क्षेत्र द्वारा किया जाने वाला परिचालन भारतीय रेलवे के कुल यात्री रेलगाड़ी परिचालन का मात्र पांच प्रतिशत होगा। भारतीय रेल अभी करीब 2,800 मेल या एक्सप्रेस रेलगाडिय़ों का परिचालन करती है।उन्होंने कहा, निजी कंपनियां मात्र पांच प्रतिशत यात्री रेलगाडिय़ों का परिचालन करेंगी, जबकि 95 प्रतिशत का परिचालन समान यात्रा किराये पर रेलवे करता रहेगा। इससे गरीबों को बेहद फायदा होगा क्योंकि समान यात्रा किराये पर उन्हें बेहतर प्रौद्योगिकी और सुरक्षा की सुविधाएं मिलेंगी। श्री यादव ने कहा, रेलगाड़ी की खरीद निजी कंपनियां करेंगी। उनके रखरखाव का जिम्मा भी उन्हीं का होगा। देश में निजी रेलों का परिचालन अप्रैल 2023 तक शुरू होने की उम्मीद है। चेयरमैन ने कहा, निजी रेलगाडिय़ों का किराया संबंधित मार्ग पर हवाई सेवा और एसी बस सेवा के किराये को ध्यान में रखकर तय करेंगी। मुझे नहीं लगता निजी रेलगाडिय़ों का यात्रा किराया बहुत ज्यादा होगा, यदि उन्हें अपने परिचालन को वित्तीय तौर पर व्यवहारिक बना कर रखना है तो वह ऐसा नहीं करेंगी।उन्होंने कहा कि यात्री रेलगाड़ी परिचालन मे निजी कंपनियों को लाने का एक मकसद यह भी है कि इन्हें मांग के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा जिससे रेलगाडिय़ों में प्रतीक्षा सूची में कमी होगी। श्री यादव ने कहा, वित्त वर्ष 2019-20 में रेल यात्रियों की संख्या 8.4 अरब रही, वहीं हम हर साल करीब पांच करोड़ लोगों को सीट उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। चेयरमैन ने कहा, पिछले 70 सालों में हम रेलवे के बुनियादी ढांचे को इस तरह विकसित नहीं कर सके कि सभी यात्रियों को सेवाएं दे सकें। इस पर पिछले छह साल में ध्यान दिया गया है। हमें हर यात्री को मांग के आधार पर यात्रा सेवा देने में सक्षम होना चाहिए। यह परियोजना (निजी रेलगाड़ी परिचालन) हमारी बुनियादी ढांचे को विकसित करने की निरंतरता का हिस्सा है। यादव ने कहा कि कंपनियों को रेलवे की बुनियादी सुविधाओं, बिजली, स्टेशन और रेलमार्ग इत्यादि के उपयोग का शुल्क भी देना होगा। इतना ही नहीं कंपनियों को प्रतिस्पर्धी बोलियां लगाकर भारतीय रेलवे के साथ राजस्व भी साझा करना होगा। निजी यात्री रेलगाडिय़ों का परिचालन बेंगलुरू, चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली, मुंबई, पटना, प्रयागराज, सिकंदराबाद, हावड़ा और चेन्नई समेत संकुलों में किया जाएगा। यादव ने निजी ट्रेनों के लिए वित्तीय बोलियां अगले साल फरवरी और मार्च तक मिल जाने और इन पर अंतिम सहमति अप्रैल 2021 तक बन जाने की संभावना जतायी। इस योजना से निजी क्षेत्र की ओर से 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश किए जाने की संभावना है।
- नई दिल्ली। बिहार के नौ जिलों में आज बिजली गिरने तथा वर्षां से जुड़ी घटनाओं में 31 लोगों की मृत्यु हो गई और 11 घायल हो गए। इनमें ज्यादातर किसान और श्रमिक शामिल हैं, जो खेतों में काम कर रहे थे।मृतकों में सात लोग पटना, पांच पूर्वी चम्पारण और चार-चार लोग कटिहार तथा समस्तीपुर से हैं। 11 अन्य लोगों की मौत पांच राज्यों सीतामढ़ी, सिहौर, दरभंगा, मिदनापुर और पुर्णिया में हुई।मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों का मुफ्त इलाज करने का भी आदेश दिया है।---
- नई दिल्ली। रक्षा खरीद परिषद की बैठक में आज भारतीय सैन्य बलों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों को मंजूरी दे दी है। 38 हजार 900 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देश में उत्पादों के स्वदेश में डिजाइन और विकास पर जोर दिया गया। आज जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, उनमें भारतीय उद्योगों से 31 हजार 130 करोड़ रुपये तक की खरीद शामिल है। उपकरणों का निर्माण भारत में किया जाएगा। इसमें विभिन्न सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की भागीदारी के साथ भारतीय रक्षा उद्योग शामिल है। इनमें से कुछ परियोजनाओं में परियोजना लागत के 80 प्रतिशत तक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल होता है। अधिकतर परियोजनाओं में यह, भारतीय उद्योगों को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के कारण संभव हुआ है। नई और अतिरिक्त मिसाइल प्रणालियों की खरीद से सेना के तीनों अंगों की ताकत में इजाफा होगा।भारतीय वायुसेना की लम्बे समय से महसूस की जा रही लड़ाकू दस्ते को बढ़ाने की आवश्यकता को पूरा करने के लिए परिषद ने 21 मिग-29 की खरीद के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मौजूदा 59 मिग-29 विमान के उन्नयन और 12 सुखोई-30 एमकेआई विमानों की खरीद को भी स्वीकृति दे दी गई है।
- नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस, 2021 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिश की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2020 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की शुरुआत 1 मई, 2020 से हो चुकी हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें केवल पद्म पुरस्कार https://padmaawards.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त की जाएंगी।पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। 1954 में स्थापित किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार काम में विशिष्टता की पहचान करने का प्रयास करता है और कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए लिये व्यवसाय, स्थिति या लिंग आदि बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्ति पात्र हैं। सरकारी कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी, डॉक्टर और वैज्ञानिक इन पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।सरकार इन पद्म पुरस्कारों को लोगों का पद्म के रूप में तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकनों/सिफारिशों को भेजें।नामांकन/सिफारिशों में उपर्युक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें स्पष्ट रूप से प्रतिष्ठित व्यक्ति की असाधारण उपलब्धियां/सेवा/संबंधित क्षेत्र/अनुशासन तथा उसकी/उसके लिए अनुशंसित उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) शामिल हों।गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, भारत रत्न और पद्म विभूषण विजेताओं, उत्कृष्टता संस्थानों से उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने की दिशा में पूर्ण प्रयास किया जाए, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजनों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा में लगा हुआ हो तथा उनका नामांकन करने का अनुरोध किया गया है।इस संबंध में और विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (www.mha.gov.in)) पर शीर्षक 'पुरस्कार एवं पदकÓ के अंतर्गत उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम और क़ानून वेबसाइट https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx के लिंक पर उपलब्ध हैं।
- नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड 19 के रोगियों के इलाज के लिए प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया। यह बैंक नई दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंस में स्थपित किया गया है।आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इस बैंक के लिए प्लाज्मा दान करने के लिए लोगों से बड़ी संख्या में आगे आने का अनुरोध किया।---


























.jpg)
