कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, हुआ निराकरण
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज मार्री के कुमारी निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम जगतरा की मोनिका धनकर ने जाॅब कार्ड में सुधार करने, ग्राम परसतराई के श्री डेमन लाल ने गन्ना बीज की राशि दिलाने, अर्जुंदा के श्री विनोद सिन्हा ने अतिक्रमण हटाने तथा ग्राम सतमरा के सरोजनी साहू ने क्षतिपूर्ति राशि दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से पहुँचे आमजनों ने भी अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए, जिस पर विधि सम्मत कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।








.jpeg)

Leave A Comment