ब्रेकिंग न्यूज़

 सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के कुशल नेतृत्व में खरीदी के दूसरे दिन ही बालोद ने राजनांदगांव और महासमुंद को पीछे छोड़ा
1,940 किसानों से 6,712.52 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बालोद. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बालोद जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी की सुव्यवस्थित तैयारी, बेहतर प्रबंधन और सतत निगरानी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। खरीदी के दूसरे दिन यानी 16 नवंबर की स्थिति में बालोद जिला प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि धान खरीदी के प्रथम दिन ही जिले में धान खरीदी की शुरुआत उत्साहजनक रही और प्रदेश के जिलों के तुलनात्मक आंकड़ों में बालोद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पहले दिन जिले के 130 धान उपार्जन केंद्रों में कुल 750 किसानों से 2,489.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई, जो कुल 20,282.36 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई, जिसमें अकेले जिले की हिस्सेदारी लगभग 12.27 प्रतिशत रही।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 16 नवंबर तक बालोद जिले में कुल 6,712.52 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। इस उपलब्धि के साथ बालोद ने प्रदेश में पहला स्थान किया। दूसरा स्थान हासिल करने वाले राजनांदगांव जिले में इस अवधि में 6,409.56 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले महासमुंद जिले में 5,650.60 मीट्रिक टन धान का उपार्जन दर्ज किया गया है।
इस प्रकार बालोद जिला दूसरे स्थान पर रहे से राजनांदगांव से 302.96 मीट्रिक टन तथा तीसरे स्थान पर रहे महासमुंद से 1,061.92 मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी कर प्रदेश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। यह उपलब्धि जिले में धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता, सुव्यवस्थित तौल व्यवस्था, समय पर धान उठाव तथा खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को खरीदी केंद्रों की नियमित निगरानी करने और किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। शुरुआती दो दिनों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, समिति प्रबंधकों एवं खरीदी केंद्रों में कार्यरत पूरी टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।
बालोद जिले की यह उपलब्धि किसानों के हित में बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन, सतत निगरानी और जिम्मेदारी के साथ किए जा रहे कार्यों का प्रमाण है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी का कार्य इसी गति, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था के साथ निरंतर जारी रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english