ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन सरकार में जनजातीय समाज की महिलाएं बन रहीं स्वावलंबी

0- ग्राम झलमला की सेवती ठाकुर ने समूह से जुड़कर और ई-रिक्शा के उपयोग से संवारी आजीविका
0- ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के आयोजन का किया स्वागत
बालोद. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व में चल रही ’सुशासन सरकार’ के जनकल्याणकारी योजनाओं से आज जनजातीय समाज में आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान की नई इबारत लिख रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण एवं आदिवासी परिवारों तक पारदर्शिता के साथ पहुंच रहा है, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। इसका जीवंत उदाहरण जिले के ग्राम झलमला की श्रीमती सेवती ठाकुर हैं, जिन्होंने महिला स्व-सहायता समूह और शासन की योजना से मिले ई-रिक्शा के जरिए अपनी आजीविका को नई मजबूती दी है। 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनजातीय समाज के गौरव, संस्कृति और महापुरुषों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की पहल तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज आदिवासी समाज की महिलाएं भी स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। शासन की नीतियों से जनजातीय वर्ग के जीवन में नई खुशहाली और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
ग्राम झलमला की श्रीमती सेवती ठाकुर बताती हैं कि वे आदिवासी समाज से हैं और उन्हें शासन की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। वे महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर समूह का संचालन कर रही हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिला है। इसी कड़ी में शासन की योजना के माध्यम से उन्हें ई-रिक्शा प्राप्त हुआ है। 
आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार कर रही सराहनीय कार्य
श्रीमती सेवती ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान के लिए अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। इन हितग्राहीमूलक योजनाओं का सीधा लाभ जमीनी स्तर पर परिवारों को मिल रहा है, जिससे जनजातीय समाज के लोग आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहे हैं और महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन का किया स्वागत, जताया आभार
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान और जनजाति समाज के गौरव में 15 नवंबर को मनाए जा रहे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती सेवती ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाना पूरे आदिवासी समाज के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन का हृदय से स्वागत करते हुए जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहृदय आभार व्यक्त किया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english