- Home
- देश
- भदोही (उप्र)। भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के केडवरिया में अलाव ताप रही एक महिला की जलने से अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक हीरा लाल की पुत्री सुनीता देवी (45) अपने एक पुत्र के साथ कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। प्रभारी निरीक्षक के. के. सिंह ने बताया सुनीता देवी तीन दिन पहले घर में अंगीठी के पास बैठ कर अलाव ताप रही थी, तभी उसकी साड़ी का एक हिस्सा अंगीठी में गिर कर जला और आग ने साड़ी के साथ उसके पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लिया। अस्सी प्रतिशत तक जल चुकी सुनीता को उसके घर वाले सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले गए जहां से उसे वाराणसी के मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वाराणसी में इलाज के दौरान शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
-
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में स्कूल, कॉलेज के अलावा राजनीतिक, सामाजिक, खेलकूद, मनोरंजन और धार्मिक आयोजनों पर 15 जनवरी तक रोक लगा दी है। वहीं, 13 शहरों में रात का कफ्र्यू 15 जनवरी तक जारी रखने का निर्णय लिया है।
गृह विभाग की ओर से शनिवार देर शाम जारी एक जनवरी से 15 जनवरी तक के दिशा निर्देशों के अनुसार, निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन को 15 जनवरी तक जारी रखने के साथ-साथ 13 जिलों कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नागौर,पाली, टोंक, सीकर ओर गंगानगर में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू को 15 जनवरी तक जारी रखा गया है। कफ्र्यू के दौरान सभी बाजार, व्यवसायिक कॉम्लैक्स और अन्य गतिविधियां बंद रहेगी। सभी प्रतिष्ठान, दुकानें सात बजे तक बंद करनी होगी ताकि काम करने वाले लोग आठ बजे तक घर पहुंच सकें। हालांकि, इसमें ऐसे कारखाने जो रात की शिफ्ट में चलते हैं, आईटी कंपनी, दवाइयों की दुकानें, आवश्यक आपातकालीन सेवाएं, शादी संबंधी कार्य, बाहर से आने वाले यात्रियों और माल वाहक वाहनों को छूट दी गई है। आदेशानुसार सरकार ने राज्य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक, कोचिंग संस्थानों को 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा को स्वीकृति दी गई है और उन्हें प्रोत्साहित करने को कहा गया है। स्कूलों में 50 प्रतिशत शिक्षक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को ऑनलाइन पढ़ाई और टेली काउंसलिंग के लिये प्रोटोकाल के तहत स्वीकृति दी गई है। इसके मुताबिक, कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को (निषिद्ध क्षेत्र के बाहर) उनके शिक्षकों से दिशा-निर्देश लेने की अनुमति होगी और उसके लिये छात्रों के अभिभावकों की स्वीकृति लेनी होगी। इसी तरह सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लैक्स, मनोरंजन पार्क और अन्य गतिविधियां 15 जनवरी तक बंद रहेंगी। शादी विवाह के लिये संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट की पूर्व सूचना के आधार पर सामाजिक दूरियों और मास्क लगाने की कड़ाई से पालना के साथ अधिकतम 100 लोगों को अनुमति दी गई है जबकि अंतिम संस्कार के लिये समस्त दिशा-निर्देशों की पालना के साथ 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। - नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक में गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई।रबूपुरा के थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि गांव मुराद गढ़ी निवासी विपिन ने बीती रात पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसका पांच साल का बेटा निखिल घर से दुकान पर टॉफी लेने गया था, लेकिन नहीं लौटा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी, उसी दौरान वह निर्माणाधीन एक मकान के बराबर में बने शौचालय के गड्ढे में घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने बताया कि गढ्ढे से निकालकर बच्चे को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।--
-
-केलांग में तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
नई दिल्ली। उत्तर भारत में जारी शीतलहर के बीच शनिवार को अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई जबकि बादल छाये रहने के चलते न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हो गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में ''मध्यम'' स्तर के कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 201 मीटर रह गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ''हमारे पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत पर शुरू हो गया है। पालम में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रिज, आयानगर और लोधी रोड में बूंदाबांदी हुई है।'' पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बर्फबारी को लेकर मौसम का ''येलो अलर्ट'' जारी किया है। शिमला के मौसम केद्र ने तीन से पांच जनवरी और आठ जनवरी को राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही मौसम केंद्र ने पांच जनवरी के लिए मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को लेकर ''येलो'' मौसम चेतावनी जारी की है जबकि तीन से पांच जनवरी के बीच मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि मौसम की ''गंभीरता'' के अनुसार रंगों के जरिए चेतावनी जारी की जाती है, जिनमें ''येलो'' सबसे कम खतरनाक की श्रेणी में आती है। शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऊंचे इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है जबकि कुछ भागों में हल्की बारिश भी हुई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में अधिकमत तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। सिंह ने बताया कि मनाली, कुफरी और डल्होजी में अधिकतम तापमान क्रमश: 1.4, 2.6 और 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। -
गुमल। झारखंड के गुमला जिले के भरनो थाना अंतर्गत परवल जाने वाले मार्ग पर पडकीटोली गांव के पास बीती रात मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बबलू उरांव (26), चरवा उरांव (27) और प्रवीण उरांव (25) के रूप में हुई है। सभी मृतक भरनो टेंटगाटोली गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। (प्रतीकात्मक फोटो) - नई दिल्ली। देश में कोविड संक्रमण के सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। आज यह और घटकर 2.43 प्रतिशत रह गए। कल सक्रिय मामलों में चार हजार की कमी आई और इसके साथ ही यह करीब ढाई लाख रह गए हैं। रोजाना आने वाले नये मामले भी 20 हजार से कम रह गए हैं।कल कोरोना के करीब 19 हजार नये मामले सामने आए। संक्रमण से स्वस्थ होने की दर में भी सुधार हुआ है और यह 96.12 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अब तक 99 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कल 22 हजार 9 सौ लोग स्वस्थ हुए। इस समय देश में संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या कोविड के सक्रिय मामलों की तुलना में 40 गुना अधिक है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा संरचनाओं के विकास, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा केंद्र द्वारा निर्धारित उपचार प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन तथा चिकित्सा कर्मियों के समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण देश में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंत्रालय ने कहा है कि इन उपायों से कोरोना से मरने वालों की दर भी घटकर 1.45 प्रतिशत रह गई है। कल कोरोना से 224 लोगों की मौत हुई।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज के स्टार्टअप्स कल की बहुराष्ट्रीय कंपनियां हैं। उन्होंने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ओडिसा के संबलपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान के स्थायी परिसर की आधारशिला रखने के बाद यह बात कही।प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रबंधन का वास्तविक कार्य केवल संस्थानों का प्रबंधन करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सुधार करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन नवाचार, संपूर्णता और समावेशन की व्यापक अवधारणा पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों तक विकास के लाभ नहीं पहुंच सके हैं उन्हें भी प्रगति की यात्रा में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रबंधन संस्थान से शिक्षा प्राप्त प्रतिभावान लोग देश और विदेश में ब्रॉन्ड इंडिया को लोकप्रिय बनाने में सहायता कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संरचना के तहत स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बनाने में प्रबंधन विशेषज्ञ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स की संभावनाएं कृषि से लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र तक बढ़ रही हैं। अधिकतर स्टार्टअप्स देश के दूसरे और तीसरे स्तर के शहरों में स्थापित किये जा रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि ब्रॉन्ड इंडिया को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए स्टार्टअप्स को ऐसे प्रतिभाशाली प्रबंधकों की आवश्यकता है जो न केवल समय के साथ बल्कि समय से आगे चल सकें। श्री मोदी ने कहा कि ब्रॉन्ड इंडिया के प्रति युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश में 2014 तक केवल 13 भारतीय प्रबंधन संस्?थान थे जिनकी संख्या अब 20 हो गई है। श्री मोदी ने कहा कि इनमें बड़ी संख्या में शिक्षा पाने वाले प्रतिभाशाली युवा आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रभावी बनाने में सहायता कर सकते हैं।प्रधानमंत्री ने ओडिसा के लोगों को उनकी मातृभाषा में नये वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा ओडिशा की समृद्ध संपदा-खनिजों तथा वनों, कला-संस्कृति, साहित्य और संबलपुर क्षेत्र की हस्तकला का भी उल्लेख किया। श्री मोदी ने कहा कि यह संस्थान राज्य को एक नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में ऐसे उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना से देश में स्टार्टअप्स व्यवस्था को व्यापक और मजबूत करने में सहायता मिलती है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि 2015 में स्थापित भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर ने अपनी उत्कृष्टता साबित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि संस्थान के बुनियादी ढांचे की आधारशिला प्रधानमंत्री रख रहे हैं।संबलपुर का यह संस्थान पहला ऐसा संस्थान है जिसमें अत्याधुनिक क्लासरूम हैं। इनमें मूलभूत अवधारणाओं को डिजिटल तरीके से सिखाया जाता है। यह संस्थान लड़के-लडि़कयों में समानता की दृष्टि से भी अन्य भारतीय प्रबंधन संस्थानों से आगे है। एमबीए के वर्ष 2019-21 के बैच में छात्राओं की संख्या 49 प्रतिशत और 2020-22 के बैच में इनकी संख्?या 43 प्रतिशत है।इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल, धर्मेन्द्र प्रधान तथा प्रताप चन्द्र सारंगी भी उपस्थित थे। समारोह में पांच हजार से अधिक लोग वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।
-
मेरठ। नए साल के मौके पर शॉपिंग कर घर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा मवाना रोड पर थाना गंगानगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, इंचौली निवासी हुसैन, शाह आलम उर्फ भूरा और सलमान शुक्रवार देर रात अपने खतौली निवासी रिश्तेदार आदिल व सिकंदर के साथ मेरठ में शॉपिंग करने के लिए आए थे। देर रात वह अपनी बलेनो कार से घर की ओर लौट रहे थे। मवाना रोड पर जब उनकी कार जेपी कॉलेज के सामने पहुंची तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की जोरदार आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। उधर, सूचना के बाद गंगानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलाया जिसकी मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कार में सवार आदिल (20), सिकंदर (21) और सलमान (19) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हुसैन और शाहआलम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को गंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार को बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंफर ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, एक स्कूटी सवार अपनी बहन कमलेशी पत्नी गौतम निवासी दरबाश पुर अटसु कोतवाली अजीत मल क्षेत्र से स्कूटी पर सवार होकर भीखमपुर दयालपुर लौट रहा था। जैसे ही यह लोग चिरहुली ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचे कि तभी गलत दिशा से आ रहे एक डंफर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही चारों लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण व परिजन अस्पताल पहुंच गए। यहां पर कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, चौकी इंचार्ज निझाइ शैलेश पांडे, सदर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडे सहित भारी पुलिस फोर्स अस्पताल में मौजूद रहा।
-
नई दिल्ली। स्कूल प्राचार्यों ने कोविड-19 की अड़चनों के बीच सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के समय को लेकर सरकार की घोषणा को छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी राहत वाला बताया है और कहा कि इससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) चार मई से 10 जून तक दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं प्रत्यक्ष रूप से आयोजित करेगा। स्कूल एक मार्च से प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित करेंगे और परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किये जाएंगे। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शालीमार बाग की प्राचार्य अल्का कपूर ने कहा, छात्रों पर कोविड-19 महामारी की वजह से पड़े दबाव को कम करने के लिहाज से यह घोषणा हितकारी है। विद्यार्थियों के पास अब बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारी करने का पर्याप्त समय होगा। उन्होंने कहा, उन्हें स्कूल में सीधे तौर पर परीक्षा देने के लिए कम से कम एक मौका मिल सकता है और उनके पास मई में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए भी काफी समय होगा। इससे उनके आत्मविश्वास में निश्चित रूप से इजाफा होगा। सामान्य तौर पर स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में होती हैं और लिखित परीक्षाएं फरवरी से शुरू होकर मार्च तक चलती हैं। हालांकि इस साल महामारी की वजह से परीक्षाएं लंबित हो रही हैं। डीपीएस स्कूल इंदिरापुरम की प्राचार्य संगीता हजेला के अनुसार, हम तैयारी करेंगे। हम अपने छात्रों और स्टाफ की तैयारियों के बीच उसी हिसाब से तालमेल बैठाएंगे। रोहिणी के एमआरजी स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बरारा ने कहा, हम इस घटनाक्रम से बहुत खुश हैं क्योंकि अब बच्चों को उनकी प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारियों के लिए भी और वक्त मिलेगा। भारत में 1,500 से अधिक निजी स्कूलों के संगठन एक्शन कमेटी ऑफ अनऐडिड प्राइवेट स्कूल के महासचिव भरत अरोरा ने कहा, हम सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 2021 के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की रणनीतिक योजना की सराहना करते हैं।
-
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर क्षेत्र में एक कार के एक ट्रक से टकरा जाने पर, उसमें आग लग गई जिससे कार सवार 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात नौ बजकर करीब 35 मिनट पर हुई। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा वाहन की गति अचानक कम किये जाने के चलते सीएनजी चालित वाहन उससे पीछे से टकरा गया जिससे कार में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला कार चालक सोनू महिपालपुर में किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में केवल सोनू ही मौजूद था। पुलिस ने बताया कि टक्कर के चलते सानू के पैर वाहन में फंस गए जिससे वह उसमें से बाहर नहीं निकल सका और उसकी वाहन में ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वाहन का इस्तेमाल कोरियर पैकेज गुरुग्राम पहुंचाने के लिए किया जाता था। पुलिस ने बताया कि प्रासंगिक धाराओं में एक मामला दर्ज कर ट्रक चालक को पकडऩे के प्रयास किये जा रहे हैं।
-
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस में सवार एक मरीज समेत तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। जिले के बुढ़ार पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि 108 एंबुलेंस को देर गुरुवार की रात्रि अज्ञात वाहन ने शहडोल से करीब 12 किलोमीटर दूर लालपुर गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी। चौहान ने बताया कि इस घटना में एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान एंबुलेंस चालक पिंकू बैगा (18), साजन बैगा (20) एवं शंकर बैगा (19) के रूप में की गई है। चौहान ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय साजन बैगा या शंकर बैगा में से किसी एक को बुढ़ार इलाके से उपचार कराने के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। चौहान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है। -
बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने शुक्रवार को चुरू में तैनात जोधपुर विद्युत वितरण निगम के लाईनमैन को पंद्रह हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। चुरू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश स्वामी ने बताया कि चुरू के बीदासर में तैनात जोधपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता कार्यालय के ग्राहक शिकायत सहायक तथा आरोपी राम सिंह ने परिवादी से उसके मामा के घर घरेलू बिजली कनैक्शन करवाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद आरोपी राम सिंह को पंद्रह हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगें हाथो गिरफ्तार किया गया है।
-
नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में शीतलहर चलने से कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है और नए साल के पहले दिन शुक्रवार को कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि शीतलहर का सामना कर रहे उत्तर भारत में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ तीन जनवरी से राहत मिलने की संभावना है। अफगानिस्तान और इसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती प्रवाह बना है। अगले 48 घंटे के दौरान इसके मध्य पाकिस्तान की ओर बढऩे की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप हवा का कम दबाव दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा, इन प्रभावों के कारण चार-छह जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओले पडऩे की भी आशंका है। मौसम विभाग ने कहा, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान यही स्थिति रहेगी। दिल्ली में शीत लहर के प्रकोप के बीच न्यूनतम तापमान 15 साल में सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 15 साल में सबसे कम तापमान है। इससे पहले आठ जनवरी 2006 को शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
-
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान नीत भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार तीन जनवरी को होगा। इसमें केवल दो ही मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की संभावना है। भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार की रात बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस मंत्रिमंडल विस्तार में केवल दो ही मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसीराम सिलावट एवं गोविन्द सिंह राजपूत को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। ये दोनों चौहान मंत्रिमंडल में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। दोनों को पिछले साल 21 अप्रैल को मंत्री बनाया गया था, लेकिन तब वे विधायक नहीं थे। इसके चलते उन्हें पिछले साल संवैधानिक बाध्यता के कारण छह माह पूरे होने से एक दिन पहले मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने तीन नवंबर को 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दिया था। उपचुनाव में अपनी-अपनी सीट जीतकर अब वे दोनों विधायक बन गये हैं। मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव के 11 नवंबर को परिणाम आने के बाद से ही मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही थी। कुल 230 सदस्यीय मध्यप्रदेश विधानसभा में मंत्रिमंडल में कुल 35 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री चौहान सहित कुल 29 सदस्य हैं। इस हिसाब से चौहान इसमें छह और मंत्रियों को रख सकते हैं। पार्टी के एक अन्य सूत्र ने बताया, अभी दो लोगों को ही मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है। लेकिन, मंत्रिमंडल के इस विस्तार में ऐन वक्त पर कुछ और लोगों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, किसी को मंत्री बनाना यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।
उपचुनावों से पहले मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित 34 सदस्य थे। तुलसीराम सिलावट एवं गोविन्द सिंह राजपूत के मंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद इनकी संख्या घटकर 32 रह गई और इस उपचुनाव में तीन मंत्री एदल सिंह कंषाना, इमरती देवी एवं गिर्राज दंडोतिया चुनाव हार गये, जिसकी वजह से उन्हें अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। वर्तमान में मंत्रिपरिषद में 29 सदस्य रह गये हैं। मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार तीन जनवरी को दोपहर करीब 12.30 बजे होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके बाद मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक भी दोपहर करीब तीन बजे शपथ लेंगे। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नये मंत्रियों एवं मुख्य न्यायाधीश को पद की शपथ दिलाएंगी। वह उत्तरप्रदेश की भी राज्यपाल हैं। रफीक वर्तमान में उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं और उन्हें वहां से स्थानांतरित कर 31 दिसंबर को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। मालूम हो कि चौहान ने पिछले साल 23 मार्च को अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री चौहान 29 दिनों तक अकेले ही सरकार चलाते रहे। बाद में 21 अप्रैल को पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन किया गया। -
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया, यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने सुरीर कोतवाली क्षेत्र में पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार विशाल गुप्ता व कुलदीप (दोनों मैनपुरी निवासी) तथा करणवीर की मौत हो गई। करणवीर आगरा के कागारौल क्षेत्र के गांव खेडिय़ा का निवासी था। दूसरी घटना भी इसी इलाके में हुई जिसमे स्विफ्ट कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इस हादसे में दिल्ली के कपिल देव व अफजल की मृत्यु हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
गृह मंत्रालय तैयार कर रहा मॉडस ऑपरेंडी ब्यूरो
नई दिल्ली। यदि कोई व्यक्ति आत्मघाती हमलावर होने का नाटक करते हुए अपने शरीर पर कुछ तारें बांधता है। इसे लूटने के उद्देश्य से दिल्ली में एक बैंक में जाता है। ऐसे में दिल्ली पुलिस का अधिकारी एक क्लिक में यह पता लगा सकेगा कि क्या अतीत में ऐसी कोई घटना किसी राज्या में हुई है या नहीं। इसी तरह, अगर कोई गिरोह देश में राजमार्गों पर लोगों को लूटने के लिए घूमता है, तो देश का प्रत्येक पुलिसकर्मी उनके तरीकों को जानता होगा।
यह केंद्र द्वारा तैयार किए गए डिजिटल डेटाबेस का एक हिस्सा है, जिसे विभिन्न आपराधिक गिरोहों या हमलों में उपयोग किए जाने वाले मॉडस ऑपरेंडी को इक_ा करने के लिए तैयार किया गया है। आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग आधारित यह प्रणाली पुलिस विभागों को भविष्य के मामलों को तेजी से सुलझाने में मदद करेगी। साथ ही अपराधियों द्वारा अपनाए गए नए तरीकों के बारे में जानने में मदद करेगी।
इस मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने बताया कि मॉडस ऑपरेंडी ब्यूरो (एमओबी) डेटाबेस विभिन्न अपराधों में 100 से अधिक मॉडस ऑपरेंडी या अपराधियों/आरोपी व्यक्तियों के ट्रेडमार्क की सूची देगा, जिन्हें नए अपराधों के आधार पर समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।
मॉड्यूल राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा गृह मंत्रालय की देखरेख में विकसित किया जा रहा है। ष्टष्टञ्जहृस् (अपराध और अपराधियों पर नजऱ रखने वाले सिस्टम) के माध्यम से देश भर के सभी 16,000 पुलिस स्टेशनों के लिए यह उपलब्ध होगा।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, अपराधी नियमित रूप से नए-नए तरकीब अपनाते हैं। मॉडस ऑपरेंडी की सूची कभी भी संपूर्ण नहीं हो सकती है। पुलिस जांच में अब तकनीकी समाधान होंगे जहां एआई और एनएलपी की मदद से, वे सीसीटीएनएस प्रणाली में इक_ा किए गए मामलों की एफआईआर रिपोर्ट पढ़ सकेंगे। इतना ही नहीं, एनसीआरबी फोन पर धमकी/फिरौती देने वाले अपराधियों की पहचान करने के लिए आवाज विश्लेषण पर भी काम कर रहा है, जिसके लिए सीसीटीएनएस में गिरफ्तार अपराधियों का वॉयस सैंपल डेटाबेस बनाया जा रहा है।
उदाहरण के लिए, हैदराबाद सामूहिक बलात्कार मामले (नवंबर 2019) में शामिल अपराधियों ने पीडि़ता के शरीर को क्यों जलाया और वह भी एक विशेष तरीके से और क्या वे अपराध दोहराएंगे, क्या उन्हें गोली नहीं मारी गई थी? साक्षात्कार, पारिवारिक प्रोफाइल, सामाजिक-आर्थिक कारकों सहित अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।
एक अधिकारी ने कहा, जब कंप्यूटर बहुत अधिक उपयोग में नहीं थे, प्रत्येक अपराधी का विवरण एक कार्ड पर रखा जाता था। एक संभावित अपराधी की संलिप्तता का पता लगाने के लिए उन कार्डों की खोज करना मैनुअल हुआ करता था। जांच अधिकारी को संबंधित अनुसंधान करने के लिए राज्य के स्थानीय मॉडस ऑपरेंडी ब्यूरो में आना पड़ता था। ये सामान्य रूप से जिला या राज्य स्तर पर रखे जाते थे। लेकिन नए तरीके से लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से इसे सुलझाया जा सकता है।
-
पानीपत। जाटल गांव में साले की सगाई की खुशियों को एक हादसे ने गम में बदल दिया। साले की सगाई के बाद बाइक से काबड़ी रोड लौट रहे सगे साढ़ूओं को जाटल पुल पर अधिक कोहरा होने के कारण अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों दिल्ली पेरलल नहर में जा गिरे। इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने नहर में दोनों का शव निकाला। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर के किताब सिंह ने बताया कि उनका बेटा 29 वर्षीय विशाल गुरुवार को अपने साले सागर की सगाई में शामिल होने जाटल आया था। सगाई के बाद गुरुवार रात करीब 12:30 बजे वह सोनीपत के वेस्ट राम नगर निवासी अपने साढ़ू 35 वर्षीय सुरेश के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वह समारोह स्थल से कुछ ही दूर जाटल पुल पर पहुंचे तो पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। किताब सिंह ने बताया कि उनका बेटा विशाल एक फैक्टी में काम करता था। विशाल को दो बेटे और एक बेटी है। वहीं, सोनीपत का सुरेश भी मजदूरी करता था। सुरेश की दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी थी। बुआ के बेटे सागर की शादी में चचेरी बहनें सुदेश और रेनू का सुहाग उजड़ गया। सुदेश का पति सुरेश व रेनू का पति विशाल, सगाई के चलते घर में अधिक मेहमान होने के कारण विशाल के साथ उसके काबड़ी रोड स्थित घर सोने के लिए आ रहे थे। रास्ते में मौत ने उन्हें नहर में खींच लिया। दो साढ़ूओं की मौत के बाद घरों में मातम छाया हुआ है। - नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सेवा के दौरान दिव्यांग होने वाले सभी सेवारत कर्मचारियों को दिव्यांगता क्षति-पूर्ति देने का निर्णय लिया है। यदि कोई कर्मचारी सेवा के दौरान दिव्यांगता का शिकार हो जाता है और उसकी सेवाएं दिव्यांग होने के बाद भी बरकरार रखी जाती हैं तो उन्हें दिव्यांगता क्षतिपूर्ति का लाभ दिया जाएगा। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कल यह घोषणा की।उन्होंने कहा कि इससे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जैसे सी.आर.पी.एफ., बी.एस.एफ., सी.आई.एस.एफ. इत्यादि के युवा जवानों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनकी सेवा की प्रकृति ऐसी है कि वे अपना दायित्व निभाते हुए दिव्यांगता का शिकार हो सकते हैं।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सेवा के नियमों को सरल बनाने और विभेदकारी नियमों को खत्म करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सभी प्रकार की नई पहलों का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के जीवन को सेवानिवृत्ति के बाद भी आसान बनाना है। इससे वह कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे जो आज पेंशन भोगी हैं अथवा जिनके परिजन पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।सरकारी कर्मचारियों के हित में कार्मिक मंत्रालय ने हाल ही में एक और आदेश जारी किया था जिसके अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा शर्त में छूट दी गई थी। यदि कोई सरकारी कर्मचारी शरीर से या चिकित्सकीय अक्षमता के कारण सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त होता है, तो इस संदर्भ में नियमों में संशोधन करके आखिरी भुगतान के 50 प्रतिशत के बराबर पेंशन देने का नियम लागू किया गया है, भले ही कर्मचारी 10 वर्ष की न्यूनतम आवश्यक सेवा शर्त को पूर्ण नहीं कर पाया हो।
- नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील समेत बड़े जलाशयों में अपनी निगरानी बढ़ाने के लिए 12 अत्याधुनिक गश्ती नौकाओं की खरीद के लिए स्वीकृति दे दी है। यह खरीद इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मई की शुरुआत से पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच गतिरोध चल रहा है। सेना ने कहा है कि उसने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित झीलों समेत विभिन्न जलाशयों में निगरानी और गश्ती के लिए 12 तीव्र गश्ती नौकाओं के लिए सरकारी उपक्रम गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के साथ अनुबंध पर दस्तखत किया है।सेना ने ट्वीट किया, ''आपूर्ति मई 2021 से शुरू हो जाएगी।'' अधिकारियों ने बताया कि पैंगोंग झील के साथ पहाड़ी क्षेत्र में अन्य जलाशयों में निगरानी बढ़ाने के मकसद से इन नौकाओं की खरीद की जा रही है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने एक बयान में कहा कि उसने अत्याधुनिक गश्ती नौका के लिए गुरुवार को भारतीय सेना के साथ एक अनुबंध पर दस्तखत किया है। इन नौकाओं में सुरक्षा बलों की जरूरत के अनुरूप विशेष उपकरण लगाए जाएंगे। जीएसएल ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ''जीएसएल, गोवा में इन नौकाओं (क्राफ्ट) का निर्माण किया जाएगा और विशेष सुविधाओं के साथ यह दुनिया की चुनिंदा नौकाओं में होगी।'' पूर्वी लद्दाख में विभिन्न पहाडिय़ों पर भारतीय सेना ने करीब 50,000 से ज्यादा सैन्यकर्मियों को तैनात किया है। अधिकारियों के मुताबिक चीन ने भी इतने ही सैनिकों की तैनाती की है। पैगोंग झील और आसपास के इलाके को रणनीतिक लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत ने मई की शुरुआत में गतिरोध शुरू होने के बाद से झील के आसपास निगरानी बढ़ा दी है। दोनों सेनाओं के बीच पांच मई को पैंगोंग झील वाले इलाके में हिंसक झड़प के बाद गतिरोध शुरू हुआ। पैंगोंग झील की घटना के बाद नौ मई को उत्तरी सिक्किम में इसी तरह की घटना हुई थी।
- जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले के उचाना नगर स्थित एसडीएम कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत 35 वर्षीय एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने एक सुसाइड नोट और एक ऑडियो क्लिप छोड़ी है जिसमें उसने कुछ कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ा है।उचाना पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के परिवार की शिकायत और मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उचाना पुलिस थाने प्रभारी रवींद्र धनखड़ ने कहा कि महिला एसडीएम कार्यालय में अनुबंध के आधार पर कार्यरत थी। धनखड़ ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार तड़के महिला की बेटी का फोन आया जिसने कहा कि उसकी मां ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। उन्होंने कहा, ''जब हम वहां पहुंचे तो महिला की मृत्यु हो चुकी थी। घटना के समय, उसका 10 साल का बेटा और 15 साल की लड़की घर पर थे, जबकि उसका पति, जो सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है, ड्यूटी पर था।'' उन्होंने कहा, ''मौके से, हमने एक सुसाइड नोट और पास में रखे एक मोबाइल फोन से एक वॉयस रिकॉर्डिंग बरामद की।
- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला पुलिस उप निरीक्षक ने शुक्रवार की रात किराये के अपने घर में कथित तौर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अधिकारी की पहचान कुमारी आरजू पवार ( उम्र 30) के रूप में की गयी है । वह शामली जिले की रहने वाली थीं। वह वर्ष 2015 में पुलिस बल में शामिल हुयी थीं। श्री सिंह ने बताया कि वह अनूप नगर पुलिस थाने में तैनात थीं । पुलिस ने उनके घर का दरवाजा तोड़ कर शव बरामद किया। कमरे से आरजू पवार का लिखा एक पत्र भी बरामद हुआ है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।सब इंसपेक्टर आरजू पवार अनूपशहर में एक किराए के मकान में रहती थीं। वे शुक्रवार रात में करीब 7 बजे ड्यूटी से लौटी थीं. लेकिन जब वे रात 9.00 बजे तक खाने के लिए कमरे से बाहर नहीं निकली, तो मकान मालिक कमरे तक गया, जो अंदर से बंद था। इसके बाद मकान मालिक ने खिड़की से झांका तो आरजू फांसी के फंदे से लटकी नजर आई। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एएसपी ने घटना स्थल की वीडियो और फोटोग्राफी कराई है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल से जो सोसाइड नोट मिला है इसमें आरजू ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।----
- अहमदाबाद। गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अहमदाबाद क्षेत्र पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक को कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। अधिकारी ने बताया कि त्वरित प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ (आरआर सेल) से जुड़े आरोपी एएसआई प्रकाशसिंह रावल को गुरुवार की रात आनंद कस्बे के वल्लभविद्यानगर रोड पर एक होटल में रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरआर सेल सीधे संबंधित पुलिस महानिदेशक के अधीन काम करते हैं।उन्होंने कहा कि हाल ही में रावल द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर अहमदाबाद क्षेत्र के आरआर सेल ने आनंद के खंभात शहर के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम पर छापा मारा था और राज्य में किसानों के लिए सब्सिडी वाले यूरिया को बाजार में अनुचित ढंग से स्थानांतरित करने में शामिल एक गिरोह का पता लगाया था । छापे के दौरान पुलिस को गोदाम में 2.76 लाख रुपये कीमत की 1,060 बैग यूरिया, 5 हजार से अधिक खाली बोरियां और एक सिलाई मशीन मिली थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जिन आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई थी, वे अवैध रूप से सरकारी सब्सिडी वाली यूरिया की बोरियों का अधिग्रहण कर उन बोरियों से उर्वरक को बाजार में बेचने के लिए अन्य बोरियों में स्थानांतरित कर रहे थे । एसीबी के मुताबिक आरोपी रावल ने एफआईआर में आरोपी का नाम न बताने के लिए गोदाम मालिक से 60 लाख रुपए की मांग की थी और बातचीत के बाद वह 50 लाख रुपए स्वीकार करने को राजी हो गया। चूंकि गोदाम मालिक पुलिसकर्मी को रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद गुरुवार को होटल में योजना बनाकर उसे पकड़ा गया।
- नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन स्थित संग्रहालय 5 जनवरी से फिर खुलेगा । आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई । कोविड-19 के प्रसार के कारण संग्रहालय पिछले वर्ष 13 मार्च से दर्शकों के लिए बंद है ।राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, संग्रहालय सोमवार और सरकारी छुट्टियों के अलावा अन्य सभी दिन खुला रहेगा । हालांकि आगंतुक वहां आकर तत्काल बुकिंग नहीं करा सकेंगे बल्कि उन्हें अग्रिम बुकिंग करानी होगी । इसमें कहा गया है कि सामाजिक दूरी के मानदंडों को पूरा करने के लिये चार पालियां तय की गई है। इसमें पहली पाली 9.30 -11.00 बजे, दूसरी 11.30 - 1.00 बजे, तीसरी 1.30-3.00 बजे और चौथी 3.30-5.00 बजे है। इसमें एक बार में अधिकतम 25 दर्शक जा सकते हैं । इसमें कहा गया है कि 50 रूपये का पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा ।
- उन्नाव (उप्र)। बिहार के अररिया से चलकर दिल्ली की ओर जा रही डबल डेकर बस शुक्रवार को जिले के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मैनीभावा गांव के सामने सड़क के किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गयी। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।बांगरमऊ पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावा गांव के सामने डबल डेकर बस सड़क किनारे खडे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य की ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाते समय मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि हादसे में बिहार निवासी सलाउद्दीन, शौकत रजा, नसीम, फारूक, और मोहम्मद मुक्करम की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से दो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी राज बहादुर सिंह के अनुसार बस में 65-70 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भिजवाया गया है।

.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)












.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)