- Home
- देश
- नोएडा। उत्तर प्रदेश के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाले 26 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार को कथित रूप से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मरने वाले की पहचान योगेंद्र श्रीवास्तव के रूप में हुई है ।उन्होंने बताया कि मृतक ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुसाइड नोट में युवक ने इंगित किया है कि वह प्रेम प्रसंग में विफल होने की वजह से आत्महत्या कर रहा है। (प्रतीकात्मक फोटो)-
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा घरेलू रक्षा खरीद के तहत भारतीय वायु सेना के लिये 83 तेजस विमान खरीदने को मंजूरी देने से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी। सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति (सीसीएस) ने वायुसेना के लिए घरेलू रक्षा खरीद के तहत करीब 48,000 करोड़ रुपये की लागत से 83 तेजस विमान खरीदने को बुधवार को मंजूरी प्रदान की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। बुधवार को श्री मोदी ने ट्वीट किया, '' मंत्रिमंडल के आज (बुधवार) के फैसले से हमारे सशस्त्र बलों की क्षमताओं में सुधार होगा, स्वदेशी रक्षा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी।''
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश को जल्द ही 28 निजी विश्वविद्यालय और 51 राजकीय महाविद्यालय मिलेंगे। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान प्रदेश की उच्च शिक्षा का स्वरूप बदल गया है। खासकर शोध के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों में तेजी से काम हो रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश को जल्द ही 28 नए निजी विश्वविद्यालय मिलेंगे। साथ ही प्रदेश में 51 राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा राज्य को उद्योग तथा कौशल विकास जैसी विधाओं के विश्वविद्यालय भी मिलेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों के मध्य प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाने के लिए 28 निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए आशय पत्र निकाले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए बनाई गई 16 सदस्यीय कमेटी तेजी से काम कर रही है। हर महीने कमेटी के साथ समीक्षा बैठक भी की जाती है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आई। कोरोना काल खंड के दौरान ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षा के अनुसार प्रदेश में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट श्रेणी की पाठय सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया। इसमें 23 विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों, 1700 शिक्षाविदों व तकनीकी विशेषज्ञों के योगदान से 73468 से अधिक ई-कंटेंट पोर्टल पर छात्रों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं मार्च तथा अप्रैल में कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी की कामयाबी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आईआईटी खडग़पुर की नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया ने प्रदेश सरकार को साझेदारी का प्रस्ताव भेजा है। देश भर के छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षिक पाठय सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा की डिजिटल लाइब्रेरी व नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया आईआईटी खडग़पुर के बीच साझेदारी के लिए उच्च शिक्षा विभाग को सहमति दे दी गई है।उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट सेंटर एवं सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन हिन्दुइज्म, बौद्धिइज्म एवं जैनिज्म की स्थापना की जा रही है। इससे हिन्दुत्व में शोध को बढ़ावा मिलेगा। शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को शोध एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए शोध एवं अनुसंधान नीति बनाई गई है। इसमें बड़ी परियोजना के लिए 15 और छोटी परियोजना के लिए 5 लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान विश्वविद्यालयों के साथ महाविद्यालयों के शिक्षकों को भी दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्री ई-कंटेंट लोडेड डिजिटल डिवाइस के माध्यम से पढ़ सकेंगे। इसमें पहले फतेहपुर, चित्रकूट, चंदौली, सोनभद्र, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर एवं बलरामपुर के 18 राजकीय महाविद्यालयों के पुस्तकालयों में प्री लोडेड डिवाइस उपलब्ध कराए जाने की योजना है।---
- नई दिल्ली। देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और श्रीनगर में पिछले आठ साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं कोहरे से दृश्यता कम होने की वजह से कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। बर्फीले पश्चिमी हिमालय से उठ रही हवाओं की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहर में कोहरे की चादर से दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक पहुंच गया और इससे यातायात पर असर पड़ा।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि शुष्क मौसम और उत्तर/उत्तरपश्चिम हवाओं की वजह से देश के उत्तर-पश्चिम हिस्सों के ज्यादातर इलाकों में अगले तीन-चार दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। । आईएमडी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर शीत लहर की संभावना है। वहीं इस दौरान बेहद शीत लहर की स्थिति भी बन सकती है। आईएमडी ने रात आठ बजे जारी बुलेटिन में बताया कि अगले 24 घंटे में तमिलनाडु दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश तथा गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को तमिलनाडु में सुदूरवर्ती स्थानों पर भारी बारिश हुई। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर कड़ाके की सर्दी और कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड रही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के दूरदराज वाले स्थानों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।हिमाचल प्रदेश के केलांग और कल्पा में बुधवार को पारा शून्य से काफी नीचे चला गया, जबकि राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में पारा शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री, सात डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर प्रदेश के चुर्क में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के दूरदराज इलाकों में कोहरा छाया रहा। राजस्थान में बुधवार को भी कड़ाके की सर्दी जारी रही, प्रदेश के गंगानगर में जहां रात का पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राज्?य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे रहा । मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।कश्मीर घाटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है और जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर शहर में पिछले आठ साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बुधवार को बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले आठ साल में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 14 जनवरी, 2012 को इतना ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
- मुम्बई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई -हजरत निजामुद्दीन राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी से सप्ताह में सातों दिन चलेगी। मध्य रेलवे ने बुधवार को यह जानकारी दी। फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलती है।मध्य रेलवे के अनुसार यह ट्रेन अपराह्न चार बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई से रवाना होगी और अगले दिन सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी तरह, वापसी में यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से अपराह्न चार बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन दिन में सवा ग्यारह बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पहुंचेगी। मध्य रेलवे ने कहा, '' रास्ते में ठहराव और डिब्बे में कोई बदलाव नहीं किया गया है।''उसके अनुसार बढ़े हुए फेरों के लिए आज से बुकिंग शुरू हो गई है।
- इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सिविल थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण एक बस और कंटेनर की टक्कर हो गयी जिसमें नौ लोग घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ओमवीर सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हुओ हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक की हालत गंभीर है जिसे सैफई मेडिकल कालेज के लिए भेज दिया है । उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त बस में 70 लोग सवार थे । उन्होंने बताया कि यह सब मथुरा से सोनभद्र जा रही थी ।---
-
भोपाल/झाबुआ। मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले के ग्राम रूंडीपाड़ा में कड़कनाथ मुर्गी में बर्ड फ्लू के एच5एन1 प्रकार का संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा, प्रदेश के 18 अन्य जिलों में कौवों और जंगली पक्षियों में बर्डफ्लू की पुष्टि हुई है। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने भोपाल में बताया, झाबुआ जिले के ग्राम रूंडीपाड़ा में कड़कनाथ मुर्गी में एच5एन1 वायरस मिला है। उन्होंने कहा कि झाबुआ कलेक्टर को भारत सरकार के बर्ड फ्लू एक्शन प्लान 2021 के अनुसार निस्तारण, चारा-दाना, अण्डे आदि को नष्ट और प्रभावित स्थल को सैनिटाइज करने के निर्देश दिये गये हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रभावित स्थल से एक किलोमीटर की परिधि को संक्रमित क्षेत्र मानते हुए सभी प्रकार के कुक्कुट को मार कर दफनाया जाएगा। वहीं एक से नौ किलोमीटर की परिधि को सर्विलांस जोन मानते हुए नमून इक_े किए जाएंगे। उन्होंने कहा, संक्रमित क्षेत्र में अगले 3 माह तक कुक्कुट और कुक्कुट उत्पाद की रिस्टाकिंग (फिर से भंडारण) और कुक्कुट परिवहन पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकारी ने बताया कि झाबुआ जिले के कुक्कुट बाजार और कुक्कुट फार्मों को संक्रमण रहित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 19 जिलों में बर्डफ्लू पाया गया है। अधिकारी ने बताया, इंदौर, मंदसौर, आगर मालवा, नीमच, देवास, उज्जैन, खण्डवा, खरगोन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, अशोकनगर, दतिया और बड़वानी में एच5एन8 की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 42 जिलों से लगभग 2100 कौवों और जंगली पक्षियों की मृत्यु की सूचना मिली है। विभिन्न जिलों से 386 नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये हैं। वहीं, झाबुआ से मिली रिपोर्ट के अनुसार झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर थांदला तहसील के ग्राम रूंडीपाडा निवासी विनोद मेडा के कडकनाथ कुक्कट फार्म में कड़कनाथ मुर्गे में बर्ड फ्लू एच5एन1 के लक्षण पाए गए हैं। मेडा के कुक्कट फार्म से कुछ नमूने संचालक, राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला, भोपाल को भेजे गए थे। जांच के बाद इस प्रयोगशाला से इसकी पुष्टि हुई है। कुक्कट फार्म के मालिक विनोद मेडा ने बताया, जिस कुक्कट फार्म में कड़कनाथ में वायरस पाया गया है, वहां 550 कडकनाथ मुर्गे और लगभग 2800 चूजे थे। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी और तहसील की टीम सभी को नष्ट करने के लिए ले गए हैं। पशुपालन विभाग के उपसंचालक विलसन डावर ने कहा कि वह विभाग की टीम के साथ ग्राम रूंडीपाड़ा पहुंच गए हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक आई एस तोमर ने बताया कि बिना सैनिटाइज किए और असावधानी से पक्षियों को लाने ले जाने पर वायरस आता है। उन्होंने कहा कि जिस कुक्कट फार्म के कड़कनाथ में बर्ड फ्लू वायरस पाया गया, वहां के सभी मुर्गे-मुर्गेयों को मार कर गाडना होगा। -
नई दिल्ली। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश सशस्त्र बलों का 122 सैनिकों का दल भारत के लिए रवाना हो गया है। यह जानकारी भारतीय सेना ने मंगलवार को दी। 1971 में पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में भारत ने पिछले महीने स्वर्ण जयंती वर्ष समारोहों की शुरुआत की थी। इस युद्ध के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। भारतीय सेना ने ट्विटर पर लिखा, बांग्लादेश सशस्त्र बलों का 122 सदस्यीय दल गणतंत्र दिवस परेड 2021 में शामिल होने के लिए भारत रवाना हो चुका है। हम साथ लड़े, हम साथ बढ़े। इसने कहा कि शानदार परेड के लिए 26 जनवरी 2021 को जुडि़ए। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने भी ट्वीट किया कि 122 सदस्यीय दल भारतीय वायुसेना के विशेष सी-17 विमान से रवाना हुआ। रक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि स्वर्ण जयंती समारोहों के तहत पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहां युद्ध में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल और असम सहित कुल चार राज्यों का दौरा करेंगे और इस दौरान वे जनसभाओं को संबोधित करने के अलावा रोड शो भी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक शाह 30-31 जनवरी को पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगे तथा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी करेंगे। इस दौरान वह जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। शाह 24 जनवरी को असम का दौरा करेंगे और वहां भी वे पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 16-17 जनवरी को कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ओर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक 14 जनवरी को शाह गुजरात का दौरा करेंगे। पश्चिम बंगाल और असम में इस साल अप्रैल-मई में केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के साथ विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
-
लखीमपुर। खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 21 साल के एक युवक को सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक नाबालिग लड़की को जन्मदिन का तोहफा देना उस वक्त महंगा पड़ गया जब पुलिस उसे पकड़ ले गयी और पूरी रात उसे पुलिस कोतवाली में गुजारनी पड़ी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सलमान नाम के इस युवक के लिये सबसे ताज्जुब वाली बात तो यह रही कि लड़की एवं उसके परिजनों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि उनलोगों ने पुलिस को बुला कर उसे सौंप दिया जहां उसे पूरी रात कोतवाली में बितानी पड़ी।
कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी कराने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह कहानी रविवार को शुरू हुई जब उप्र के देवरिया जिले का रहने वाला और वर्तमान में बेंगलुरू में बतौर मैकेनिक का काम करने वाले सलमान सोशल मीडिया पर दोस्त बनी लड़की के घर पहुंचा। उन्होंने बताया कि करीब दो हजार किलोमीटर की इस यात्रा में सलमान बेंगलुरू से विमान से लखनऊ आया और इसके बाद वह लखीमपुर खीरी पहुंचा। वह अपने आनलाइन दोस्त के जन्मदिन पर उसे देने के लिये चॉकलेट और टेडी बीयर तथा अन्य तोहफे लेकर पहुंचा। कोतवाली प्रभारी ने बताया, लड़की और उसके परिजनों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया और उसे संदिग्ध मानते हुये पुलिस को बुला लिया। उन्होंने बताया कि सलमान की जब तलाशी ली गयी तो उसके पास से लखनऊ से बेंगलुरू का 11 जनवरी का वापसी का टिकट और कुछ रूपये बरामद हुये। युवक ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि लड़की के साथ उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी और वह उसके जन्मदिन पर उसे तोहफे देने आया था। सिंह ने बताया कि लड़की के घर वालो ने पुलिस से कहा कि वह लड़के को आगे ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दे दे और वे लोग उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नही करायेंगे। उन्होंने बताया कि अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत उसे गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। -
नई दिल्ली। व्हाट्सऐप ने मंगलवार को उपयोगकर्ताओं की जानकारी की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि उसके ताजा नीतिगत बदलावों से संदेशों की गोपनीयता प्रभावित नहीं होती है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने नई निजता नीति और सेवा शर्तों को लेकर विभिन्न तबकों की आलोचनाओं के बीच यह बात कही है। व्हाट्सऐप ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि वह विज्ञापनों के उद्देश्य से उपयोगकर्ताओं की संपर्क सूची या आंकड़ों को फेसबुक के साथ साझा नहीं करती है। साथ ही न तो व्हाट्सऐप और न ही फेसबुक न तो व्हाट्सऐप पर उपयोगकर्ताओं के संदेश को पढ़ सकते हैं और न ही कॉल सुन सकते हैं। पिछले हफ्ते व्हाट्सऐप ने अपनी सेवा शर्तों और निजता से जुड़ी नीति में बदलाव के बारे में बताया था। उसने कहा था कि वह दिग्गज सोशल मीडया के उत्पादों के साथ एकीकरण के तहत किस तरह उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों का इस्तेमाल करती है और किसी तरह फेसबुक के साथ उन्हें साझा किया जाता है। व्हाट्सऐप ने यह भी कहा कि उसकी सेवा का उपयोग जारी रखने के लिए उपयोगकर्ताओं को आठ फरवरी 2021 तक नई शर्तों और नीति को स्वीकार करना होगा। व्हाट्सऐप द्वारा कथित रूप से फेसबुक के साथ उपयोगकर्ताओं की सूचना साझा करने को लेकर दी गयी जानकारी के बाद इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई। कइयों ने इसकी आलोचना की और कई लोगों ने टेलीग्राम और सिग्नल जैसे प्रतिस्पर्धी मंचों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। व्हाट्सऐप ने कहा, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि नीति में बदलाव से किसी भी तरह से दोस्तों या परिवार के साथ आपके संदेशों की गोपनीयता प्रभावित नहीं होगी। इसकी जगह इस बदलाव में व्हाट्सऐप पर किसी व्यवसाय को संदेश देने से संबंधित परिवर्तन शामिल हैं, जो वैकल्पिक है। ये इस बारे में अधिक पारदर्शिता लाते हैं कि हम किस तरह आंकड़े जमा करते हैं और उपयोग करते हैं।
ब्लॉग में कहा गया कि व्हाट्सऐप मैसेजिंग को तेज और विश्वसनीय बनाने के लिए एड्रेस बुक से केवल फोन नंबर (उपयोगकर्ता की अनुमति पाने के बाद) तक पहुंचा जाता है और फेसबुक के अन्य ऐप के साथ संपर्क सूची साझा नहीं की जाती है। कंपनी ने साथ ही यह भी कहा कि विज्ञापनों के लिए फेसबुक के साथ उपयागकर्ताओं से जुड़े आंकड़े को साझा नहीं किया जाता है। ये बातचीत पूरी तरह से गोपनीय होते हैं और हम उसे नहीं देख सकते। इस बीच, इंटरनेट सुरक्षा शोधकर्ता राजशेखर राजाहरिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कम से कम 1,700 निजी व्हाट्सऐप ग्रुप के लिंक एक वेब सर्च के माध्यम से गूगल पर दिखाई दे रहे थे। व्हाट्सऐप ने कहा कि उपयोगकर्ता अतिरिक्त गोपनीयता के लिये अपने संदेशों को चैट से हटाने का विकल्प चुन सकते हैं। जे सागर एसोसएिट्स के भागीदार एस सिंह ने कहा कि व्हाट्सऐप के भारत में 40 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। इसमें नीति में बदलाव की वजह से सेवा बंद कर करने वालों का हिस्सा बहुत कम रह सकता हैं। उन्होंने कहा, सभी मैसेजिंग ऐप उन्हीं ग्राहकों को हासिल करने के लिये वापस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जो इस तरह के ऐप का उपयोग कर रहे हैं। इसलिए कोई गोपनीयता और सुरक्षा से कोई समझौता शायद ही करेगा। इसके अलावा, जब तक कि भारत यूरोपीय संघ की तरह आंकड़ा संरक्षण कानून नहीं लाता, तब तक देश से आंकड़ों के बाहर जाने पर रोक प्रभावी रूप से लागू नहीं होगा। इस बीच, करीब 9,000 लोगों के बीच किये गये लोकल सर्किल सर्वे में 26 प्रतिशत ने कहा कि वे व्हाट्सऐप के उपयोग में कमी लाएंगे और दूसरे मंचों का उपयोग शुरू करेंगे। करीब 15 प्रतिशत से कहा कि वे व्हाट्सऐप का उपयोग पूरी तरह से बंद करेंगे जबकि 10 प्रतिशत से कहा कि वे ई-मेल और एसएमएस का उपयोग अधिक करना शुरू कर रहे हैं। गौरतलब है कि कंपनी जगजत की प्रमुख हस्तियों में महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा और फोनपे के सीईओ समीर निगम सहित कई कारोबारी दिग्गजों ने कहा है कि वे व्हाट्सऐप से निकल कर दूसरे मंचों पर जा रहे हैं। महिंद्रा ने सिग्नल को चुना है ओर शर्मा ने भी इसकी ही वकालत की है। -
फतेहपुर। फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो सड़क हादसों में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी तथा पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर शाम भिटौरा बाइपास के नज़दीक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो मोटरसाइकिलों को पीछे से टक्कर मार दी, जिनमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शहर के राधा नगर मुहल्ला निवासी मुन्ना (35) की मौत हो गयी और उसके सगे भाई विनोद (32) तथा दूसरी मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों ज्ञानेंद्र (30) व दीपक (14) को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार कोर्राकनक गांव के रहने वाले प्रभु (22) और नरेंद्र (23) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। जिला अस्पताल में आपातकालीन सेवा के चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार सचान ने बताया कि मृत युवक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों हादसों में सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल पांच युवकों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।
-
नई दिल्ली। एक बड़े कदम के तहत सेना ने अपनी उड्डयन शाखा में महिला पायलटों की शामिल करने का फैसला किया है और पहले बैच का प्रशिक्षण जुलाई में शुरू होने की संभावना है। पंद्रह जनवरी को होने वाले सेना दिवस से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने कहा कि उन्होंने एक महीने पहले सेना की उड्डयन शाखा में महिलाओं को शामिल करने का निर्देश जारी किया था। फिलहाल सेना की उड्डयन शाखा में महिलाओं को सिर्फ एयर ट्रैफिक कंट्रोल और ग्राउंड ड्यूटी दिया जाता है। सेना प्रमुख ने कहा, एडजुटेंट जनरल शाखा, सैन्य सचिव शाखा और उड्डयन निदेशालय में सहमति बनी है कि उड़ान भरने वाली शाखा में पायलट के रूप में महिला अफसरों की भर्ती की जा सकती है। उन्होंने कहा, अगला सत्र जुलाई से शुरू होगा और महिला अफसरों को पायलट प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा। एक साल के प्रशिक्षण के बाद वे पायलट के तौर पर फ्रंट लाइन पर ड्यूटी कर सकेंगी। सेना ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 2019 में महिलाओं को मिलिट्री पुलिस में शामिल करना शुरू किया था। मिलिट्री पुलिस के रूप में उनकी भूमिका कैंट इलाकों, सैन्य प्रतिष्ठानों में पुलिसिंग, सैनिकों द्वारा नियमों के उल्लंघन को रोकने, शांति और युद्ध काल में सैनिकों और उपकरणों की आवाजाही की जिम्मेदारी संभालने और जरूरत होने पर असैन्य पुलिस की मदद करना शामिल है।
-
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस मामले में आरोपी की गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि निगोही थाने के हरदयालपुर गांव में रहने वाला प्लंबर आशीष कुमार (22) अपने मामा अशोक कुमार के साथ बाइक से दूसरे गांव में नल ठीक करने जा रहा था कि तभी गांव के ही आरोपी राम कृपाल भी उसके साथ बाइक पर पीछे बैठ गया उन्होंने बताया कि जब बाइक सुनसान जगह पहुंची तो आरोपीरामकृपाल ने आशीष को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया । पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रामकृपाल का रिश्तेदार दिल्ली में काम करता था और वहीं उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी रामकृपाल इसके लिये आशीष को दोषी मानता था और इसी रंजिश के कारण उसने आशीष को गोली मार दी जिसकी मौत घटनास्थल पर ही गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गयी है।
- मथुरा। मथुरा से सांसद हेमामालिनी ने विपक्ष पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों को किसानों व खेती के लिए बेहतर बताया।हेमामालिनी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, नए कृषि कानूनों में कोई कमी नहीं है, लेकिन विपक्ष के बहकावे में आकर लोग आंदोलन कर रहे हैं। कोरोना वैक्सीन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर हेमामालिनी ने कहा, विपक्ष का काम हमारी सरकार के हर अच्छे काम पर उल्टा बोलना है। केंद्र सरकार विपक्ष की परवाह किए बिना हर मुद्दे पर अडिग खड़ी है। एक सवाल के जवाब में हेमामालिनी ने कहा-टीका लगवाने के लिए मैं अपनी बारी के इंतजार में हूं, देशी टीका लगवाने के लिए उत्सुक हूं।
- नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि मंगलवार को नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एक और बड़ा अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकों को ले जाने के लिए पहली दो खेप स्पाइस जेट और गो-एयर द्वारा पुणे से दिल्ली और चेन्नई के लिए रवाना की गईं।नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि आज नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एक और बड़ा अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकों को ले जाने के लिए पहली दो खेप स्पाइस जेट और गो-एयर द्वारा पुणे से दिल्ली और चेन्नई के लिए रवाना की गईं।एक ट्वीट में श्री पुरी ने कहा कि पुणे से टीकों की साढ़े छप्पन लाख खुराक को लेकर आज एयरइंडिया, स्पाइसजेट, गो-एयर और इंडिगो की नौ उड़ानें दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरू, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए रवाना की जाएंगी।भारत के औषध महानियंत्रक द्वारा मंजूर कोविड वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप आज बेंगलुरु पहुंच चुकी है। कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने बेंगलुरु में संवाददाताओं को बताया कि सात लाख 95 हजार शीशी की पहली खेप आज बेंगलुरु पहुंच गई है। राज्य को कुल 13 लाख 90 हजार फाइल आवंटित किए गए हैं। डॉ. सुधाकर ने बताया कि पांच मिलीलीटर की एक फाइल में टीकें के दस डोज़ होते हैं और प्रत्येक डोज़ 05 मिलीलीटर का होता है। प्रत्येक डोज़ का मूल्य दो सौ दस रुपये है।पहला डोज़ देने के बाद संबंधित व्यक्ति की निगरानी की जाती है और ये देखा जाता है कि इसका कोई विपरीत असर तो नहीं है। इसके बाद उसे दूसरे डोज़ के लिए 28 दिन बाद बुलाया जाता है। उन्होंने बताया कि राज्य में 16 जनवरी से टीकाकरण का कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि पहले सभी स्वास्थ्यकर्मियों और इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों का टीकाकारण करें बाद में विभिन्न बिमारियों से ग्रस्त और 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीका लगाएं।पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार की गई कोविशील्?ड वैक्सीन का वितरण आज से शुरू हो गया है। छह शीत भंडारण कंटेनरों में ये वैक्सीन कड़ी सुरक्षा के बीच पुणे हवाई अड्डे भेजी गई। वैक्सीन भेजने से पहले सीरम इंस्टीट्यूट के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए और मिठाइयां बांटी गईं।यह टीका पुणे हवाई अड्डे से देशभर के 13 शहरों में भेजा जा रहा है, जिसमें औरंगाबाद, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरू, करनाल, कोलकाता, विजयवाड़ा, हैदराबाद, गुवाहाटी, लखनऊ, चंडीगढ़ और भुवनेश्वर शामिल हैं। पहली उड़ान सुबह 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को कहा कि पुणे से कोलकाता और देश के अन्य भागों में कोविड के टीके रवाना किए जा रहे हैं और विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि टीके के डिब्बे पर लिखा हुआ वाक्य - सभी रोगों से मुक्त हों, स्वयं भारत की मंशा को स्पष्ट करता है।
-
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में तीनों नए कृषि कानूनों के अमल पर अंतरिम रोक लगा दी है और इस विवाद के समाधान के लिए चार सदस्यों की एक कमेटी का गठन कर दिया है। मुख्य न्यायधीश एसए बोबडे के नेतृत्व वाली बेंच ने यह फैसला सुनाया।
सुप्रीम कोर्ट की समिति में शामिल हैं ये चार सदस्य
जीतेंद्र सिंह मान, बीकेयू के अध्यक्ष
डॉ. प्रमोद कुमार जोशी, अंतरराष्ट्रीय नीति प्रमुख
अशोक गुलाटी, कृषि अर्थशास्त्री
अनिल धनवत, शिवकेरी संगठन, महाराष्ट्र -
हादसे के बाद भाग गया आरोपी पिकअप चालक
झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले के गुढागौडज़ी में सोमवार देर रात पिकअप और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य कार सवार की हालत गंभीर है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा झुंझुनूं रोड पर लिलों की ढाणी के पास हुआ।
पुलिस ने बताया कि चनाना के मनिंद्र स्कूल के निदेशक गजराज, पत्नी प्रथमा देवी और दो अन्य मूलचंद और सुनीता के साथ कार से अपने गांव गुढागौडज़ी से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला प्रथमा देवी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, गजराज, मूलचंद व सुनीता को गंभीर हालत में सीकर रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह सीकर में इलाज के दौरान गजराज की भी मौत हो गई। दोनों मृतक पति-पत्नी थे। वहीं मूलचंद और सुनीता की हालत गंभीर है। वहीं, आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। -
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में सोमवार सुबह सीआईएसएफ के जवान ने खुदकुशी कर ली। ड्यूटी पर तैनात जवान ने एके-47 से खुद को गोली मारी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जवान का नाम बी रंजीत कुमार था। वह तमिलनाडु का रहने वाला था। फिलहाल, उसने सुसाइड क्यों किया? इस बारे में पता नहीं चल पाया है। जवान के पास सुसाइड नोट मिला है या नहीं। इस बारे में भी अभी पुलिस ने कुछ नहीं बताया है।
पुलिस के मुताबिक हनुमान नगर क्षेत्र में सीआईएसएफ की 9वीं रिजर्व बटालियन का कैंप है। जवान बी रंजीत कैंप के गेट नंबर-2 पर तैनात था। सोमवार सुबह 5 बजे बी रंजीत ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास तैनात जवान पहुंचे। वह तुंरत बी रंजीत कुमार को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जवान के सुसाइड की खबर से कैंप में हड़ंकप मच गया। सीआईएसएफ के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बी रंजीत ने 4 साल पहले ही सीआईएसएफ ज्वाइन किया था। वह अकेला ही यहां रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके साथी जवानों से पूछताछ की। लेकिन, फिलहाल अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
-
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। वहीं दो दर्जन से अधिक लोगों का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुरैना जिला अस्पताल के डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। वहीं, कई की तबीयत खराब है।
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीमार लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सुमावली थाना इलाके के पहवाली गांव में तीन और बागचीनी इलाके के मानपुर गांव में 10 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। वहीं दो दर्जन से अधिक की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सबसे पहले बागचीनी थाना क्षेत्र के मानपुर जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन गंभीर हालत में लेकर उसे ग्वालियर जाने लगे, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति का शव लेकर जब परिजन गांव पहुंचे तो पता चला कि गांव में शराब पीने की वजह से कई और लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। इसके कुछ देर बाद 6 और लोगों की भी मौत हो गई, जिसके बाद सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और बीमार को लोगों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार और लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। -
पुलिस का दावा-कुत्तों को घुमाने के दौरान विवाद बनी हत्या की वजह!
जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की उसके घर में हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने बताया कि आरोपी युवक कृष्णकांत शर्मा (19) महिला का पड़ोसी है और सुबह कुत्तों को घुमाने को लेकर महिला से कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने छत के दरवाजे से घुसकर महिला के हाथ पैर व मुंह बांधकर उसकी हत्या कर दी।
उल्लेखनीय है कि मानसरोवर के थड़ी मार्केट इलाके में रहने वाले महिला विद्या देवी (55) सरकारी अध्यापक थीं और जयपुर क्लेक्ट्रेट में पदस्थापन पर तैनात थीं। वह सोमवार सुबह अपने घर में अचेत मिलीं। पुलिस के अनुसार यह मामला उस समय सामने आया जबकि परिवार के लोग सुबह घर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक महिला अचेत थीं और उनके हाथ पैर बंधे हुए थे। उन्हें पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। लांबा ने कहा कि इस मामले में दस टीमें गठित कर सौ पुलिसकर्मियों को लगाया गया जिन्होंने आठ घंटे में मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी कृष्णकांत जो महिला का पड़ोसी है को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह अपने कुत्तों को घुमाने निकला तो उसकी महिला से कहा सुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तभी उसकी हत्या करने की योजना बनाई और मौका मिलने पर उसके घर में घुसकर ऊपर का दरवाजा खोल दिया। बाद में उसने इसी दरवाजे से घुसकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है। -
भदोही। भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में आगे जा रहे ट्रक के अचानक येकने से पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि माँ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (ज्ञानपुर) भूषण वर्मा के मुताबिक हादसा सोमवार दोपहर राजमार्ग पर छतमी गाँव के पास हुआ। उन्होंने बताया जिले के महराजगंज निवासी राहुल राय (18) अपनी माँ चमेला देवी (55) को बाइक से लेकर प्रयागराज जा रहा था तभी छतमी गाँव के पास तेज़ी से जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे तेज़ रफ़्तार बाइक सहित माँ बेटे ट्रक के नीचे चले गए। इसके बाद ट्रक बाइक सहित कुछ दूर तक इनको घसीटते हुए भाग गया। उन्होंने बताया कि राहुल की मौके पर मौत हो गई और चमेला देवी को यहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिंताजनक हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और लोगों से उनके विचारों एवं आदर्शों का प्रसार करने की अपील की। मोदी ने ट्विटर के माध्यम से अपने ऐप (नमो) का एक लिंक साझा किया, जिसके माध्यम से लोग स्वामी विवेकानंद के विचार साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। विवेकानंद जयंती पर नमो ऐप पर एक रचनात्मक प्रयास किया गया है, जो आपको उनके विचार एवं अपने व्यक्तिगत संदेश साझा करने की अनुमति देता है। आइए, स्वामी विवेकानंद के बहुआयामी विचारों एवं आदर्शों का दूर-दूर तक प्रसार करें। विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का कोलकाता में 1863 में जन्म हुआ था और उन्हें वेदांत के विचारों को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। मोदी ने कई बार कहा है कि उनके जीवन में विवेकानंद के विचारों का गहरा प्रभाव है। उन्होंने हाल में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में उनकी एक प्रतिमा स्थापित की थी।
- जालौन (उप्र) । जिला पुलिस ने एक व्यक्ति की फांसी लगाकर हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंकने के मामले में सोमवार को उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवधेश सिंह ने बताया कि पिछली सात जनवरी की शाम आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा पाया गया था। उसकी पहचान कदौरा थाना क्षेत्र के परौसा गांव निवासी जगदीश कुशवाहा (50) के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में जगदीश के बड़े बेटे कपिल कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। कपिल ने अपनी तहरीर में कहा था कि उसका पिता किसी मामले में पेशी के लिए अकेले उरई कलेक्ट्रेट गए थे, जबकि कलेक्ट्रेट के सीसीटीवी फुटेज में जगदीश के साथ उसका दूसरा बेटा मोहित दिखाई दे रहा है।एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान शक के आधार पर आरोपी मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने भाई नीरज के साथ चमारी गांव के जंगल में नॉयलोन की रस्सी से पिता की गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया है।सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका पिता राजमिस्त्री का काम करता था और एक महिला को लेकर कानपुर में अकेले रहने लगा था। वह जब कभी घर आता था तो सबके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसकी हत्या की गई। एएसपी ने बताया कि घटना के दिन आरोपी मोहित अपने पिता को मोटरसाइकिल से उरई ले गया था और वापस लौटते समय चमारी गांव के पास उन्हें आरोपी नीरज मिला था, फिर दोनों भाइयों ने जंगल ले जाकर जगदीश की हत्या कर शव फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि घटना का साक्ष्य संकलित कर आरोपियों मोहित और नीरज को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार के पशु पालन और डेयरी मंत्रालय ने कहा है कि देश के दस राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। ये दस राज्य हैं-केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तराखण्ड।सोमवार का नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में विभागीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि राज्यों को तीन-तीन बार लिखे जाने के बावजूद इस संक्रमण के फैलाव को रोकने में सक्रियता नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि अगर राज्यों ने इस दिशा में कदम उठाए होते तो संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि अभी तक इस संक्रमण के मनुष्यों में फैलने की कोई सूचना नहीं है।




.jpg)




















.jpg)
.jpg)
.jpg)